Shuru
Apke Nagar Ki App…
#Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharPolice #BiharSTF #STF #BocahaPolice #CrimeNews #CrimeNewsBihar #ArmsRecovery #ArmsAct #PoliceAction #BreakingNews #BiharNewsUpdate #LatestNews #HindiNews #SadhanaNews #TrendingNews #ViralNews #BigBreaking #MuzaffarpurPolice #BiharCrime #NewsUpdate
SATISH KUMAR (पत्रकार)
#Muzaffarpur #MuzaffarpurNews #BiharNews #BiharPolice #BiharSTF #STF #BocahaPolice #CrimeNews #CrimeNewsBihar #ArmsRecovery #ArmsAct #PoliceAction #BreakingNews #BiharNewsUpdate #LatestNews #HindiNews #SadhanaNews #TrendingNews #ViralNews #BigBreaking #MuzaffarpurPolice #BiharCrime #NewsUpdate
More news from बिहार and nearby areas
- रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के संथुआ गांव में चारपहिया वाहन रोककर शिक्षक से मारपीट, 15 हजार रुपये छीनने का आरोप रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत अंतर्गत मई खुर्द गांव निवासी शिक्षक संतोष कुमार यादव ने संथुआ गांव में चारपहिया वाहन रोककर मारपीट करने और 15 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए रफीगंज थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में शिक्षक ने बताया कि 13 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने परिवार और चाचा डॉ. अशोक कुमार के साथ देव से संथुआ होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान संथुआ गांव के समीप राहुल सिंह समेत चार लोग पहले से सड़क पर खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने उनकी चारपहिया गाड़ी को रोकवाकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। मारपीट में डॉ. अशोक कुमार के साथ भी अभद्रता व मारपीट किए जाने की बात कही गई है। शिक्षक ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- हुलास गंज में निर्माण के चार माह बाद भी नहीं चालू हुआ सामुदायिक शौचालय हुलासगंज। हुलासगंज बाजार में सार्वजनिक सुविधा के उद्देश्य से बनाए गए शौचालय का निर्माण पूरा हुए करीब चार माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब है कि लगभग आठ लाख रुपए के लागत से जिला पार्षद के मद से लोगों की मांग पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया। इसके निर्माण होने से लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली।इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों अतुल शर्मा,पिंकु शर्मा,देवेंद्र केशरी आदि ने बताया कि हुलास गंज बाजार में सार्वजनिक शौचालय की मांग लम्बे अरसे से की जा रही थी । बाजार आने वाले लोगों खासकर महिलाओं को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन निर्माण पुरा होने के बाद लगभग चार माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन शौचालय का भवन का ताला नहीं खुल पाया है।तैयार होने के बावजूद इसके उपयोग के लिए आवश्यक व्यवस्था नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।1
- बिहार के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य निर्माण करें युवा : विकास वैभव गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के गोलापर स्थित टीसीपी एजुकेशन हब के तत्वावधान में संस्थान का वार्षिकोत्सव सह शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बिहार के गौरवशाली अतीत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विकास वैभव ने कहा कि बिहार की धरती केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि ज्ञान, शासन, लोकतंत्र और नेतृत्व की समृद्ध परंपरा की भूमि रही है। अखंड भारत की नींव इसी धरती से रखी गई थी।1
- चतरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर, SIS में 150 पदों पर भर्ती का मौका सितंबर से 23 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होंगे। 15 सितंबर—इटखोरी, 16 सितंबर—कान्हाचट्टी, 17 सितंबर—कुंदा, 18 सितंबर—प्रतापपुर, 19 से 21 सितंबर—चतरा, 22 सितंबर—मयूरहंड और 23 सितंबर—हंटरगंज प्रखंड परिसर में भर्ती कैंप लगाया जाएगा। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए जारी संपर्क नंबर 7827067180 पर संपर्क किया जा सकता है। आधिकारिक जानकारी के लिए SIS की वेबसाइट भी देखी जा सकती है।1
- पगुरपा पहाड़ पर समान बेचने वाले को बहुत परेशानी होता है ऊपर चढ़ाने में।1
- हसपुरा औरंगाबाद टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से ग्रामीण पुलिया का मरम्मत कार्य करवाए हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से सिहाड़ी उदयभांचक ग्रामीण सड़क में टूटा पुलिया को मरम्मत कार्य करवाए1
- टिकारी में IG विकास वैभव ने युवाओं और स्थानीय लोगों से किया संवाद गया जिले के टिकारी नगर परिषद में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। टिकारी में IG विकास वैभव ने युवाओं और स्थानीय लोगों से किया संवाद गया जिले के टिकारी नगर परिषद में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और युवाओं से सीधे संवाद किया तथा उनकी बातों और सुझावों को सुना। IG विकास वैभव ने युवाओं को सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।1
- रफीगंज शहर के चरकावां निचली डिह में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शिशु संघ की हुई बैठक रफीगंज शहर के चरकावां निचली डिह स्थित देवी मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शिशु संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। वीओ: रविवार की रात आयोजित बैठक की अध्यक्षता धनेश चंद्र यादव ने की, जबकि संचालन किशोरी मोहन ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा के प्रथम दिन निकलने वाली कलश यात्रा, भक्ति भजन, संध्या महाआरती और रामायण पाठ के आयोजन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। समिति सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी। मौके पर दयानंद कुशवाहा, अखिलेश कुमार, सुबोध कुमार शर्मा, राम अवतार मिस्त्री, गोपाल महतो, राजेंद्र यादव ,अजीत कुमार, सुभाष कुमार, सुधीर कुमार, ब्रजेश यादव, विरेन्द्र कुमार, विजय दास, म़ोहन यादव , जगदीश चंद्र यादव, सुधीर कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे1
- हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने की शिव-पार्वती की पूजा, पति की दीर्घायु की कामना रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन हरितालिका तीज के अवसर पर रविवार को रजौली प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और नवविवाहिताओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न मोहल्लों और गांवों में तीज व्रत को लेकर उत्साह का माहौल रहा। सुहागिन महिलाओं ने मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं नवविवाहित महिलाओं में तीज को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने नए वस्त्र एवं आभूषण धारण कर सोलह श्रृंगार किया और पूजा के दौरान तीज की कथा भी सुनी। हरितालिका तीज को लेकर सुबह से ही महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। घरों में पूजा स्थल को सजाया गया तथा मिट्टी से बनाए गए शिव-पार्वती और गणेश की प्रतिमाओं को फल, फूल, बेलपत्र, अक्षत, धूप-दीप अर्पित किया गया। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तीज पर्व को लेकर विशेष चहल-पहल रही। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि हरितालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए किया था। इसी मान्यता के आधार पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु तथा दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए यह व्रत रखती हैं।1