logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हसपुरा औरंगाबाद टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से ग्रामीण पुलिया का मरम्मत कार्य करवाए हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से सिहाड़ी उदयभांचक ग्रामीण सड़क में टूटा पुलिया को मरम्मत कार्य करवाए

1 hr ago
user_Prem Singh
Prem Singh
पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
1 hr ago

हसपुरा औरंगाबाद टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से ग्रामीण पुलिया का मरम्मत कार्य करवाए हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से सिहाड़ी उदयभांचक ग्रामीण सड़क में टूटा पुलिया को मरम्मत कार्य करवाए

More news from बिहार and nearby areas
  • हसपुरा औरंगाबाद टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से ग्रामीण पुलिया का मरम्मत कार्य करवाए हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से सिहाड़ी उदयभांचक ग्रामीण सड़क में टूटा पुलिया को मरम्मत कार्य करवाए
    1
    हसपुरा औरंगाबाद टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से ग्रामीण पुलिया का मरम्मत कार्य करवाए
हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के टाल पैक्स अध्यक्ष निजी पैसा से सिहाड़ी उदयभांचक ग्रामीण सड़क में टूटा पुलिया को मरम्मत कार्य करवाए
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य निर्माण करें युवा : विकास वैभव गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के गोलापर स्थित टीसीपी एजुकेशन हब के तत्वावधान में संस्थान का वार्षिकोत्सव सह शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बिहार के गौरवशाली अतीत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विकास वैभव ने कहा कि बिहार की धरती केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि ज्ञान, शासन, लोकतंत्र और नेतृत्व की समृद्ध परंपरा की भूमि रही है। अखंड भारत की नींव इसी धरती से रखी गई थी।
    1
    बिहार के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य निर्माण करें युवा : विकास वैभव
गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के गोलापर स्थित टीसीपी एजुकेशन हब के तत्वावधान में संस्थान का वार्षिकोत्सव सह शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बिहार के गौरवशाली अतीत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विकास वैभव ने कहा कि बिहार की धरती केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि ज्ञान, शासन, लोकतंत्र और नेतृत्व की समृद्ध परंपरा की भूमि रही है। अखंड भारत की नींव इसी धरती से रखी गई थी।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • रफीगंज के मई खुर्द गांव में तीज पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज (औरंगाबाद)। तीज पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार की संध्या रफीगंज प्रखंड के मई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में हुई। मृतका की पहचान मई खुर्द गांव निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। घटना के संबंध में परिजन राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की शाम प्रतिमा कुमारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तीज पर्व को लेकर धावा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान नदी में स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें जीवित समझकर तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा प्रतिमा के ऊपर ही था। घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक का माहौल है।
    1
    रफीगंज के मई खुर्द गांव में तीज पर नदी में स्नान करने गई महिला की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
रफीगंज (औरंगाबाद)। तीज पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार की संध्या रफीगंज प्रखंड के मई खुर्द गांव के समीप धावा नदी में हुई। मृतका की पहचान मई खुर्द गांव निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है।
घटना के संबंध में परिजन राजकुमार यादव ने बताया कि सोमवार की शाम प्रतिमा कुमारी गांव की अन्य महिलाओं के साथ तीज पर्व को लेकर धावा नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान नदी में स्नान करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरीं। साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को नदी से बाहर निकाला गया।
परिजन उन्हें जीवित समझकर तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. लालजी यादव ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।
बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार की जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा प्रतिमा के ऊपर ही था।
घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
वहीं, अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक का माहौल है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • बरुही बाजार में RYA का बाढ़ राहत कोष अभियान, दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग भोजपुर: सहार प्रखंड क्षेत्र के बरुही बाजार में इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कोष संग्रहण अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाजार के दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए राहत कोष में राशि दी। RYA के सचिव अजीत कुमार ने बताया कि 17 से 19 सितंबर के बीच संग्रह की गई राशि से सूखा खाद्य पदार्थ खरीदा जाएगा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। टीम के अनुसार, गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से कई इलाके प्रभावित हुए हैं और अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। ऐसे समय में राहत और सहयोग के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष इमरान अली, अभिनय गुप्ता, सोनू शाह, राहुल कुमार, गणेश ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। Dharmendra Kumar ki report
    1
    बरुही बाजार में RYA का बाढ़ राहत कोष अभियान, दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

भोजपुर: सहार प्रखंड क्षेत्र के बरुही बाजार में इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत कोष संग्रहण अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाजार के दुकानदारों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए राहत कोष में राशि दी।
RYA के सचिव अजीत कुमार ने बताया कि 17 से 19 सितंबर के बीच संग्रह की गई राशि से सूखा खाद्य पदार्थ खरीदा जाएगा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
टीम के अनुसार, गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से कई इलाके प्रभावित हुए हैं और अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। ऐसे समय में राहत और सहयोग के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियान में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, इंकलाबी नौजवान सभा के सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष इमरान अली, अभिनय गुप्ता, सोनू शाह, राहुल कुमार, गणेश ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
Dharmendra Kumar ki report
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    8 hrs ago
  • 20 सितंबर को पटना चलने का अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालय, महाविद्यालय के कर्मियों को अपील विक्रमगंज (रोहतास)अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालय तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए वेतनमान की मुख्यमंत्री के ओर से मिले हरी झंडी के बाद विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने पटना श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह के लिए शामिल होने की अपील की। इस क्रम में जीपीके कॉलेज बभनौल से सचिव प्रकाश चतुर्वेदी ने क्या कुछ कहा?सुनते हैं इस वीडियो में।
    1
    20 सितंबर को पटना चलने का अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालय, महाविद्यालय के कर्मियों को अपील 
विक्रमगंज (रोहतास)अनुदानित एवं गैर अनुदानित विद्यालय तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए वेतनमान की मुख्यमंत्री के ओर से मिले हरी झंडी के बाद विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं ने पटना श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मान समारोह के लिए शामिल होने की अपील की। इस क्रम में जीपीके कॉलेज बभनौल से सचिव प्रकाश चतुर्वेदी ने क्या कुछ कहा?सुनते हैं इस वीडियो में।
    user_ANIL KUMAR GIRI
    ANIL KUMAR GIRI
    News Anchor बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    2 hrs ago
  • देखिये कैसे बिहार मे बाढ़ का कहर kitna गाव And घर डूब गया | 😱😱 देखिये पुरा वीडियो. बिहार मे बाढ़ की 'विनाशलीला' देखें ग्राउंड रिपोर्ट | , #bihar #viralvideo #viralnews
    1
    देखिये कैसे बिहार मे बाढ़ का कहर kitna गाव And घर डूब गया | 😱😱 देखिये पुरा वीडियो.
बिहार मे बाढ़ की 'विनाशलीला' देखें ग्राउंड रिपोर्ट | , #bihar #viralvideo #viralnews
    user_RANA_BABU
    RANA_BABU
    Agiaon, Bhojpur•
    13 hrs ago
  • मिठईया गांव में गंभीर बीमारी से निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले विधायक प्रमोद कुमार सिंह मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत अंतर्गत मिठईया गांव निवासी स्व. उपेंद्र चौधरी का गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों एवं गांव में शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलने के बाद रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह मिठईया गांव स्थित उनके आवास पर सोमवार को पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और इस दुःख की घड़ी में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। विधायक ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना सामाजिक जिम्मेदारी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। #BharatCrimeLiveNews #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #मदनपुर #खिरियावां #मिठईया #शोक_संवेदना #शोकाकुल_परिवार #औरंगाबाद #बिहार
    1
    मिठईया गांव में गंभीर बीमारी से निधन पर शोकाकुल परिवार से मिले विधायक प्रमोद कुमार सिंह

मदनपुर प्रखंड के खिरियावां पंचायत अंतर्गत मिठईया गांव निवासी स्व. उपेंद्र चौधरी का गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों एवं गांव में शोक की लहर है।
निधन की सूचना मिलने के बाद रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह मिठईया गांव स्थित उनके आवास पर सोमवार को पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और इस दुःख की घड़ी में आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
विधायक ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना सामाजिक जिम्मेदारी है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#BharatCrimeLiveNews #प्रमोद_कुमार_सिंह #रफीगंज_विधानसभा_क्षेत्र #जनता_दल_यूनाइटेड #मदनपुर #खिरियावां #मिठईया #शोक_संवेदना #शोकाकुल_परिवार #औरंगाबाद #बिहार
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के संथुआ गांव में चारपहिया वाहन रोककर शिक्षक से मारपीट, 15 हजार रुपये छीनने का आरोप रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत अंतर्गत मई खुर्द गांव निवासी शिक्षक संतोष कुमार यादव ने संथुआ गांव में चारपहिया वाहन रोककर मारपीट करने और 15 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए रफीगंज थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में शिक्षक ने बताया कि 13 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने परिवार और चाचा डॉ. अशोक कुमार के साथ देव से संथुआ होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान संथुआ गांव के समीप राहुल सिंह समेत चार लोग पहले से सड़क पर खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने उनकी चारपहिया गाड़ी को रोकवाकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। मारपीट में डॉ. अशोक कुमार के साथ भी अभद्रता व मारपीट किए जाने की बात कही गई है। शिक्षक ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के संथुआ गांव में चारपहिया वाहन रोककर शिक्षक से मारपीट, 15 हजार रुपये छीनने का आरोप
रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत अंतर्गत मई खुर्द गांव निवासी शिक्षक संतोष कुमार यादव ने संथुआ गांव में चारपहिया वाहन रोककर मारपीट करने और 15 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाते हुए रफीगंज थाना में आवेदन दिया है।
आवेदन में शिक्षक ने बताया कि 13 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे वह अपने परिवार और चाचा डॉ. अशोक कुमार के साथ देव से संथुआ होते हुए घर लौट रहे थे। इसी दौरान संथुआ गांव के समीप राहुल सिंह समेत चार लोग पहले से सड़क पर खड़े थे। आरोप है कि उन्होंने उनकी चारपहिया गाड़ी को रोकवाकर गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। मारपीट में डॉ. अशोक कुमार के साथ भी अभद्रता व मारपीट किए जाने की बात कही गई है। शिक्षक ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए।
रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.