प्रेरणा संवाद में आईजी विकास वैभव का ग्राम रक्षादल ने किया भव्य स्वागत। गुरुआ, गया। गया जिले के टेकारी नगर परिषद में आयोजित प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव उपस्थित हुए। इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक मंत्री गणेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अशोक मंडल तथा गुरुआ प्रखंड महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, अध्यक्ष मुन्ना पासवान और प्रखंड उपाध्यक्ष योगेन्द्र पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सिपाहियों ने आईजी विकास वैभव का भव्य स्वागत किया। ग्राम रक्षादल के जवानों ने मुख्य अतिथि को तिलक लगाया, आरती उतारी तथा फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम नगर परिषद के सभापति मोहम्मद अजहर इमाम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक मंत्री गणेश मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने आईजी विकास वैभव को एक मांग-पत्र सौंपते हुए गया के पितृपक्ष मेला में ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को ड्यूटी में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्राम रक्षादल के जवान लंबे समय से सेवा देते आ रहे हैं और आगे भी समाज एवं प्रशासन की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी दिए जाने की मांग भी रखी। मांग पर आईजी विकास वैभव ने कहा कि “इस विषय को लेकर हमें भी चिंता है। हम पूर्णतः प्रयास करेंगे।” उन्होंने ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को बधाई देते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम रक्षादल के जवानों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
प्रेरणा संवाद में आईजी विकास वैभव का ग्राम रक्षादल ने किया भव्य स्वागत। गुरुआ, गया। गया जिले के टेकारी नगर परिषद में आयोजित प्रेरणा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मगध रेंज के आईजी विकास वैभव उपस्थित हुए। इस दौरान ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक मंत्री गणेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अशोक मंडल तथा गुरुआ प्रखंड महामंत्री प्रेम कुमार मिश्रा, अध्यक्ष मुन्ना पासवान और
प्रखंड उपाध्यक्ष योगेन्द्र पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम रक्षादल के सिपाहियों ने आईजी विकास वैभव का भव्य स्वागत किया। ग्राम रक्षादल के जवानों ने मुख्य अतिथि को तिलक लगाया, आरती उतारी तथा फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम नगर परिषद के सभापति मोहम्मद अजहर इमाम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम रक्षादल के प्रदेश सहायक मंत्री गणेश मिश्रा एवं
जिलाध्यक्ष अशोक मंडल ने आईजी विकास वैभव को एक मांग-पत्र सौंपते हुए गया के पितृपक्ष मेला में ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को ड्यूटी में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ग्राम रक्षादल के जवान लंबे समय से सेवा देते आ रहे हैं और आगे भी समाज एवं प्रशासन की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने के लिए ग्राम
रक्षादल के सिपाहियों को स्वतंत्र रूप से जिम्मेदारी दिए जाने की मांग भी रखी। मांग पर आईजी विकास वैभव ने कहा कि “इस विषय को लेकर हमें भी चिंता है। हम पूर्णतः प्रयास करेंगे।” उन्होंने ग्राम रक्षादल के सिपाहियों को बधाई देते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम रक्षादल के जवानों सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
- बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से एक भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो सामने आया है। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी से एक भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें VHP स्थापना दिवस के मंच से VHP-बजरंग दल नेता अभिषेक राजा ने खुलेआम लोगों से मुसलमानों को मारने का आह्वान कर रहा हैं। विडिओ में अभिषेक राजा नाम का व्यक्ति मंच से कहता हैं कि हमें ऐसे "हिंदू नौजवान" चाहिए जो मुसलमानों का सीना चीरकर उनका दिल खा जाएं। आगे मंच के सामने बैठे लोगों से अभिषेक राजा कहता है कि इतनी जोरदार "दहाड़" लगनी चाहिए कि अगर दूर किसी मुस्लिम महिला के गर्भ में कोई "आतंकवादी" पल रहा हो, तो उसकी दहाड़ से गर्भपात हो जाए। एक मंच से खुलिआम एक समुदाय के खिलाफ मारपीट, हिंसा और हथियार उठाने की बात कही जा रही हैं। जो साफ तौर पर भड़काऊ और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान हैं।1
- चतरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर, SIS में 150 पदों पर भर्ती का मौका सितंबर से 23 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित होंगे। 15 सितंबर—इटखोरी, 16 सितंबर—कान्हाचट्टी, 17 सितंबर—कुंदा, 18 सितंबर—प्रतापपुर, 19 से 21 सितंबर—चतरा, 22 सितंबर—मयूरहंड और 23 सितंबर—हंटरगंज प्रखंड परिसर में भर्ती कैंप लगाया जाएगा। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए जारी संपर्क नंबर 7827067180 पर संपर्क किया जा सकता है। आधिकारिक जानकारी के लिए SIS की वेबसाइट भी देखी जा सकती है।1
- रफीगंज शहर के चरकावां निचली डिह में दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शिशु संघ की हुई बैठक रफीगंज शहर के चरकावां निचली डिह स्थित देवी मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शिशु संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। वीओ: रविवार की रात आयोजित बैठक की अध्यक्षता धनेश चंद्र यादव ने की, जबकि संचालन किशोरी मोहन ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा के प्रथम दिन निकलने वाली कलश यात्रा, भक्ति भजन, संध्या महाआरती और रामायण पाठ के आयोजन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। समिति सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी। मौके पर दयानंद कुशवाहा, अखिलेश कुमार, सुबोध कुमार शर्मा, राम अवतार मिस्त्री, गोपाल महतो, राजेंद्र यादव ,अजीत कुमार, सुभाष कुमार, सुधीर कुमार, ब्रजेश यादव, विरेन्द्र कुमार, विजय दास, म़ोहन यादव , जगदीश चंद्र यादव, सुधीर कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे1
- औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दारू माफिया को पकड़ कर ग्रामीणों ने किया थाना के आवले औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वाहिद बिगहा में तरू माफियाओं से तंग आ कर ग्रामीणों ने दारू बेचने वाले को पकड़ कर किया थाना के हवाले के हवाले बताए जाता है कि कई महीनों से गाँव में दारू बेचा जा रहा था लेकिन ग्रामीणों ने कई बार माना किया लेकि दारू माफियाओं में पुलिस के कोई खौफ नहीं कईक बार मुफस्सिल थाना को खबर किया लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ पैसा लेकर थाना से मैनेज हो जाता था ग्रामीणो ने तंग आ कर खुद ग्रामवासियों ने फैसला लिया और रात रात भर जाग कर गाँव वालों खुद गाँव को दारू माफिया से गाँव को बचाने का कोर्शिस किया और ग्रामीणों को मेहनत रंग लाया लगभग 35 लीटर के साथ ग्रामीणों ने दारू बेचने वाले को पकड़ दबोचा बताए जाता है कि गाँव के ही दारू बेचने वाला मंटू नाट पिता मुनि नट को धर दबोचा वहीं ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला वहीं दारू बेचने वाले ग्रामीणों से मन्नत मांगते और काफी गीड गीड राते हुवे नजर आए ग्रामीणों ने कहा कि कोई माफी नहीं होगा बाईट अफताफ आलम ग्रामीणवासी1
- पटना: 24 घंटे बाद कोतवाली थाना से बाहर आये सिमाब अख्तर बोले— “अल्लाह का शुक्रिया, आप सबका साथ … ना झुका था, ना झुकूँगा1
- बिहार के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर भविष्य निर्माण करें युवा : विकास वैभव गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के गोलापर स्थित टीसीपी एजुकेशन हब के तत्वावधान में संस्थान का वार्षिकोत्सव सह शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मगध प्रमंडल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सह आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने छात्रों को संबोधित करते हुए बिहार के गौरवशाली अतीत, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विकास वैभव ने कहा कि बिहार की धरती केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि ज्ञान, शासन, लोकतंत्र और नेतृत्व की समृद्ध परंपरा की भूमि रही है। अखंड भारत की नींव इसी धरती से रखी गई थी।1
- बराही से न्यायालय के वारंटी भूलन यादव गिरफ्तार, पौथू पुलिस ने की कार्रवाई रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना क्षेत्र में पुलिस ने न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, न्यायालय सूरज प्रकाश, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर भूलन कुमार यादव उर्फ बसंत कुमार यादव, पिता स्व. बालदेव यादव, निवासी बराही बाजार को बीती रात विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गई है। #BharatCrimeLiveNews #रफीगंज #पौथूथाना #औरंगाबाद #बिहारपुलिस #वारंटी_गिरफ्तार #पुलिस_कार्रवाई #कानून_व्यवस्था #HainTaiyarHum1
- टिकारी में IG विकास वैभव ने युवाओं और स्थानीय लोगों से किया संवाद गया जिले के टिकारी नगर परिषद में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। टिकारी में IG विकास वैभव ने युवाओं और स्थानीय लोगों से किया संवाद गया जिले के टिकारी नगर परिषद में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और युवाओं से सीधे संवाद किया तथा उनकी बातों और सुझावों को सुना। IG विकास वैभव ने युवाओं को सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।1
- रफीगंज के पौथू और ईटार में 15 सितंबर को लगेगा सहयोग शिविर रफीगंज प्रखंड के पौथू एवं ईटार में आगामी 15 सितंबर को सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं से संबंधित मामलों का भी समाधान किया जाएगा।1