Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद अमझरशरीफ टीओपी परिसर में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझरशरीफ टीओपी परिसर में मगध आईजी के निर्देशानुसार पुलिस पब्लिक के बीच लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद अमझरशरीफ टीओपी परिसर में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझरशरीफ टीओपी परिसर में मगध आईजी के निर्देशानुसार पुलिस पब्लिक के बीच लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा औरंगाबाद अमझरशरीफ टीओपी परिसर में लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया हसपुरा थाना क्षेत्र के अमझरशरीफ टीओपी परिसर में मगध आईजी के निर्देशानुसार पुलिस पब्लिक के बीच लोक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया1
- रोड विकास हो रहा है 😀रोड विकास हो रहा है 😀 ओर स्मार्ट चौधरी जी क्या बोल रहे है।।।।,..….. रोड विकास हो रहा है 😀 ओर स्मार्ट चौधरी जी क्या बोल रहे है।।।।,..…..1
- रफीगंज के लोहरा पंचायत में रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित रफीगंज प्रखंड के लोहरा पंचायत क्षेत्र में रविवार, 13 सितंबर को करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कनिय विद्युत अभियंता ग्रामीण संतोष कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि गुरारू की 33 केवी बिजली लाइन में नई तार की स्ट्रिंगिंग (तार लगाने) का कार्य किया जाना है। इसी कारण लोहरा पंचायत क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।1
- अरवल व्यवहार न्यायालय परिसर मे राष्ट्रीय लोक अदालत में 220 मामलों का हुआ निष्पादन अरवल बालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद के तत्वाधान में व्यवहार न्यायालय अरवल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमे कुल 220 मुकदमों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत मे 105 आपराधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर किया गया।वही बैंक ऋण से संबंधित 29 मामलो का निष्पादन किया गया जिसमे कुल 14 लाख 68 हजार तीन सौ 17 रूपये का सेटलमेंट हुआ।बीएस एन एल के एक मुकदमे मे 2156 रू एवं डी टी ओ एवं ट्रैफिक से संबंधित 85 मामले में तीन लाख 61 हजार 200 रुपए की रिकभरी की गई। लोक अदालत मे मुकदमे का त्वरित निष्पादन के लिए चार पीठ का गठन किया गया था।प्रथम पीठ मे ए डी जे द्वितीय प्रीतम कुमार रतन पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी एवं रामजन्म सिंह पैनल अधिवक्ता, द्वितीय पीठ में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी मनीष कुमार पांडेय पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी एवं नंदकिशोर शर्मा पैनल अधिवक्ता, त्रितीय पीठ मे अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी ज्योति कुमारी पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी एवं विनोद कुमार पैनल अधिवक्ता एवं चतुर्थ पीठ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राज परासर पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी एवं शशिकांत शर्मा पैनल अधिवक्ता के रूप मे मुकदमों का निष्पादन किये।इस अवसर पर न्यायालय नाजिर अभिमन्यू शर्मा , गणेश चौधरी, गौतम कुमार,धीरज कुमार एवं अन्य कर्मी एवं पी एल भी मुकदमो को त्वरित निष्पादन मे सहयोग किए।4
- अरवल के बच्चों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, ‘बूस्टर बेल’ से डॉक्टर-इंजीनियर बनने की तैयारी1
- जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल में तीनों शिफ्ट के अनुसार चिकित्सकों व डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। डीएम रोहतास रात्रि में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सदर अस्पताल, सासाराम का औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सकीय सेवाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मॉडल अस्पताल, इमरजेंसी कक्ष, मातृ-शिशु वार्ड सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल में तीनों शिफ्ट के अनुसार चिकित्सकों व डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। अवकाश पर रहने वाले चिकित्सक के स्थान पर ड्यूटी करने वाले चिकित्सक का नाम भी रोस्टर में अंकित किया जाए। उन्होंने अस्पताल में सभी आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता एवं उनके उचित रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को इलाज, जांच, दवा वितरण सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके साथ संवेदनशील एवं मानवीय व्यवहार सुनिश्चित हो। अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर डीपीएम, जीविका को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल परिसर में ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विनय प्रताप, सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. पुष्कर कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।4
- जहानाबाद : पइन में डूबने से 53 वर्षीय श्रवण बिंद की मौत, परिवार में मचा कोहराम। जहानाबाद - जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तर सेरथु गांव में पइन में डूबने से 53 वर्षीय श्रवण बिंद की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार श्रवण बिंद शुक्रवार को शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पइन के किनारे उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई। इसी बीच ग्रामीणों ने पइन में एक शव तैरता देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए काको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।1
- भारतीय जनता पार्टी अरवल द्वारा एक निजी होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के प्रति समर्पण एवं जनकल्याणकारी कार्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी अरवल द्वारा एक निजी होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के प्रति समर्पण एवं जनकल्याणकारी कार्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिवेश राम उपस्थित रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी एवं अरवल विधायक मनोज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, अजय पासवान एवं जिला महामंत्री संगीता कुशवाहा मंचस्थ रहे। प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद शिवेश राम ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान–जन सेवा ही प्रभु सेवा चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पूरे बिहार में सेवा, सामाजिक सरोकार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिवेश राम ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 7 अक्टूबर 2026 को जनसेवा और सुशासन की अपनी सतत यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर भाजपा द्वारा एक माह तक व्यापक सेवा अभियान चलाकर समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने और विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की योजना बनाई गई है। अभियान के तहत 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्षों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जन आरती एवं दीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके साथ ही मेरे सपनों का भारत चित्र कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों को 30 मिनट की भावनात्मक लघु प्रस्तुति के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा महिला मोर्चा के माध्यम से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदियों का सम्मान किया जाएगा। अभियान के दौरान सेवा की कहानी कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों को रील, वीडियो और फोटो के रूप में सोशल मीडिया पर साझा किया जाएगा। साथ ही सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प के माध्यम से विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धार्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के तहत बड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें टोलियों द्वारा बड़नगर से वाराणसी और वाराणसी से बड़नगर की यात्रा कर महादेव एवं काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। वहीं सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच जनभागीदारी के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी सेवा कार्य से जोड़ने का प्रयास होगा। सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत एक सप्ताह तक प्रत्येक विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ लोगों तक पहुंचाया जाएगा। अभियान में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” कार्यक्रम के तहत राज्य के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रंगोली के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत के संदेश को प्रदर्शित किया जाएगा। इस एक माह के सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता गांव, पंचायत, बूथ और शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर जनसेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सहयोग से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक रूप से सफल बनाने में जुटेंगे। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भास्कर कुमार, ओम जायसवाल, जिला मंत्री राहुल वत्स, अमृत राज उपाध्याय, जय साहू, नीतीश पासवान, जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, रामाशीष दास, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष कुंदन पाठक, आईटी सेल जिला संयोजक सुजीत कुमार, वाणिज्य प्रकोष्ठ गौरव कुमार, अनुसूचित मोर्चा प्रभुचंद पासवान, कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास, संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, भरत यादव, अखिलेश पासवान, जितेंद्र कुशवाहा, चंदन खत्री, मुकेश भगत, मनोज कुमार, बजेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4