बेमौसम बारिश ने खोली नगर की पोल, जसवंतनगर की सड़कों पर बहा ‘नदी’ जैसा पानी 📰 बेमौसम बारिश ने खोली नगर की पोल, जसवंतनगर की सड़कों पर बहा ‘नदी’ जैसा पानी जसवंतनगर। नगर में हुई बेमौसम बारिश ने पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की हकीकत उजागर कर दी। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश में ही गलियां और सड़कें जलमग्न हो गईं। नगर के कई हिस्सों में दो से ढाई फुट तक पानी भर गया, जिससे हर तरफ नदी जैसे हालात बन गए। बारिश के दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी से नालों की सफाई के दावे भी खोखले साबित हुए। पालिका कार्यालय से लेकर रामलीला मैदान तक सड़कें लबालब रहीं और कीचड़युक्त पानी नालों से निकलकर सड़कों पर बहता नजर आया। सदर बाजार और कन्या मिडिल स्कूल रोड पर हालात बेहद खराब रहे, जहां सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। बारिश रुकने के डेढ़ घंटे बाद भी पानी नहीं उतर सका। मोहन की मढ़ैया, रेलमंडी मोहल्ला और फाटक पार क्षेत्र में भी जलभराव के चलते सड़कें डूब गईं और गलियां तालाब जैसी नजर आईं। हाइवे से नगर को जोड़ने वाली कैस्थ-रामलीला-जीजीआईसी रोड पर भी भारी जलभराव देखने को मिला। पूर्व सभासद ऋषिकांत चतुर्वेदी के आवास के बाहर सड़क पर पानी भर गया, वहीं अहीर टोला क्षेत्र, जहां पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील जॉली का निवास है, वहां भी स्थिति चिंताजनक रही। कई घरों में पानी घुसने से लोग उसे बाहर निकालते नजर आए। नगर में जलभराव की मुख्य वजह ड्रेनेज सिस्टम का खराब होना और पानी निकासी के रास्तों का अवरुद्ध होना बताया जा रहा है। साथ ही, कई स्थानों पर नालियों को दबाकर किए गए अतिक्रमण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। वर्षों से इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण अब नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फोटो: जसवंतनगर की एक सड़क बारिश के बाद नहर में तब्दील होती हुई।

- 📰 बेमौसम बारिश ने खोली नगर की पोल, जसवंतनगर की सड़कों पर बहा ‘नदी’ जैसा पानी जसवंतनगर। नगर में हुई बेमौसम बारिश ने पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की हकीकत उजागर कर दी। करीब आधे घंटे तक हुई तेज बारिश में ही गलियां और सड़कें जलमग्न हो गईं। नगर के कई हिस्सों में दो से ढाई फुट तक पानी भर गया, जिससे हर तरफ नदी जैसे हालात बन गए। बारिश के दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा जेसीबी से नालों की सफाई के दावे भी खोखले साबित हुए। पालिका कार्यालय से लेकर रामलीला मैदान तक सड़कें लबालब रहीं और कीचड़युक्त पानी नालों से निकलकर सड़कों पर बहता नजर आया। सदर बाजार और कन्या मिडिल स्कूल रोड पर हालात बेहद खराब रहे, जहां सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गईं। बारिश रुकने के डेढ़ घंटे बाद भी पानी नहीं उतर सका। मोहन की मढ़ैया, रेलमंडी मोहल्ला और फाटक पार क्षेत्र में भी जलभराव के चलते सड़कें डूब गईं और गलियां तालाब जैसी नजर आईं। हाइवे से नगर को जोड़ने वाली कैस्थ-रामलीला-जीजीआईसी रोड पर भी भारी जलभराव देखने को मिला। पूर्व सभासद ऋषिकांत चतुर्वेदी के आवास के बाहर सड़क पर पानी भर गया, वहीं अहीर टोला क्षेत्र, जहां पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील जॉली का निवास है, वहां भी स्थिति चिंताजनक रही। कई घरों में पानी घुसने से लोग उसे बाहर निकालते नजर आए। नगर में जलभराव की मुख्य वजह ड्रेनेज सिस्टम का खराब होना और पानी निकासी के रास्तों का अवरुद्ध होना बताया जा रहा है। साथ ही, कई स्थानों पर नालियों को दबाकर किए गए अतिक्रमण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। वर्षों से इस ओर ध्यान न दिए जाने के कारण अब नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फोटो: जसवंतनगर की एक सड़क बारिश के बाद नहर में तब्दील होती हुई।1
- Post by Amit yadav1
- इटावा -उसरा अड्डा सर्विस रोड बहुत खस्ता हालत में यहां रोज वाहन फस रहे हैं और दुर्घटना हो रही हैं ,कल एक आटो पलटा था, यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है1
- Post by Lion Prabhat Tripathi Karan1
- #इटावा: किराना व्यापारी से छिनैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश विश्वनाथ और ऋतिक पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, बदमाशों के पास से दो तमंचे चार खोखा छह जिंदा कारतूस 53700 रुपए की नगदी और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद,थाना भरथना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान की गिरफ्तारी।2
- *एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव का ऑपरेशन क्लीन ,सैफई में बाइक चोरों के साम्राज्य का अंत, प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह राठी ने बिछाया ऐसा जाल कि परिंदा भी न मार सका पर*1
- Post by Amit yadav1
- ब्रेकिंग इटावा :- अचानक मौसम के बदलाव से हुई बारिश , बारिश के दौरान भैंस पर गिरी आकाशीय बिजली, करीब एक लाख रुपए की कीमत की भैंस पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत , थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मोहल्ला अड्डा ऊसरा पंकज कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय राधे लाल कुशवाहा की भैंस पर बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत ,1
- वायरल वीडियो चिड़िया घर मे बच्चे ने डाला शेर के पिंजड़े में हाथ शेर ने बच्चे का पकड़ा हाथ बाल बाल बची जान बच्चे को बचाया एक अनोखी ताग़त ने1