logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दूध से भरे दो टैंकरों में हुई भीषण भिड़ंत, एक चालक की मौत..... हाथरस के कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड पर दूध से भरे दो टैंकरों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एटा के गांव पलरा निवासी 40 वर्षीय इतेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घटना की खबर मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

3 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

दूध से भरे दो टैंकरों में हुई भीषण भिड़ंत, एक चालक की मौत..... हाथरस के कोतवाली सहपऊ क्षेत्र में सादाबाद-जलेसर रोड पर दूध से भरे दो टैंकरों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान एटा के गांव पलरा निवासी 40 वर्षीय इतेंद्र कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घटना की खबर मिलते ही परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

More news from Aligarh and nearby areas
  • जिला अलीगढ़ में एस एस पी नीरज कुमार जादौन ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर खेरेश्वर मंदिर का जायजा लिया
    1
    जिला अलीगढ़ में एस एस पी नीरज कुमार जादौन ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर खेरेश्वर मंदिर का जायजा लिया
    user_सचिन कुमार
    सचिन कुमार
    Social Media Manager Iglas, Aligarh•
    8 hrs ago
  • सासनी में स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। भाजपा और आरएसएस के बैनर तले आयोजित इस रैली में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। यह रैली बच्चा पार्क से शुरू होकर आगरा-अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड, अयोध्या चौक, गांधी चौक और कोतवाली चौराहा होते हुए पुनः बच्चा पार्क पर संपन्न हुई। भाजपा नेता नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि यह रैली 8 फरवरी को के.एल. जैन इंटर कॉलेज में होने वाले 'हिंदू सम्मेलन' के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई थी। दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाले इस आगामी सम्मेलन में क्षेत्र के सभी हिंदुओं से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की गई है। रैली के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए।
    4
    सासनी में स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। भाजपा और आरएसएस के बैनर तले आयोजित इस रैली में सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। यह रैली बच्चा पार्क से शुरू होकर आगरा-अलीगढ़ रोड, बस स्टैंड, अयोध्या चौक, गांधी चौक और कोतवाली चौराहा होते हुए पुनः बच्चा पार्क पर संपन्न हुई। भाजपा नेता नीरज वार्ष्णेय ने बताया कि यह रैली 8 फरवरी को के.एल. जैन इंटर कॉलेज में होने वाले 'हिंदू सम्मेलन' के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई थी। दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाले इस आगामी सम्मेलन में क्षेत्र के सभी हिंदुओं से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की गई है। रैली के दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सतनी में मस्जिद में घुसकर हिंदू चलाया हनुमान चालीसा मस्जिद के इमाम से लगवाई राम के नारे आरएसएस इन पर ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई होनी चाहिए
    1
    सतनी में मस्जिद में घुसकर हिंदू चलाया हनुमान चालीसा मस्जिद के इमाम से लगवाई राम के नारे आरएसएस इन पर ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई होनी चाहिए
    user_Imlak Qureshi
    Imlak Qureshi
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ईसाई मिशनरियों के स्कूलों का काला सच #AajTakSocial #HarEkKaamDeshKeNaam #MYogiAdityanath #agrabsa #AmarUjalaNewspaper #Governance #agra #PMOffice #UPNews @upcmoffice
    1
    ईसाई मिशनरियों के स्कूलों का काला सच
#AajTakSocial #HarEkKaamDeshKeNaam #MYogiAdityanath #agrabsa #AmarUjalaNewspaper #Governance #agra #PMOffice #UPNews @upcmoffice
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आखिर बेजुबानों की गलती क्या है, क्यों लोग इस तरह की बर्बरता इनके साथ करते है
    1
    आखिर बेजुबानों की गलती क्या है, क्यों लोग इस तरह की बर्बरता इनके साथ करते है
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *हाईवे पर दिल दहला देने वाली वारदात* ( ट्रक ड्राइवर को पीट-पीट कर किया अधमरा इलाज के दौरान मौत) रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा~धर्मनगरी मथुरा से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है। मथुरा हाईवे पर एटा जिले के एक ट्रक ड्राइवर को अज्ञात कार सवारों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस बर्बरता का वीडियो भी अब सामने आ चुका है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव आश्रम के पास की है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोका। ट्रक ड्राइवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे ट्रक से घसीटकर नीचे उतार लिया और लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। हमलावरों ने ड्राइवर के दोनों पैर भी तोड़ दिए। पीड़ित ड्राइवर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हाईवे से गुजर रहे कई लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ वाहन चालकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार उसे पीटते रहे और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में ट्रक के हेल्पर ने ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वीडियो फुटेज : - मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवक लोहे की रॉड से ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीट रहे हैं। मृतक की पहचान : मृतक की पहचान अनूप यादव (28 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम कुंजलपुर, तहसील जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। अनूप यादव मंगलवार को गुरुग्राम से बेंगलुरु के लिए ट्रक लेकर जा रहा था। शाम करीब 8:30 बजे यह वारदात हुई। परिजनों का आरोप : मृतक के परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता राकेश कुमार का कहना है कि शाम 7:30 बजे बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई। भाई का बयान : मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे और उनके पास धारदार हथियार भी थे। सरेराह की गई इस बेरहमी ने उनके भाई की जान ले ली। पुलिस का पक्ष : मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और शव पैतृक गांव भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। गांव में मातम : जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई, पिता बदहवाश हैं। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    3
    *हाईवे पर दिल दहला देने वाली वारदात*
( ट्रक ड्राइवर को पीट-पीट कर किया अधमरा इलाज के दौरान मौत)
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट 
एटा~धर्मनगरी मथुरा से एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय घटना सामने आई है। मथुरा हाईवे पर एटा जिले के एक ट्रक ड्राइवर को अज्ञात कार सवारों ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। इस बर्बरता का वीडियो भी अब सामने आ चुका है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  घटना मथुरा जनपद के थाना हाईवे क्षेत्र में जयगुरुदेव आश्रम के पास की है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक कर जबरन रोका। ट्रक ड्राइवर ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे ट्रक से घसीटकर नीचे उतार लिया और लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। हमलावरों ने ड्राइवर के दोनों पैर भी तोड़ दिए। पीड़ित ड्राइवर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन हाईवे से गुजर रहे कई लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ वाहन चालकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार उसे पीटते रहे और लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। घायल अवस्था में ट्रक के हेल्पर ने ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वीडियो फुटेज : -
मारपीट का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार सवार युवक लोहे की रॉड से ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीट रहे हैं। मृतक की पहचान : मृतक की पहचान अनूप यादव (28 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार, निवासी ग्राम कुंजलपुर, तहसील जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई है। अनूप यादव मंगलवार को गुरुग्राम से बेंगलुरु के लिए ट्रक लेकर जा रहा था। शाम करीब 8:30 बजे यह वारदात हुई। 
परिजनों का आरोप :
मृतक के परिजनों ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता राकेश कुमार का कहना है कि शाम 7:30 बजे बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। उसके बाद यह दिल दहला देने वाली घटना हो गई।
भाई का बयान : 
मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे और उनके पास धारदार हथियार भी थे। सरेराह की गई इस बेरहमी ने उनके भाई की जान ले ली।
पुलिस का पक्ष : 
मथुरा पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया और शव पैतृक गांव भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
गांव में मातम : 
जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। मां बेसुध हो गई, पिता बदहवाश हैं। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    पत्रकार जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • हाथरस के थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के बाहर हमलावरों ने कार रोककर अंधाधुंध फायरिंग की। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कोल्ड स्टोरेज के अंदर मची भगदड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मृतक सैनिक अखिलेश चौधरी आगरा स्थित आर्मी बेस वर्कशॉप में चालक के पद पर तैनात थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    2
    हाथरस के थाना सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार हमलावरों ने कार सवार सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के बाहर हमलावरों ने कार रोककर अंधाधुंध फायरिंग की। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान कोल्ड स्टोरेज के अंदर मची भगदड़ का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मृतक सैनिक अखिलेश चौधरी आगरा स्थित आर्मी बेस वर्कशॉप में चालक के पद पर तैनात थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऐस े बनेगा हिन्दु राष्ट्र #viralreels #trending
    1
    ऐस े बनेगा हिन्दु राष्ट्र #viralreels #trending
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यूपी के ललितपुर से इंसाफ को शर्मसार करने वाली कहानी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने झूठे बलात्कार के आरोप में अपनी ज़िंदगी के 20 कीमती साल जेल में बिता दिए। 23 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ यह युवक, 43 साल की उम्र में रिहा हुआ-लेकिन तब तक उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी। जेल में रहते हुए उसके माता-पिता और बड़े भाई का निधन हो गया, मगर उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति नहीं मिली। समाज में लगे कलंक ने उसकी पहचान, सम्मान और भविष्य-सब कुछ छीन लिया। सबसे दर्दनाक पहलू यह कि किसी एडवोकेट ने उसकी प्रभावी मदद नहीं की, और वह सालों तक सिस्टम की भूल की सज़ा भुगतता रहा। अब रिहाई तो मिली है, लेकिन सवाल कायम है क्या खोए हुए 20 साल, टूटा परिवार और बिखरी ज़िंदगी कभी लौट पाएगी?
    1
    यूपी के ललितपुर से इंसाफ को शर्मसार करने वाली कहानी उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने झूठे बलात्कार के आरोप में अपनी ज़िंदगी के 20 कीमती साल जेल में बिता दिए।
23 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ यह युवक, 43 साल की उम्र में रिहा हुआ-लेकिन तब तक उसकी पूरी दुनिया उजड़ चुकी थी।
जेल में रहते हुए उसके माता-पिता और बड़े भाई का निधन हो गया, मगर उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने की भी अनुमति नहीं मिली। समाज में लगे कलंक ने उसकी पहचान, सम्मान और भविष्य-सब कुछ छीन लिया। सबसे दर्दनाक पहलू यह कि किसी एडवोकेट ने उसकी प्रभावी मदद नहीं की, और वह सालों तक सिस्टम की भूल की सज़ा भुगतता रहा।
अब रिहाई तो मिली है, लेकिन सवाल कायम है क्या खोए हुए 20 साल, टूटा परिवार और बिखरी ज़िंदगी कभी लौट पाएगी?
    user_Hari Singh Goutam
    Hari Singh Goutam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.