Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sonu kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बीमारी से जूझ रहे शिक्षामित्र शेख मोहम्मद असगर का निधन, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का खंडन खबर है वाराणसी के चोलापुर विकासखंड के कौवापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र शेख मोहम्मद असगर का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आने लगीं। कुछ लोगों द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि उनकी मौत एसआईआर ड्यूटी के दौरान बीमारी के कारण हुई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। जानकारी के अनुसार शेख मोहम्मद असगर पिछले कुछ समय से पीलिया से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने 14 तारीख को प्रार्थना पत्र देकर ड्यूटी से राहत की मांग की थी। इसके बाद 16 तारीख को एईआरओ चोलापुर द्वारा उनकी एसआईआर ड्यूटी समाप्त कर दी गई थी। उनकी जगह सुपरवाइजर के रूप में जितेंद्र कुमार तथा सहयोगी के रूप में बिरनाथीपुर के सहायक अध्यापक राम जन्म की ड्यूटी लगा दी गई थी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर नागेंद्र सरोज ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं और बेसिक शिक्षा विभाग हर संभव सहयोग के लिए परिवार के साथ खड़ा है। वहीं दिवंगत शिक्षामित्र के भाई एवं पूर्व प्रधान ने भी बताया कि शेख मोहम्मद असगर लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को निराधार बताते हुए सरकार से परिवार की मदद की अपील की है। इधर शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। टीएससीटी चोलापुर के प्रभारी चंदन विश्वकर्मा के नेतृत्व में करीब 20 शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने एकत्रित की गई धनराशि परिवार को सौंपी और आगे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान योगेंद्र यादव, बसंत यादव, बनारसी यादव, दुर्गेश चौबे सहित कई शिक्षक मौजूद रहे और परिजनों को ढांढस बंधाया।देखे हमारे संवादाता लईक आफताब की खास रिपोर्ट1
- आज राहुल गांधी जी पूरे तेवर में दिखे 🔥🔥 ओम बिरला से लेकर हरदीप पुरी तक सभी को उन्होंने कड़े सवालों के घेरे में लिया। हरदीप पुरी की एप्स्टीन और जॉर्ज सोरोस से जुड़ी दोस्ती का सच भी आज सबके सामने रख दिया।1
- वाराणसी में रिश्तों को झकझोर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। जिस दामाद को घर का सहारा माना जाता है, उसी ने अपने ही ससुर की बेरहमी से जान ले ली। घर के भीतर पत्नी रोती-चिल्लाती रही, तीनों मासूम बच्चे नाना को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन गुस्से में अंधे दामाद ने किसी की नहीं सुनी। आखिरकार एक 12 साल के बच्चे को पुलिस को फोन कर कहना पड़ा— “पापा ने मेरे नाना को मार डाला।” जमीन के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही मिनटों में इतना भयानक हो गया कि एक परिवार की दुनिया उजड़ गई। पूरी खबर: वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दामाद ने अपने ससुर की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना हरहुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के बड़ागांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी किशोरी के रूप में हुई है। करीब 13 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी नीतू की शादी शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई निवासी संजय कुमार से कराई थी। शादी के बाद से संजय अपने ससुराल में ही रहने लगा था। दंपती के तीन बेटे हैं— आयुष (12), अंश (10) और अन्वय (8)। परिवार के मुताबिक, करीब दो साल पहले किशोरी ने अपनी जमीन बेच दी थी। इसी जमीन के पैसों को लेकर संजय और उसके ससुर के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। संजय दिहाड़ी मजदूरी करता था, जबकि किशोरी ट्रॉली चलाकर परिवार का खर्च चलाने में मदद करते थे। गुरुवार शाम को संजय मजदूरी करके घर लौटा, लेकिन वह शराब के नशे में था। रात करीब 8 बजे किशोरी भी ट्रॉली चलाकर घर पहुंचे। इसी दौरान संजय ने ससुर को गालियां देनी शुरू कर दीं। बेटी नीतू ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन संजय ने उसे भी अपशब्द कहे। कुछ ही देर में दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घर में मौजूद तीनों बच्चे भी बाहर आ गए और अपने पिता से नाना को न मारने की गुहार लगाने लगे। लेकिन संजय ने बच्चों को डांटकर भगा दिया। नीतू के मुताबिक, झगड़े के दौरान संजय ने पहले अपने ससुर के सीने पर वार किया और फिर उनका गला दबा दिया। कुछ ही देर में किशोरी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद संजय कमरे में जाकर बैठ गया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने जांच के बाद किशोरी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। इस बीच 12 साल के बेटे आयुष ने पुलिस को फोन कर बताया— “पापा ने मेरे नाना को मार डाला।” सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संजय कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बड़ागांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन के पैसों को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by ANOOP KUMAR1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- एक मुस्लिम युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के प्रकरण में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय की बाइट –1