logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 day ago
user_खोज न्यूज
खोज न्यूज
पत्रकारिता Chhipabarod, Baran•
1 day ago
c53164b4-c8ee-41ce-a3d4-f86cabb38ea7

More news from राजस्थान and nearby areas
  • स्वच्छता अभियान पखवाड़े को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई छीपाबडौद प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान अंतर्गत स्वच्छता को लेकर पंचायत समिति छीपाबड़ौद की सभी ग्राम पंचायत में सभी गांव को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाए जाने हेतु आमजन को जागरूक करने प्रेरित करने के लिए विद्यालय स्तर पर सभी ग्राम पंचायत में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता संबंधित रैलियां निकाली गई। साथ ही पंचायत समिति द्वारा प्लास्टिक कचरा मुक्त स्वच्छता संबंधित संदेश को लेकर स्वच्छता रथ का पंचायत समिति कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर संचालन किया गया। उक्त रथ क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत में स्वच्छता से संबंधित संदेश देगा एवं आमजन को जागरूक करेगा साथ ही सभी ग्राम पंचायत में आमजन को स्वच्छता हेतु जागरूक करने के लिए चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से भी लोगों को प्लास्टिक कचरा मुक्त करना एवं सभी गांव को स्वच्छ बनाए रखने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्वच्छता रथ को हरी झंडी प्रधान नरेश मीणा, विकास अधिकारी राधेश्याम भील, अधीक्षण अभियंता सूर्य प्रकाश जारवाल द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। छीपाबडौद विकास अधिकारी राधेश्याम भील द्वारा स्वयं ग्राम पंचायत पछाड़, ढोलम एवं अन्य ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर चौपाल का निरीक्षण कर उपस्थित आम जन को सभी गांव को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने एवं स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया। चौपाल में सहायक विकास अधिकारी हरीश यादव ग्राम, विकास अधिकारी ललित शर्मा, प्रदुम्न नागर, मूलचंद शर्मा, ब्रजराज मीणा, प्रशासक रामकवरी बाई सरिता शर्मा आदि उपस्थित रहे। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
    2
    स्वच्छता अभियान पखवाड़े को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई 
छीपाबडौद
प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान अंतर्गत स्वच्छता को लेकर पंचायत समिति छीपाबड़ौद  की सभी ग्राम पंचायत में सभी गांव को प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ बनाए जाने हेतु आमजन को जागरूक करने  प्रेरित करने के लिए विद्यालय स्तर पर सभी ग्राम पंचायत में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता संबंधित रैलियां निकाली गई। साथ ही पंचायत समिति द्वारा प्लास्टिक कचरा मुक्त स्वच्छता संबंधित संदेश को लेकर स्वच्छता रथ का पंचायत समिति कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर संचालन किया गया। उक्त रथ क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत में स्वच्छता से संबंधित संदेश देगा एवं आमजन को जागरूक करेगा साथ ही सभी ग्राम पंचायत में आमजन को स्वच्छता हेतु जागरूक करने के लिए चौपाल का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से भी लोगों को प्लास्टिक कचरा मुक्त करना एवं सभी गांव को स्वच्छ बनाए रखने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्वच्छता रथ को हरी झंडी प्रधान नरेश मीणा, विकास अधिकारी राधेश्याम भील, अधीक्षण अभियंता सूर्य प्रकाश जारवाल द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। छीपाबडौद विकास अधिकारी राधेश्याम भील द्वारा स्वयं ग्राम पंचायत पछाड़, ढोलम एवं अन्य ग्राम पंचायत में उपस्थित रहकर चौपाल का निरीक्षण कर उपस्थित आम जन को सभी गांव को प्लास्टिक कचरा मुक्त करने एवं स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया। चौपाल में सहायक विकास अधिकारी हरीश यादव ग्राम, विकास अधिकारी ललित शर्मा, प्रदुम्न नागर, मूलचंद शर्मा, ब्रजराज मीणा,  प्रशासक रामकवरी बाई सरिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Dynamic meditation at Harnavdijager shivpuran chhipabarod
    1
    Dynamic meditation at Harnavdijager shivpuran chhipabarod
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी.महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार रात्रि को आयोजित शिव पार्वती विवाह समारोह में श्रृद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कस्बे में निकली शिवबारात में बराती बनकर हर कोई झूमता नजर आया। वहीं सोमवार को आयोजित भंडारे में प्रसादी का दिनभर कार्यक्रम चला जिसमें दूर दूर गांवों से पंहुचकर लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया। ‌ कस्बे में प्राचीन शिवालय गुफा मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हुई थी। भगवान शंकर पार्वती विवाहोत्सव को लेकर रोजाना अलग अलग आयोजनों के साथ रविवार अपराह्न कस्बे में गाजे बाजे से शिवबारात निकली। जुलूस में बना हर कोई बाराती- बूढा महादेव से शुरु हुई बारात में युवाओं की टोली अलग तो युवतियों की टोली अलग डीजे पर भक्ति के रंग में नजर आई। महिलाएं भी साथ में भजनों पर झूमती रही। मुख्य मार्ग से होकर निकाली बारात का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया। शाम के अंधेरे में विवेकानंद पर जोरदार आतिशबाजी हुई । बाद में शिवालय गुफा मंदिर पर बारात के स्वागत के साथ भगवान शिव पार्वती के विवाह की रस्म हुई। इस मौके पर गुफा मंदिर परिसर खचा-खच भरा रहा वहीं मंदिर समेत समूचा पांडाल पुष्प सज्जा व विद्युत सजावट से सजाया। महामंडलेश्वर ने किया भंडारे का शुभारंभ - सोमवार को इस अवसर पर आयोजित भंडारे की विधिवत पूजन के साथ शुरुआत रामानंद संत आश्रम के महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज ने कन्याओं को प्रसाद खिलाकर की। यहां सुबह से देर रात तक भंडारा चला जिसमें प्रसाद के लिए तांता लगा रहा।
    3
    हरनावदाशाहजी.महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार रात्रि को आयोजित शिव पार्वती विवाह समारोह में श्रृद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान कस्बे में निकली शिवबारात में बराती बनकर हर कोई झूमता नजर आया। वहीं सोमवार को आयोजित भंडारे में प्रसादी का दिनभर कार्यक्रम चला जिसमें दूर दूर गांवों से पंहुचकर लोगों ने प्रसादी का लाभ लिया।
‌ कस्बे में प्राचीन शिवालय गुफा मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 12 फरवरी से पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हुई थी। भगवान शंकर पार्वती विवाहोत्सव को लेकर रोजाना अलग अलग आयोजनों के साथ रविवार अपराह्न कस्बे में गाजे बाजे से शिवबारात निकली।
जुलूस में बना हर कोई बाराती- बूढा महादेव से शुरु हुई बारात में युवाओं की टोली अलग तो युवतियों की टोली अलग डीजे पर भक्ति के रंग में नजर आई। महिलाएं भी साथ में भजनों पर झूमती रही। मुख्य मार्ग से होकर निकाली बारात का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया। शाम के अंधेरे में विवेकानंद पर जोरदार आतिशबाजी हुई । बाद में शिवालय गुफा मंदिर पर बारात के स्वागत के साथ भगवान शिव पार्वती के विवाह की रस्म हुई। इस मौके पर गुफा मंदिर परिसर खचा-खच भरा रहा वहीं मंदिर समेत समूचा पांडाल पुष्प सज्जा व विद्युत सजावट से सजाया। 
महामंडलेश्वर ने किया भंडारे का शुभारंभ - सोमवार को इस अवसर पर आयोजित भंडारे की विधिवत पूजन के साथ शुरुआत रामानंद संत आश्रम के महामंडलेश्वर अभिराम दास त्यागी महाराज ने कन्याओं को प्रसाद खिलाकर की। यहां सुबह से देर रात तक भंडारा चला जिसमें प्रसाद के लिए तांता लगा रहा।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Raees Khan
    2
    Post by Raees Khan
    user_Raees Khan
    Raees Khan
    छबड़ा, बारां, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Chauthmal Verma
    1
    Post by Chauthmal Verma
    user_Chauthmal Verma
    Chauthmal Verma
    छबड़ा, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत गुराड़खेड़ा के हरिपुरा गांव में पिछले दो से तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत गांव में नल कनेक्शन तो दिए गए हैं, लेकिन नियमित जल सप्लाई नहीं होने से योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार कभी नल में मात्र 5 मिनट तो कभी 10 मिनट के लिए पानी आता है, जबकि पिछले दो दिनों से बिल्कुल भी जल आपूर्ति नहीं हुई। पानी की समस्या के कारण महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों में पीने के पानी तक की किल्लत पैदा हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल संकट को लेकर शिकायत करने पर गांव और पंचायत के कुछ दबंग लोगों द्वारा मारपीट की जाती है। यहां तक कि शिकायत करने वालों से यह तक पूछा जाता है कि उन्होंने शिकायत करने की हिम्मत कैसे की। सूत्रों के हवाले से यह भी सामने आया है कि कुछ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी गरीबों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे लोग खुलकर अपनी समस्या नहीं रख पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति बोलने से रोका जा रहा है और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। भय के माहौल के कारण अधिकांश लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे, लेकिन गुप्त रूप से कुछ लोगों ने उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने की बात कही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में नियमित और पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा शिकायत करने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही मारपीट और दबाव बनाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता बिना डर के अपने अधिकारों की बात रख सके।
    1
    झालावाड़ जिले की ग्राम पंचायत गुराड़खेड़ा के हरिपुरा गांव में पिछले दो से तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत गांव में नल कनेक्शन तो दिए गए हैं, लेकिन नियमित जल सप्लाई नहीं होने से योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार कभी नल में मात्र 5 मिनट तो कभी 10 मिनट के लिए पानी आता है, जबकि पिछले दो दिनों से बिल्कुल भी जल आपूर्ति नहीं हुई। पानी की समस्या के कारण महिलाओं को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घरों में पीने के पानी तक की किल्लत पैदा हो गई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल संकट को लेकर शिकायत करने पर गांव और पंचायत के कुछ दबंग लोगों द्वारा मारपीट की जाती है। यहां तक कि शिकायत करने वालों से यह तक पूछा जाता है कि उन्होंने शिकायत करने की हिम्मत कैसे की। सूत्रों के हवाले से यह भी सामने आया है कि कुछ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी गरीबों की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे लोग खुलकर अपनी समस्या नहीं रख पा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति बोलने से रोका जा रहा है और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जा रहा है। भय के माहौल के कारण अधिकांश लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे, लेकिन गुप्त रूप से कुछ लोगों ने उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाने की बात कही है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में नियमित और पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा शिकायत करने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही मारपीट और दबाव बनाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता बिना डर के अपने अधिकारों की बात रख सके।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    51 min ago
  • देर रात करीब 3 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में कार सड़क से नीचे उतरकर दो बार पलट गई। कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 1 व्यक्ति की मौके पर मौत घटना में दिलीप दिवाकर (34) निवासी खिदरपुरा, जिला भिंड को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 6 घायल, कोटा रैफर छबिराम, कल्पना, जीतू, 7 वर्षीय कार्तिक, अनुष्का और नीरज घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कोटा रैफर किया गया। एएसआई घनश्याम नागर व हरवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अंता उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया
    1
    देर रात करीब 3 बजे हुए इस दर्दनाक हादसे में कार सड़क से नीचे उतरकर दो बार पलट गई।
कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
1 व्यक्ति की मौके पर मौत
घटना में दिलीप दिवाकर (34) निवासी खिदरपुरा, जिला भिंड को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
6 घायल, कोटा रैफर
छबिराम, कल्पना, जीतू, 7 वर्षीय कार्तिक, अनुष्का और नीरज घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को कोटा रैफर किया गया।
एएसआई घनश्याम नागर व हरवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अंता उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया
    user_मोहम्मद अन्नू बारां
    मोहम्मद अन्नू बारां
    बारां, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • तूमडा विद्यालय में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई छीपाबड़ौद -  ​छीपाबड़ौद कस्बे के निकटवर्ती ग्राम तूमडा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेंद्र मीणा रहे। वहीं अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश मीणा द्वारा की गई। ​समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार योगी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा का सफर निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ​इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश सिंह, चेतन प्रकाश मेघवाल, हरीश मीना, प्रमिला शर्मा और पुष्पलता मालव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के गुर सिखाए और जीवन में नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की सीख दी। विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया। ​कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
    2
    तूमडा विद्यालय में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई
छीपाबड़ौद - 
​छीपाबड़ौद कस्बे के निकटवर्ती ग्राम तूमडा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेंद्र मीणा रहे। वहीं अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश मीणा द्वारा की गई।
​समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार योगी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा का सफर निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
​इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक ओम प्रकाश सिंह, चेतन प्रकाश मेघवाल, हरीश मीना, प्रमिला शर्मा और पुष्पलता मालव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के गुर सिखाए और जीवन में नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने की सीख दी। विदाई ले रहे विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया।
​कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.