Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ में फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, हजरतगंज में चला विशेष अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान ऐसी गाड़ियों की सघन जांच की गई जिन पर बिना वैध अनुमति या पहचान के PRESS अंकित था।जांच के दौरान पुलिस ने स्वयं को पत्रकार बताने वाले लोगों से उनके मीडिया संस्थान, पहचान पत्र, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों और कार्यक्षेत्र के बारे में भी जानकारी ली। जिन लोगों के दस्तावेज या पहचान संदिग्ध पाए गए, उनसे गहन पूछताछ की गई।पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य पत्रकारिता की आड़ में फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई करना तथा वास्तविक पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
Hasmat Husain Khan
लखनऊ में फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, हजरतगंज में चला विशेष अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान ऐसी गाड़ियों की सघन जांच की गई जिन पर बिना वैध अनुमति या पहचान के PRESS अंकित था।जांच के दौरान पुलिस ने स्वयं को पत्रकार बताने वाले लोगों से उनके मीडिया संस्थान, पहचान पत्र, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों और कार्यक्षेत्र के बारे में भी जानकारी ली। जिन लोगों के दस्तावेज या पहचान संदिग्ध पाए गए, उनसे गहन पूछताछ की गई।पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य पत्रकारिता की आड़ में फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई करना तथा वास्तविक पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- देर रात्रि gen z के पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश आया जरूर सुनें1
- बहराइच के फखरपुर ब्लॉक के खालिदपुर में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश बहराइच के फखरपुर ब्लॉक के खालिदपुर में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश कीचड़ से लबालब सड़क पर ग्रामीणों ने की धान की रोपाई 30 वर्षों से जर्जर सड़क, हर बारिश में बन जाती है दलदल स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीज रोज़ झेल रहे हैं भारी परेशानी ग्रामीण बोले—आश्वासन बहुत मिले, सड़क आज तक नहीं बनी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी चेतावनी—जल्द निर्माण नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन। अनोखे प्रदर्शन की पूरे इलाके में चर्चा, अब जिम्मेदारों की परीक्षा।1
- प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से की चर्चा श्रावस्ती में आशा बहनों का सम्मेलन, समस्याओं के समाधान को लेकर उठी बुलंद आवाज श्रावस्ती। अपने अधिकारों एवं लंबित मांगों को लेकर आशा बहनों का एक विशाल सम्मेलन श्रावस्ती में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर के संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपनी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आशा बहनें स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, जनजागरूकता और विभिन्न सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय, समय पर भुगतान तथा अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब तक आशा बहनों की जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। सम्मेलन के अंत में सभी आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा सरकार और संबंधित विभाग से शीघ्र समाधान की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में आशा बहनों की सहभागिता रही।1
- लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी पूछा गया... कई यू ट्यूबर और वेबसाइट वाले पत्रकारों का हुआ चालान1
- लखनऊ में फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा, हजरतगंज में चला विशेष अभियान लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान ऐसी गाड़ियों की सघन जांच की गई जिन पर बिना वैध अनुमति या पहचान के PRESS अंकित था।जांच के दौरान पुलिस ने स्वयं को पत्रकार बताने वाले लोगों से उनके मीडिया संस्थान, पहचान पत्र, पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों और कार्यक्षेत्र के बारे में भी जानकारी ली। जिन लोगों के दस्तावेज या पहचान संदिग्ध पाए गए, उनसे गहन पूछताछ की गई।पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य पत्रकारिता की आड़ में फर्जी पहचान का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई करना तथा वास्तविक पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।1
- आम के बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम परसिया राजा के बाहर स्थित आम के बाग में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सुशीला (35 वर्ष) पत्नी घनश्याम उर्फ नूरेश, निवासी प्रतापबलीपुरवा, जानकी नगर, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला ने आम के बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा श्री भरत पासवान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।1