Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुशलगढ़ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। 100 से अधिक पंडितों व हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा नगर राममय हो उठा। हिमाद्री स्नान जैसे कार्यक्रमों ने आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
कुशलगढ़ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा और वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। 100 से अधिक पंडितों व हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा नगर राममय हो उठा। हिमाद्री स्नान जैसे कार्यक्रमों ने आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी बांसवाड़ा के कुशलगढ़ से बड़ी खबर सूना मकान देख चोरों ने बोला धावा, 81 किलो चांदी व 2.5 लाख नकद पार राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़। शहर के रतलाम रोड स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक परिवार सहित शादी समारोह में बाहर गया हुआ था। जानकारी के अनुसार जितेन्द्र कुमार डोसी अपने परिवार के साथ 4 मई को उज्जैन जिले के बड़नगर में रिश्तेदारी में विवाह समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान 6 मई की रात करीब 3 से 4 बजे के बीच चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अलमारियां व तिजोरियां तोड़कर ले गए जेवरात चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारियों और तिजोरियों को तोड़कर करीब 81 किलो 40 ग्राम चांदी के आभूषण, 232 ग्राम सोने के जेवर और लगभग 2.5 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। CCTV में कैद हुई वारदात मकान के सामने स्थित एक मोबाइल दुकान में लगे CCTV कैमरे में चोर चोरी का सामान कट्टों में भरकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पड़ोसियों ने दी सूचना घटना की जानकारी मकान मालिक को पड़ोसियों ने फोन पर दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और ताले टूटे हुए थे। पुलिस जांच में जुटी पीड़ित की रिपोर्ट पर कुशलगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।4
- डूंगरपुर के आसपुर में श्वेताम्बर जैन समाज ने आचार्य मृदुरत्न सागर महाराज और पवित्ररत्न महाराज का बैंड बाजों के साथ भव्य मंगल प्रवेश कराया। सागवाड़ा में महोत्सव के बाद पैदल चलकर वे पूंजपुर होते हुए आसपुर पहुंचे, जहाँ भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अब गुरुवार को उनका भभराना में मंगल प्रवेश होगा, जिसके बाद मंदिर प्रतिष्ठा के धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे।1
- डूंगरपुर के आसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने मंडल स्तर पर बैठकें कर संगठन मजबूत करने और आगामी पंचायतीराज चुनावों की रणनीति पर मंथन किया। निष्क्रिय पदाधिकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में भाजपा का बोर्ड बने और अधिक से अधिक समर्थित सरपंच चुने जाएं।2
- डूंगरपुर-सागवाड़ा हाईवे 927Aपर भीषण भिड़ंत: रॉन्ग साइड से आई 'पावर बाइक' ने रिटायर नायब तहसीलदार को कुचला, मौके पर मौत! डूंगरपुर-सागवाड़ा हाईवे 927Aपर भीषण भिड़ंत: रॉन्ग साइड से आई 'पावर बाइक' ने रिटायर नायब तहसीलदार को कुचला, मौके पर मौत! डूंगरपुर-सागवाड़ा नेशनल हाईवे 937A पर बुधवार दोपहर उस वक्त मातम छा गया, जब एक तेज रफ्तार पावर बाइक ने बुजुर्ग दंपति की खुशियों को रौंद दिया। ठाकरडा मोड़ के पास हुए इस भीषण हादसे में जेठाना निवासी और सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रामलाल बुनकर 70 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक रामलाल बुनकर अपनी पत्नी मणि देवी के साथ बाइक पर सवार होकर ठाकरदा गांव में आयोजित एक मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अभी वे टोलनाका से महज 100 मीटर दूर ठाकरडा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि डूंगरपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित पावर बाइक ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रॉन्ग साइड से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। रामलाल बुनकर ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने स्थिति को संभाला और घायल महिला को तुरंत सागवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुँचाया। सागवाड़ा पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक रिटायर अधिकारी की अचानक मौत से जेठाना गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।1
- मछली पकड़ने के दौरान तोता बम फटा, युवक का हाथ का पंजा उड़ा डूंगरपुर।जिले के घूघरा गांव में बुधवार को मछली पकड़ने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में मछली पकड़ने गया एक युवक उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब उसके हाथ में ही तोता बम फट गया। हादसे में युवक के एक हाथ का पंजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घूघरा निवासी लाला पुत्र मंगला डोडियार बुधवार सुबह करीब 11 बजे मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया था। इसी दौरान उसने मछली पकड़ने के लिए तोता बम का उपयोग करने का प्रयास किया, लेकिन बम अचानक उसके हाथ में ही फट गया। घटना के समय मौके पर मौजूद मोतीलाल ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।1
- मस्तान बाबा की याद में खिदमत-ए-खल्क, एमएमबी ग्रुप ने थामी स्वच्छता की कमान इन्द्रखेत में बांटी कपड़े की थैलियां, प्लास्टिक त्यागने के लिए ग्रामीणों को दिलाई शपथ संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। एमएमबी ग्रुप पिछले कई वर्षों से सेवा के कार्यों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। इसी कड़ी में ग्रुप द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ग्राम इन्द्रखेत में कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान समाजसेवी डूंगरलाल पटेल, विजय पटेल और इमरान मुल्तानी के विशिष्ट आतिथ्य एवं ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में ग्रामीणों को कपड़े की थैलियां भेंट की गईं। इस अवसर पर सदर मकरानी ने मस्तान बाबा की स्मृति में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने सभी उपस्थित ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प दिलाते हुए भविष्य में केवल कपड़े की थैलियों का ही उपयोग करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी डूंगरलाल पटेल ने ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एमएमबी ग्रुप द्वारा किए जा रहे खिदमत-ए-खल्क के कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2007 से सक्रिय यह ग्रुप भामाशाहों के सहयोग से राशन वितरण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, शिक्षा सामग्री वितरण, कंबल वितरण और सड़क सुरक्षा जैसे जनहित के कार्यों को निरंतर अंजाम दे रहा है। इस मौके पर राकेश पटेल, हेमंत पटेल, चेतन पटेल, प्रेमजी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने ग्रुप के इस नवाचार की सराहना की।1
- ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार के बाद देश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कुशलगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने इसे जनादेश और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया। अब आगे की स्थिति विधानसभा के बहुमत और संवैधानिक प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।4
- बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशाल गंगाजल कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर में भक्ति का ज्वार उमड़ पड़ा और लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला। बैंड की धुन पर भक्ति गीत बजे और महिलाओं ने गरबा रास भी खेला।4
- प्रदेश के वन मंत्री संजय शर्मा डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने देवदर्शन किए। मंत्री ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।1