logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर सियासत गरम, कुशलगढ़ में नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफा देने से इनकार के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कुशलगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने इसे जनादेश के खिलाफ बताया। पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध “हठधर्मिता” करार दिया। वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा ने इसे लोकतंत्र पर “काला धब्बा” बताते हुए जनमत के सम्मान की बात कही। भाजपा मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र सेठिया ने मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। जिला महामंत्री कान्हिग रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखा जोशी व वरिष्ठ नेता रमेश तलेसरा ने भी इसे संविधान व लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताया। विश्लेषकों के अनुसार, अब आगे की स्थिति विधानसभा के बहुमत और संवैधानिक प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।

1 hr ago
user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
1 hr ago
a4d5b4bd-71e9-4f43-8ec8-c56afd83dd86

ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर सियासत गरम, कुशलगढ़ में नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफा देने से इनकार के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कुशलगढ़ के जनप्रतिनिधियों ने इसे जनादेश के खिलाफ बताया। पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध “हठधर्मिता” करार दिया। वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष राघवेश चरपोटा ने इसे लोकतंत्र पर “काला धब्बा” बताते हुए जनमत के सम्मान की बात कही। भाजपा मंडल अध्यक्ष जिनेंद्र सेठिया ने मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफे की मांग की। जिला महामंत्री कान्हिग रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखा जोशी व वरिष्ठ नेता रमेश तलेसरा ने भी इसे संविधान व लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत बताया। विश्लेषकों के अनुसार, अब आगे की स्थिति विधानसभा के बहुमत और संवैधानिक प्रक्रिया पर निर्भर करेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,21दिनो तक अग्नि तपस्या के पुर्ण होने पर सवामन आटे का रोट बनाकर किया जांबुखंड में भंडारा) (किन्नर गोरी बुआ ने पांच डुंगरी पर पांच पांडवों की मुर्तियां स्थापित करने की मंशा जताई अब जल्द होगा पांच डुंगरी का विकास) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के वरसाला ग्राम पंचायत के करमदी गांव में जांबुखंड महादेव मंदिर व वाल्मीकि गौ शाला पर बनी कुटीया पर 21दिन की अग्नि तपस्या पुर्ण होने पर आज जांबुखंड महादेव मंदिर पर संतों भक्तो का हुजूम उमड़ा ज़हां किन्नर गोरी बुआ ने धार्मिक स्थल पर पंहुच कर सभी को आर्शीवाद दिया वहीं भक्तो ने पांच डुंगरी पर पांच पांडवों की मुर्तियां स्थापित करने की बात कही तों कीन्नर गोरी भुआ ने पांचों पांडवों की मुर्तियां स्थापित करने की बात कहीं हम आपको बतादे की अज्ञात वास के समय पांचों पांडवों ने पांच डुंगरी पर भेस बदल कर घोर तप जप यज्ञ हवन अनुष्ठान किया था तथा कर्ण घाटी पर सुत पुत्र कर्ण पांडवों का अज्ञात वास भंग करने आया तो कर्ण दिग्भ्रमित हो उलटे पांव वापस चलता बना किदवंती अनुसार यह द्वापरयुग युग की पांचों डुंगरिया आज भी विद्यमान है तथा 64जोगनिया सरोना धाम भी इसी पावन घरा पर हे,संत ईश्वर नाथ ने बताया कि इस पवित्र स्थल पर गौ शाला व बगीचे तथा राधा किशन जी की भी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी21दिन तक भीषण गर्मी में 45डीग्री से उपर तापमान में अग्नि तपस्या में प्रेमनाथ ने की
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(कुशलगढ़,21दिनो तक अग्नि तपस्या के पुर्ण होने पर सवामन आटे का रोट बनाकर किया जांबुखंड में भंडारा)
(किन्नर गोरी बुआ ने पांच डुंगरी पर पांच पांडवों की मुर्तियां स्थापित करने की मंशा जताई अब जल्द होगा पांच डुंगरी का विकास)
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के खेड़ा धरती घाटा क्षेत्र के वरसाला ग्राम पंचायत के करमदी गांव में जांबुखंड महादेव मंदिर व वाल्मीकि गौ शाला पर बनी कुटीया पर 21दिन की अग्नि तपस्या पुर्ण होने पर आज जांबुखंड महादेव मंदिर पर संतों भक्तो का हुजूम उमड़ा ज़हां किन्नर गोरी बुआ ने धार्मिक स्थल पर पंहुच कर सभी को आर्शीवाद दिया वहीं भक्तो ने पांच डुंगरी पर पांच पांडवों की मुर्तियां स्थापित करने की बात कही तों कीन्नर गोरी भुआ ने पांचों पांडवों की मुर्तियां स्थापित करने की बात कहीं हम आपको बतादे की अज्ञात वास के समय पांचों पांडवों ने पांच डुंगरी पर भेस बदल कर घोर तप जप यज्ञ हवन अनुष्ठान किया था तथा कर्ण घाटी पर सुत पुत्र कर्ण पांडवों का अज्ञात वास भंग करने आया तो कर्ण दिग्भ्रमित हो उलटे पांव वापस चलता बना किदवंती अनुसार यह द्वापरयुग युग की पांचों डुंगरिया आज भी विद्यमान है तथा 64जोगनिया सरोना धाम भी इसी पावन घरा पर हे,संत ईश्वर नाथ ने बताया कि इस पवित्र स्थल पर गौ शाला व बगीचे तथा राधा किशन जी की भी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी21दिन तक भीषण गर्मी में 45डीग्री से उपर तापमान में अग्नि तपस्या में प्रेमनाथ ने की
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को डूंगरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक दलाल (पूर्व पार्षद) को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर इकाई द्वारा की गई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी को एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि साइबर पुलिस थाना डूंगरपुर में कार्यरत एएसआई मदनलाल ने परिवादी को डराया-धमकाया और कहा कि उसके परिवार—विशेषकर बेटी और जमाई—को एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। आरोपी एएसआई ने कथित रूप से केस में राहत दिलाने और नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की। दलाल के माध्यम से तय हुई डील शिकायत के सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि एएसआई मदनलाल ने दलाल के रूप में पूर्व पार्षद डायालाल पाटीदार को आगे किया। दलाल के माध्यम से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग तय की गई। इसके बाद एसीबी टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की। ट्रैप में दोनों आरोपी गिरफ्तार उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी डूंगरपुर के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही दलाल डायालाल पाटीदार ने एएसआई के लिए रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद एएसआई मदनलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कड़ी कार्रवाई का संकेत एसीबी की इस कार्रवाई को प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग के मामलों में दोषियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    2
    सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)
राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को डूंगरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस थाना में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक दलाल (पूर्व पार्षद) को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर डूंगरपुर इकाई द्वारा की गई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी को एक परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि साइबर पुलिस थाना डूंगरपुर में कार्यरत एएसआई मदनलाल ने परिवादी को डराया-धमकाया और कहा कि उसके परिवार—विशेषकर बेटी और जमाई—को एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है। आरोपी एएसआई ने कथित रूप से केस में राहत दिलाने और नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की।
दलाल के माध्यम से तय हुई डील
शिकायत के सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि एएसआई मदनलाल ने दलाल के रूप में पूर्व पार्षद डायालाल पाटीदार को आगे किया। दलाल के माध्यम से 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग तय की गई। इसके बाद एसीबी टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप की कार्रवाई की।
ट्रैप में दोनों आरोपी गिरफ्तार
उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एसीबी डूंगरपुर के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही दलाल डायालाल पाटीदार ने एएसआई के लिए रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद एएसआई मदनलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
कड़ी कार्रवाई का संकेत
एसीबी की इस कार्रवाई को प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रिश्वतखोरी और पद के दुरुपयोग के मामलों में दोषियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Shamshuddin Sheikh
    1
    Post by Shamshuddin Sheikh
    user_Shamshuddin Sheikh
    Shamshuddin Sheikh
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे छोटी सादड़ी क्षेत्र के बंबोरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ चौपाल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री ग्राम रथ के माध्यम से गांव में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम के तहत वे बंबोरी गांव में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ग्राम रथ अभियान के तहत ये रथ प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री का यह दौरा आयोजित किया जा रहा है गौरतलब है कि 27 अप्रैल को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब से ये रथ लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
    1
    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वे छोटी सादड़ी क्षेत्र के बंबोरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ चौपाल संवाद करेंगे मुख्यमंत्री ग्राम रथ के माध्यम से गांव में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम के तहत वे बंबोरी गांव में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए ग्राम रथ अभियान के तहत ये रथ प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री का यह दौरा आयोजित किया जा रहा है गौरतलब है कि 27 अप्रैल को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। तब से ये रथ लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
    user_Aniljatiya 6878
    Aniljatiya 6878
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पाटलाबावड़ी में मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात,17 वर्षीय छात्र नाथूलाल की चाकूबाजी में मौत,गांव में तनाव और आगजनी जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-उपखंड के पारसोला थाना क्षेत्र के पाटलाबावड़ी गांव में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया और देखते ही देखते यह घटना खूनी वारदात में बदल गई। इस दर्दनाक घटना में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र नाथूलाल मीणा पुत्र भीखाराम मीणा की चाकूबाजी में मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आगजनी कर दी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। धरियावद डीएसपी नानालाल सालवी ने बताया कि गांव में आयोजित एक सामाजिक नोत कार्यक्रम के दौरान नाथूलाल और विनोद नामक युवक के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच- बचाव कर तत्काल झगड़ा शांत करवा दिया था। लेकिन यह शांति ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और यही विवाद आगे चलकर जानलेवा साबित हुआ। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब नाथूलाल अपने घर लौट रहा था, तभी पाटला बावड़ी मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। इसके बाद उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नाथूलाल को तुरंत धरियावद अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश भड़क उठा और हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाते हुए 2 से 3 केलुपोस घरों और 2 से 3 पशु बाड़ों में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घरों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से कुछ अनाज और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित 5 से 6 संदिग्धों को डिटेन कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी जंगलों की ओर फरार हो गए थे, जिन्हें तलाश कर हिरासत में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगजनी की इस घटना में 2 से 3 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 5 से 7 लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। डीएसपी नानालाल सालवी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सुपुर्द की गई। बाईट-बी.आदित्य, एसपी प्रतापगढ़
    1
    पाटलाबावड़ी में मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात,17 वर्षीय छात्र नाथूलाल की चाकूबाजी में मौत,गांव में तनाव और आगजनी
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-उपखंड के पारसोला थाना क्षेत्र के पाटलाबावड़ी गांव में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया और देखते ही देखते यह घटना खूनी वारदात में बदल गई। इस दर्दनाक घटना में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र नाथूलाल मीणा पुत्र भीखाराम मीणा की चाकूबाजी में मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आगजनी कर दी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। धरियावद डीएसपी नानालाल सालवी ने बताया कि गांव में आयोजित एक सामाजिक नोत कार्यक्रम के दौरान नाथूलाल और विनोद नामक युवक के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच- बचाव कर तत्काल झगड़ा शांत करवा दिया था। लेकिन यह शांति ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और यही विवाद आगे चलकर जानलेवा साबित हुआ। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब नाथूलाल अपने घर लौट रहा था, तभी पाटला बावड़ी मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। इसके बाद उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नाथूलाल को तुरंत धरियावद अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश भड़क उठा और हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाते हुए 2 से 3 केलुपोस घरों और 2 से 3 पशु बाड़ों में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घरों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से कुछ अनाज और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित 5 से 6 संदिग्धों को डिटेन कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी जंगलों की ओर फरार हो गए थे, जिन्हें तलाश कर हिरासत में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगजनी की इस घटना में 2 से 3 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 5 से 7 लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। डीएसपी नानालाल सालवी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सुपुर्द की गई।
बाईट-बी.आदित्य, एसपी प्रतापगढ़
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • सीमलवाड़ा (डूंगरपुर)। वार्षिक परीक्षाओं के बाद बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकल्प संस्था द्वारा आयोजित समर कैंप इस वर्ष प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा। क्षेत्र के चार राजकीय विद्यालय—राजपुर, कंबोइया प्रथम, कंबोइया सेकंड, पठान बस्ती तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरछावाड़ा में आयोजित इस कैंप में कुल 393 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 224 बालक और 169 बालिकाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही 42 अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सामुदायिक सहयोग का मजबूत स्वरूप प्रदान किया। कैंप के दौरान बच्चों के लिए खेलकूद, कविता पाठ, कहानी लेखन, सृजनात्मक लेखन, ओरिगामी कला तथा पक्षियों के लिए परिंडे बनाने जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को निखारने का सफल प्रयास किया गया। बच्चों ने न केवल नई चीजें सीखीं, बल्कि मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया। कैंप का मुख्य आकर्षण पपेट शो रहा, जिसमें “लड़की पढ़कर क्या करेगी” और “डॉक्टर की दवा भोपे की बात” जैसे विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया। इन प्रस्तुतियों ने अंधविश्वास, लैंगिक भेदभाव और रूढ़िवादी सोच के खिलाफ जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए मैजिक ट्रिक्स और सरल वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों को तर्कसंगत सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे सीखने की प्रक्रिया रोचक और प्रभावी बनी। समर कैंप का सफल संचालन विकल्प संस्था के श्री बलवंत सिंह झाला के कुशल संयोजन में हुआ। संस्था निदेशक श्री धुलेश्वर रोत ने बताया कि इस प्रकार के कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अभिभावकों को अपने बच्चों को ऐसे रचनात्मक आयोजनों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। कार्यक्रम के मार्गदर्शक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हमराज सिंह चौहान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में सीखने की निरंतरता बनाए रखते हैं और उनकी छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने का सशक्त माध्यम बनते हैं। कैंप के सफल संचालन में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। राजपुर स्कूल में श्रीमती कलावती और रितु पंड्या, कंबोइया प्रथम में मुकेश कुमार और गीता कुमारी परमार, कंबोइया सेकंड में बेनजीर खान और जया खराड़ी, तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरछावाड़ा में भुलेश्वर पटेल, ऋद्धि पंड्या, शंकर लाल अहारी, दिनेश कुमार बारिया, राकेश कोटेड एवं रेखा खराड़ी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा विकल्प संस्था की टीम से मीरा हंगात, रंजना अहारी, हीना कटारा और रोनिका रोत का योगदान भी सराहनीय रहा। समर कैंप ने यह साबित कर दिया कि यदि बच्चों को सही दिशा और अवसर मिले तो वे छुट्टियों के समय को भी सीखने, सृजन और व्यक्तित्व विकास के सुनहरे अवसर में बदल सकते हैं।
    4
    सीमलवाड़ा (डूंगरपुर)।
वार्षिक परीक्षाओं के बाद बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकल्प संस्था द्वारा आयोजित समर कैंप इस वर्ष प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा। क्षेत्र के चार राजकीय विद्यालय—राजपुर, कंबोइया प्रथम, कंबोइया सेकंड, पठान बस्ती तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरछावाड़ा में आयोजित इस कैंप में कुल 393 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 224 बालक और 169 बालिकाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही 42 अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सामुदायिक सहयोग का मजबूत स्वरूप प्रदान किया।
कैंप के दौरान बच्चों के लिए खेलकूद, कविता पाठ, कहानी लेखन, सृजनात्मक लेखन, ओरिगामी कला तथा पक्षियों के लिए परिंडे बनाने जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास को निखारने का सफल प्रयास किया गया। बच्चों ने न केवल नई चीजें सीखीं, बल्कि मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया।
कैंप का मुख्य आकर्षण पपेट शो रहा, जिसमें “लड़की पढ़कर क्या करेगी” और “डॉक्टर की दवा भोपे की बात” जैसे विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया गया। इन प्रस्तुतियों ने अंधविश्वास, लैंगिक भेदभाव और रूढ़िवादी सोच के खिलाफ जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए मैजिक ट्रिक्स और सरल वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया गया। इन गतिविधियों के जरिए बच्चों को तर्कसंगत सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे सीखने की प्रक्रिया रोचक और प्रभावी बनी।
समर कैंप का सफल संचालन विकल्प संस्था के श्री बलवंत सिंह झाला के कुशल संयोजन में हुआ। संस्था निदेशक श्री धुलेश्वर रोत ने बताया कि इस प्रकार के कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अभिभावकों को अपने बच्चों को ऐसे रचनात्मक आयोजनों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
कार्यक्रम के मार्गदर्शक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हमराज सिंह चौहान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में सीखने की निरंतरता बनाए रखते हैं और उनकी छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने का सशक्त माध्यम बनते हैं।
कैंप के सफल संचालन में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। राजपुर स्कूल में श्रीमती कलावती और रितु पंड्या, कंबोइया प्रथम में मुकेश कुमार और गीता कुमारी परमार, कंबोइया सेकंड में बेनजीर खान और जया खराड़ी, तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरछावाड़ा में भुलेश्वर पटेल, ऋद्धि पंड्या, शंकर लाल अहारी, दिनेश कुमार बारिया, राकेश कोटेड एवं रेखा खराड़ी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके अलावा विकल्प संस्था की टीम से मीरा हंगात, रंजना अहारी, हीना कटारा और रोनिका रोत का योगदान भी सराहनीय रहा।
समर कैंप ने यह साबित कर दिया कि यदि बच्चों को सही दिशा और अवसर मिले तो वे छुट्टियों के समय को भी सीखने, सृजन और व्यक्तित्व विकास के सुनहरे अवसर में बदल सकते हैं।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Shamshuddin Sheikh
    1
    Post by Shamshuddin Sheikh
    user_Shamshuddin Sheikh
    Shamshuddin Sheikh
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    22 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.