पाटलाबावड़ी में मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात,चाकूबाजी में मौत,गांव में तनाव और आगजनी पाटलाबावड़ी में मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात,17 वर्षीय छात्र नाथूलाल की चाकूबाजी में मौत,गांव में तनाव और आगजनी जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-उपखंड के पारसोला थाना क्षेत्र के पाटलाबावड़ी गांव में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया और देखते ही देखते यह घटना खूनी वारदात में बदल गई। इस दर्दनाक घटना में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र नाथूलाल मीणा पुत्र भीखाराम मीणा की चाकूबाजी में मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आगजनी कर दी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। धरियावद डीएसपी नानालाल सालवी ने बताया कि गांव में आयोजित एक सामाजिक नोत कार्यक्रम के दौरान नाथूलाल और विनोद नामक युवक के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच- बचाव कर तत्काल झगड़ा शांत करवा दिया था। लेकिन यह शांति ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और यही विवाद आगे चलकर जानलेवा साबित हुआ। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब नाथूलाल अपने घर लौट रहा था, तभी पाटला बावड़ी मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। इसके बाद उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नाथूलाल को तुरंत धरियावद अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश भड़क उठा और हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाते हुए 2 से 3 केलुपोस घरों और 2 से 3 पशु बाड़ों में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घरों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से कुछ अनाज और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित 5 से 6 संदिग्धों को डिटेन कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी जंगलों की ओर फरार हो गए थे, जिन्हें तलाश कर हिरासत में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगजनी की इस घटना में 2 से 3 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 5 से 7 लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। डीएसपी नानालाल सालवी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सुपुर्द की गई। बाईट-बी.आदित्य, एसपी प्रतापगढ़

- Post by Shamshuddin Sheikh1
- Post by Parmeshvar redash2
- Post by Baba1
- *सूरजकुण्ड वाले दाता श्री का मारुति धाम आश्रम पर भव्य स्वागत* 🚩🚩🚩🚩🚩 पिपलिया मंडी(निप्र) श्री 1008 अवधेश चैतन्य जी ब्रह्मचारी जी महाराज( दाता श्री) सूरजकुण्ड (कुंभलगढ़) राजस्थान वाले 3500 किलोमीटर की माँ नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर मालव माटी की गौरव रामकथा प्रवक्ता साध्वी सीताबहन जी के मारुति धाम आश्रम गाँव गुडभेली (बड़ी में आगमन हुवा दाता श्री का भव्य स्वागत कर भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष महोदय श्री कन्हैयालाल जी पाटीदार, साँवरिया मार्ट के चेयरमैन श्री विक्रम सिंह जी ठाकुर कचनारा, पूर्व सरपंच श्री राम प्रह्लाद जी पाटीदार, ठाकुर साहब नारायण सिंह जी सोनीगरा ने स्वागत किया बड़ी संख्या में आसपास के भक्तजनों ने संध्या आरती एवं दाता श्री के दर्शन का लाभ लिया।1
- उदयपुर कि छोरी1
- 🚨 नीमच से बड़ी खबर: सामुदायिक भवन निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार मध्य प्रदेश के नीमच जिले के ग्राम जयसिंहपुरा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। ग्राम जयसिंहपुरा की नई आबादी—जहां भील समाज के लोग निवास करते हैं—वहां ग्राम पंचायत द्वारा एक सामुदायिक भवन, यानी कम्युनिटी हॉल के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। यह भवन ग्रामीणों की सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहद जरूरी बताया जा रहा है। ⚠️ अतिक्रमण बना बड़ी रुकावट बताया जा रहा है कि जिस शासकीय भूमि पर यह भवन बनना था, वहां पहले से कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल 2026 को अतिक्रमण हटवाया और निर्माण कार्य की शुरुआत भी कर दी गई। 🚧 फिर क्यों रुका काम? ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र सिंह तोमर नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचे और न केवल निर्माण कार्य रुकवाया, बल्कि पहले हटाए गए अतिक्रमणकारियों को दोबारा उकसाकर नींव में मिट्टी भरवा दी। आरोप है कि अब वहां फिर से अवैध पक्का निर्माण करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि— 👉 राजस्व विभाग द्वारा तत्काल सीमांकन कराया जाए 👉 निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराया जाए 👉 और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन उनकी जरूरत है, और इसमें देरी उनके सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रही है। 👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।2
- Post by Shamshuddin Sheikh1
- Post by Parmeshvar redash2
- नीमच से बड़ी खबर: आम रास्ते पर कब्जे का आरोप, कॉलोनी वासियों में आक्रोश मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जैन कॉलोनी से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां आम रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। जैन कॉलोनी के निवासियों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि पारस नागौरी और उनके पुत्र अभिषेक नागौरी द्वारा मकान निर्माण के दौरान निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर आम रास्ते पर जबरन टाइल्स लगाकर कब्जा किया जा रहा है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि जब उन्होंने इस कब्जे का विरोध किया, तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौच की गई और महिलाओं के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं, शासन-प्रशासन का डर दिखाकर धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है। 🚨 डर और दबाव का माहौल शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली होने के कारण राजनीतिक और आर्थिक दबाव बनाकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि— 👉 आम रास्ते से अवैध कब्जा हटाया जाए 👉 आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए 👉 और क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए निवासियों का कहना है कि आम रास्ता सभी के उपयोग के लिए होता है और इस प्रकार का कब्जा उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। 👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या कॉलोनी वासियों को न्याय मिल पाता है या नहीं।2