अमेठी में गैस संकट सुबह 4 बजे से लाइन, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर मायूस लौटने को मजबूर है लोग अमेठी जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को गैस सिलेंडर के लिए भोर में ही घरों से निकलना पड़ रहा है। ताजा मामला प्रकाश गैस एजेंसी का सामने आया है, जहां उपभोक्ता सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारों में लग रहे हैं। इसके बावजूद घंटों इंतजार और चिलचिलाती धूप में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एजेंसी के बाहर उमड़ रही भीड़ और अव्यवस्था व्यवस्था की पोल खोल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे रोजमर्रा के काम छोड़कर गैस लेने आते हैं, लेकिन स्टॉक खत्म होने या अन्य कारणों का हवाला देकर उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जाता। भीषण गर्मी में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी गैस की उम्मीद में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। इस स्थिति ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि आम जनता को इस संकट से राहत मिल सके।

- अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमेठी क्षेत्र से जुड़े दो महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे उठाए, जिनमें सेना भर्ती कार्यालय (ARO) के प्रस्तावित स्थानांतरण को रोकना और क्षेत्रीय शैक्षिक संस्थानों में शुल्क असमानता को दूर करना शामिल है। सांसद शर्मा ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि अमेठी स्थित सेना भर्ती कार्यालय (ARO) वर्ष 1988 से स्थापित है। यह कार्यालय अमेठी सहित आसपास के लगभग 13 जनपदों के युवाओं को भारतीय सेना में सेवा का अवसर प्रदान करता रहा है। उन्होंने बताया कि इसके प्रस्तावित स्थानांतरण से हजारों युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सांसद ने इस निर्णय को तत्काल निरस्त करने की मांग की। उन्होंने हाल ही में लोकसभा में भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था। इसके अतिरिक्त, सांसद ने क्षेत्रीय शैक्षिक संस्थानों से जुड़ा एक अन्य महत्वपूर्ण विषय भी रक्षा मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इंडो-रशिया राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (IRRPL) और आयुध निर्माणी, कोरवा (अमेठी) से जुड़े कर्मचारियों के बच्चों के लिए एचएएल द्वारा संचालित विद्यालय में शुल्क संरचना में असमानता है एक ही मंत्रालय के अधीन संस्थानों के बावजूद फीस में अंतर होने से कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने इस विषय में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद किशोरी लाल शर्मा द्वारा उठाए गए दोनों मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने इन मामलों की जांच करने और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।4
- अमेठी में गैस के लिए हाहाकार! 1 KM लंबी लाइन ने खोली व्यवस्था की पोल1
- अमेठी के शिया बाहुल्य भनौली गांव में बुधवार को ईरान की मदद के लिए एक अनोखा डोनेशन अभियान शुरू किया गया। इस डोनेशन अभियान में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नगद धनराशि के अलावा जेवरातों और बर्तनों को भी दान के रूप में दिया।इतना ही नही छोटे छोटे बच्चो ने अपने गुल्लकों को तोड़कर उसके पैसे को दान दिया। अभियान में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सभी ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। छोटे-छोटे बच्चे अपनी गुल्लक लेकर पहुंचे, जबकि महिलाओं ने न केवल नकद धनराशि बल्कि अपने जेवर और घरेलू बर्तन तक दान में दे दिए। ग्रामीणों द्वारा जुटाई गई यह मदद भारत स्थित ईरान के दूतावास तक पहुंचाई जाएगी, ताकि जरूरतमंदों तक राहत पहुंच सके। यह अभियान गांव के लोगों की संवेदनशीलता और वैश्विक मानवीय सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि ये अभियान गुरुवार को भी जारी रहेगा। अभियान पूरा होने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी रकम इकट्ठा हुई है। उसके बाद इकट्ठा की गई रकम को नई दिल्ली में मौजूद ईरान की एंबेसी में भेजा जाएगा।4
- अमेठी जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को गैस सिलेंडर के लिए भोर में ही घरों से निकलना पड़ रहा है। ताजा मामला प्रकाश गैस एजेंसी का सामने आया है, जहां उपभोक्ता सुबह 4 बजे से ही लंबी कतारों में लग रहे हैं। इसके बावजूद घंटों इंतजार और चिलचिलाती धूप में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एजेंसी के बाहर उमड़ रही भीड़ और अव्यवस्था व्यवस्था की पोल खोल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे रोजमर्रा के काम छोड़कर गैस लेने आते हैं, लेकिन स्टॉक खत्म होने या अन्य कारणों का हवाला देकर उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जाता। भीषण गर्मी में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी गैस की उम्मीद में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। इस स्थिति ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारू किया जाए और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि आम जनता को इस संकट से राहत मिल सके।1
- Post by Rakesh Rawat1
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कुड़वार कस्बे में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। दुकान पर बैठे एक व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान माता प्रसाद पांडेय उर्फ मतऊ, निवासी नरवापार के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।1
- प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना फतनपुर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। की - पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन भ्रमण किया। - संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। - ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता और अनुशासन के साथ प्रभावी पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए। - क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए [1]। *पुलिस अधीक्षक का संदेश* - आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। - किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। - पुलिस बल को सतर्क और अनुशासित रहने के निर्देश दिए गए।1
- अमेठी में गैस के लिए हाहाकार: 1 KM लंबी लाइन, रात 1 बजे से सिलेंडर की रखवाली घंटों नहीं, पूरी रात इंतजार—सिस्टम पर उठे बड़े सवाल, उपभोक्ता बेहाल1