Shuru
Apke Nagar Ki App…
क्या दतिया से फिर मिल सकती हे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी ? दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का दोषी होना क्या विधायकी पर खतरा..? @raghuveer_prtaap_singh_kushwah @datia__no.1 @नरोत्तम मिश्रा क्या दतिया से फिर मिल सकती हे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी ? दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का दोषी होना क्या विधायकी पर खतरा..? @raghuveer_prtaap_singh_kushwah @datia__no.1 @नरोत्तम मिश्रा
MBKS डिजिटल न्यूज़
क्या दतिया से फिर मिल सकती हे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी ? दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का दोषी होना क्या विधायकी पर खतरा..? @raghuveer_prtaap_singh_kushwah @datia__no.1 @नरोत्तम मिश्रा क्या दतिया से फिर मिल सकती हे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी ? दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का दोषी होना क्या विधायकी पर खतरा..? @raghuveer_prtaap_singh_kushwah @datia__no.1 @नरोत्तम मिश्रा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त थाना परिसरों में क्रमशः पहले राष्ट्रीय गीत एवं तत्पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन सुनिश्चित किया गया है। आज दिनांक 01/04/2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दतिया में पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रातः 11:00 बजे राष्ट्रीय गीत “वन्देमातरम्” एवं राष्ट्रगान “जन-गण-मन” का सामूहिक रूप से गरिमामय वातावरण में गायन किया गया। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित जीडी बल के जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। जिले के पुलिस लाइन सहित समस्त थाना परिसरों में भी सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पूर्ण उत्साह एवं सम्मान के साथ सहभागिता निभाई गई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।1
- भांडेर थाना अंतर्गत भिण्ड-भांडेर रोड पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तिगरा खिरिया गांव के पास शाम करीब साढ़े 7 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मामले में भांडेर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं पुलिस ने बुधवार सुबह 10 बजे भांडेर अस्पताल पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है। पुलिस के अनुसार, छाछपुरा निवासी संजू दौहरे पुत्र बादाम दौहरे उम्र 30 वर्ष और अमित परिहार पुत्र उमाशंकर परिहार उम्र 15 वर्ष भांडेर से सामान खरीदकर अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ हरिमोहन दौहरे भी बाइक पर सवार थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल भांडेर अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने संजू और अमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरिमोहन का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- आज मध्य प्रदेश उनाव बालाजी रोड सिमिरिया में पूर्व सांसद मा श्री डॉ चंद्रपाल सिंह यादव नेताजी अखिल भारतीय विराट दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मा नेताजी के शुभचिंतकों द्वारा उनका तुलादान किया गया मा नेता जी का जोरदार स्वागत किया गया1
- झाँसी शहर बड़ागांव गेट श्री श्री 1008 दक्षिण मुखी हनुमान जी महाराज जी के जन्मोत्सव पर आज भव्य शोभा यात्रा निकली गई।1
- Post by S News1
- , दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड का महज 12 घंटे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे सेवढ़ा चुंगी स्थित निदान के कुएं के पास कल्लू कुशवाहा पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। आरोपियों छोटू उर्फ पंकज, सुधीर, गोलू, उमेश, प्रवीण वाल्मीक और साहब सिंह यादव ने उसे घेरकर कट्टे से गोली मार दी। गोली सिर और कंधे में लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिरों को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस ने आधी रात को तीन आरोपियों—छोटू उर्फ पंकज (27), सुधीर कुशवाहा और गोलू उर्फ दीपक (26)—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा, .315 बोर की रायफल, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।1
- भांडेर नगर में मंगलवार रात 09 को मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बेमौसम झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान 08 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे वातावरण में अचानक ठंडक घुल गई। दिनभर की गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल पर तेज हवा और बारिश का असर पड़ने की आशंका है, जिससे नुकसान हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह रही कि क्षेत्र में कहीं भी ओलावृष्टि की खबर नहीं है। किसान अब फसलों की स्थिति का आकलन करने में जुटे हैं।1
- दिनभर दतिया में चर्चा को विषय1