12 घंटे में खुलासा : कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और वाहन जब्त , दतिया। थाना कोतवाली पुलिस ने भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड का महज 12 घंटे में सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार 31 मार्च 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे सेवढ़ा चुंगी स्थित निदान के कुएं के पास कल्लू कुशवाहा पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया। आरोपियों छोटू उर्फ पंकज, सुधीर, गोलू, उमेश, प्रवीण वाल्मीक और साहब सिंह यादव ने उसे घेरकर कट्टे से गोली मार दी। गोली सिर और कंधे में लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिरों को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस ने आधी रात को तीन आरोपियों—छोटू उर्फ पंकज (27), सुधीर कुशवाहा और गोलू उर्फ दीपक (26)—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा, .315 बोर की रायफल, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

- तिगरा खिरिया के पास हिट एंड रन का मामला, बाइक सवार दो की मौत, भांडेर अस्पताल पर किया गया शवों का पोस्टमार्टम1
- क्या दतिया से फिर मिल सकती हे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी ? दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का दोषी होना क्या विधायकी पर खतरा..? @raghuveer_prtaap_singh_kushwah @datia__no.1 @नरोत्तम मिश्रा1
- दतिया - पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने आज दतिया में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर जिले में के प्रमुख पत्रकारों से संवाद स्थापित करते हुए पण्डोखर धाम महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ की कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने पण्डोखर सरकार धाम की महिमा के प्रसार में पत्रकारों के योगदान को महत्वपूर्ण बतलाया। श्री गुरुशरण जी महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमारे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि दतिया जिले के सुप्रसिद्ध आस्था केंद्र पण्डोखर सरकार धाम में 30वें वार्षिक पण्डोखर धाम महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ 2 अप्रैल को श्रीराम महायज्ञ की मंगलमयी कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा पण्डोखर धाम आश्रम परिसर से सायंकाल 4 बजे प्रारंभ होकर बैंड-बाजों, अखाड़ों, डमरू दलों एवं रथ पर सजीव झांकियों के साथ अत्यंत भव्य रूप में निकाली जाएगी। देश-विदेश से पधारे श्रद्धालु, संत-महात्मा, अतिथिगण तथा क्षेत्र के हजारों नागरिक इस यात्रा में सम्मिलित होंगे। कलश यात्रा पुष्पावती नदी के पावन तट तक पहुंचेगी , जहां हमारे विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन कर जलकलश स्थापित कराए जाएंगे। इस अवसर पर सायंकाल 6 बजे काशी एवं प्रयागराज से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा पवित्र पुष्पावती नदी के तट पर भव्य सामूहिक गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम होगा। तत्पश्चात महिलाएं इन कलशों को अपने सिर पर धारण कर ग्राम भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेंगी, जो हमारी सनातन परंपरा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगा। पण्डोखर धाम महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल धर्म और आस्था का केंद्र होगा, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति एवं क्षेत्रीय लोककलाओं का भी भव्य प्रदर्शन करेगा। मैं आप सभी पत्रकार बंधुओं से सादर निवेदन करता हूं कि इस महोत्सव से संबंधित समाचारों को अपने-अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं चैनलों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित करें। आपका सहयोग इस पावन धाम को मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों में स्थापित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सहयोग से पण्डोखर धाम की महिमा देश-विदेश तक पहुंचेगी, जहां द्वापरयुगीन श्री बालाजी पण्डोखर सरकार के दर्शन हेतु वर्षभर श्रद्धालुओं का आगमन होता है। श्री गुरुशरण जी महाराज ने पण्डोखर धाम के प्रति प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ ही सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकारों के सहयोग एवं स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दिनक 01/04/26 को थाना गुरसराय क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पर पुलिस द्वारा उसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां दौरानेइलाज उसकी मृत्यु हो गई। परिजन की तहरीर पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 01 को हिरासत में लिया गया। शव पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। इस संबंध में Spra Jhansi की वीडियो बाइट1
- आज मध्य प्रदेश उनाव बालाजी रोड सिमिरिया में पूर्व सांसद मा श्री डॉ चंद्रपाल सिंह यादव नेताजी अखिल भारतीय विराट दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मा नेताजी के शुभचिंतकों द्वारा उनका तुलादान किया गया मा नेता जी का जोरदार स्वागत किया गया1
- दबंगों का आतंक! किसान को अपनी ही फसल काटने से रोका, जलाने की दी धमकी SDM पर मिलीभगत का आरोप, दबंगों के हौसले बुलंद पीड़ित SSP की चौखट पर जमीन अपनी फिर भी बेबस किसान! झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से दहशत झांसी! जनपद में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एक ऐसे किसान का सामने आया है, जो अपनी ही जमीन पर खड़ी फसल काटने के लिए संघर्ष कर रहा है। आरोप है कि इलाके के दबंगों ने किसान को फसल काटने से साफ मना कर दिया है और ऐसा करने पर पूरी फसल को आग के हवाले करने की धमकी दी है पीड़ित किसान का कहना है कि वह कई दिनों से अपनी फसल काटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हर बार दबंग उसे डराकर भगा देते हैं। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी के साथ-साथ उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की भी चेतावनी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है मामले को और गंभीर बनाते हुए पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं। किसान का आरोप है कि SDM की कथित मिलीभगत के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं और उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। अपनी ही जमीन के कागजात होने के बावजूद वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है थक-हारकर आखिरकार पीड़ित किसान SSP के दरवाजे पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उसने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे उसकी फसल काटने दी जाए और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए पीड़ित की दर्दभरी अपील मेरी जमीन है, मेरी फसल है, फिर भी मुझे रोका जा रहा है मुझे सिर्फ मेरी फसल काटने दी जाए और न्याय दिलाया जाए3
- भांडेर थाना क्षेत्र के लहार रोड से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला 30 मार्च की सुबह अपने मायके कुतोली गाँव से भांडेर ने इलाज कराने की बात कहकर निकली थी, जिसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला। मामले में महिला के पति रवि रायकवार ने भांडेर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बुधवार शाम 06 बजे गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, परिजन महिला की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।1