logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भांडेर थाना क्षेत्र के लहार रोड से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला 30 मार्च की सुबह अपने मायके कुतोली गाँव से भांडेर ने इलाज कराने की बात कहकर निकली थी, जिसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला। मामले में महिला के पति रवि रायकवार ने भांडेर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बुधवार शाम 06 बजे गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, परिजन महिला की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

5 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

भांडेर थाना क्षेत्र के लहार रोड से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला 30 मार्च की सुबह अपने मायके कुतोली गाँव से भांडेर ने इलाज कराने की बात कहकर निकली थी, जिसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला। मामले में महिला के पति रवि रायकवार ने भांडेर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बुधवार शाम 06 बजे गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, परिजन महिला की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तिगरा खिरिया के पास हिट एंड रन का मामला, बाइक सवार दो की मौत, भांडेर अस्पताल पर किया गया शवों का पोस्टमार्टम
    1
    तिगरा खिरिया के पास हिट एंड रन का मामला, बाइक सवार दो की मौत, भांडेर अस्पताल पर किया गया शवों का पोस्टमार्टम
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • क्या दतिया से फिर मिल सकती हे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी ? दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का दोषी होना क्या विधायकी पर खतरा..? @raghuveer_prtaap_singh_kushwah @datia__no.1 @नरोत्तम मिश्रा
    1
    क्या दतिया से फिर मिल सकती  हे पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को जिम्मेदारी ?
दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती का दोषी होना क्या विधायकी पर खतरा..?
@raghuveer_prtaap_singh_kushwah @datia__no.1 @नरोत्तम मिश्रा
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया - पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने आज दतिया में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर जिले में के प्रमुख पत्रकारों से संवाद स्थापित करते हुए पण्डोखर धाम महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ की कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने पण्डोखर सरकार धाम की महिमा के प्रसार में पत्रकारों के योगदान को महत्वपूर्ण बतलाया। श्री गुरुशरण जी महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमारे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि दतिया जिले के सुप्रसिद्ध आस्था केंद्र पण्डोखर सरकार धाम में 30वें वार्षिक पण्डोखर धाम महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ 2 अप्रैल को श्रीराम महायज्ञ की मंगलमयी कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा पण्डोखर धाम आश्रम परिसर से सायंकाल 4 बजे प्रारंभ होकर बैंड-बाजों, अखाड़ों, डमरू दलों एवं रथ पर सजीव झांकियों के साथ अत्यंत भव्य रूप में निकाली जाएगी। देश-विदेश से पधारे श्रद्धालु, संत-महात्मा, अतिथिगण तथा क्षेत्र के हजारों नागरिक इस यात्रा में सम्मिलित होंगे। कलश यात्रा पुष्पावती नदी के पावन तट तक पहुंचेगी , जहां हमारे विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन कर जलकलश स्थापित कराए जाएंगे। इस अवसर पर सायंकाल 6 बजे काशी एवं प्रयागराज से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा पवित्र पुष्पावती नदी के तट पर भव्य सामूहिक गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम होगा। तत्पश्चात महिलाएं इन कलशों को अपने सिर पर धारण कर ग्राम भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेंगी, जो हमारी सनातन परंपरा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगा। पण्डोखर धाम महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल धर्म और आस्था का केंद्र होगा, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति एवं क्षेत्रीय लोककलाओं का भी भव्य प्रदर्शन करेगा। मैं आप सभी पत्रकार बंधुओं से सादर निवेदन करता हूं कि इस महोत्सव से संबंधित समाचारों को अपने-अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं चैनलों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित करें। आपका सहयोग इस पावन धाम को मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों में स्थापित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सहयोग से पण्डोखर धाम की महिमा देश-विदेश तक पहुंचेगी, जहां द्वापरयुगीन श्री बालाजी पण्डोखर सरकार के दर्शन हेतु वर्षभर श्रद्धालुओं का आगमन होता है। श्री गुरुशरण जी महाराज ने पण्डोखर धाम के प्रति प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ ही सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकारों के सहयोग एवं स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
    1
    दतिया - पण्डोखर धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने आज दतिया में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर जिले में के प्रमुख पत्रकारों से संवाद स्थापित करते हुए पण्डोखर धाम महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ की कलश यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर पण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने पण्डोखर सरकार धाम की महिमा के प्रसार में पत्रकारों के योगदान को महत्वपूर्ण बतलाया। 
श्री गुरुशरण जी महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमारे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि दतिया जिले के सुप्रसिद्ध आस्था केंद्र पण्डोखर सरकार धाम में 30वें वार्षिक पण्डोखर धाम महोत्सव एवं श्रीराम महायज्ञ का भव्य आयोजन दिनांक 2 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।
इस महोत्सव का शुभारंभ 2 अप्रैल को श्रीराम महायज्ञ की मंगलमयी कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा पण्डोखर धाम आश्रम परिसर से सायंकाल 4 बजे प्रारंभ होकर बैंड-बाजों, अखाड़ों, डमरू दलों एवं रथ पर सजीव झांकियों के साथ अत्यंत भव्य रूप में निकाली जाएगी। देश-विदेश से पधारे श्रद्धालु, संत-महात्मा, अतिथिगण तथा क्षेत्र के हजारों नागरिक इस यात्रा में सम्मिलित होंगे। कलश यात्रा पुष्पावती नदी के पावन तट तक पहुंचेगी , जहां हमारे विद्वान आचार्यों द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजन कर जलकलश स्थापित कराए जाएंगे।
इस अवसर पर सायंकाल 6 बजे काशी एवं प्रयागराज से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा पवित्र पुष्पावती नदी के तट पर भव्य सामूहिक गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा, जो श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम होगा। तत्पश्चात महिलाएं इन कलशों को अपने सिर पर धारण कर ग्राम भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचेंगी, जो हमारी सनातन परंपरा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगा।
पण्डोखर धाम महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, कथा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन न केवल धर्म और आस्था का केंद्र होगा, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति एवं क्षेत्रीय लोककलाओं का भी भव्य प्रदर्शन करेगा।
मैं आप सभी पत्रकार बंधुओं से सादर निवेदन करता हूं कि इस महोत्सव से संबंधित समाचारों को अपने-अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं चैनलों के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित करें। आपका सहयोग इस पावन धाम को मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों में स्थापित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके सहयोग से पण्डोखर धाम की महिमा देश-विदेश तक पहुंचेगी, जहां  द्वापरयुगीन श्री बालाजी पण्डोखर सरकार के दर्शन हेतु वर्षभर श्रद्धालुओं का आगमन होता है।
श्री गुरुशरण जी महाराज ने पण्डोखर धाम के प्रति प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ ही सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े पत्रकारों के सहयोग एवं स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by AD SINGH DHAKAD
    1
    Post by AD SINGH DHAKAD
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दिनक 01/04/26 को थाना गुरसराय क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पर पुलिस द्वारा उसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां दौरानेइलाज उसकी मृत्यु हो गई। परिजन की तहरीर पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 01 को हिरासत में लिया गया। शव पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। इस संबंध में Spra Jhansi की वीडियो बाइट
    1
    दिनक 01/04/26 को थाना गुरसराय क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पर पुलिस द्वारा उसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया, जहां दौरानेइलाज उसकी मृत्यु हो गई। परिजन की तहरीर पर 02 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर 01 को हिरासत में लिया गया। शव पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। इस संबंध में Spra Jhansi की वीडियो बाइट
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज मध्य प्रदेश उनाव बालाजी रोड सिमिरिया में पूर्व सांसद मा श्री डॉ चंद्रपाल सिंह यादव नेताजी अखिल भारतीय विराट दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मा नेताजी के शुभचिंतकों द्वारा उनका तुलादान किया गया मा नेता जी का जोरदार स्वागत किया गया
    1
    आज मध्य प्रदेश उनाव बालाजी रोड सिमिरिया में पूर्व सांसद मा श्री डॉ चंद्रपाल सिंह यादव नेताजी अखिल भारतीय विराट दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मा नेताजी के शुभचिंतकों द्वारा उनका तुलादान किया गया मा नेता जी का जोरदार स्वागत किया गया
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दबंगों का आतंक! किसान को अपनी ही फसल काटने से रोका, जलाने की दी धमकी SDM पर मिलीभगत का आरोप, दबंगों के हौसले बुलंद पीड़ित SSP की चौखट पर जमीन अपनी फिर भी बेबस किसान! झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से दहशत झांसी! जनपद में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एक ऐसे किसान का सामने आया है, जो अपनी ही जमीन पर खड़ी फसल काटने के लिए संघर्ष कर रहा है। आरोप है कि इलाके के दबंगों ने किसान को फसल काटने से साफ मना कर दिया है और ऐसा करने पर पूरी फसल को आग के हवाले करने की धमकी दी है पीड़ित किसान का कहना है कि वह कई दिनों से अपनी फसल काटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हर बार दबंग उसे डराकर भगा देते हैं। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी के साथ-साथ उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की भी चेतावनी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है मामले को और गंभीर बनाते हुए पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं। किसान का आरोप है कि SDM की कथित मिलीभगत के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं और उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। अपनी ही जमीन के कागजात होने के बावजूद वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है थक-हारकर आखिरकार पीड़ित किसान SSP के दरवाजे पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उसने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे उसकी फसल काटने दी जाए और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए पीड़ित की दर्दभरी अपील मेरी जमीन है, मेरी फसल है, फिर भी मुझे रोका जा रहा है मुझे सिर्फ मेरी फसल काटने दी जाए और न्याय दिलाया जाए
    3
    दबंगों का आतंक! किसान को अपनी ही फसल काटने से रोका, जलाने की दी धमकी
SDM पर मिलीभगत का आरोप, दबंगों के हौसले बुलंद पीड़ित SSP की चौखट पर
जमीन अपनी फिर भी बेबस किसान! झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से दहशत
झांसी! जनपद में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एक ऐसे किसान का सामने आया है, जो अपनी ही जमीन पर खड़ी फसल काटने के लिए संघर्ष कर रहा है। आरोप है कि इलाके के दबंगों ने किसान को फसल काटने से साफ मना कर दिया है और ऐसा करने पर पूरी फसल को आग के हवाले करने की धमकी दी है
पीड़ित किसान का कहना है कि वह कई दिनों से अपनी फसल काटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हर बार दबंग उसे डराकर भगा देते हैं। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी के साथ-साथ उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की भी चेतावनी दी जा रही है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है
मामले को और गंभीर बनाते हुए पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं। किसान का आरोप है कि SDM की कथित मिलीभगत के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं और उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। अपनी ही जमीन के कागजात होने के बावजूद वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है थक-हारकर आखिरकार पीड़ित किसान SSP के दरवाजे पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। उसने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे उसकी फसल काटने दी जाए और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
पीड़ित की दर्दभरी अपील मेरी जमीन है, मेरी फसल है, फिर भी मुझे रोका जा रहा है मुझे सिर्फ मेरी फसल काटने दी जाए और न्याय दिलाया जाए
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भांडेर थाना क्षेत्र के लहार रोड से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला 30 मार्च की सुबह अपने मायके कुतोली गाँव से भांडेर ने इलाज कराने की बात कहकर निकली थी, जिसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला। मामले में महिला के पति रवि रायकवार ने भांडेर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बुधवार शाम 06 बजे गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, परिजन महिला की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    1
    भांडेर थाना क्षेत्र के लहार रोड से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला 30 मार्च की सुबह अपने मायके कुतोली गाँव से भांडेर ने इलाज कराने की बात कहकर निकली थी, जिसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने महिला की आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं मिला।
मामले में महिला के पति रवि रायकवार ने भांडेर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर बुधवार शाम 06 बजे गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, परिजन महिला की सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.