Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमुई मे दिल दहला देने वाली खबर वृद्ध को मारी गोली............
Rakesh Kumar
जमुई मे दिल दहला देने वाली खबर वृद्ध को मारी गोली............
- Surendra ThakurBarhat, Jamui👏6 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Rakesh Kumar1
- Post by Rajiv Ranjan1
- वृद्धा आश्रय स्थल जमुई के नगर परिषद का ग्राउंड रिपोर्टिंग मे वृद्धा आश्रय स्थल आये बुजुर्ग ने क्या कहा जानिए1
- Post by Pinkey Kumari1
- लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप खेतों में अचानक हाथियों का झुंड पहुंचने से किसानों में अफरा-तफरी मच गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने जैसे ही हाथियों को देखा, उनके होश उड़ गए और वे अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए। स्थानीय लोग जान बचाने के बाद किसानों ने शोर-शराबा और हंगामा कर हाथियों को खेतों से भगाने की कोशिश की, लेकिन मदमस्त हाथियों का झुंड गेहूं की तैयार फसल को रौंदता रहा। देखते ही देखते कई खेतों में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। घटना के बाद इलाके के किसान काफी चिंतित और आक्रोशित नजर आए। किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत से तैयार की गई फसल को हाथियों ने कुछ ही समय में नष्ट कर दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।1
- शेखपुरा - जिले के चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव में नाम की समानता को लेकर सामने आए फर्जी यूपीएससी टॉपर मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव के रंजीत कुमार ने ‘थ’ और ‘त’ के अंतर को नजरअंदाज करते हुए खुद को यूपीएससी परीक्षा में सफल अभ्यर्थी बताकर गांव वालों को अपनी सफलता की जानकारी दे दी थी। उनकी बात पर विश्वास करते हुए ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया था। शेखपुरा के पूर्व विधायक विजय सम्राट भी उनके घर पहुंचे और अंगवस्त्र तथा वीआईपी ब्रीफकेस देकर सम्मानित किया था। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सरफराज आलम समेत कई लोगों ने भी उन्हें बधाई दी थी।सम्मान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माहुली थाना अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार भारती ने भी उन्हें थाना बुलाकर सम्मानित कर दिया था। लेकिन जब उनसे यूपीएससी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह गांव छोड़कर दिल्ली फरार हो गया। मामले की जांच के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी रंजीत कुमार को शेखपुरा आरडी कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी का नेतृत्व माहुली थाना अध्यक्ष रामप्रवेश कुमार भारती ने किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि की शिकायत पर उसके खिलाफ चीटिंग का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।1
- लखीसराय के युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय कुमार साहू जमुई से गिरफ्तार1
- चेवाड़ा। नगर पंचायत चेवाड़ा क्षेत्र के स्टैंड और सब्जी हाट की बंदोबस्ती 19 मार्च को नगर पंचायत कार्यालय में की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बताया कि निर्धारित तिथि को इच्छुक व्यक्ति नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर बोली प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी। बोली के माध्यम से स्टैंड और सब्जी हाट का ठेका निर्धारित अवधि के लिए दिया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक लोगों को निर्धारित समय पर नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित होना होगा तथा नियमों के अनुसार ही बंदोबस्ती की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर भी लोगों को जानकारी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग बोली में भाग ले सकें।1
- हवेली खड़गपुर ईद , रामनवमी, चैती दुर्गा, चैती छठ पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर हवेली खड़गपुर थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रशिक्षु डीएसपी मिथिलेश तिवारी ने की। बैठक में उन्होंने रामनवमी पर्व पर निकलने वाले जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकालने की बात कही गई। जुलूस में किसी भी प्रकार का अस्त्र व शास्त्र नहीं रहेगा। जुलूस यात्रा के रूट चार्ट पर भी चर्चा हुई। जुलूस यात्रा को लेकर ईद पर्व के बाद जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी। चैती दुर्गा पूजा में दुर्गा मंदिरों के समीप दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति रहेगी। चैती छठ घाटों की भी सफाई की जाएगी। ईद पर्व को लेकर साफ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही गई। पर्व के दौरान अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी प्रकार की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को बतावें। इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रभु शंकर, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मनोज कुमार रघु, रेखा सिंह, राकेश चंद्र सिन्हा, अमित कुमार, मु गजनाफर अली खां, गोरेलाल मंडल, हीरा अंसारी, मु अरशद, मु आबेद, समेत कई शांति समिति सदस्य व पदाधिकारीगण मौजूद थे।1