Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुना जिले के कुंभराज थाने से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
Suriya yadav media
गुना जिले के कुंभराज थाने से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्यप्रदेश के गुना जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मृगवास थाना पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सानई–मृगवास मार्ग स्थित ग्राम बकान्या की टेकरी के पास 25-26 जुलाई की दरमियानी रात विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान ग्राम बकान्या निवासी 40 वर्षीय जाफर पुत्र अजीज खान के रूप में हुई है, जो बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15.09 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1.50 लाख बताई गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त बाइक की कीमत करीब ₹1 लाख आंकी गई है, जिससे कुल ₹2.50 लाख का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 85/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब आरोपी से स्मैक के स्रोत, सप्लाई चेन और गिरोह के अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम का हिस्सा है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश भिलाला, अजीत कुजरू, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, रामकुमार रघुवंशी, सोबरन सिंह, आरक्षक राहुल बघेल, नीरज धाकड़, रामवीर रघुवंशी, योगेश जाट, जितेंद्र यादव और महिला आरक्षक रंजना जर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- विश्व हिन्दू परिषद जिला गुना द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का रविवार को मणिधारी गार्डन में सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अभ्यास वर्ग में जिलेभर से विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के जिला, प्रखंड एवं खंड स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन सत्र में प्रांत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता सिकरवार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान विभागमंत्री दिलीप सिंह कुशवाह, संगठनमंत्री वीरसिंह, सहमंत्री रामवीर यादव और विभाग संयोजक वेदराम लोधी भी मौजूद रहे। समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रांत सहमंत्री मलखान सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति हैं। कार्यक्रम का समापन अंत में भारत माता की आरती और वंदे मातरम् के साथ हुआ।2
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में शनिवार को गुना जिले के कुंभराज में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह रैली शिव टेकरी मंदिर से प्रारंभ होकर राजीव गांधी चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्र हितों की रक्षा करने और उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग उठाई। रास्ते भर छात्र हितों के समर्थन में नारेबाजी होती रही। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में छात्रों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस प्रदर्शन का समापन राजीव गांधी चौक पर धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर किया गया।4
- मध्य प्रदेश के गुना में मृगवास स्थित महाकाल स्टूडियो द्वारा शादी-विवाह, एंगेजमेंट, प्री-वेडिंग शूट, सिनेमैटिक वीडियो, जन्मदिन, एल्बम डिजाइन और ड्रोन शूट जैसी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी सेवाओं के लिए बुकिंग की जा रही है। स्टूडियो बेहतरीन क्वालिटी, उचित कीमत और समय पर डिलीवरी की सुविधा प्रदान कर रहा है। इच्छुक लोग अपने हर पल को यादगार बनाने और अधिक जानकारी के लिए तेजकरण लोढ़ा से मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर 8305478856 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा केवल गुना लोकेशन के लिए उपलब्ध है।1
- पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परीक्षा का पेपर लीक होना देश के छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बेहद पीड़ादायक है।1
- मध्य प्रदेश के गुना जिले के कुंभराज स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आज भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर के ऊपर आसमान में एक साथ दो इंद्रधनुष निकले हैं। 24/07/2026 को खाटू श्याम के मंदिर में बहुत सारे लोग मौजूद हैं और मंदिर के ऊपर एक साथ दो इंद्रधनुष दिखाई दे रहे हैं।1
- NEET-UG परीक्षा को लेकर देशभर में जारी बहस और छात्रों की चिंताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम करीब 7 बजे इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वे जेलों में सड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिए गए हैं और संसद में कठोर सजा के प्रावधान वाला कानून लाया जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने इस बात पर विशेष बल दिया कि भविष्य में परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह विश्वसनीय बनाने के लिए इसमें आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर व्यापक चर्चा चल रही है। सरकार का कहना है कि वह केवल दोषियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पेपर लीक, नकल और धांधली जैसे अपराधों पर पूरी तरह शिकंजा कसने के लिए कड़े कानूनी प्रावधानों और डिजिटल निगरानी के जरिए परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएगी।1
- गुना जिले के कुंभराज थाने से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।1