logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि सरायकेला वार्ड संख्या 5 मैं मां मंगल पूजा धूमधाम से मनाया गया। काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए एवं मुर्गा, बत्तख, बकरे की बली दी । महिलाएं उपासना कर तालाब से जल लेकर नाचते गाते मंगला मां के मंदिर पहुंचे।

2 hrs ago
user_Ravi Gupta
Ravi Gupta
सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
2 hrs ago
84ed1567-0b7c-4665-949c-55ca5e24c60a
865d5858-b4ce-4bf6-a576-d07dc4521309
8a0c86ab-0a9b-4804-8404-8bf1523cab1a

शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि सरायकेला वार्ड संख्या 5 मैं मां मंगल पूजा धूमधाम से मनाया गया। काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए एवं मुर्गा, बत्तख, बकरे की बली दी । महिलाएं उपासना कर तालाब से जल लेकर नाचते गाते मंगला मां के मंदिर पहुंचे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • *सरायकेला–खरसावाँ* - जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में लोक-भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी विद्यालय सरायकेला की छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर एवं स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने भाग लिया, जिसमें सरकारी विद्यालयों की स्थिति में सुधार, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा ने कहा कि शिक्षा समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों की नियमित निगरानी करें तथा विद्यालय प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करें। नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका सरकार एवं समाज के बीच सेतु के रूप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समितियों को सुदृढ़ करने, अभिभावकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने एवं विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने पर बल दिया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में वर्तमान में लगभग 73 प्रतिशत बच्चों की ही विद्यालयों में नियमित उपस्थिति है, जबकि 27 प्रतिशत बच्चे विद्यालय से वंचित हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि निरक्षर अभिभावकों को साक्षर बनाने हेतु एनआईएलपी के अंतर्गत विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न पंचायतों से आए मुखियाओं द्वारा शिक्षकों की कमी, आधारभूत संरचना की स्थिति एवं मध्याह्न भोजन से संबंधित समस्याओं को साझा किया गया। प्रशासन द्वारा इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। सम्मेलन के अंत में सभी पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान संचालित करने, विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने तथा ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन 2026 में सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले मुखियाओं की सूची - सरायकेला प्रखंड- श्रीमती जावेन्त्री मुर्मू( सीनी ),और श्री दशरथ महाली( मुंडाटांड़) खरसावां प्रखंड - श्री मंगल सिंह जामुदा (जोजोड़ीह )और श्रीमती नागेश्वरी हेंब्रम ( रीडिंग) कुचाई प्रखंड -श्री करम सिंह मुंडा (रुगुडीह) और श्री राम सोय( तिलो पदा) गम्हरिया प्रखंड- श्रीमती संगीता हांसदा (बीरबांस )और श्रीमती पार्वती सरदार ( यशपुर)। राजनगर प्रखंड- श्रीमती नमिता सोरेन (जनबनी )और श्री पिंटू सरदार (ऐदल)। चांडिल प्रखंड- श्री मनोहर सिंह सरदार ( चांडिल) और श्री भीमसेन मुंडा ( उरमाल)। नीमडीह प्रखंड- श्री सुभाष सिंह (आदरडीह )और श्री वरुण सिंह (बांडेदा)। ईचागढ़ प्रखंड -श्रीमती रागिनी उरांव (लेपाटांड)और श्री अभिराम हांसदा ,(चिमटिया)। कुकडू प्रखंड- श्री मंजीत सिंह( बेरासी सिरूम) और श्रीमती राचिका सिंह मुंडा( कुकड़ू)। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो, निदेशक डीआरडीए श्री अजय तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला यास्मिता सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा, प्रमोद जायसवाल, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सीआरपी, बीआरपी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    4
    *सरायकेला–खरसावाँ*  -  जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में गुरुवार को शिक्षा के क्षेत्र में लोक-भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ कस्तूरबा गांधी विद्यालय  सरायकेला की छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर एवं स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने भाग लिया, जिसमें सरकारी विद्यालयों की स्थिति में सुधार, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी एवं अन्य उपस्थित अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने संबोधन में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा ने कहा कि शिक्षा समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों की नियमित निगरानी करें तथा विद्यालय प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करें।
नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भूमिका सरकार एवं समाज के बीच सेतु के रूप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समितियों को सुदृढ़ करने, अभिभावकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने एवं विद्यालयों की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने पर बल दिया, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में वर्तमान में लगभग 73 प्रतिशत बच्चों की ही विद्यालयों में नियमित उपस्थिति है, जबकि 27 प्रतिशत बच्चे विद्यालय से वंचित हैं, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि निरक्षर अभिभावकों को साक्षर बनाने हेतु एनआईएलपी के अंतर्गत विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न पंचायतों से आए मुखियाओं द्वारा शिक्षकों की कमी, आधारभूत संरचना की स्थिति एवं मध्याह्न भोजन से संबंधित समस्याओं को साझा किया गया। प्रशासन द्वारा इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
सम्मेलन के अंत में सभी पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान संचालित करने, विद्यालयों में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने तथा ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया को जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन 2026 में सम्मानित किया गया। 
सम्मानित होने वाले मुखियाओं की सूची -
सरायकेला  प्रखंड- श्रीमती जावेन्त्री मुर्मू( सीनी ),और श्री दशरथ महाली( मुंडाटांड़) 
खरसावां प्रखंड - श्री मंगल सिंह जामुदा (जोजोड़ीह )और श्रीमती नागेश्वरी  हेंब्रम ( रीडिंग)
कुचाई प्रखंड -श्री करम सिंह मुंडा (रुगुडीह) और श्री राम सोय( तिलो पदा)
गम्हरिया प्रखंड- श्रीमती संगीता हांसदा (बीरबांस )और श्रीमती पार्वती सरदार ( यशपुर)।
राजनगर प्रखंड- श्रीमती नमिता सोरेन (जनबनी )और श्री पिंटू सरदार (ऐदल)।
चांडिल प्रखंड- श्री मनोहर सिंह सरदार ( चांडिल) और श्री भीमसेन  मुंडा (  उरमाल)।
नीमडीह प्रखंड- श्री सुभाष सिंह (आदरडीह )और श्री वरुण सिंह (बांडेदा)।
ईचागढ़ प्रखंड -श्रीमती रागिनी उरांव  (लेपाटांड)और श्री अभिराम हांसदा ,(चिमटिया)।
कुकडू प्रखंड- श्री मंजीत सिंह( बेरासी सिरूम) और श्रीमती राचिका सिंह मुंडा( कुकड़ू)।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो, निदेशक डीआरडीए श्री अजय तिर्की, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला यास्मिता सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा, प्रमोद जायसवाल, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सीआरपी, बीआरपी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
    user_JAGDISH SAO
    JAGDISH SAO
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    57 min ago
  • Post by Ravi Gupta
    4
    Post by Ravi Gupta
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    2 hrs ago
  • आदित्यपुर : हिंदू नववर्ष पर आदित्यपुर में भव्य शोभायात्रा निकली। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर बुधवार को आदित्यपुर में भव्य स्वामी यात्रा निकाली गई। सभा यात्रा का शुभारंभ आर आईटी जागृति मैदान से किया गया। जिसका समापन गम्हरिया में होगा। इस भव्य यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जे एन दास ने किया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म को मानने वाले हिंदू समाज के लोग मिल-जुलकर नववर्ष का उत्साह मना रहे हैं। शोभा यात्रा में आकर्षण झांकियों के साथ कोई रथ शामिल किए गए हैं। रथों में भगवान शिव की झांकी ,प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा के माध्यम से लोगों ने आने वाले रामनवमी पर्व का भी उत्साह पूर्वक स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्तों ने जय श्रीराम और हर हर महादेव के जय घोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस नव वर्ष यात्रा में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह भी शामिल हुए। इस भव्य शोभा यात्रा में हजारों संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए।
    1
    आदित्यपुर  : हिंदू नववर्ष पर आदित्यपुर में भव्य शोभायात्रा निकली।
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर बुधवार को आदित्यपुर में भव्य स्वामी यात्रा निकाली गई। सभा यात्रा का शुभारंभ आर आईटी जागृति मैदान से किया गया। जिसका समापन गम्हरिया में होगा। इस भव्य यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जे एन दास ने किया। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म को मानने वाले हिंदू समाज के लोग मिल-जुलकर नववर्ष का उत्साह मना रहे हैं। शोभा यात्रा में आकर्षण झांकियों के साथ कोई  रथ शामिल किए गए हैं। रथों में भगवान शिव की झांकी ,प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा के माध्यम से लोगों ने आने वाले रामनवमी पर्व का भी उत्साह पूर्वक स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्तों ने जय श्रीराम और हर हर महादेव के जय घोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस नव वर्ष यात्रा में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह भी शामिल हुए। इस भव्य शोभा यात्रा में हजारों संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    5 hrs ago
  • आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक हुआ बैठक में निर्णय लिया गया आगामी रामनवमी को लेकर बैठक रखी गई बैठक में निर्णय लिया गया कानून व्यवस्था बनाए रखने की सभी को रामनवमी और ईद छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा अपने क्षेत्र में लायन आर्डर का पूरी तरह पालन करना है और उर्दानगी मचाने वाले लोगों को उन्हें डांट दिया जाएगा और रामनवमी के जो स्थानीय में पूजा होगा स्थानीय के बाद जुलूस निकालेंगे शोभा यात्रा उनको 10:00 बजे से पहले खत्म कर देना है
    1
    आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक हुआ बैठक में निर्णय लिया गया आगामी रामनवमी को लेकर बैठक रखी गई बैठक में निर्णय लिया गया कानून व्यवस्था बनाए रखने की सभी को रामनवमी और ईद छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा अपने क्षेत्र में लायन आर्डर का पूरी तरह पालन करना है और उर्दानगी मचाने वाले लोगों को उन्हें डांट दिया जाएगा और रामनवमी के जो स्थानीय में पूजा होगा स्थानीय के बाद जुलूस निकालेंगे शोभा यात्रा उनको 10:00 बजे से पहले खत्म कर देना है
    user_कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)
    कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)
    Reporter आदित्यपुर (गमहरिया), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    4 hrs ago
  • #चैत्र_नवरात्रि सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोऽस्तु ते।। *आप सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।* 🚩 साभार:: #BJP4India #PM_Modi संकलक:: कुमार विश्वजीत जमशेदपुर झारखंड
    1
    #चैत्र_नवरात्रि 
सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। 
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोऽस्तु ते।।
*आप सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।* 🚩
साभार::
#BJP4India 
#PM_Modi 
संकलक::
कुमार विश्वजीत 
जमशेदपुर 
झारखंड
    user_Kumar Vishwajeet
    Kumar Vishwajeet
    राष्ट्रवादी,मानवतावादी,भाजपा समर्थक गोलमुरी-कम-जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड•
    7 hrs ago
  • jay maa tara para pith bike rider
    1
    jay maa tara para pith bike rider
    user_Sk raj vlog bundu
    Sk raj vlog bundu
    Vloger बुंडू, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
  • श्री श्री चैती नव दुर्गा पूजा,बुढाम में आयोजित स्वर्ण रेखा नदी से प्रारंभ भब्य कलश यात्रा निकाला गया। माता रानी का आशीर्वाद सब पर बनी रहे। 🙏जय मां भवानी 🙏
    1
    श्री श्री चैती नव दुर्गा पूजा,बुढाम में आयोजित स्वर्ण रेखा नदी से प्रारंभ भब्य   कलश यात्रा निकाला गया। माता रानी का आशीर्वाद सब पर बनी रहे।
🙏जय मां भवानी 🙏
    user_सुशील कुमार महतो
    सुशील कुमार महतो
    Local News Reporter सिल्ली, रांची, झारखंड•
    26 min ago
  • Post by Ravi Gupta
    3
    Post by Ravi Gupta
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.