चेवाड़ा सदर बाजार में होली की रौनक, शाम तक उमड़ी भीड़। चेवाड़ा सदर बाजार में होली की रौनक, शाम तक उमड़ी भीड़। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत के सदर बाजार में होली पर्व को लेकर रविवार को खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी और शाम करीब 4 बजे तक खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही। रंग, गुलाल, पिचकारी, अबीर और होलिका दहन के लिए लकड़ी एवं पूजन सामग्री की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी जमकर खरीदारी की।बाजार में बढ़ती भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बड़े वाहनों के आवागमन से दोपहिया चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि होली को लेकर इस वर्ष बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुकानों के बाहर अस्थायी स्लॉट लगाकर रंग और त्योहार से जुड़े सामान बेचे जा रहे हैं। बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियों को लेकर खासा उत्साह नजर आया। वहीं महिलाएं पूजन सामग्री और घरेलू जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी में व्यस्त दिखीं।प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती दल की तैनाती की गई है।व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि पर्व के नजदीक आते ही बाजार में और रौनक बढ़ेगी।

- शेखपुरा - जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत जमालपुर रोड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 172 में रविवार, 1 मार्च 2026 को जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री संतोष कुमार सोनू एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती संजू कुमारी की उपस्थिति में आंगनबाड़ी में अध्ययनरत 40 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए जीविका के डीपीएम श्री संतोष कुमार सोनू ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देशों एवं जीविका राज्य इकाई से मिले दिशानिर्देशों के अनुपालन में जीविका दीदी के सिलाई घर में आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए तैयार किए गए पोशाकों का वितरण आज इन बच्चों को किया गया। इस अवसर पर सदर प्रखंड की सीडीपीओ श्रीमती संजू कुमारी ने जीविका दीदी के सिलाई घर की जीविका दीदियों से पोशाक प्राप्त कर बच्चों के बीच वितरण कराया। उन्होंने सभी बच्चे-बच्चियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं। कार्यक्रम में सदर प्रखंड के जीविका बीपीएम दुर्गेश कुमार, युवा पेशेवर अंशिका, संचार प्रबंधक रवि केशरी, जिला प्रोग्राम शाखा से विवेकानंद, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका के सामुदायिक समन्वयक, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ सहित सिलाई प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र की जीविका दीदियां उपस्थित थीं।5
- जय हिंद कमपेटेटीव स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया1
- लखीसराय नगर थाना परिसर में होली त्योहार को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने की। बैठक में शांति समिति से जुड़े सदस्य, स्थानीय वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से आपसी भाईचारा, एकता तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। नगर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों और खुशियों का पर्व है, जिसे आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि होली का पर्व शांति और उल्लास के साथ मनाया जा सके।1
- Post by Shankar Sir1
- प्रशासन की लापरवाही से टूट रहा है जनता का भरोसा कैसे करेंगे सरकार पर विश्वास ऐसा लग रहा है1
- इस बार की होली में भी बिहार के लाखों युवा अपने घर-गांव का मालपुआ नहीं खा पाएंगे, जन सुराज का संकल्प इन्हीं युवाओं के घर वापसी की लड़ाई है।1
- चेवाड़ा में नदिया व पाइन का मिटता अस्तित्व, बारिश में बढ़ती जलजमाव की आशंका। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में नदियों और पाइन (नहरों) का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता नजर आ रहा है। रविवार को शाम 4:00 बजे ग्राउंड जीरो से की गई पड़ताल में यह सामने आया कि वर्षों से सफाई और संरक्षण के अभाव में कई छोटी नदियां व नहरें समतल होती जा रही हैं। कहीं अतिक्रमण तो कहीं गाद जमाव ने जल निकासी की प्राकृतिक व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों अशोक कुमार, संजीत कुमार, उमेश कुमार और नरेश कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। नदियों व नहरों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित होती है, जिससे खेतों और रिहायशी इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। किसानों का कहना है कि जल निकासी नहीं होने से फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है और समय पर बुआई भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि नदियों और पाइन की शीघ्र सफाई कराई जाए तथा अतिक्रमण हटाने की ठोस कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते पहल नहीं की गई तो आने वाले मानसून में हालात और विकट हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण न केवल कृषि बल्कि शहरी जल प्रबंधन के लिए भी आवश्यक है। ऐसे में प्रशासनिक सक्रियता ही इस समस्या का स्थायी समाधान दे सकती है।1
- शेखपुरा - लजीज़ रसोई ने शानदार सफर पूरे किये कुल 7 वर्ष, लोगों ने केक काटकर मनाई ख़ुशी. शहर के VIP रोड स्थित लजीज़ रसोई रेस्टुरेंट में आज धूम धाम मनाई गई सातवां वार्षिकोत्सव.1
- लखीसराय शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान वार्ड संख्या 13 स्थित एक निजी परिसर में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के लेबर सेल के जिला अध्यक्ष गोरेलाल पासवान ने की।समारोह की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ नेता जॉन मिल्टन पासवान द्वारा रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर लेबर सेल जिला अध्यक्ष गोरेलाल पासवान ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नंदू राम चंद्रवंशी, अशोक कुमार गुप्ता, बिरजू पासवान, धर्मदेव पासवान समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1