चेवाड़ा में नदिया व पाइन का मिटता अस्तित्व, बारिश में बढ़ती जलजमाव की आशंका चेवाड़ा में नदिया व पाइन का मिटता अस्तित्व, बारिश में बढ़ती जलजमाव की आशंका। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में नदियों और पाइन (नहरों) का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता नजर आ रहा है। रविवार को शाम 4:00 बजे ग्राउंड जीरो से की गई पड़ताल में यह सामने आया कि वर्षों से सफाई और संरक्षण के अभाव में कई छोटी नदियां व नहरें समतल होती जा रही हैं। कहीं अतिक्रमण तो कहीं गाद जमाव ने जल निकासी की प्राकृतिक व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों अशोक कुमार, संजीत कुमार, उमेश कुमार और नरेश कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है। नदियों व नहरों की नियमित सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित होती है, जिससे खेतों और रिहायशी इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। किसानों का कहना है कि जल निकासी नहीं होने से फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है और समय पर बुआई भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि नदियों और पाइन की शीघ्र सफाई कराई जाए तथा अतिक्रमण हटाने की ठोस कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते पहल नहीं की गई तो आने वाले मानसून में हालात और विकट हो सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण न केवल कृषि बल्कि शहरी जल प्रबंधन के लिए भी आवश्यक है। ऐसे में प्रशासनिक सक्रियता ही इस समस्या का स्थायी समाधान दे सकती है।

- चेवाड़ा सदर बाजार में होली की रौनक, शाम तक उमड़ी भीड़। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत के सदर बाजार में होली पर्व को लेकर रविवार को खासा उत्साह देखने को मिला। दोपहर से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी और शाम करीब 4 बजे तक खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही। रंग, गुलाल, पिचकारी, अबीर और होलिका दहन के लिए लकड़ी एवं पूजन सामग्री की दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भी जमकर खरीदारी की।बाजार में बढ़ती भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बड़े वाहनों के आवागमन से दोपहिया चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि होली को लेकर इस वर्ष बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुकानों के बाहर अस्थायी स्लॉट लगाकर रंग और त्योहार से जुड़े सामान बेचे जा रहे हैं। बच्चों में रंग-बिरंगी पिचकारियों को लेकर खासा उत्साह नजर आया। वहीं महिलाएं पूजन सामग्री और घरेलू जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी में व्यस्त दिखीं।प्रशासन की ओर से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्ती दल की तैनाती की गई है।व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि पर्व के नजदीक आते ही बाजार में और रौनक बढ़ेगी।1
- शेखपुरा - शहर के बुधौली बाजार स्थित वरनवाल सेवा सदन के महिला सदस्यों धूम धाम से मनाया होली मिलन समारोह. जहाँ ''रंग बरसे चुनरवाली रंग बरसे'' होली के गानों पर महिला लोग खुब झूमी1
- बिहार के शेखपुरा जिले से जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद शादी टूट जाने का एक अलग ही मामला सामने आया है। दरअसल, दूल्हा काला है... ऐसा कहकर दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया।बुधवार की रात एक शादी समारोह का आयोजन हुआ था। सबकुछ आराम से हो भी रहा था। रस्में निभाई जा रही थीं।1
- सात रंगों का महा मेल, मिलन समारोह में, शहीद जगदेव बिचार,मंच पर पहुंचे, BLCP सुप्रीमो, सुभाष कुमार जी, तो क्या हुआ,,1
- जय हिंद कमपेटेटीव स्कूल के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया1
- लखीसराय जिले के गुलनी मोड़ पर होली मिलन समारोह मैं शामिल हुई बिहार राज्य महिला आयोग अध्यक्षा। लखीसराय । जिले के गुलनी मोड स्थित रानी सती इंटरप्राइजेज सह वर्षा पावर कंस्ट्रक्शन की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बताया गया कि होली रंगों का त्योहार है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।1
- yehan ki rod ki halat bahut bigdi huee hai1
- अरियरी थाना पुलिस ने विसहिया गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव निवासी बाजो मांझी के पुत्र जगदीश मांझी के रूप में की गई है।इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने किया। टीम में एएसआई बिंदेश्वरी पासवान समेत सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लंबे समय से अपने घर के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरोपी को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 39 प्लास्टिक पाउच में भरी देसी शराब तथा एक गैलन में पांच लीटर शराब बरामद की गई। कुल मिलाकर 17 लीटर शराब जब्त की गई है। बरामद शराब को विधिवत जप्त कर थाना लाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अरियरी थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रविवार की शाम करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।1