#आपदा_प्रबंधन पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला सम्पन्न #सिवनी /जिले में आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से “आपदा प्रबंधन एवं हानि न्यूनीकरण” विषय पर जागरूकता एवं क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यशाला में होमगार्ड विभाग द्वारा प्रतिभागियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, त्वरित प्रतिक्रिया, प्राथमिक उपचार, जोखिम न्यूनीकरण तथा संसाधनों के समुचित उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला अस्पताल, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स सहित शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

- महावीर जयंती पर जैन समाज का सेवा भाव, अस्पताल में फल वितरण से छाई खुशियां1
- *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल।* *गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, लोगों में भारी आक्रोश।* *कवरेज कर रहे पत्रकार से बदसलूकी, ड्यूटी डॉक्टर पर मोबाइल जबरन छुड़ाने और धमकाने का आरोप।* *मौके पर मौजूद लोगों ने भी पत्रकार पर दबाव बनाया, खबर को दबाने की कोशिश।* *अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।* *अब सवाल — क्या प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई या यूं ही चलता रहेगा ‘गुंडा राज’?*1
- तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 25 किमी. दूर ग्राम पुलपुट्टा में भीषण आगजनी की घटना हुई है। आगजनी की घटना से एक गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 04 बजे के बीच की है। दरअसल, इस वक्त ग्राम पुलपुट्टा और आस-पास के एरिया में तेज आंधी चली और इसके बाद हल्की बूंदा-बादी हुई। ऐसे में बिजली के झूलते तारों में शार्ट सर्किट होने से बुखाराम सोनवाने के कच्चे मकान में तेजी से आग भड़क गई। घर में पशुचारा पैरा रखा होने की वजह से आग इतनी तेजी से भड़की कि चंद मिनट में ही सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से गांव की बिजली भी गुल हो गई।1
- Post by पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा1
- रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए एस.ओ.पी. जारी जिले में 15 अप्रैल से शुरू होगी खरीदी जिले में गेहूं उपार्जन की तैयारी जोरों पर! मध्यप्रदेश शासन ने रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आज सोमवार शाम 6 बजे गेहूं खरीदी की एस.ओ.पी. जारी कर दी है।इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में खरीदी 10 अप्रैल से, जबकि बाकी संभागों सहित हमारे जिले में 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने सभी अधिकारियों को एस.ओ.पी. का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।किसान भाइयों, समय पर अपनी उपज बेचने की तैयारी करें। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी केंद्र से संपर्क करें।1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत जिले में चल रहे भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिले भर में प्रशिक्षण अभियान निरंतर जारी है, इसी प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत परासिया के पूर्व अध्यक्ष राजेश दुबे द्वारा अपना विशेष संबोधन प्रस्तुत किया।1
- शादी में जा रही महिला से लूट, नकाबपोशों ने मारपीट कर छीने जेवर!1