logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आंधी से बिजली के झूलते तारों में हुआ शार्ट सर्किट-पुलपुट्टा में गृहस्थी जलकर हुई स्वाहा तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 25 किमी. दूर ग्राम पुलपुट्टा में भीषण आगजनी की घटना हुई है। आगजनी की घटना से एक गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 04 बजे के बीच की है। दरअसल, इस वक्त ग्राम पुलपुट्टा और आस-पास के एरिया में तेज आंधी चली और इसके बाद हल्की बूंदा-बादी हुई। ऐसे में बिजली के झूलते तारों में शार्ट सर्किट होने से बुखाराम सोनवाने के कच्चे मकान में तेजी से आग भड़क गई। घर में पशुचारा पैरा रखा होने की वजह से आग इतनी तेजी से भड़की कि चंद मिनट में ही सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से गांव की बिजली भी गुल हो गई।

3 hrs ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

आंधी से बिजली के झूलते तारों में हुआ शार्ट सर्किट-पुलपुट्टा में गृहस्थी जलकर हुई स्वाहा तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 25 किमी. दूर ग्राम पुलपुट्टा में भीषण आगजनी की घटना हुई है। आगजनी की घटना से एक गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 04 बजे के बीच की है। दरअसल, इस वक्त ग्राम पुलपुट्टा और आस-पास के एरिया में तेज आंधी चली और इसके बाद हल्की बूंदा-बादी हुई। ऐसे में बिजली के झूलते तारों में शार्ट सर्किट होने से बुखाराम सोनवाने के कच्चे मकान में तेजी से आग भड़क गई। घर में पशुचारा पैरा रखा होने की वजह से आग इतनी तेजी से भड़की कि चंद मिनट में ही सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से गांव की बिजली भी गुल हो गई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नगर के सिवनी रोड़ पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर में घूसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की घटना को अंजाम देकर परिवार के एक युवक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने जिनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है वह घटना के बाद से फरार है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिवनी रोड़ निवासी आयुष नेवारे के साथ पुरानी रंजिश के चलते सागर पंजवानी, विकास सूर्यवंशी, विशाल सूर्यवंशी, संतोष खटवानी ने मारपीट की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 (ए), 115 (2), 351 (3), 3 (5) की कार्रवाई की है।
    1
    नगर के सिवनी रोड़ पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक घर में घूसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट और धक्का मुक्की की घटना को अंजाम देकर परिवार के एक युवक को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ नामजद अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने जिनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है वह घटना के बाद से फरार है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिवनी रोड़ निवासी आयुष नेवारे के साथ पुरानी रंजिश के चलते सागर पंजवानी, विकास सूर्यवंशी, विशाल सूर्यवंशी, संतोष खटवानी ने मारपीट की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 (ए), 115 (2), 351 (3), 3 (5) की कार्रवाई की है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वारासिवनी। वारासिवनी - कटंगी मार्ग पर ग्राम सरंडी गोलाई के पास रविवार की रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय वाहन से सिविल अस्पताल वारासिवनी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया गया। जानकारी अनुसार कोपे निवासी तीन युवक फोटोग्राफी कार्य के लिए सरंडी में विवाह समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान कटंगी लोहमारा की ओर से आ रहे दो युवकों की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना के समय शादी समारोह से वापस लौट रहे विधायक विवेक पटेल ने घायलों को सड़क पर तड़पता देखा, तो तत्काल वाहन रोककर डायल 112, 108 एम्बुलेंस व थाना प्रभारी पवन यादव को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी युवकों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में अंकित डोंगरे, रत्नदीप मेश्राम व अजय डोंगरे ग्राम कोपे निवासी तथा कर्तव्य पंचेश्वर व मनीष नागेश्वर ग्राम महदुली निवासी शामिल हैं। सभी को सिर, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। रात के समय बढ़ती वाहन आवाजाही और लापरवाही ऐसे हादसों को बढ़ावा दे रही है।
    1
    वारासिवनी। वारासिवनी - कटंगी मार्ग पर ग्राम सरंडी गोलाई के पास रविवार की रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय वाहन से सिविल अस्पताल वारासिवनी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार कोपे निवासी तीन युवक फोटोग्राफी कार्य के लिए सरंडी में विवाह समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान कटंगी लोहमारा की ओर से आ रहे दो युवकों की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना के समय शादी समारोह से वापस लौट रहे विधायक विवेक पटेल ने घायलों को सड़क पर तड़पता देखा, तो तत्काल वाहन रोककर डायल 112, 108 एम्बुलेंस व थाना प्रभारी पवन यादव को सूचना दी। कुछ ही मिनटों में पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी युवकों को अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में अंकित डोंगरे, रत्नदीप मेश्राम व अजय डोंगरे ग्राम कोपे निवासी तथा कर्तव्य पंचेश्वर व मनीष नागेश्वर ग्राम महदुली निवासी शामिल हैं। सभी को सिर, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। रात के समय बढ़ती वाहन आवाजाही और लापरवाही ऐसे हादसों को बढ़ावा दे रही है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    11 hrs ago
  • आस्था और श्रद्धा के संग रवाना हुई तीर्थ यात्रा, विधायक दिनेश राय ने दिखाई हरी झंडी #सिवनी / #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के अंतर्गत आज सिवनी से वाराणसी– #अयोध्या तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन भावपूर्ण माहौल में रवाना हुई। पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक श्री राय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सुख-शांति लेकर आएगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय तीर्थ अनुभव की प्रार्थना की।उल्लेखनीय है कि इस यात्रा के तहत सिवनी जिले से कुल 279 श्रद्धालु वाराणसी एवं अयोध्या के पवित्र धामों के दर्शन करेंगे, जिनके लिए शासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    1
    आस्था और श्रद्धा के संग रवाना हुई तीर्थ यात्रा, विधायक दिनेश राय ने दिखाई हरी झंडी
#सिवनी / #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना के अंतर्गत आज सिवनी से वाराणसी– #अयोध्या तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन भावपूर्ण माहौल में रवाना हुई। पूरे वातावरण में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का विशेष भाव देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक श्री राय ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सुख-शांति लेकर आएगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती किरण भलावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय तीर्थ अनुभव की प्रार्थना की।उल्लेखनीय है कि इस यात्रा के तहत सिवनी जिले से कुल 279 श्रद्धालु वाराणसी एवं अयोध्या के पवित्र धामों के दर्शन करेंगे, जिनके लिए शासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देश मे चलती या ख़डी कारो में आग लगने की लगातार सामने आ रही घटनाओं पर क्या कहते है एक्सपर्ट और संवादाता,बालाघाट-बैहर मे एक अल्टो कार मे आग लगने से एक ही परिवार के छः लोगो मे 03 लोगो की जिंदा जलकर मौत, दो गम्भीर रूप से घायल,,,,, देखिएँ पूरी रिपोर्ट मेरे साथ अनादि टीवी पर,,,,,,,
    1
    देश मे चलती या ख़डी कारो में आग लगने की लगातार सामने आ रही घटनाओं पर क्या कहते है एक्सपर्ट और संवादाता,बालाघाट-बैहर मे एक अल्टो कार मे आग लगने से एक ही परिवार के छः लोगो मे 03 लोगो की जिंदा जलकर मौत, दो गम्भीर रूप से घायल,,,,,
देखिएँ पूरी रिपोर्ट मेरे साथ अनादि टीवी पर,,,,,,,
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • चिरगांव पंचायत में निर्माण कार्यों में बड़ा खेल! घटिया काम, बिना जांच भुगतान और मजदूरों की जान खतरे में
    1
    चिरगांव पंचायत में निर्माण कार्यों में बड़ा खेल! घटिया काम, बिना जांच भुगतान और मजदूरों की जान खतरे में
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    33 min ago
  • *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।* गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मानवीयता को किया गया तार-तार। *कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, सच्चाई दबाने की कोशिश।* ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार को धमकाने और मोबाइल जबरन छुड़ाने का आरोप। *मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया दबाव, खुलकर बोलने से लोग डरे।* बीच कवरेज में लगातार बाधा, पूरे मामले को दबाने की आशंका। *अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।* बड़ा सवाल — कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा सिवनी अस्पताल में ‘गुंडा राज’? *जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव 9584667143*
    1
    *सिवनी जिला अस्पताल में ‘गुंडाराज’ के आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल।*
गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार, मानवीयता को किया गया तार-तार।
*कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, सच्चाई दबाने की कोशिश।*
ड्यूटी डॉक्टर पर पत्रकार को धमकाने और मोबाइल जबरन छुड़ाने का आरोप।
*मौके पर मौजूद लोगों ने भी बनाया दबाव, खुलकर बोलने से लोग डरे।*
बीच कवरेज में लगातार बाधा, पूरे मामले को दबाने की आशंका।
*अस्पताल परिसर में ₹500 तक की अवैध वसूली के आरोप, सिस्टम पर सवाल।*
बड़ा सवाल — कार्रवाई होगी या यूं ही चलता रहेगा सिवनी अस्पताल में ‘गुंडा राज’?
*जिला ब्यूरो चीफ़ सिवनी मोहित यादव 9584667143*
    user_Mohit Yadav
    Mohit Yadav
    Architect Seoni, Madhya Pradesh•
    53 min ago
  • आज दिनांक 30/3/2026 को दक्खिनगांव सैंदर निंदूरा बाराबंकी एक्वा पाम आइसलैंड राजस्व टीम ने
    1
    आज दिनांक 30/3/2026 को दक्खिनगांव सैंदर निंदूरा बाराबंकी  एक्वा पाम आइसलैंड राजस्व टीम ने
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 25 किमी. दूर ग्राम पुलपुट्टा में भीषण आगजनी की घटना हुई है। आगजनी की घटना से एक गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 04 बजे के बीच की है। दरअसल, इस वक्त ग्राम पुलपुट्टा और आस-पास के एरिया में तेज आंधी चली और इसके बाद हल्की बूंदा-बादी हुई। ऐसे में बिजली के झूलते तारों में शार्ट सर्किट होने से बुखाराम सोनवाने के कच्चे मकान में तेजी से आग भड़क गई। घर में पशुचारा पैरा रखा होने की वजह से आग इतनी तेजी से भड़की कि चंद मिनट में ही सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से गांव की बिजली भी गुल हो गई।
    1
    तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 25 किमी. दूर ग्राम पुलपुट्टा में भीषण आगजनी की घटना हुई है। आगजनी की घटना से एक गृहस्थी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना सोमवार की दोपहर साढ़े 03 बजे शाम 04 बजे के बीच की है। दरअसल, इस वक्त ग्राम पुलपुट्टा और आस-पास के एरिया में तेज आंधी चली और इसके बाद हल्की बूंदा-बादी हुई। ऐसे में बिजली के झूलते तारों में शार्ट सर्किट होने से बुखाराम सोनवाने के कच्चे मकान में तेजी से आग भड़क गई। घर में पशुचारा पैरा रखा होने की वजह से आग इतनी तेजी से भड़की कि चंद मिनट में ही सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया। बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से गांव की बिजली भी गुल हो गई।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.