Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोरबा, धमनागुडी़ में नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी, जांच में जुटी उरगा पुलिस कोरबा, जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय छात्रा गीता महंत ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गीता महंत कक्षा 9वीं की छात्रा थी और नियमित रूप से अपनी पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
SK Kashyapपत्रकार रींवापार
कोरबा, धमनागुडी़ में नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी, जांच में जुटी उरगा पुलिस कोरबा, जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धमनागुड़ी से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय छात्रा गीता महंत ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, गीता महंत कक्षा 9वीं की छात्रा थी और नियमित रूप से अपनी पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
- User2405Oudgi, Surajpur😤on 17 February
More news from Raigarh and nearby areas
- धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र इन दिनों हाथियों की लगातार बढ़ती सक्रियता से जूझ रहा है। जंगल से निकलकर गांवों और सड़कों तक पहुंच रहे हाथी जहां किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, वहीं आम लोगों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल गहरा रहा है। बीते दिनों क्रौंधा मार्ग पर हाथियों का एक झुंड सड़क पार करते देखा गया था, जिससे कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं आज सुबह करीब 10 बजे रायगढ़ रोड पर एक अकेला हाथी कंपार्टमेंट 67 से 68 के जंगल की ओर सड़क पार करता नजर आया। हाथी के अचानक सड़क पर आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग सहम गए। हालांकि मौके पर तैनात फॉरेस्ट अमला सतर्क रहा और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रेंज में वर्तमान में लगभग 48 हाथी (नर, मादा व शावक सहित) विचरण कर रहे हैं, जबकि पूरे वनमंडल में इनकी संख्या करीब 120 बताई जा रही है। हाथियों की यह बढ़ती मौजूदगी अब केवल वन क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह सीधे जनजीवन को प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार फसलों को हो रहे नुकसान और सड़कों पर हाथियों की मौजूदगी से वे दहशत में हैं। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से ठोस और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।2
- बिलासपुर के कोनी क्षेत्र स्थित रिव्हर व्यू कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय लॉ की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रायगढ़ निवासी सृष्टि गुप्ता के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की सुबह छात्रा के परिजनों ने उसे फोन किया था। इस दौरान पढ़ाई को लेकर उसे डांट लगाई गई थी, जिससे वह काफी व्यथित बताई जा रही थी।1
- 19 वर्षीय प्रेमी घर जा घुसी 18 वर्षीय युवती परिजनों के समझाने पर ना मानने पर मामला पहुंचा चकरभाठा थाना बुधवार की रात 9:30 पर चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना अंतर्गत आने वाले परसदा क्षेत्र में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती बुधवार को अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई और कहने लगी कि मैं अपने प्रेमी के साथ विवाह करना और यही रहना चाहती हूं जब युवती को प्रेमी के घर वाले समझने लगे तो युवती मानने को राजी नहीं थी युवती की जाती यादव है जबकि लड़के की जाती श्रीवास है इसलिए युवती के घर वाले दोनों की शादी को राजी नहीं थे जिसके बाद युवती ने यह कदम उठाया काफी समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी तो मामला चकरभाठा थाना पहुंचा जहां लड़की के मां-बाप को भी बुलाया गया लड़की के मां-बाप लड़की को बहुत समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन लड़की नहीं मानी उसने सांप कहा कि मुझे अब मां-बाप नहीं चाहिए मुझे मेरा प्रेमी चाहिए क्योंकि युवती बालिक थी उसे कानूनी तौर पर अपने जीवन के निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त हो चुका था और युवक भी बालिक था इस लिए पुलिस भी मजबूर थी जिसके बाद बुधवार रात 9.15 मिनट पर युवती अपने मां-बाप को छोड़कर अपने प्रेमी के घर में रहने के लिए चली गई और मजबूरी में लड़के वालों ने युवती को अपने घर में रखा है क्योंकि काफी दिनों से चल रहे प्रेम प्रसंग में युवक युवती के बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने थे इसलिए युवक को मजबूरी में लड़की को पत्नी बनाकर रखना पड़ा है इस तरह के मामले में घर छोड़कर भागी हुई बालिक युक्तियां एवं शादीशुदा महिलाओं को पुलिस समझा सकती है लेकिन उन पर जोर जबरदस्ती नहीं कर सकती क्योंकि बालिक होने के बाद उन पर कोई कार्यवाही का प्रावधान नहीं है1
- Post by पत्रकारिकता1
- बजरंग पावर प्लांट रायपुर में मौत का तांडव: क्या छत्तीसगढ़िया भाई की जान की कीमत 'चना-मुर्रा' है? भड़की छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना #bajrangpowerplantraipur #ChhattisgarhiyaKrantiSena1
- मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews1
- चकरभाठा थाना छेत्र की 16 वर्ष 4 माह की नाबालिक बालिका बिन बताये घर से हुई फरार थाना मे अपहरण का मामला दर्ज बुधवार की रात 8 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार की दोपहर 12.31 बजे चकरभाठा थाना छेत्र की 20 वर्षीय यूवती ने थाना उपस्थिति आ कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की विवरण- मै चकरभाठा थाना छेत्र चकरभाठा जिला बिलासपुर में रहती हूं चकरभाठा मार्केट मे काम करती हु कि मेरी छोटी बहन उम्र 16 साल 4 माह थाना चकरभाठा की है जो दिनांक 14/04/2026 के सुबह करीबन 09.00 बजे घर प्रार्थी के मकान चकरभाठा थाना छेत्र से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक घर नहीं आयी है मेरी छोटी बहन का आसपास एवं रिश्तेदारो के यहां पता तलाश किये कोई पता नहीं चला मुझे आशंका है कि मेरी नाबालिक बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है रिपोर्ट करती हु कार्यवाही किया जाये प्ररार्थया की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- तूफान आने वाला है1
- सीतापुर (सरगुजा/देवगढ़), 13 अप्रैल पर्यावरण संरक्षण के नाम पर बड़े-बड़े दावे और योजनाओं के बीच छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। सीतापुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवगढ़ क्षेत्र में एक महिला बीट गार्ड ने साहस दिखाते हुए नीलगिरी की लकड़ी से भरे एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक को पकड़ने के दौरान चालक मौके पर किसी भी वैध दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बावजूद आश्चर्यजनक रूप से वही चालक वाहन को सीतापुर वन कार्यालय तक लेकर पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचने के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे मामले में संदेह और गहरा गया है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन बलरामपुर जिले की “आशीर्वाद ट्रांसपोर्ट” से संबंधित है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर वन विभाग के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा स्पष्ट जानकारी देने से परहेज किया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक ओर सरकार “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान चला रही है और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े बजट खर्च किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर लकड़ियों को दूसरे राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश, तक पहुंचाने का सिलसिला जारी है। अब देखना यह होगा कि एक महिला बीट गार्ड की सतर्कता और साहस से पकड़ा गया यह ट्रक कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है या फिर मामला किसी दबाव या लेन-देन के चलते ठंडे बस्ते में चला जाता है। — सुनील गुप्ता, सीतापुर1