दौसा जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया के द्वारा मतदान केंद्रों का लगातार किया निरीक्षण पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत आज जिले में मतदान प्रक्रिया जारी है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुन्दन कंवरिया IPS द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस जाप्ते की तैनाती तथा निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 🔹 मतदान केंद्रों का निरंतर निरीक्षण: जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। 🔹 200 मीटर की परिधि में निगरानी: मतदान केंद्रों के आसपास निर्धारित 200 मीटर की परिधि में निर्वाचन संबंधी प्रतिबंधों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। 🔹 पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद: चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा अपने कर्तव्यों का सतर्कता के साथ निर्वहन किया जा रहा है तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। 🔹 निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान: प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 📢 दौसा पुलिस की आमजन से अपील समस्त मतदाता शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान लागू नियमों एवं दिशा-निर्देशों की पालना करें। मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए दौसा पुलिस प्रतिबद्ध है
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया के द्वारा मतदान केंद्रों का लगातार किया निरीक्षण पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत आज जिले में मतदान प्रक्रिया जारी है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुन्दन कंवरिया IPS द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस जाप्ते की तैनाती तथा निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 🔹 मतदान केंद्रों का निरंतर निरीक्षण: जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों पर
पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। 🔹 200 मीटर की परिधि में निगरानी: मतदान केंद्रों के आसपास निर्धारित 200 मीटर की परिधि में निर्वाचन संबंधी प्रतिबंधों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। 🔹 पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद: चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा अपने कर्तव्यों का सतर्कता के साथ निर्वहन किया जा रहा है तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। 🔹 निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान:
प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 📢 दौसा पुलिस की आमजन से अपील समस्त मतदाता शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान लागू नियमों एवं दिशा-निर्देशों की पालना करें। मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए दौसा पुलिस प्रतिबद्ध है
- दौसा जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया के द्वारा मतदान केंद्रों का लगातार किया निरीक्षण पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत आज जिले में मतदान प्रक्रिया जारी है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुन्दन कंवरिया IPS द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस जाप्ते की तैनाती तथा निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 🔹 मतदान केंद्रों का निरंतर निरीक्षण: जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो। 🔹 200 मीटर की परिधि में निगरानी: मतदान केंद्रों के आसपास निर्धारित 200 मीटर की परिधि में निर्वाचन संबंधी प्रतिबंधों की पालना सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। 🔹 पुलिस बल सतर्क एवं मुस्तैद: चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा अपने कर्तव्यों का सतर्कता के साथ निर्वहन किया जा रहा है तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर निगरानी रखी जा रही है। 🔹 निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान: प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। 📢 दौसा पुलिस की आमजन से अपील समस्त मतदाता शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान लागू नियमों एवं दिशा-निर्देशों की पालना करें। मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए दौसा पुलिस प्रतिबद्ध है3
- नांगल करना वार्ड 2 के मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार सम्पूर्ण नांगल करना वार्ड 02 के मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार । टहला । राजगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत नांगल करना वार्ड 02 वार्ड मतदाताओं ने सरपंच पंच के चुनाव का बहिष्कार किया एवं पंची का फॉर्म भी नहीं लगाया। यह सम्पूर्ण नांगल करना वार्ड 02 की सहमति से निर्णय लिया गया। सम्पूर्ण नांगल करना वार्ड 02 मतदान का भी बहिष्कार किया गया है। ग्राम पंचायत बल्देवगढ़ से हटाकर ग्राम पंचायत श्यालूता में जोड़ दिया गया है। जो कि ग्राम पंचायत बल्देवगढ़ से नांगल करना 01 किमी पड़ती है और ग्राम पंचायत श्यालूता से नांगल करना की दूरी करीब 06 किमी पड़ती है। जो कि सभी ग्रामवासियो का इससे भारी परेशानिया है व काफी बाधाए उत्पन्न होती हैं, जिससे झगड़ा होने की सम्भावना रहती है। उसमे आदमी पर काफी प्रभाव पड़ता है। जो कि ग्राम पंचायत श्यालूता में मतदान 3300 के लगभग है जबकि ग्राम पंचायत बल्देवगढ़ में 2100 के लगभग है । इनके बावजूद भी ग्राम नांगल करना के वार्ड 02 बनाकर ग्राम पंचायत श्यालूता में जोड़ दिया गया। उपखण्ड अधिकारी राजगढ़ , तहसीलदार टहला एवं तहसीलदार राजगढ़ को भी आपत्ति देकर अवगत करा दिया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ इसका वार्ड नंबर 2 के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया और एक भी मतदाता ने वार्ड 2 से मतदान नहीं किया ग्रामीण महेश नांगल करना ने बताया कि जिला कलेक्टर अलवर को आपत्ति देकर अवगत करा दिया गया, विधायक थानागाजी को भी आपत्ति देकर अवगत करा दिया गया, सांसद दौसा को भी आपत्ति देकर अवगत करा दिया गयाऔर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को भी आपत्ति देकर अवगत करा दिया गया। इतनी आपत्ति करने के बावजूद भी कोई सुनावनी नही हुई । यह आपत्ति लगाने में लगभग मतदाताओं का खर्च 60000 रूपये हुआ। इसलिए जिला परिषद चुनाव एवं पंचायत समिति सदस्य व सरपंच एवं वार्ड पंच सम्पूर्ण ग्राम वासी नांगल करना वार्ड नंबर 02 मतदान का बहिष्कार किया गया । मतदान का बहिष्कार कार्य करने वालों में घासी राम , रमेश , लल्लू राम , रामगोपाल , कल्याण सहाय , शिंभू दयाल , जीतू राम , महादेव ,प्रहलाद हरिमोहन , रामकरण , रतन ,कल्याण , रामस्वरूप , बसराम , ग्यारसी लाल, डबरु राम , छुट्टन लाल, नारायण लाल , किशन लाल , लाला राम एवं बसराम स्वामी आदि ने चुनाव का बहिष्कार किया।4
- बरसात पर भारी पड़ा लोकतंत्र का उत्सव: बसवा पंचायत चुनाव में दिखा ज़बरदस्त उत्साह, 106 वर्षीय बुज़ुर्ग और दिव्यांगों ने पेश की मिसाल बसवा (दौसा)। रिपोर्टर ओम प्रकाश साहू। क्षेत्र में आज बरसात के बावजूद भी लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही हो रही बारिश के कारण शुरुआती घंटों में मतदान की गति थोड़ी धीमी ज़रूर रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वोटर्स का जोश मौसम पर भारी पड़ता गया। बसवा, झाझीरामपुरा, गुढ़ाआशिकपुरा, करनावर, मूही, पाड़ला और गुढ़ाकटला सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नज़र आईं। बुज़ुर्ग और दिव्यांगों ने पेश की मिसाल इस चुनाव की सबसे ख़ास और प्रेरक तस्वीर पाड़ला ग्राम पंचायत से सामने आई, जहाँ 106 वर्ष के एक वरिष्ठ नागरिक ने खराब मौसम के बीच मतदान केंद्र पहुँचकर अपना वोट डाला। उन्हें देखकर वहाँ मौजूद अन्य मतदाताओं का भी हौसला बढ़ गया। इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं और पहली बार वोट डाल रहे नव-मतदाताओं में एक अलग ही लेवल का जोश और ख़ुशी दिखाई दी। समय के साथ ऐसे बढ़ा वोटिंग ग्राफ़ सुबह हो रही तेज़ बारिश की वजह से शुरुआती दौर में मतदान की रफ्तार सुस्त रही, लेकिन दोपहर होते-होते वोटिंग प्रतिशत में बड़ा उछाल आया: सुबह 08:00 बजे: 5.91% मतदान सुबह 10:00 बजे: 16.79% मतदान दोपहर 01:00 बजे: 39.61% मतदान दोपहर 1 बजे तक मतदान का यह आंकड़ा करीब 40 फीसदी तक पहुँच गया, जिससे यह साफ़ है कि खराब मौसम भी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने से नहीं रोक पाया। ग्रामीण इलाकों में सरपंच और वार्ड पंच चुनने के लिए मतदाताओं में भारी क्रेज देखा जा रहा है।4
- पंचायतीराज चुनाव 2026: दौसा में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए एसपी कुन्दन कंवरिया खुद उतरे मैदान में, मतदान केंद्रों का लिया जायजा दौसा। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए दौसा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक (IPS) कुन्दन कंवरिया ने जिले के विभिन्न संवेदनशील व सामान्य मतदान केंद्रों का औचक व सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी श्री कंवरिया ने मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा बलों, पुलिस जाप्ते और निर्वाचन अधिकारियों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने केंद्रों पर मतदाताओं की कतारों, प्रवेश-निकास द्वारों और सुरक्षा इंतजामात की बारीकी से जांच की। 200 मीटर के दायरे पर पैनी नजर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने के लिए मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में विशेष निगरानी रखी जा रही है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने पाए और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही निर्धारित सीमा में प्रवेश दिया जाए। मुस्तैद जवान, चाक-चौबंद व्यवस्था जिले भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात है। पुलिस की गश्ती टीमें लगातार इलाकों में राउंड ले रही हैं, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके और आम मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। दौसा पुलिस की अपील: शांति बनाए रखें, अफवाहों पर न दें ध्यान दौसा पुलिस ने जिले के सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने या चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।3
- पंचायत समिति कार्यालय से ही बाइक चोरी तो फिर अन्य जगह कैसेसुरक्षित सिकराय पंचायत समिति कार्यालय से दिनदहाड़े एक कर्मचारी की बाइक चोरी की घटना घटित हुई है पहले भी विकास अधिकारी की गाड़ी चोरी होने की घटना घटित हो चुकी है फिर भी अंकुश चोरी पर नहीं लग रहा है कई दिन हो गए हैं चोरी हुई लेकिन अभी तक बाइक का कोई पता नहीं लग पाया1
- फागी में डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के काफिले का RLP कार्यकर्ताओं ने किया विरोध जयपुर के फागी में डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के काफिले को RLP कार्यकर्ताओं ने रोककर विरोध प्रदर्शन किया। दूदू-फागी मुख्य मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने काफिले को घेरकर 'जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वाहन पर हाथ मारने और सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की बात सामने आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा के काफिले को सुरक्षित रवाना कराया गया।1
- बहुत दर्दनाक हादसा हुआ तिर्वा से कन्नौज जाने वाले पुल के ऊपर अज्ञात गाडी ने एक व्यक्ति को कुचला बहुत दर्दनाक मौत तिर्वा से कन्नौज आने वाले पुल के ऊपर1
- . मुख्यमंत्री आवास के आसपास भी सुरक्षित नहीं राजधानी! सिविल लाइंस में चोरी की वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल। #Jaipur #CivilLines #RajasthanNews #cmresidence #citycablenewsjaipur1