logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुकुंदगढ़ बाईपास पर युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस-प्रशासन पहुंचा मौके पर झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बाईपास हाईवे के नजदीक एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतरवाया और मुकुंदगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

1 hr ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
1 hr ago

मुकुंदगढ़ बाईपास पर युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस-प्रशासन पहुंचा मौके पर झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बाईपास हाईवे के नजदीक एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतरवाया और मुकुंदगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बाईपास हाईवे के नजदीक एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतरवाया और मुकुंदगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    1
    झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब बाईपास हाईवे के नजदीक एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने तुरंत शव को नीचे उतरवाया और मुकुंदगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का समापन, स्काउट-गाइड बनेंगे ‘कंज्यूमर वॉइस एजेंट’, झुंझुनू, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार रोवर-रेंजर, स्काउट-गाइड एवं प्रेसिडेंट अवॉर्ड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील मुख्य अतिथि रहे, जबकि जेजीटी विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. मधु गुप्ता ने अध्यक्षता की। चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी मनीष अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है, जो महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि मनीष अग्रवाल ने स्काउट-गाइड गतिविधियों को भारतीय संस्कृति और समाज सेवा से जुड़ा बताते हुए प्रतिभागियों के रचनात्मक कार्यों की सराहना की तथा स्काउट कार्यालय को 10 स्लीपिंग बैग भेंट किए। मुख्य अतिथि मनोज मील ने कहा कि जिले में स्काउट-गाइड को “न्याय योद्धा” के रूप में तैयार किया जाएगा और वे ‘कंज्यूमर वॉइस एजेंट’ बनकर उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी वस्तु की खरीद पर बिल लेना उपभोक्ता का अधिकार है। “उपभोक्ता है तो बाजार है, बाजार है तो अर्थव्यवस्था और अर्थव्यवस्था से ही शासन संचालित होता है,” उन्होंने कहा। इस अभियान से जिले की दस हजार महिलाओं और छात्राओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउटर-गाइडर, प्रशिक्षण दल और रोवर्स-रेंजर्स को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रात्रि में आयोजित भव्य कैंप फायर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्काउट-गाइड ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
    1
    राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर का समापन, स्काउट-गाइड बनेंगे ‘कंज्यूमर वॉइस एजेंट’,
झुंझुनू, राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार रोवर-रेंजर, स्काउट-गाइड एवं प्रेसिडेंट अवॉर्ड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज मील मुख्य अतिथि रहे, जबकि जेजीटी विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. मधु गुप्ता ने अध्यक्षता की। चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं समाजसेवी मनीष अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है, जो महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि मनीष अग्रवाल ने स्काउट-गाइड गतिविधियों को भारतीय संस्कृति और समाज सेवा से जुड़ा बताते हुए प्रतिभागियों के रचनात्मक कार्यों की सराहना की तथा स्काउट कार्यालय को 10 स्लीपिंग बैग भेंट किए।
मुख्य अतिथि मनोज मील ने कहा कि जिले में स्काउट-गाइड को “न्याय योद्धा” के रूप में तैयार किया जाएगा और वे ‘कंज्यूमर वॉइस एजेंट’ बनकर उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी वस्तु की खरीद पर बिल लेना उपभोक्ता का अधिकार है। “उपभोक्ता है तो बाजार है, बाजार है तो अर्थव्यवस्था और अर्थव्यवस्था से ही शासन संचालित होता है,” उन्होंने कहा। इस अभियान से जिले की दस हजार महिलाओं और छात्राओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउटर-गाइडर, प्रशिक्षण दल और रोवर्स-रेंजर्स को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रात्रि में आयोजित भव्य कैंप फायर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्काउट-गाइड ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Churu के लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर श्री में रविवार शाम को भव्य साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता Dr Surendra D Soni ने की, जबकि प्रसिद्ध शायर Mohammad Idris Khatri Raj का सान्निध्य रहा। इस गोष्ठी में कई कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं, गजलों और कविताओं के माध्यम से समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को प्रस्तुत किया। प्रो. Kamal Singh Kothari ने राजस्थान दिवस पर विशेष प्रस्तुति दी, वहीं अन्य रचनाकारों ने भी अपनी शानदार कविताओं और गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    1
    Churu के लोक संस्कृति शोध संस्थान नगर श्री में रविवार शाम को भव्य साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता Dr Surendra D Soni ने की, जबकि प्रसिद्ध शायर Mohammad Idris Khatri Raj का सान्निध्य रहा।
इस गोष्ठी में कई कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं, गजलों और कविताओं के माध्यम से समाज, संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं को प्रस्तुत किया।
प्रो. Kamal Singh Kothari ने राजस्थान दिवस पर विशेष प्रस्तुति दी, वहीं अन्य रचनाकारों ने भी अपनी शानदार कविताओं और गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
    user_Interviewer India
    Interviewer India
    पत्रकार चूरू, चूरू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    1
    Post by पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    user_पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    पंडित:-सुनील स्वामी 9119276401
    Astrologer चूरू, चूरू, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आज दिनांक 31.3.2026 को शाम 7:40 मिनट अचानक उदयपुरवाटी मे बारिश शुरू जिसके कारण मौसम हुआ सुहाना और सर्दी बढी लोगो को कुलर पंखे से राहत मिली!
    1
    आज दिनांक 31.3.2026 को शाम 7:40 मिनट अचानक उदयपुरवाटी मे   बारिश शुरू जिसके कारण मौसम हुआ सुहाना और सर्दी बढी लोगो को कुलर पंखे से राहत मिली!
    user_नेहरु वाल्मिकी
    नेहरु वाल्मिकी
    Photographer उदयपुरवाटी, झुंझुनू, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • हॉर्मुज़ को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान हॉर्मुज़ को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही क्षेत्र से पीछे हट सकता है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ की स्थिति से उसका कोई लेना-देना नहीं होगा ट्रंप ने कहा, “हम बहुत जल्द निकल जाएंगे… हॉर्मुज़ में जो होगा, उससे हमारा कोई संबंध नहीं होगा” उन्होंने यह भी कहा कि अगर अन्य देशों को पर्शियन गल्फ से तेल और गैस चाहिए, तो उन्हें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी ट्रंप ने कहा, “हम बहुत जल्द निकल जाएंगे… हॉर्मुज़ में जो होगा, उससे हमारा कोई संबंध नहीं होगा” उन्होंने यह भी कहा कि अगर अन्य देशों को पर्शियन गल्फ से तेल और गैस चाहिए, तो उन्हें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी
    1
    हॉर्मुज़ को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान
हॉर्मुज़ को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही क्षेत्र से पीछे हट सकता है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ की स्थिति से उसका कोई लेना-देना नहीं होगा
ट्रंप ने कहा, “हम बहुत जल्द निकल जाएंगे… हॉर्मुज़ में जो होगा, उससे हमारा कोई संबंध नहीं होगा” उन्होंने यह भी कहा कि अगर अन्य देशों को पर्शियन गल्फ से तेल और गैस चाहिए, तो उन्हें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी
ट्रंप ने कहा, “हम बहुत जल्द निकल जाएंगे… हॉर्मुज़ में जो होगा, उससे हमारा कोई संबंध नहीं होगा” उन्होंने यह भी कहा कि अगर अन्य देशों को पर्शियन गल्फ से तेल और गैस चाहिए, तो उन्हें अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    19 hrs ago
  • झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में मंगलवार देर रात एक एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक स्कूल बस को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुए ट्रोले ने एक बोलेरो गाड़ी को रौंद डाला। दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई लेकिन बोलेरो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंड्रेला रोड़ सर्किल के पास बोलेरो गाड़ी एक गैरेज के सामने खड़ी थी, वहीं एक स्कूल बस भी खड़ी थी। स्कूल बस के ड्राइवर ने बस को बिना बैक लाइट ऑन किए बैक किया था। बस की साइड भी गलत थी। वहीं ओजटू की तरफ से आ रहे ट्रोले के ड्राइवर ने अचानक सामने आई स्कूल बस को देखा, जिसे बचाने के लिए उसने ट्रोले को दूसरी साइड में मोड़ दिया। दुर्घटना में मैकेनिक के गेराज के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी पर ट्रोला चढ़ गया। इससे पहले ट्रोले की टक्कर से 11000 केवी लाइन का एक पोल और दुकानों के सामने लगे टिन शेड के अलावा एक पेड़ भी टूट गया। बताया जा रहा है कि ट्रोला ओजटू से कंक्रीट भर कर पंजाब के लिए रवाना हुआ था। दुर्घटना की सूचना के बाद चिड़ावा थाने के एएसआई ओमप्रकाश नरूका पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रोले के चालक अजीत कुमार को हिरासत में ले लिया। ट्रोले के चालक ने बताया कि स्कूल बस को बचाते हुए यह हादसा हुआ है। वही बोलेरो के मालिक सत्यप्रकाश निवासी भिर्र ने बताया कि वे अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए चिड़ावा आए थे। गाड़ी का काम करवाने के बाद वे वहां से वापस जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया जिसमें बेकाबू ट्रोले ने उनकी बोलेरो गाड़ी को रौंद डाला।
    1
    झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में मंगलवार देर रात एक एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक स्कूल बस को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुए ट्रोले ने एक बोलेरो गाड़ी को रौंद डाला। दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई लेकिन बोलेरो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंड्रेला रोड़ सर्किल के पास बोलेरो गाड़ी एक गैरेज के सामने खड़ी थी, वहीं एक स्कूल बस भी खड़ी थी। स्कूल बस के ड्राइवर ने बस को बिना बैक लाइट ऑन किए बैक किया था। बस की साइड भी गलत थी। वहीं ओजटू की तरफ से आ रहे ट्रोले के ड्राइवर ने अचानक सामने आई स्कूल बस को देखा, जिसे बचाने के लिए उसने ट्रोले को दूसरी साइड में मोड़ दिया। दुर्घटना में मैकेनिक के गेराज के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी पर ट्रोला चढ़ गया। इससे पहले ट्रोले की टक्कर से 11000 केवी लाइन का एक पोल और दुकानों के सामने लगे टिन शेड के अलावा एक पेड़ भी टूट गया। बताया जा रहा है कि ट्रोला ओजटू से कंक्रीट भर कर पंजाब के लिए रवाना हुआ था।
दुर्घटना की सूचना के बाद चिड़ावा थाने के एएसआई ओमप्रकाश नरूका पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रोले के चालक अजीत कुमार को हिरासत में ले लिया। ट्रोले के चालक ने बताया कि स्कूल बस को बचाते हुए यह हादसा हुआ है। वही बोलेरो के मालिक सत्यप्रकाश निवासी भिर्र ने बताया कि वे अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए चिड़ावा आए थे। गाड़ी का काम करवाने के बाद वे वहां से वापस जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया जिसमें बेकाबू ट्रोले ने उनकी बोलेरो गाड़ी को रौंद डाला।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.