Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी के अंतर्गत गोला से वापस आ रही रोडवेज बस के स्टॉप से हाथा पाई एक गिरफ्तार ।गोला से गोला से वापस आ रही रोडवेज बस के स्टॉप से हाथा पाई एक गिरफ्तार ।गोला से लखीमपुर आते हुए लालपुर बैरियर के पास परिचालक से मारपीट करके भागने वाला व्यक्ति चालक की सूझ बुझ से पकड़ लिया गया जिसमें परिचालक को गंभीर चोटें आई है।मामला सदर कोतवाली में .........विचाराधीन.FIR दर्ज
Rajeev Khatri
लखीमपुर खीरी के अंतर्गत गोला से वापस आ रही रोडवेज बस के स्टॉप से हाथा पाई एक गिरफ्तार ।गोला से गोला से वापस आ रही रोडवेज बस के स्टॉप से हाथा पाई एक गिरफ्तार ।गोला से लखीमपुर आते हुए लालपुर बैरियर के पास परिचालक से मारपीट करके भागने वाला व्यक्ति चालक की सूझ बुझ से पकड़ लिया गया जिसमें परिचालक को गंभीर चोटें आई है।मामला सदर कोतवाली में .........विचाराधीन.FIR दर्ज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 दिन रविवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक एवं अध्यक्ष माननीय डॉ प्रवीण तोगड़िया भाई साहब का भव्य स्वागत अमौसी हवाई अड्डे पर कानपुर प्रवास पर जाने के दौरान अवध प्रांत के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत महामंत्री आदरणीय गौरव द्विवेदी भाई साहब की अध्यक्षता में किया.... देव जुनेजा प्रान्त उपाध्यक्ष अवध प्रान्त 63079111211
- Post by साइना4
- 'गर्मी से बेहाल चलो, बुढ़ीतोला नेपाल'=अयोजक मंडल पलिया-खीरी।भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बेहाल लोगों को राहत देने के लिए पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले में स्थित बुढ़ीतोला में भव्य 'बुढ़ीतोला पर्यटन महोत्सव 2083' का आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव के प्रचार-प्रसार और भारतीय पर्यटकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से रविवार को पलिया-भीरा मार्ग स्थित मां राज रानी होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में नेपाल से आए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव की विशेषताओं और वहां की प्राकृतिक सुंदरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान कार्यक्रम के संयोजक हरिदत्त भट्टराई ने बताया कि बुढ़ीतोला क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शीतल जलवायु के लिए जाना जाता है। जब तराई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के पार होता है, तब भी बुढ़ीतोला में तापमान 30-32 डिग्री के आसपास रहता है। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 30 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई तक चलेगा। पर्यटकों के लिए पलिया से बुढ़ीतोला का सफर बेहद आसान और सुहाना है। यह क्षेत्र गोदावरी गंगा से लगभग 17 किलोमीटर और अतरिया बाजार से मात्र 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पहाड़ी रास्तों का आनंद लेते हुए कम समय और कम खर्च में पर्यटक यहाँ पहुँचकर घरेलू वातावरण के साथ ठहरने और मनोरंजन का लुत्फ उठा सकते हैं। वरिष्ठ पत्रकार विश्व कांत त्रिपाठी के संचालन में आयोजित इस वार्ता में नेपाल से आए संयोजक मंडल ने 'गर्मी से बेहाल चलो, बुढ़ीतोला नेपाल' का नारा दिया। इस दौरान नेपाल से आए पदाधिकारियों में हरी दत्त भट्टराई (संयोजक), रेवंत ढोला (प्रचार-प्रसार), पुष्पराज जोशी (प्रचार-प्रसार), भरत विक्रम शाह (आवास व्यवस्था) और माधव भट्ट (पर्यटन व्यवस्था)ने भी महोत्सव की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। महोत्सव में पर्यटकों के लिए व्यू टावर, सेल्फी पॉइंट, ऐतिहासिक पत्थरों पर उकेरी गई कलाकृतियों और स्थानीय होम-स्टे की विशेष सुविधा दी जा रही है।इस मौके पर स्थानीय पत्रकारों में मुख्य रूप से फारूख हुसैन, शिशिर शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, सोनू साहनी, जितेंद्र, संजय सिंह, गुड्डू सिद्दीकी और हरीश श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान सभी ने इस आयोजन को दोनों देशों के पर्यटन को बढ़ावा देने वाला एक बड़ा कदम बताया। आयोजकों ने भरोसा दिलाया कि भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नेपाल प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।3
- *स्लग-इटावा इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है ‘बिग डैडी ऐप’ के नाम पर लोगों को झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी आरोपी गिरफ्तार* एंकर-इटावा इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए साइबर ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है ‘बिग डैडी ऐप’ के नाम पर लोगों को झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये की ठगी की गई है इटावा में साइबर क्राइम का एक बड़ा मामला सामने आया है,जहां ‘बिग डैडी ऐप’ के जरिए लोगों को निवेश का लालच देकर ठगा जा रहा था आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को जोड़ता था और ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर पैसे निवेश करवाता था पीड़ितों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि इस ऐप से लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं मामले की जांच एएसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र द्वारा की गई, जिसमें शिवा कुशवाहा मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया पुलिस ने पहले ही 13 मार्च 2026 को आरोपी समेत 9 लोगों के खिलाफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया था एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश में साइबर क्राइम टीम ने 23 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस मॉडर्न स्कूल के सामने से गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह पिछले चार वर्षों से इस ठगी के धंधे में शामिल था और करीब एक करोड़ रुपये कमा चुका है आरोपी के पास से एक आईफोन 14 बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल वह साइबर ठगी के लिए करता था पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस साइबर गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्त में होंगे *बाईट -श्रीशचंद्र, एसपी ग्रामीण इटावा*2
- Post by FH.NEWS1
- आरोप है कि विनोद कुमार नाम के युवक को एसआई जितेंद्र सिंह ने बिना किसी स्पष्ट कारण के रोका और थप्पड़ मारते हुए गालियां दीं दरोगा ने युवक से कहा "बना न वीडियो, देखता हूं क्या बिगाड़ लेता है" और इसके बाद उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया1
- हरदोई में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे सुरक्षा कर्मियों की हालत पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सेंट्रल बैंक के बाहर ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड नशे में इस कदर बेसुध मिला कि उसे यह तक होश नहीं रहा कि वह कहां बैठा है और क्या कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होमगार्ड ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह खुद पर नियंत्रण भी नहीं रख पाया और वहीं पैंट में पेशाब कर दिया। यह नजारा देख आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस व्यक्ति के भरोसे बैंक जैसे संवेदनशील स्थान की सुरक्षा सौंपी गई हो, अगर वही इस हालत में मिले तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? स्थानीय लोगों ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। 👉 अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ऐसे लापरवाह कर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है।1
- पंचायती राज दिवस पर ऐप्जा के बैनर तले एकत्र हुए सैकड़ों पत्रकार [ ब्यूरों रिपोर्ट... राजीव खत्री ] *पत्रकार हितों को लेकर ऐप्जा चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी ने भरी हुंकार* *कई पंचायत के जनप्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित* लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत सभागार में ऐप्जा (ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन) द्वारा आयोजित भव्य संगोष्ठी और सम्मान समारोह में पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की गई। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए जिला मीडिया प्रभारी अजय शुक्ला (मटौली) को जोनल कोआर्डिनेटर, तहसील उपाध्यक्ष गोला कृष्णमोहन मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी और सूर्य प्रकाश मिश्रा को सर्वसम्मति से गोला तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान ऐप्जा चीफ कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी ने मीडिया निर्वाचन क्षेत्र सहित जनहित के लिए गारण्टेड अधिकार आयोग के गठन की मांग पर जोर दिया। श्री सारथी ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक सशक्त आयोग का गठन होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा की ऐप्जा से जुड़े पत्रकार के मान-सम्मान के साथ कोई खिलवाड़ नही किया जाएगा। स्टेट कोआर्डिनेटर विनोद शुक्ला ने पत्रकार हितों को लेकर ऐप्जा के संघर्ष का विस्तार से वर्णन किया और सभी पत्रकारों से संगठन से जुड़कर एकजुट रजनी को कहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ब्लॉक प्रमुख फूलबेहड़ विश्वनाथ सिंह ने लोकतंत्र में पत्रकारों के महत्वपूर्ण योगदान की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। विशिष्ट अतिथि अरनीखाना सहकारी समिति के अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने कहा कि एक पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक और शासन की योजनाओं को जनता तक बिना वेतन के पहुंचाता है। ऐप्जा जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि संगठन का एक मात्र लक्ष्य जनपद के हर पत्रकार का मान-सम्मान सुरक्षित करना है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए सभी पत्रकारों से एकजुट रहने की अपील की। कार्यक्रम में कई पंचायत प्रतिनिधियों (प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों) का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के जिला प्रवक्ता डॉ. पीयूष शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में नव मनोनीत जोनल कोआर्डिनेटर अजय शुक्ला (मटौली), बरेली मंडल अध्यक्ष अनुज सक्सेना, जोनल सचिव अखिलेश शुक्ला, जिला मुख्य महासचिव सुरजीत सिंह चानी, जिला संरक्षक रविसुत शुक्ला, हाजी हसीब खान, जिला अध्यक्ष पीलीभीत अभिषेक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, शेरअली खान, ओम नारायण शुक्ला, दिनेश सिंह सोमवंशी, जिला संगठन मंत्री डीपी आर्या, लोक सारथी बोर्ड जिला अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णमोहन मिश्रा, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष बांकेगंज हरजिंदर सिंह, महामंत्री आसिफ अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष खीरी नीरज सिंह, तहसील अध्यक्ष मितौली विष्णु प्रताप सिंह, नवमनोनीत तहसील अध्यक्ष गोला सूर्य प्रकाश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष फूलबेहड़ सिरताज अली, ब्लॉक अध्यक्ष ईसानगर फारुख अख्तर, महामंत्री सलमान खान, उपाध्यक्ष अमित तिवारी, संगठन मंत्री पंकज शर्मा, पत्रकार पूर्णानन्द बाजपेई, आशीष तिवारी, राजेश कश्यप, मोहम्मदी तहसील महामंत्री गोपाल तिवारी, उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, रवि त्रिपाठी, रिजवान सिद्दीकी, मतीन अहमद, बरकत अली अंसारी, नागेंद्र प्रताप शुक्ला, बृज किशोर गौतम, अशफाक, मो0 सईद, शिखा अवस्थी, अनूप शुक्ला, बलराम पांडेय, आशीष पांडेय, पप्पू भाई, आशीष गुप्ता व नितिन गुप्ता सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।3