महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। देवरिया । पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना भाटपाररानी की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सरवर आलम, का0 प्रीतम, म0का0 निर्मला द्वारा कस्बा भाटपाररानी में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में थाना सुरौली की मिशन शक्ति टीम म0उ0नि0 ममता, आरक्षी बेलाल अंसारी, आरक्षी गोविन्द द्वारा ग्राम रोहुअर धीरजन में महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। देवरिया । पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-5.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना भाटपाररानी की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 सरवर आलम, का0 प्रीतम, म0का0 निर्मला द्वारा कस्बा भाटपाररानी में महिलाओं/बच्चियों को मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि
के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में थाना सुरौली की मिशन शक्ति टीम म0उ0नि0 ममता, आरक्षी बेलाल अंसारी, आरक्षी गोविन्द द्वारा ग्राम रोहुअर धीरजन में महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं व जारी किये गये विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः डॉयल-112 हेल्प लाइन, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन- 1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
- - जागृति उद्यम केंद्र बरपार में आयोजित हुआ क्रिएटर्स महाकुंभ - देश के चर्चित कंटेंट क्रिएटर्स ने युवाओं को दिए सफलता के टिप्स *देवरिया। शुभ निवेश के सहयोग से जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल की ओर से बुधवार को आयोजित क्रिएटर्स महाकुंभ में देश के अलग–अलग शहरों से आए चर्चित क्रिएटर्स ने स्थानीय क्रिएटर्स और छात्रों को कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाने के गुर सिखाए। बरपार के बरगद सभागार में बड़ी संख्या में युवाओं–छात्रों की भागीदारी रही और पूरे दिन सीखने–समझने का सिलसिला चलता रहा। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर विशाल चौरसिया ने कहा कि वायरल होने की होड़ में दूसरों की नकल करना जरूरी नहीं है। हर व्यक्ति अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार कंटेंट बनाकर इस क्षेत्र में अलग पहचान बना सकता है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी पढ़ाई से जुड़े विषयों पर भी उपयोगी वीडियो बनाकर दर्शकों तक पहुंच बना सकते हैं। पत्रकार व कंटेंट क्रिएटर अरविंद शुक्ला ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन में सफलता का मूल मंत्र लक्षित दर्शकों की जरूरत को समझना है। यदि कंटेंट उनकी भाषा और समझ के स्तर के अनुरूप तैयार किया जाए तो उसकी पहुंच स्वतः बढ़ जाती है। राघवेंद्र ने युवाओं को सलाह दी कि वे दिखावे से बचते हुए वास्तविकता को ही अपने कंटेंट में स्थान दें, क्योंकि दर्शक अब सादगी और स्वाभाविक प्रस्तुति को ज्यादा पसंद करते हैं। दिव्यांशु तिवारी ने कहा कि एक सफल कंटेंट क्रिएटर बनने के लिए बौद्धिक रूप से सजग होना जरूरी है। विषय की गहराई से समझ ही कंटेंट को प्रभावी बनाती है। निरंजन पाठक ने कहा कि कंटेंट क्रिएशन ऐसा क्षेत्र है जिसमें सही सोच और निरंतर अभ्यास के बल पर बिना अधिक पूंजी के भी बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में हेल्थ विषय पर कंटेंट तैयार करने वाले कंटेंट क्रिएटर अंकुर कुमार ने भी युवाओं को अपने क्षेत्र की संभावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर मनीष बजाज़ व प्रोग्राम एसोसिएट अनुराग तिवारी ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को नए करियर विकल्पों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन्क्यूबेशन डायरेक्टर विश्वास पांडेय ने जागृति उद्यम केंद्र की गतिविधियों, उद्यमिता संवर्धन और रोजगार सृजन के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर मिथिलेश धर दुबे, वैभव मिश्रा, निरंजन पाठक, जागृति टीम से वीडियो प्रोडक्शन हेड नीतीश कुशवाहा, अभिनव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।3
- देवरिया: जनपद में रसोई गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर श्याम भारत गैस और शुकन्या गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को कई दिनों से निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि चार-चार दिन पहले गैस बुक कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों में रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। एजेंसी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले ही गैस बुक करा दी थी और मैसेज आने के बाद एजेंसी पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का यह भी आरोप है कि इस स्थिति का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं। एजेंसी के बाहर ही कुछ लोगों द्वारा सिलेंडर मुंह मांगे दाम पर बेचे जाने की शिकायत सामने आ रही है। जहां सरकारी दर पर मिलने वाला सिलेंडर तय कीमत पर मिलना चाहिए, वहीं जरूरतमंद उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। मजबूरी में कई लोग अधिक कीमत देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गैस की आपूर्ति हो जाए तो ऐसी स्थिति पैदा ही न हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से एजेंसियों पर गैस की अनियमित आपूर्ति के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि गैस न मिलने से घर का खाना बनाना प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की जांच कराई जाए और गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एजेंसी के बाहर अधिक कीमत पर सिलेंडर बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और उन्हें समय पर उचित दर पर गैस सिलेंडर मिल सके।2
- देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस छात्रों और चिकित्सकों ने आकाश पांडेय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल की अध्यक्षता में हुए इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और पोस्टर लेकर “Justice for Aakash” के नारे लगाए। छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, साथ ही आकाश पांडे के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 करोड़ रुपये की सहायता देने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिवंगत आकाश पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- देखिए गैस के लिए देवरिया में कितनी समस्याएं हो रही है किसी को यह बात समझ में नहीं आ रहा परेशान कैसे किया जा रहा है देवरिया में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लगभग गैस ऐसी समस्या है सारा काम छोड़कर अब गैस के लिए लाइन लगाओ अपना हर काम आदमी छोड़कर गैस की लाइन लगा है किसी को पेपर देने जाना है किसी को बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना है1
- आधुनिक दौर में परंपरा की झलक—दूल्हा डोली पर सवार होकर पहुंचा दुल्हन के घर, बैलगाड़ियों के साथ निकली अनोखी बारात1
- देवरिया के भाजपा ने स्त्री रजनी पांडे ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन मौके पर पूर्व सांसद यो वर्तमान विधायक रहे मौजूद1
- कुशीनगर, हाटा। हाटा तहसील क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर चाय की दुकानों पर पड़ा है। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चाय दुकानदार लाल बाबू, शुभम जायसवाल, संदीप मद्धेशिया और राजू मद्धेशिया ने बताया कि मजबूरी में अब लकड़ी और कोयले से चलने वाली पुरानी अंगीठी पर चाय बनानी पड़ रही है। करीब 25 साल बाद अंगीठी फिर से दुकानों पर नजर आने लगी है।1
- Post by Namrata Shukla4