logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Udhwa राधा नगर थाना क्षेत्र में मिट्टी काटो चल रहा है और ओवरलोड ट्रैक्टर खुलेआम चल रहा है प्रशासन कुछ नहीं कर रही है,

7 hrs ago
user_Sanikul Shekh
Sanikul Shekh
साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
7 hrs ago

Udhwa राधा नगर थाना क्षेत्र में मिट्टी काटो चल रहा है और ओवरलोड ट्रैक्टर खुलेआम चल रहा है प्रशासन कुछ नहीं कर रही है,

More news from झारखंड and nearby areas
  • राधा नगर थाना क्षेत्र में मिट्टी काटो चल रहा है और ओवरलोड ट्रैक्टर खुलेआम चल रहा है प्रशासन कुछ नहीं कर रही है,
    1
    राधा नगर थाना क्षेत्र में मिट्टी काटो चल रहा है और ओवरलोड ट्रैक्टर खुलेआम चल रहा है प्रशासन कुछ नहीं कर रही है,
    user_Sanikul Shekh
    Sanikul Shekh
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Nandan yadav
    1
    Post by Nandan yadav
    user_Nandan yadav
    Nandan yadav
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    19 hrs ago
  • आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में आगामी होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया यह फ्लैग मार्च आजमनगर थाना परिसर से शुरू होकर केशरी चौक, मस्जिद चौक सहित मुख्य बाजार एवं संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी जितलेश कुमार, नित्यानंद ,सोनाली राज सहित सशस्त्र बल एवं थाना के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा आम लोगों से होली पर्व को आपसी भाईचारे सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि शराब पीकर हंगामा करने जबरन रंग लगाने हुड़दंज करने तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का एहसास कराना तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है
    1
    आजमनगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में आगामी होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया यह फ्लैग मार्च आजमनगर थाना परिसर से शुरू होकर केशरी चौक, मस्जिद चौक सहित मुख्य बाजार एवं संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी जितलेश कुमार, नित्यानंद ,सोनाली राज सहित सशस्त्र बल एवं थाना के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा आम लोगों से होली पर्व को आपसी भाईचारे सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि शराब पीकर हंगामा करने जबरन रंग लगाने हुड़दंज करने  तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का एहसास कराना तथा असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना था पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है
    user_जयप्रकाश भगत
    जयप्रकाश भगत
    आज़मनगर, कटिहार, बिहार•
    6 hrs ago
  • कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित देसी चुलाई शराब (मावा/कड़ी) को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार की सुबह टीकापट्टी गांव में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से तैयार की जा रही देसी शराब का भंडार बरामद हुआ। पुलिस ने न सिर्फ बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया, बल्कि शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे कई भट्ठियों व उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया। छापेमारी अभियान में अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    2
    कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 1500 लीटर अर्धनिर्मित देसी चुलाई शराब (मावा/कड़ी) को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार की सुबह टीकापट्टी गांव में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से तैयार की जा रही देसी शराब का भंडार बरामद हुआ। पुलिस ने न सिर्फ बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया, बल्कि शराब बनाने में इस्तेमाल हो रहे कई भट्ठियों व उपकरणों को भी ध्वस्त कर दिया।
छापेमारी अभियान में अपर थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by RAYEES GANDHI Vlogs
    1
    Post by RAYEES GANDHI Vlogs
    user_RAYEES GANDHI Vlogs
    RAYEES GANDHI Vlogs
    Voice of people दंडखोरा, कटिहार, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by CAppu NEWS
    1
    Post by CAppu NEWS
    user_CAppu NEWS
    CAppu NEWS
    Advertising Photographer महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • सोमवार को डॉ. विवेकानंद, पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णियाँ क्षेत्र का सोमवार को कटिहार जिला स्थित कोढ़ा थाना में आगमन हुआ। उनके आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कोढ़ा अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस महानिरीक्षक को फुलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कोढ़ा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुसंधान की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष बल देते हुए उन्होंने आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक डा0 विवेकानंद के साथ आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुजित कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है तथा पुलिस विभाग भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की सराहना की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई। इस निरीक्षण से पुलिस प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।
    1
    सोमवार को डॉ. विवेकानंद, पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णियाँ क्षेत्र का सोमवार को कटिहार जिला स्थित कोढ़ा थाना में आगमन हुआ। उनके आगमन पर पुलिस जवानों द्वारा उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कोढ़ा अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस महानिरीक्षक को फुलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कोढ़ा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अनुसंधान की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई पर विशेष बल देते हुए उन्होंने आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान का निर्देश दिया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक डा0 विवेकानंद के साथ आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष सुजित कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है तथा पुलिस विभाग भी सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की सराहना की और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।
इस निरीक्षण से पुलिस प्रशासन में सक्रियता बढ़ी है तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर स्पष्ट संदेश गया है।
    user_Rahul Kumar Singh
    Rahul Kumar Singh
    पत्रकार कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    11 hrs ago
  • कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के अनाथालय रोड स्थित एक घर में बहु और ससुराल वालों के बीच विवाद गहराने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत कराया गया लेकिन ससुराल वाले बहु को अपने घर में रखने से इनकार कर रहे है वही बहु ससुराल में ही रहने पर अड़ी हुई है। मामला तक और गहरा गया जब छपरा की रहने वाली बहु स्वर्णिमा गुप्ता उर्फ अनीता गुप्ता ने घर का दवाजा बंद कर लिया और सुसराल वालो को घर के अंदर नहीं आने देने लगे,जिसके बाद विवाद बढ़ा और सुसराल वालो ने 112 को कॉल कर बुलाया जिसके बाद घर के लोगो को अंदर प्रवेश मिला। ससुराल पक्ष के सास राधा चौधरी ने बताया कि उसके बड़े पुत्र वरुण कुमार चौधरी के साथ 2018 में शादी हुई लेकिन शादी के बाद घर में अनबन शुरू हो गई जिसके बाद सुसराल वालो ने अपने बहु और बेटे से रिश्ता तोड़ लिया। वही राधा चौधरी कहती है कि जबरन मेरे घर में घुस आई है और घर के लगभग एक दर्जन ताले को तोड़कर घर में प्रवेश किया है और घर के सामनों को नुकसान तो पहुंचाया ही है कई आभूषण चोरी भी हो गई है इसलिए प्रशासन से इंसाफ चाहते है। वही बहु स्वर्णिमा गुप्ता कहती है कि कोर्ट का आदेश है कि उसे कोर्ट ने अपने ससुराल वालों के साथ रहने की अनुमति दी है और वो कोर्ट के आदेश को मानती है। वही मामले पर कटिहार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार चौधरी कहते है कि कोर्ट का आदेश है कि बहु अपने पति के साथ रहे लेकिन उसका पति यहां इस घर में अपने घर वालों के साथ रहता नहीं है इसलिए बहु को अपने पति जहां भी वो रहते है वही चले जाना चाहिए अगर वो यहां अपने सुसराल में दावा कर रही है तो ये गलत है क्योंकि ये घर और जमीन का मालिकाना अधिकार राधा चौधरी को है वो जिसे घर में रखना चाहे रख सकती है ,इसलिए उचित न्याय यही है कि बहु को अपने पति के पास जाकर रहना चाहिए और अपने ससुराल वालो को जबरन तंग नहीं करना चाहिए। वही स्थानीय निगम पार्षद प्रतिनिधि भी घर में चल रहे घरेलू हिंसा की खबर पर प्रशासन को जल्द इसपर कार्रवाई की मांग कर रहे है ताकि समाज में लोग बेहतर तरीके से रह सक।
    2
    कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के अनाथालय रोड स्थित एक घर में बहु और ससुराल वालों के बीच विवाद गहराने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को किसी तरह शांत कराया गया लेकिन ससुराल वाले बहु को अपने घर में रखने से इनकार कर रहे है वही बहु ससुराल में ही रहने पर अड़ी हुई है।
मामला तक और गहरा गया जब छपरा की रहने वाली बहु स्वर्णिमा गुप्ता उर्फ अनीता गुप्ता ने घर का दवाजा बंद कर लिया और सुसराल वालो को घर के अंदर नहीं आने देने लगे,जिसके बाद विवाद बढ़ा और सुसराल वालो ने 112 को कॉल कर बुलाया जिसके बाद घर के लोगो को अंदर प्रवेश मिला।
ससुराल पक्ष के सास राधा चौधरी  ने बताया कि उसके बड़े पुत्र वरुण कुमार चौधरी के साथ 2018 में शादी हुई लेकिन शादी के बाद घर में अनबन शुरू हो गई जिसके बाद सुसराल वालो ने अपने बहु और बेटे से रिश्ता तोड़ लिया। वही राधा चौधरी कहती है कि जबरन मेरे घर में घुस आई है और घर के लगभग एक दर्जन ताले को तोड़कर घर में प्रवेश किया है  और घर के सामनों को नुकसान तो पहुंचाया ही है कई आभूषण चोरी भी हो गई है इसलिए प्रशासन से इंसाफ चाहते है।
वही बहु स्वर्णिमा गुप्ता कहती है कि कोर्ट का आदेश है कि उसे कोर्ट ने अपने ससुराल वालों के साथ रहने की अनुमति दी है और वो कोर्ट के आदेश को मानती है।
वही मामले पर कटिहार सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार चौधरी कहते है कि कोर्ट का आदेश है कि बहु अपने पति के साथ रहे लेकिन उसका पति यहां इस घर में अपने घर वालों के साथ रहता नहीं है इसलिए बहु को अपने पति जहां भी वो रहते है वही चले जाना चाहिए अगर वो यहां अपने सुसराल में दावा कर रही है तो ये गलत है क्योंकि ये घर और जमीन का मालिकाना अधिकार राधा चौधरी को है वो जिसे घर में रखना चाहे रख सकती है ,इसलिए उचित न्याय यही है कि बहु को अपने पति के पास जाकर रहना चाहिए और अपने ससुराल वालो को जबरन तंग नहीं करना चाहिए।
वही स्थानीय निगम पार्षद प्रतिनिधि भी घर में चल रहे घरेलू हिंसा की खबर पर प्रशासन को जल्द इसपर कार्रवाई की मांग कर रहे है ताकि समाज में लोग बेहतर तरीके से रह सक।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.