Shuru
Apke Nagar Ki App…
सांचौर सिटी के अंदर दो गुटों में आपस में लड़ाई वीडियो वायरल सांचौर सिटी के अंदर दो गुटों में आपस में लड़ाई
डुगर दरजी बागली
सांचौर सिटी के अंदर दो गुटों में आपस में लड़ाई वीडियो वायरल सांचौर सिटी के अंदर दो गुटों में आपस में लड़ाई
More news from राजस्थान and nearby areas
- सांचौर के अंदर जो दो गुटों के अंदर मारपीट हुई है ना वह इस रिकॉर्डिंग के कारण हुई है में मारपीट का कारण बनी यह रिकॉर्डिंग हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते रिकॉर्डिंग की1
- रानीवाड़ा में गणपति उत्सव की धूम, गरबों से गूंज रहे पूजा पंडाल इंद्रा कॉलोनी सहित रानीवाड़ा भर में गणपति महोत्सव को लेकर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन रानीवाड़ा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर रानीवाड़ा क्षेत्र में गणपति उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न मोहल्लों और कॉलोनियों में गणपति बप्पा की स्थापना के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दर्जी, माहेश्वरी और सोनी समाज की ओर से आयोजन शाम ढलते ही पूजा पंडाल गरबों की रौनक से सराबोर हो जाते हैं और देर रात तक श्रद्धालु भक्ति व उत्साह के साथ गरबा नृत्य करते नजर आते हैं। रानीवाड़ा की इंद्रा कॉलोनी सहित शहरभर में गणपति महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। गणपति बप्पा की भक्ति में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। पूजा पंडालों में सुबह और शाम आरती के साथ धार्मिक वातावरण बना हुआ है। आरती के बाद गरबा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें महिलाएं और बहनें बड़ी संख्या में भाग लेकर गरबा गीतों पर नृत्य कर रही हैं। सुबह-शाम आरती, उसके बाद गरबों की धूम इंद्रा कॉलोनी में गणपति उत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे तथा शाम साढ़े 8 बजे आरती का आयोजन किया जा रहा है। आरती के बाद गरबा कार्यक्रम शुरू होते हैं। गरबा गीतों की धुन पर महिलाएं एवं बहनें देर रात तक नृत्य कर गणपति महोत्सव की खुशियां मना रही हैं। पंडाल में भक्तिमय माहौल के साथ उत्सव का उल्लास देखने को मिल रहा है। दर्जी, माहेश्वरी और सोनी समाज की ओर से आयोजन इंद्रा कॉलोनी में पोस्ट ऑफिस के पास दर्जी, माहेश्वरी एवं सोनी समाज की ओर से गणपति उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समाज के लोगों द्वारा गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ गरबा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन में समाज के लोगों सहित कॉलोनीवासी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। गणपति महोत्सव के चलते रानीवाड़ा क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बना हुआ है। गणपति पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है और देर रात तक गरबों की गूंज सुनाई दे रही है। शहरवासी गणपति बप्पा की भक्ति में लीन होकर उत्सव का आनंद ले रहे हैं।1
- जालौर सनातन युवा मंडल द्वारा गणपति महोत्सव कार्यक्रम के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित जालौर शहर में सनातन युवा मंडल द्वारा गणपति महोत्सव के तहत धूमधाम के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं युवा मंडल टीम द्वारा गणपति भगवान की विशेष पूजा अर्चना के साथ शाम को महा आरती का आयोजन हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या मे मोहल्ले वासी श्रद्धा पूर्वक भाग लेकर गणपति भगवान से जालौर शहर सहित देश प्रदेश में खुशहाली की मंगल कामना कर रहे हैं युवा मंडल के कृष वैष्णव ने बताया कि रविवार को धूमधाम के साथ गणपति प्रतिमान का विधि विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा1
- मंडवाड़ा |* आशीर्वाद दिया कार्यक्रम के अंतर्गत लाभान्वित परिवार के द्वारा अपने घर पर दीपक व रंगोली बनाई गई मंडवाड़ा |* आशीर्वाद दिया कार्यक्रम के अंतर्गत लाभान्वित परिवार के द्वारा अपने घर पर दीपक व रंगोली बनाई गई इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं ने हाथों में दीपक लेकर खुशी जाहिर की कार्यक्रम में *आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हजा देवी पुरोहित, सहायिका नीतू देवी* व लाभान्वित परिवार की महिलाओं ने मिलकर दीपक जलाए और रंगोली सजाई3
- *नामांकन कायम, अटकलों पर विराम: अब सभापति चुनाव के समीकरण पर संयम लोढ़ा का बड़ा बयान* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही। नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रितु जैन का नामांकन कायम रहने के साथ ही उनकी उम्मीदवारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। नामांकन को लेकर दिनभर चले घटनाक्रम के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा भी समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे और उन्होंने नामांकन को लेकर आपत्ति के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया था। अब सभापति चुनाव की अगली तस्वीर पार्षदों के समर्थन पर निर्भर होगी। 35 सदस्यीय सिरोही नगर परिषद में कांग्रेस ने 23 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के 10 और निर्दलीय 2 पार्षद विजयी हुए हैं। बहुमत का आंकड़ा 18 है। रितु जैन के नामांकन के कायम रहने के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह है। रितु जैन वार्ड 25 से कांग्रेस की निर्वाचित पार्षद हैं। उपलब्ध चुनावी आंकड़ों के अनुसार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 59 मतों से हराया था। पूर्व विधायक संयम लोढ़ा का कहना है कि नामांकन को लेकर पैदा हुई स्थिति अब स्पष्ट हो गई है और कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने सभापति चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्षदों के बीच समन्वय बनाए रखने तथा नगर परिषद में कांग्रेस की प्राथमिकताओं के अनुरूप काम करने की बात कही। अब निगाहें सभापति चुनाव के मतदान पर टिकी हैं। कांग्रेस के पास घोषित परिणामों के आधार पर बहुमत से अधिक पार्षद हैं, जबकि भाजपा और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका भी चुनावी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण रहेगी।2
- चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब के 51 कार्टून जब्त, पिकअप सहित एक आरोपी गिरफ्तार। आबूरोड। आबूरोड रीको पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान एक बंद बॉडी पिकअप से चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 51 कार्टून जब्त किए हैं। पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर की रात मावल चौकी पर अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान गुजरात की ओर जा रही बंद बॉडी पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। पिकअप में घरेलू सामान की आड़ में छिपाकर रखी गई चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के 51 कार्टून जब्त कर पिकअप चालक संदीप पुत्र रायसाहब, उम्र 31 वर्ष, निवासी तलवंडी, थाना आजाद नगर, हिसार (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से शराब कहां से लाई गई और गुजरात में किसे सप्लाई की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में एएसआई भवानीसिंह सहित पुलिस थाना आबूरोड रीको के जवान शामिल रहे।1
- सिवाना से जालौर जाने वाली नेशनल हाईवे 325 पर एक्सयूवी एक्सचेंज हुआ है में ड्राइवर की लापरवाही1
- सांचौर सिटी के अंदर दो गुटों में आपस में लड़ाई वीडियो वायरल सांचौर सिटी के अंदर दो गुटों में आपस में लड़ाई1