logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, अभियुक्त गिरफ्तार आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फूलेन्दर राम पुत्र विरतू, निवासी ग्राम बरेहता थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, ने विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वादी से लगभग 12 लाख रुपये की ठगी की थी। 🔹 मामले की गंभीरता को देखते हुए मेहनाजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 📌 पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 116/2025 धारा 316(2), 351(3) बी.एन.एस. विवेचना के दौरान धारा 336(3)/338 बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी 👮 गिरफ्तारी करने वाली टीम चौकी प्रभारी लालगंज उ0नि0 सुभाष तिवारी व उनकी टीम ⚠️ जनता से अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।

8 hrs ago
user_SHATRUGHAN DEVPURIA
SHATRUGHAN DEVPURIA
पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, अभियुक्त गिरफ्तार आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फूलेन्दर राम पुत्र विरतू, निवासी ग्राम बरेहता थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, ने विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वादी से लगभग 12 लाख रुपये की ठगी की थी। 🔹 मामले की गंभीरता को देखते हुए मेहनाजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 📌 पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 116/2025 धारा 316(2), 351(3) बी.एन.एस. विवेचना के दौरान धारा 336(3)/338 बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी 👮 गिरफ्तारी करने वाली टीम चौकी प्रभारी लालगंज उ0नि0 सुभाष तिवारी व उनकी टीम ⚠️ जनता से अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रामपुर: मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल; प्रशासन को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम रामपुर | 17 मार्च, 2026 जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर ने आज मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा मजदूरों के बकाया पारिश्रमिक और ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित मानदेय के मुद्दे पर गहरा रोष व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ, तो जनपद में व्यापक जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा। मुख्य मांगें: * मनरेगा मजदूरों का पिछले 75 दिनों का बकाया (लगभग ₹2000 करोड़ प्रदेश स्तर पर) तत्काल दिया जाए। * नियम के विरुद्ध भुगतान में हुई देरी के लिए 'विलंब मुआवजा' (Delay Compensation) प्रदान किया जाए। * 8 महीने से बिना मानदेय काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों का वेतन अविलंब जारी हो। नेताओं के प्रमुख बयान निक्कू पंडित जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 'सबका साथ-साथ' का नारा देने वाली सरकार गरीबों के पेट पर लात मार रही है। रामपुर समेत पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूर भुखमरी की कगार पर हैं। 15 दिन में भुगतान का कानून होने के बावजूद 75 दिनों से पैसे न देना सरकारी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। हम मजदूरों के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ेंगे।" संजय कपूर (पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता ने कहा की "सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, लेकिन धरातल पर जो कर्मचारी इस योजना को चला रहे हैं, उन्हें 8 महीने से मानदेय नहीं मिला है। ग्राम रोजगार सेवक और संविदा कर्मी आर्थिक तंगी से टूट चुके हैं। प्रशासन को यह समझ लेना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। अगर एक हफ्ते में समाधान नहीं हुआ, तो रामपुर की सड़कों पर बड़ा प्रदर्शन होगा।" ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर अध्यक्ष बाकर अली खां ने कहा कि प्रशासनिक शिथिलता के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इस अवसर पर कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, नोमान मुमताज़ ख़ान,दुर्गेश मौर्य, भूरा खां, राजू पाशा , जहांगीर ख़ान, सरदार गुरबाज़ सिंह सिंधु, सुखबन्त सिंह हार्पिन्दर सिंह, राजेश लोधी , ज़की पाशा, सरताज सैफ़ी, शकील मंसूरी, इमरान अली, मोहम्मद ज़ाकिर, अर्जुन सिंह, राम किशोर लोधी , शिशु पाल लोधी , सतीश कुमार, कमल सिंह, भजन लाल , फहीम अहमद, हश्मत अली, आमिर ख़ान, नईम, बहादुर, जयपाल बाल्मीकि, रामु गोस्वामी, मनोज कुमार लोधी, आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। निक्कू पंडित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    1
    रामपुर: मनरेगा मजदूरों के बकाया भुगतान को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल; प्रशासन को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
रामपुर | 17 मार्च, 2026
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, रामपुर ने आज मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा मजदूरों के बकाया पारिश्रमिक और ग्राम रोजगार सेवकों के लंबित मानदेय के मुद्दे पर गहरा रोष व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ, तो जनपद में व्यापक जन-आंदोलन छेड़ा जाएगा।
मुख्य मांगें:
* मनरेगा मजदूरों का पिछले 75 दिनों का बकाया (लगभग ₹2000 करोड़ प्रदेश स्तर पर) तत्काल दिया जाए।
* नियम के विरुद्ध भुगतान में हुई देरी के लिए 'विलंब मुआवजा' (Delay Compensation) प्रदान किया जाए।
* 8 महीने से बिना मानदेय काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों और संविदा कर्मियों का वेतन अविलंब जारी हो।
नेताओं के प्रमुख बयान
निक्कू पंडित जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि 'सबका साथ-साथ' का नारा देने वाली सरकार गरीबों के पेट पर लात मार रही है। रामपुर समेत पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूर भुखमरी की कगार पर हैं। 15 दिन में भुगतान का कानून होने के बावजूद 75 दिनों से पैसे न देना सरकारी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। हम मजदूरों के हक की लड़ाई सड़कों पर लड़ेंगे।"
संजय कपूर (पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता ने कहा की 
"सरकार डिजिटल इंडिया की बात करती है, लेकिन धरातल पर जो कर्मचारी इस योजना को चला रहे हैं, उन्हें 8 महीने से मानदेय नहीं मिला है। ग्राम रोजगार सेवक और संविदा कर्मी आर्थिक तंगी से टूट चुके हैं। प्रशासन को यह समझ लेना चाहिए कि हम चुप नहीं बैठेंगे। अगर एक हफ्ते में समाधान नहीं हुआ, तो रामपुर की सड़कों पर बड़ा प्रदर्शन होगा।"
ज्ञापन सौंपने के दौरान शहर अध्यक्ष बाकर अली खां ने कहा कि प्रशासनिक शिथिलता के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इस अवसर पर कांग्रेस के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, नोमान मुमताज़ ख़ान,दुर्गेश मौर्य, भूरा खां,  राजू पाशा , जहांगीर ख़ान, सरदार गुरबाज़ सिंह सिंधु, सुखबन्त सिंह हार्पिन्दर सिंह, राजेश लोधी , ज़की पाशा, सरताज सैफ़ी, शकील मंसूरी, इमरान अली, मोहम्मद ज़ाकिर, अर्जुन सिंह, राम किशोर लोधी , शिशु पाल लोधी , सतीश कुमार, कमल सिंह, भजन लाल , फहीम अहमद, हश्मत अली, आमिर ख़ान, नईम, बहादुर, जयपाल बाल्मीकि, रामु गोस्वामी, मनोज कुमार लोधी, आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।
निक्कू पंडित 
जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    user_AZAMGARH UP 50 Live
    AZAMGARH UP 50 Live
    Voice of people Azamgarh, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फूलेन्दर राम पुत्र विरतू, निवासी ग्राम बरेहता थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, ने विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वादी से लगभग 12 लाख रुपये की ठगी की थी। 🔹 मामले की गंभीरता को देखते हुए मेहनाजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। 📌 पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 116/2025 धारा 316(2), 351(3) बी.एन.एस. विवेचना के दौरान धारा 336(3)/338 बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी 👮 गिरफ्तारी करने वाली टीम चौकी प्रभारी लालगंज उ0नि0 सुभाष तिवारी व उनकी टीम ⚠️ जनता से अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।
    1
    आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, फूलेन्दर राम पुत्र विरतू, निवासी ग्राम बरेहता थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, ने विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर वादी से लगभग 12 लाख रुपये की ठगी की थी।
🔹 मामले की गंभीरता को देखते हुए मेहनाजपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
📌 पंजीकृत मुकदमा
मु0अ0सं0 116/2025
धारा 316(2), 351(3) बी.एन.एस.
विवेचना के दौरान धारा 336(3)/338 बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी
👮 गिरफ्तारी करने वाली टीम
चौकी प्रभारी लालगंज उ0नि0 सुभाष तिवारी व उनकी टीम
⚠️ जनता से अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को पैसे देने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें, ताकि इस प्रकार की ठगी से बचा जा सके।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण कामयाबी हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने करीब दो वर्षों से लापता एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। ​मुख्य विवरण: ​बरामदगी: रोडवेज बस स्टेशन, आजमगढ़। ​अवधि: किशोरी पिछले 2 वर्षों से लापता थी। ​गिरफ्तारी: पुलिस ने किशोरी के साथ आरोपी शिक्षक को भी हिरासत में लिया है। ​तकनीकी सहायता: सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक की गई। ​घटना का क्रम ​मिली जानकारी के अनुसार, यह किशोरी करीब दो साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले में गुमशुदा बच्चों और किशोरियों की बरामदगी के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान' को गति देने के निर्देश दिए थे। ​सर्विलांस से मिली सफलता ​पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में किशोरी की सटीक लोकेशन का पता चला। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन पर घेराबंदी की, जहाँ से किशोरी को आरोपी शिक्षक के साथ बरामद किया गया। ​परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू ​पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दो साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी बेटी को वापस पाकर परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का आभार व्यक्त किया है। ​पुलिस अब आरोपी शिक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसपी ग्रामीण चिराज जैन ने दी जानकारी -
    1
    आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण कामयाबी हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस ने करीब दो वर्षों से लापता एक किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।
​मुख्य विवरण:
​बरामदगी: रोडवेज बस स्टेशन, आजमगढ़।
​अवधि: किशोरी पिछले 2 वर्षों से लापता थी।
​गिरफ्तारी: पुलिस ने किशोरी के साथ आरोपी शिक्षक को भी हिरासत में लिया है।
​तकनीकी सहायता: सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक की गई।
​घटना का क्रम
​मिली जानकारी के अनुसार, यह किशोरी करीब दो साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले में गुमशुदा बच्चों और किशोरियों की बरामदगी के लिए 'ऑपरेशन मुस्कान' को गति देने के निर्देश दिए थे।
​सर्विलांस से मिली सफलता
​पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में किशोरी की सटीक लोकेशन का पता चला। तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन पर घेराबंदी की, जहाँ से किशोरी को आरोपी शिक्षक के साथ बरामद किया गया।
​परिजनों की आँखों में आए खुशी के आँसू
​पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दो साल के लंबे इंतजार के बाद अपनी बेटी को वापस पाकर परिजनों ने आजमगढ़ पुलिस और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का आभार व्यक्त किया है।
​पुलिस अब आरोपी शिक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई कर रही है। एसपी ग्रामीण चिराज जैन ने दी जानकारी -
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    1
    Post by Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    user_Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Nafe khan 👨‍🔧👩‍🔧
    Electrician निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • आज रात करीब 10 :30 pm को फ़रिहा चौक पर तीव्र गति से ट्रक और पिकअप में टकराव हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर फ़रिहा पुलिस चौकी में जाकर टक्कर मार दिया ऊपर वाले की कृपा से सभी ड्राइवर और चौकी मे तैनात गार्ड सभी लोग सुरक्षित हैं
    1
    आज रात करीब 10 :30 pm को फ़रिहा चौक पर तीव्र गति से ट्रक और पिकअप में टकराव हो गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर फ़रिहा पुलिस चौकी में जाकर टक्कर मार दिया 
ऊपर वाले की कृपा से सभी ड्राइवर और चौकी मे तैनात गार्ड सभी लोग सुरक्षित हैं
    user_Journalist Arshad Jamal  Khan
    Journalist Arshad Jamal Khan
    Video Creator निजामाबाद, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मऊ । जनपद मऊ में बुनकरों के हितों एवं बिजली विभाग की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में अधीक्षण अभियंता (SE) विद्युत वितरण, मऊ के कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन विशेष रूप से बुनकरों की समस्याओं को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर बुनकर समाज की आवाज बुलंद की। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान स्मार्ट मीटर की अनियमितता, गलत एवं अत्यधिक बिजली बिल, अवैध वसूली तथा लूम संचालन से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। इस अवसर पर विक्रम जीत सिंह ने कहा—मऊ का बुनकर समाज आज अपनी ही धरती पर परेशान और उपेक्षित है। बिजली विभाग की गलत नीतियों ने उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है।भले ही आज बुनकर साथी यहां उपस्थित न हों, लेकिन आम आदमी पार्टी उनके हक की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी!उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अटल बिहारी वाजपेई योजना 2023 को समाप्त कर 2006 की फ्लैट रेट योजना को पुनः लागू किया जाना चाहिए, जिससे बुनकरों को राहत मिल सके।बुनकरों से जुड़ी प्रमुख मांगों— स्मार्ट मीटर हटाने, गलत बिजली बिलों में सुधार, अवैध वसूली पर रोक तथा लूम के लोड में व्यावहारिक वृद्धि के समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में जन आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष मो. आदिल ने भी इस दौरान कहा—बुनकरों के साथ हो रहा अन्याय अब बर्दाश्त के बाहर है, उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।आम आदमी पार्टी हर हाल में बुनकरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर रीता भारती, मो. आदिल, मो. ग़ज़ालीन, ज़ाहिद मंज़ूर, रामचंद्र, संजय राजभर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    मऊ । जनपद मऊ में बुनकरों के हितों एवं बिजली विभाग की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में अधीक्षण अभियंता (SE) विद्युत वितरण, मऊ के कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
यह आंदोलन विशेष रूप से बुनकरों की समस्याओं को लेकर आयोजित किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़कर बुनकर समाज की आवाज बुलंद की।
इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान स्मार्ट मीटर की अनियमितता, गलत एवं अत्यधिक बिजली बिल, अवैध वसूली तथा लूम संचालन से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया।
इस अवसर पर विक्रम जीत सिंह ने कहा—मऊ का बुनकर समाज आज अपनी ही धरती पर परेशान और उपेक्षित है। बिजली विभाग की गलत नीतियों ने उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है।भले ही आज बुनकर साथी यहां उपस्थित न हों, लेकिन आम आदमी पार्टी उनके हक की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आगे भी लड़ती रहेगी!उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अटल बिहारी वाजपेई योजना 2023 को समाप्त कर 2006 की फ्लैट रेट योजना को पुनः लागू किया जाना चाहिए, जिससे बुनकरों को राहत मिल सके।बुनकरों से जुड़ी प्रमुख मांगों— स्मार्ट मीटर हटाने, गलत बिजली बिलों में सुधार, अवैध वसूली पर रोक तथा लूम के लोड में व्यावहारिक वृद्धि के समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले समय में जन आंदोलन किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष मो. आदिल ने भी इस दौरान कहा—बुनकरों के साथ हो रहा अन्याय अब बर्दाश्त के बाहर है, उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता।आम आदमी पार्टी हर हाल में बुनकरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर रीता भारती, मो. आदिल, मो. ग़ज़ालीन, ज़ाहिद मंज़ूर, रामचंद्र, संजय राजभर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर। जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब 18 मार्च 2026 को रीजनल पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री शुभम कुमार ने बताया कि रीजनल पोस्ट ऑफिस से प्राप्त अलर्ट के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
    1
    अम्बेडकरनगर। जनपद में उस समय हड़कंप मच गया जब 18 मार्च 2026 को रीजनल पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा श्री शुभम कुमार ने बताया कि रीजनल पोस्ट ऑफिस से प्राप्त अलर्ट के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है तथा आसपास के क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
    user_TEESRI AANKHEN
    TEESRI AANKHEN
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी ने एम्स और रेलवे जैसे प्रतिष्ठित विभागों में नियुक्ति का झांसा देकर पीड़ित से करीब 12 लाख रुपये की वसूली की थी। ​ठगी का पूरा मामला ​घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने मेहनाजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी फूलेन्दर राम ने पीड़ित को विश्वास में लेकर उसे एम्स (AIIMS), रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का लालच दिया। नौकरी के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में पीड़ित से कुल 12,00,000 रुपये ऐंठ लिए। लंबे समय तक इंतज़ार करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। ​पैसे मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी ​पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने न केवल भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। ​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आजमगढ़ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। ​दिनांक 18 मार्च 2026 को लालगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना तथा मोबाइल लोकेशन का सहारा लिया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव बरेहता के पास पक्की सड़क से गिरफ्तार कर लिया। ​कानूनी कार्रवाई और धाराएं ​आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 116/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है: ​धारा 316(2), 351(3): धोखाधड़ी और धमकी से संबंधित। ​धारा 336(3) व 338: विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई गई धाराएं। ​अभियुक्त का विवरण ​नाम: फूलेन्दर राम (उम्र लगभग 51 वर्ष) ​निवासी: ग्राम बरेहता, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़। ​पुलिस टीम का सराहनीय कार्य ​इस सफल ऑपरेशन में लालगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी और कांस्टेबल कमलेर सरोज की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे नौकरी दिलाने वाले बिचौलियों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध लेनदेन से बचें।
    1
    आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थानों में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी ने एम्स और रेलवे जैसे प्रतिष्ठित विभागों में नियुक्ति का झांसा देकर पीड़ित से करीब 12 लाख रुपये की वसूली की थी।
​ठगी का पूरा मामला
​घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित ने मेहनाजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, आरोपी फूलेन्दर राम ने पीड़ित को विश्वास में लेकर उसे एम्स (AIIMS), रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का लालच दिया। नौकरी के नाम पर आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में पीड़ित से कुल 12,00,000 रुपये ऐंठ लिए। लंबे समय तक इंतज़ार करने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली, तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ।
​पैसे मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी
​पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने न केवल भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) आजमगढ़ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।
​दिनांक 18 मार्च 2026 को लालगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना तथा मोबाइल लोकेशन का सहारा लिया। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके पैतृक गांव बरेहता के पास पक्की सड़क से गिरफ्तार कर लिया।
​कानूनी कार्रवाई और धाराएं
​आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 116/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है:
​धारा 316(2), 351(3): धोखाधड़ी और धमकी से संबंधित।
​धारा 336(3) व 338: विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई गई धाराएं।
​अभियुक्त का विवरण
​नाम: फूलेन्दर राम (उम्र लगभग 51 वर्ष)
​निवासी: ग्राम बरेहता, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
​पुलिस टीम का सराहनीय कार्य
​इस सफल ऑपरेशन में लालगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी और कांस्टेबल कमलेर सरोज की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे नौकरी दिलाने वाले बिचौलियों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध लेनदेन से बचें।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.