बसपा के जिलाउपाध्यक्ष बनाए गए डॉ मनोज कुमार पाठक समर्थको को मैं खुशी की लहर प्रतापगढ़ में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार गौतम ने बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें पट्टी तहसील क्षेत्र के अखौवा गांव निवासी डॉ मनोज कुमार पाठक को जिलाउपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जिलाउपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही उन्हें बधाई देने वाले लोगों का उनके आवास पर जमावड़ा लग गया। वहीं नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पाठक ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह उस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने और आने वाले जिला पंचायत चुनाव व 2027के विधानसभा चुनाव में मजबूती से काम करेंगे और पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने कार्य करेंगे। प्रतापगढ़ की स्थानीय राजनीति में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर डॉक्टर पाठक की यह नियुक्त आगामी चुनाव में पार्टी के समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। बसपा तहसील इकाई के प्रदीप बौद्ध, शोभनाथ, संतोष, मेवालाल, हरीलाल, अंकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर बधाई दी।
बसपा के जिलाउपाध्यक्ष बनाए गए डॉ मनोज कुमार पाठक समर्थको को मैं खुशी की लहर प्रतापगढ़ में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार गौतम ने बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें पट्टी तहसील क्षेत्र के अखौवा गांव निवासी डॉ मनोज कुमार पाठक को जिलाउपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जिलाउपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही उन्हें बधाई देने वाले लोगों का उनके आवास पर जमावड़ा लग गया। वहीं नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पाठक ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह उस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने और आने वाले जिला पंचायत चुनाव व 2027के विधानसभा चुनाव में मजबूती से काम करेंगे और पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने कार्य करेंगे। प्रतापगढ़ की स्थानीय राजनीति में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर डॉक्टर पाठक की यह नियुक्त आगामी चुनाव में पार्टी के समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। बसपा तहसील इकाई के प्रदीप बौद्ध, शोभनाथ, संतोष, मेवालाल, हरीलाल, अंकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर बधाई दी।
- प्रतापगढ़ में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील कुमार गौतम ने बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमें पट्टी तहसील क्षेत्र के अखौवा गांव निवासी डॉ मनोज कुमार पाठक को जिलाउपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। जिलाउपाध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही उन्हें बधाई देने वाले लोगों का उनके आवास पर जमावड़ा लग गया। वहीं नवनियुक्त जिलाउपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पाठक ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वह अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह उस जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने और आने वाले जिला पंचायत चुनाव व 2027के विधानसभा चुनाव में मजबूती से काम करेंगे और पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने कार्य करेंगे। प्रतापगढ़ की स्थानीय राजनीति में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर डॉक्टर पाठक की यह नियुक्त आगामी चुनाव में पार्टी के समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। बसपा तहसील इकाई के प्रदीप बौद्ध, शोभनाथ, संतोष, मेवालाल, हरीलाल, अंकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर बधाई दी।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- Post by Anupam tiwari1
- सागर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से आयोजित रामू गौतम बदलापुर जौनपुर जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र स्थित सागर इंटरनेशनल स्कूल, नेवादा मुरीदपुर मछलीगांव में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक डा० प्रवीन कुमार यादव एवं प्रिंसिपल आर. लाकरा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त विद्यालयी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।1
- Post by PUBLIC TALK NEWS1
- *पशु रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान तेज, प्रशिक्षण के दौरान दी अहम जानकारी* रिपोर्टर अशोक कुमार वर्मा जनपद सुल्तानपुर विकास खण्ड लम्भुआ क्षेत्र में प्रशिक्षण एवं प्रसार योजना के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालन और पशु रोगों की रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालकों, जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्य ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते मौसम में पशुओं में संक्रामक रोगों का खतरा तेजी से बढ़ जाता है, जिससे पशुधन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने समय पर टीकाकरण, स्वच्छ वातावरण और संतुलित आहार को पशुओं के स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य बताया। विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. बृजभान यादव (भदैया), डॉ. अनवारुल हसन (अर्जुनपुर), डॉ. महेश यादव, डॉ. भानु सिंह, डॉ. लालजी पाल, डॉ. सानू तिवारी एवं डॉ. संजय सिंह ने खुरपका-मुंहपका, गलघोंटू और लंपी स्किन डिजीज जैसे प्रमुख रोगों के लक्षण, बचाव एवं उपचार की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को आगाह किया कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर तुरन्त पशु चिकित्सक से सम्पर्क करें और बिना सलाह दवा का प्रयोग न करें। कार्यक्रम में किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने कहा कि पशुपालन आज के समय में न केवल आर्थिक मजबूती का माध्यम है, बल्कि परिवार को शुद्ध और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का भी सबसे बेहतर साधन है। उन्होंने कहा कि दूध, दही, मट्ठा जैसे उत्पाद स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी हैं और वर्तमान समय में जब लोग रासायनिक खाद्य पदार्थों से जूझ रहे हैं, तब पशुपालन एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है। सभासद प्रतिनिधि अंकुर कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि “गाय हमारी आस्था का प्रतीक होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है।” उन्होंने पशुपालकों से अधिक से अधिक पशुपालन अपनाने की अपील की। वहीं व्यापारी नेता जयशंकर त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शुद्धता की ओर लौटने के लिए पशुपालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि देसी दूध, दही और मट्ठा न केवल स्वास्थ्यवर्धक हैं, बल्कि बाजार में भी इनकी अच्छी मांग है। साथ ही पशुओं से प्राप्त गोबर जैविक खेती के लिए महत्वपूर्ण उर्वरक के रूप में काम करता है, जिससे खेती की लागत कम होती है और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख रूप से मंगलम प्रताप सिंह, हरिशंकर सिंह, विजय प्रताप सिंह, कन्हैया प्रजापति, हिमांशु यादव, प्रियांशु मौर्य, राजपाल यादव, धर्मेंद्र मिश्रा,रविन्द्र पाल एवं विंध्य प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा पशुपालकों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पशुधन को सुरक्षित रखा जा सके और किसानों की आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और सभी पशुपालकों से अपील की गई कि वे अपने पशुओं की नियमित देखभाल करें, समय पर टीकाकरण कराएं और रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय अपनाएं।1
- Post by Ram Kumar9
- खुले मैदान में शौच करते समय आकाशीय बिजली गिरने से नवयुवक की मौ'त रामू गौतम जौनपुर जौनपुर के मीरगंज थानांतर्गत ग्राम मोलनापुर में शुक्रवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक नवयुवक की मौ'त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का अजीत चौहान (लगभग 19 वर्ष) पुत्र ज्ञानपति चौहान शौच के लिए घर से बाहर गया था। परिजनों ने बताया कि खुले मैदान में शौच करते समय ही उस पर वज्रपा'त हो गया।घर वाले उसे आनन फानन में अस्पताल ले गये जहां उसे चिकित्सकों ने मृ'त घोषित कर दिया। अजीत चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। अजीत का श'व अस्पताल से घर वापस आने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। घटना के बाद परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है! ब्यूरो चीफ जौनपुर विशाल की रिपोर्ट1