Shuru
Apke Nagar Ki App…
नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (NCRMU) की दो दिवसीय सेंट्रल काउंसिल मीटिंग टूंडला में शुरू
S News
नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (NCRMU) की दो दिवसीय सेंट्रल काउंसिल मीटिंग टूंडला में शुरू
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा ट्रेनों/प्लेटफार्मो में चोरी करने वाला 01 शातिर चोर गिरफ्तार, जिसके कब्जे से 01 अदद लेडीज हैण्ड बैग में 03 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन व 01 अदद छोटा पर्स में नकद 7000 रुपये बरामद (कुल अनुमानित कीमत 60 हजार रुपये)। श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी के निर्देशन में चोरी/लूट/जहर खुरानी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु निरन्तर चल रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, झाँसी के पर्यवेक्षण में थाना जीआरपी झाँसी टीम द्वारा *दिनांक- 16.03.2026* को रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी से 01 शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार करते हुये 01 अदद लेडीज हैण्ड बैग में 03 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन व 01 अदद छोटा पर्स में नकद 7000 रुपये बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - 1- चन्द्रभाल शुक्ला पुत्र जगदीश प्रसाद शुक्ला निवासी ग्राम भुजरक थाना तिंदवारी जिला बांदा उ०प्र० । गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान - दिनांक 16.03.2026 प्लेटफार्म नं0 1/7 दिल्ली एण्ड की तरफ रेलवे स्टेशन वीरागंना लक्ष्मीबाई झाँसी । अनावरित अभियोग- 1- मु0अ0सं0 62/2026 धारा 305 (सी)/317 (2) बीएनएस थाना जीआरपी झाँसी। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1- मु0अ0सं0 037/2025 धारा 305 (सी)/317 (2) बीएनएस थाना जीआरपी बांदा अनुभाग झाँसी। अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। बरामदगी का विवरण - एक अदद लेडीज हैण्ड बैग में-03 अदद मोबाइल विवरण निम्न है- 1-एक अदद मोबाइल फोन कम्पनी वीवो रंग आसमानी। 2-एक अदद मोबाइल फोन कम्पनी वन प्लस रंग लाइट ग्रीन। 3-एक अदद मोबाइल फोन कम्पनी शाओमी रंग गहरा नीला। 4- एक अदद पर्स में नकद 7000 रुपये । 5- एक अदद मेडिकल कार्ड उत्तर मध्य रेलवे झांसी। अपराध करने का तरीका- चलती ट्रेनों/स्टेशनों से यात्रा कर रहे यात्रियों का मोबाइल फोन आदि चोरी करना। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम- 1- प्र0नि0 श्री रावेन्द्र कुमार मिश्रा थाना जीआरपी झाँसी। 2- 30नि0 दुष्यंत कुमार थाना जीआरपी झाँसी। 3- हे0का0 आशुतोष तिवारी थाना जीआरपी झाँसी। 4- का0 पुष्पेन्द्र पाल थाना जीआरपी झाँसी।1
- झांसी हेल्थ स्पोर्ट्स साइकिल संगठन बुंदेलखंड के वरिष्ठ स्वयंसेवक झांसी प्रेमनगर नगरा निवासी श्री ज्ञान सिंह गुर्जर (56 वर्ष) ने झांसी से काठमांडू होते हुए एवरेस्ट क्षेत्र की ओर लगभग 200 किलोमीटर आगे तक साइकिल यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य "वृक्ष लगाओ-धरा बचाओ", "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ", "जल ही जीवन है", "देहदान" तथा "हेलमेट लगाएं और सुरक्षित रहें" जैसे सामाजिक संदेशों का प्रचार करना है। जिला चिकित्सालय झांसी में आयोजित कार्यक्रम में उनका माल्यार्पण कर विदाई दी गई। इस अवसर पर डॉ. पी. के. कटियार (प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक), डॉ. मुकेश राजपूत (ईएनटी सर्जन), डॉ. प्रताप सिंह (पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. अरविंद सोनी, डॉ. दुष्यंत, वीरेंद्र सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट), अभिनव शर्मा (नेत्र परीक्षण अधिकारी), सोहन जी, ज्योति प्रकाश श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पत्रकार ईशान साहू (ऑप्टोमेट्रिस्ट) उपस्थित रहे। श्री गुर्जर ने बताया कि वे लगभग 30 दिनों में अपनी यात्रा पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर निकले हैं। कार्यक्रम का संचालन आदित्य साहू, नेत्र परीक्षण अधिकारी एवं संगठन के अध्यक्ष द्वारा किया गया।4
- Post by S News1
- श्री मारकण्डेश्वर कुशवाहा समाज समिति झांसी का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न1
- झांसी पुलिस की कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद दो चोर गिरफ्तार, जेवर व नकदी बरामद अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने देर रात दो शातिर आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी का माल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की। यह कार्रवाई एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर की गई, जब पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने उन्नाव गेट मेवातीपुरा निवासी उमा वर्मा के घर का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवर, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मोबाइल फोन और नकदी चोरी की थी। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।1
- जिला जालौन के उरई में आज कठेरिया समाज का चौथी वर सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ संपन्न जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव मौजूद रही भाजपा पर निशाना सती नजर आई1
- भांडेर थाना क्षेत्र के दतिया-चिरगांव बाईपास रोड पर सोमवार दोपहर 02 बजे के आसपास एक अज्ञात वाहन चालक ने एक बाइक चालक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक से गिरकर पिता-पुत्री घायल हो गए। वहीं दोनो घायलों को इलाज के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया गया है। जानकारी के अनुसार सोहन गाँव निवासी मूरत बाल्मीक अपनी बेटी राखी बाल्मीक के साथ बड़ागाँव जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन चालक ने दतिया-चिरगांव बाईपास रोड पर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्री बाइक से गिरकर घायल हो गए।1
- 60 लाख की लागत से बने बाईपास सीसी रोड का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक ने किया झांसी मऊरानीपुर तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम खंदरका में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित बाईपास सीसी रोड का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक रश्मि आर्य - पप्पू सेठद्वारा किया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ ग्रामीणों की सुविधा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम खंदरका में करीब 1 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। लोकार्पण के अवसर पर बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय सभान्त नागरिक उपस्थित रहे3