logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में रामानुज परिवार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान किया। कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य "विद्याभास्कर" जी महाराज ने पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण संस्कार, बाल लीलाओं और श्री गोवर्धन पूजा के दिव्य प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के अहंकार का दमन किया तथा गौसेवा, प्रकृति संरक्षण और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम, कथा और भक्ति ही मानव जीवन के कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है। कथा स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और मनमोहक पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। मधुर भजनों और संकीर्तन के बीच श्रद्धालु "राधे-राधे", "जय श्रीकृष्ण" तथा "गोवर्धनधारी लाल की जय" के जयघोष के साथ झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती नीरू गर्ग एवं श्री राजेश गर्ग ने विधि-विधान से पूजन कर महाराज श्री का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। कथा संयोजक अतिन अग्रवाल के नेतृत्व में गौरव बंसल, सुभाष गुप्ता, धवल गुप्ता, राजेश गर्ग और रामानुज परिवार के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। कथा के समापन पर सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

5 hrs ago
user_Gaurav bansal
Gaurav bansal
Grain Trader गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिन्दी भवन में रामानुज परिवार के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान किया। कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे अनन्त श्री विभूषित जगद्गुरु स्वामी वासुदेवाचार्य "विद्याभास्कर" जी महाराज ने पूतना वध, भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण संस्कार, बाल लीलाओं

और श्री गोवर्धन पूजा के दिव्य प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर इंद्र के अहंकार का दमन किया तथा गौसेवा, प्रकृति संरक्षण और ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम, कथा और भक्ति ही मानव जीवन के

f920311c-3efd-4dc2-a1c1-78aff20e76ea

कल्याण का सर्वोत्तम मार्ग है। कथा स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारों और मनमोहक पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। मधुर भजनों और संकीर्तन के बीच श्रद्धालु "राधे-राधे", "जय श्रीकृष्ण" तथा "गोवर्धनधारी लाल की जय" के जयघोष के साथ झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती नीरू गर्ग एवं श्री राजेश गर्ग ने विधि-विधान से पूजन कर महाराज

119b5762-bdee-4d78-9cc3-5d7f9c9bedfc

श्री का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा उपस्थित रहे। कथा संयोजक अतिन अग्रवाल के नेतृत्व में गौरव बंसल, सुभाष गुप्ता, धवल गुप्ता, राजेश गर्ग और रामानुज परिवार के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग किया। कथा के समापन पर सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

More news from गाजियाबाद and nearby areas
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंतर-मंतर पर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन और घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदर्शन को लेकर अपना बयान देते हुए उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने, कानून का पालन करने और सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी को कानून का पालन करना चाहिए।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जंतर-मंतर पर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन और घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदर्शन को लेकर अपना बयान देते हुए उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने, कानून का पालन करने और सहयोग की अपील की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी को कानून का पालन करना चाहिए।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
    13 hrs ago
  • नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सच्चाई बताते हुए कहा है कि कल जब पुलिस वाले उन्हें घसीट रहे थे, तब वही पुलिस वाले उनके कान में कह रहे थे - "इस सरकार को हटाइए।" राहुल गांधी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान उन्हें घसीटने वाले पुलिसकर्मियों ने ही खुद उनके कान में इस सरकार को हटाने की बात कही थी।
    1
    नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सच्चाई बताते हुए कहा है कि कल जब पुलिस वाले उन्हें घसीट रहे थे, तब वही पुलिस वाले उनके कान में कह रहे थे - "इस सरकार को हटाइए।" राहुल गांधी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान उन्हें घसीटने वाले पुलिसकर्मियों ने ही खुद उनके कान में इस सरकार को हटाने की बात कही थी।
    user_आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    आशीष मिश्रा जर्नलिस्ट
    Press advisory गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने 22 जुलाई 2026 को जस्ट डायल के माध्यम से ट्रांसपोर्ट सेवा देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर थाना मुरादनगर क्षेत्र में संयुक्त रूप से की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ठगी के लिए एक संगठित गिरोह बना रखा था, जो जस्ट डायल पर फर्जी ट्रांसपोर्ट आईडी बनाकर ग्राहकों का डेटा हासिल करता था और उन्हें झांसा देकर ऑनलाइन एडवांस किराया वसूल लेता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरभ सिंह, राकेश सिंह, अभिषेक अवस्थी और दशमेश के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक कीपैड मोबाइल और चार मोबाइल बिल बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों में हुई साइबर ठगी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। इस गिरोह के चार सदस्य फिलहाल फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मुरादनगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    2
    गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने 22 जुलाई 2026 को जस्ट डायल के माध्यम से ट्रांसपोर्ट सेवा देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम पोर्टल से मिली सूचना के आधार पर थाना मुरादनगर क्षेत्र में संयुक्त रूप से की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ठगी के लिए एक संगठित गिरोह बना रखा था, जो जस्ट डायल पर फर्जी ट्रांसपोर्ट आईडी बनाकर ग्राहकों का डेटा हासिल करता था और उन्हें झांसा देकर ऑनलाइन एडवांस किराया वसूल लेता था।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौरभ सिंह, राकेश सिंह, अभिषेक अवस्थी और दशमेश के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक कीपैड मोबाइल और चार मोबाइल बिल बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों में हुई साइबर ठगी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। इस गिरोह के चार सदस्य फिलहाल फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मुरादनगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_समीर चौधरी
    समीर चौधरी
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना मुरादनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जस्ट डायल ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट पोर्टल के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक कीपैड मोबाइल फोन और चार मोबाइल बिल बरामद किए हैं। जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग का झांसा देकर ग्राहकों से ऑनलाइन एडवांस किराया जमा कराते थे। ठगी की इस रकम को निकालने के लिए फर्जी सिम और फर्जी बैंक खातों का उपयोग किया जाता था। आरोपियों से पूछताछ में कई राज्यों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, खुद को पकड़े जाने से बचाने के लिए गिरोह शिकायत मिलते ही अपना मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड नष्ट कर देता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरोह में शामिल उनके अन्य फरार साथियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।
    2
    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्वाट टीम ग्रामीण जोन और थाना मुरादनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह जस्ट डायल ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट पोर्टल के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक कीपैड मोबाइल फोन और चार मोबाइल बिल बरामद किए हैं।

जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी ट्रांसपोर्ट बुकिंग का झांसा देकर ग्राहकों से ऑनलाइन एडवांस किराया जमा कराते थे। ठगी की इस रकम को निकालने के लिए फर्जी सिम और फर्जी बैंक खातों का उपयोग किया जाता था। आरोपियों से पूछताछ में कई राज्यों में साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, खुद को पकड़े जाने से बचाने के लिए गिरोह शिकायत मिलते ही अपना मोबाइल, सिम और एटीएम कार्ड नष्ट कर देता था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरोह में शामिल उनके अन्य फरार साथियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • ismein jitne bhi sare delete kar diya gaya hai sare delete kar diya hai sare ke sare case yah sab chahte kya hai mere se yah sare kaise delete kar di main ismein ka jitna bhi jante ho gaya tha
    1
    ismein jitne bhi sare delete kar diya gaya hai sare delete kar diya hai sare ke sare case
yah sab chahte kya hai mere se yah sare kaise delete kar di main ismein ka jitna bhi jante ho gaya tha
    user_Tohidalamansari tohidalam
    Tohidalamansari tohidalam
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 21 जुलाई 2026 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने गाज़ियाबाद ज़िला मुख्यालय का घेराव करते हुए एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। ज़िला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और मुरादनगर के ज़िला मंत्री मुमताज़ खान के नेतृत्व में किसानों ने जोरदार मार्च निकाला और नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत सभी किसान एकजुट हुए और गाज़ियाबाद के ज़िला मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। किसानों की मुख्य मांगों में 2014 के समझौते के अनुसार भूमिहीनों के लिए 8% ज़मीन और LIG फ़्लैट देना, वेव सिटी के तहत तलहटा में किसानों के लिए रास्ता बनाना, अमेरिका के साथ ट्रेन डील रद्द करना तथा बिजली, पानी और खाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान शामिल है। गाज़ियाबाद के ज़िला मजिस्ट्रेट ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगें 28 जुलाई 2026 तक पूरी कर दी जाएंगी। वहीं यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, मुरादनगर ज़िला मंत्री मुमताज़ खान, सुल्तानपुर यूथ ब्लॉक अध्यक्ष विशाल चौधरी, मुरादनगर यूथ ज़िला प्रभारी इमरान अंसारी, सुल्तानपुर यूथ ग्राम अध्यक्ष मोहित चौधरी, मुरादनगर यूथ ज़िला सचिव साजिद सैफ़ी और मुरादनगर यूथ किसान नेता शकील सैफ़ी समेत कई किसान नेता उपस्थित रहे।
    1
    21 जुलाई 2026 को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने गाज़ियाबाद ज़िला मुख्यालय का घेराव करते हुए एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। ज़िला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और मुरादनगर के ज़िला मंत्री मुमताज़ खान के नेतृत्व में किसानों ने जोरदार मार्च निकाला और नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत सभी किसान एकजुट हुए और गाज़ियाबाद के ज़िला मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।

किसानों की मुख्य मांगों में 2014 के समझौते के अनुसार भूमिहीनों के लिए 8% ज़मीन और LIG फ़्लैट देना, वेव सिटी के तहत तलहटा में किसानों के लिए रास्ता बनाना, अमेरिका के साथ ट्रेन डील रद्द करना तथा बिजली, पानी और खाद से जुड़ी समस्याओं का समाधान शामिल है। गाज़ियाबाद के ज़िला मजिस्ट्रेट ने किसानों को आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगें 28 जुलाई 2026 तक पूरी कर दी जाएंगी। वहीं यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, मुरादनगर ज़िला मंत्री मुमताज़ खान, सुल्तानपुर यूथ ब्लॉक अध्यक्ष विशाल चौधरी, मुरादनगर यूथ ज़िला प्रभारी इमरान अंसारी, सुल्तानपुर यूथ ग्राम अध्यक्ष मोहित चौधरी, मुरादनगर यूथ ज़िला सचिव साजिद सैफ़ी और मुरादनगर यूथ किसान नेता शकील सैफ़ी समेत कई किसान नेता उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Harish Kumar Media
    Patrkar Harish Kumar Media
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत कानावनी हिंडन रोड पर 22/23 जुलाई की रात करीब 1 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को विजय शर्मा नाम का व्यक्ति मिला, जिसने मृतक की पहचान गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी अपने दोस्त अमित सैनी के रूप में कराई। शुरुआत में विजय शर्मा ने दो अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया। विजय ने स्वीकार किया कि व्यापारिक लेन-देन के विवाद की वजह से उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अमित सैनी की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल फरार दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
    1
    गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अंतर्गत कानावनी हिंडन रोड पर 22/23 जुलाई की रात करीब 1 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को विजय शर्मा नाम का व्यक्ति मिला, जिसने मृतक की पहचान गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी अपने दोस्त अमित सैनी के रूप में कराई।

शुरुआत में विजय शर्मा ने दो अज्ञात हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की सख्त पूछताछ के दौरान उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपना जुर्म कबूल कर लिया। विजय ने स्वीकार किया कि व्यापारिक लेन-देन के विवाद की वजह से उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अमित सैनी की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, वारदात में शामिल फरार दोनों अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की स्वाट टीम और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) लखनऊ की संयुक्त टीम ने नकली दवाइयों के एक बड़े नेटवर्क का बेनकाब किया है। लखनऊ के अमीनाबाद थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी राजेंद्र उर्फ अरुण टूंडा की निशानदेही पर देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में चल रही एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा गया। पुलिस के अनुसार यह फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी और यहाँ बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की गई हैं। ये दवाइयां देश की प्रतिष्ठित और नामी कंपनियों जैसे Cipla, Lupin, Dr. Reddy's, Mankind, Sun Pharma, Abbott और Zydus के नाम से तैयार की जा रही थीं। मामले में स्थानीय पुलिस और ड्रग विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की स्वाट टीम और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) लखनऊ की संयुक्त टीम ने नकली दवाइयों के एक बड़े नेटवर्क का बेनकाब किया है। लखनऊ के अमीनाबाद थाने में दर्ज मुकदमे के आरोपी राजेंद्र उर्फ अरुण टूंडा की निशानदेही पर देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में चल रही एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा गया। पुलिस के अनुसार यह फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित की जा रही थी और यहाँ बड़े पैमाने पर नकली दवाओं का निर्माण किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद की गई हैं। ये दवाइयां देश की प्रतिष्ठित और नामी कंपनियों जैसे Cipla, Lupin, Dr. Reddy's, Mankind, Sun Pharma, Abbott और Zydus के नाम से तैयार की जा रही थीं। मामले में स्थानीय पुलिस और ड्रग विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • जंतर मंतर पर कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बड़ा बयान दिया है।
    1
    जंतर मंतर पर कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बड़ा बयान दिया है।
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.