logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू, 14937 परीक्षार्थियों ने हल किया अंग्रेजी का पर्चा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा मंगलवार 10 जनवरी से प्रारंभ हो गई। पहले दिन जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा को लेकर छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली—कुछ प्रश्न सरल लगे तो कुछ प्रश्नों ने विद्यार्थियों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

3 hrs ago
user_Samarpit sahu
Samarpit sahu
पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू, 14937 परीक्षार्थियों ने हल किया अंग्रेजी का पर्चा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा मंगलवार 10 जनवरी से प्रारंभ हो गई। पहले दिन जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा को लेकर छात्रों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली—कुछ प्रश्न सरल लगे तो कुछ प्रश्नों ने विद्यार्थियों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामीण अंचलों में वाहनों की बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को कटंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के इसी मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया। मंगलवार को दोनों ही आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शाम 06 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को ग्राम पाथरवाडा निवासी पूर्व जनपद सदस्य सुरेश साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 01 फरवरी की रात्री में अज्ञात चोरों ने उनके घर के सामने खेत में रखे चारां ट्रेक्टर की बैटरियां चोरी कर ली थी। चोरी की ऐसी ही शिकायत ग्राम कामठी व खैरलांजी से भी पुलिस के समक्ष आई। चोरी की इन सभी वारदातों को थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए वरिष्ट पुलिस अधिकारी यानी पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में अज्ञात चोरों की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई। वहीं कटंगी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303 (2) की कार्रवाई की। 10 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अज्ञात आरोपियां का पता चलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है इधर, पुलिस अब भी प्रकरण की विवेचना कर रही है।
    1
    थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामीण अंचलों में वाहनों की बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 02 आरोपियों को कटंगी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के इसी मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया। मंगलवार को दोनों ही आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शाम 06 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी को ग्राम पाथरवाडा निवासी पूर्व जनपद सदस्य सुरेश साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 01 फरवरी की रात्री में अज्ञात चोरों ने उनके घर के सामने खेत में रखे चारां ट्रेक्टर की बैटरियां चोरी कर ली थी। चोरी की ऐसी ही शिकायत ग्राम कामठी व खैरलांजी से भी पुलिस के समक्ष आई। चोरी की इन सभी वारदातों को थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए वरिष्ट पुलिस अधिकारी यानी पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में अज्ञात चोरों की पतासाजी के लिए टीम गठित की गई। वहीं कटंगी पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता 2023 की  धारा 303 (2) की कार्रवाई की। 10 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर अज्ञात आरोपियां का पता चलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है इधर, पुलिस अब भी प्रकरण की विवेचना कर रही है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *बादलपार शिव मंदिर में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ* शिव मंदिर पुजारी श्री जालम सिंह भगत ने बताया कि कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम बादलपार के शिव मंदिर में प्रति वर्षानुसार शिव महापुराण का आयोजन विगत 60 वर्षों से लगातार जारी कथा इस वर्ष भी दिनांक 9 फरवरी दिन सोमवार गणेश पूजन, देव आह्वान के साथ शिव महापुराण कथा शुभारंभ किया है कार्यक्रम में कथा वाचक श्री 1008 जगतगुरु संत श्री कमलेश मुरारी तीर्थ धर्माचार्य अंतर्राष्ट्रीय सनातन धर्म प्रवक्ता अखंड परमधाम नर्मदा तट कोनेश्वर धाम चित्रकूट, संत श्री बड़े सरकार चित्रकूट,शिवम महाराज चित्रकूट, अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज वृंदावन, पीयूष महाराज प्रयागराज के मुखरबिंदु से कथा का वाचन किया जा रहा है जो 15 फरवरी दिन रविवार को हवन पूर्ण आहुति , पुराण पूजन एवं महा भंडारा पूराण पारायण प्रातः 5:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं कथा दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा आयोजक डॉक्टर ताराचंद बिठले उर्फ उर्फ गुड्डू डॉक्टर, श्रीमती संगीता बिठले शिक्षिका एवं निवेदक डॉ नितिन बिठले, डां समर्थ बिठले, एवं बिठाले परिवार ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या आकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
    1
    *बादलपार शिव मंदिर में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ*
शिव मंदिर पुजारी श्री जालम सिंह भगत ने बताया कि कुरई विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम  बादलपार  के शिव मंदिर में प्रति वर्षानुसार शिव महापुराण का आयोजन विगत 60 वर्षों  से लगातार जारी कथा इस वर्ष भी दिनांक 9 फरवरी दिन सोमवार गणेश पूजन, देव आह्वान के साथ शिव महापुराण कथा शुभारंभ  किया है कार्यक्रम में कथा वाचक  श्री 1008 जगतगुरु संत श्री कमलेश मुरारी तीर्थ धर्माचार्य अंतर्राष्ट्रीय सनातन धर्म प्रवक्ता अखंड परमधाम नर्मदा तट कोनेश्वर धाम चित्रकूट, संत श्री बड़े सरकार चित्रकूट,शिवम महाराज चित्रकूट, अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज वृंदावन, पीयूष महाराज प्रयागराज के मुखरबिंदु से  कथा का वाचन किया जा रहा है जो 15 फरवरी दिन रविवार को हवन पूर्ण आहुति , पुराण पूजन एवं महा भंडारा पूराण पारायण प्रातः 5:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं कथा दोपहर 1:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा आयोजक डॉक्टर ताराचंद बिठले उर्फ उर्फ गुड्डू डॉक्टर, श्रीमती संगीता बिठले शिक्षिका एवं निवेदक डॉ नितिन बिठले, डां समर्थ बिठले, एवं बिठाले परिवार ने सभी धर्म प्रेमियों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या आकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह जब भोमा क्षेत्र के ग्राम छीतापार पहुँचे, तो वहां का नज़ारा पूरी तरह अलग और खास था। जैसे ही विधायक ठाकुर रजनीश सिंह गांव पहुंचे, सबसे पहले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। विधायक के सिर पर पगड़ी पहनाई गई—सम्मान और अपनत्व का प्रतीक। इसके बाद उन्हें घोड़े पर सवार कराया गया और यहीं से शुरू हुआ उनका अनोखा जनसंपर्क।
    1
    सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ठाकुर रजनीश सिंह जब भोमा क्षेत्र के ग्राम छीतापार पहुँचे, तो वहां का नज़ारा पूरी तरह अलग और खास था। जैसे ही विधायक ठाकुर रजनीश सिंह गांव पहुंचे, सबसे पहले कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। विधायक के सिर पर पगड़ी पहनाई गई—सम्मान और अपनत्व का प्रतीक। इसके बाद उन्हें घोड़े पर सवार कराया गया और यहीं से शुरू हुआ उनका अनोखा जनसंपर्क।
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जिले के बम्हनी बंजर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में बिना अनुमति लगाए गए विद्युत पोल को लेकर स्थानीय वार्डवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार को दोपहर2:00 बजे वार्ड के नागरिकों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए विद्युत पोल हटाने की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर बिना उचित अनुमति एवं सहमति के बिजली पोल स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कई घरों और दुकानों के सामने पोल लगाए जाने से स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन देने के बाद स्थानीय लोगों ने जानकारी दी
    1
    जिले के बम्हनी बंजर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 में बिना अनुमति लगाए गए विद्युत पोल को लेकर स्थानीय वार्डवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। मंगलवार को दोपहर2:00 बजे वार्ड के नागरिकों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपते हुए विद्युत पोल हटाने की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है कि विद्युत विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर बिना उचित अनुमति एवं सहमति के बिजली पोल स्थापित कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही कई घरों और दुकानों के सामने पोल लगाए जाने से स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन देने के बाद स्थानीय लोगों ने जानकारी दी
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    पत्रकार मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मण्डला: रसोइया उत्थान संघ समिति ने जनसुनवाई में पहुंचकर जिले के सभी स्कूलों में पानी की समस्या को जल्द खत्म कराने को लेकर मुख्य रूप से आवेदन दिया है। संगठन के संस्थापक पी. डी. खैरवार ने बताया है कि मध्यान्ह भोजन पकाकर बच्चों को समय पर खिला पाने के लिए बहुतायत स्कूल परिसरों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। पी. डी. खैरवार, संस्थापक, रसोइया उत्थान संघ समिति: "स्कूलों में पानी की समस्या बहुत बड़ी समस्या है। अधिकतर स्कूलों में नल जल योजना के चलते कनेक्शन लगा तो दिए गए हैं, टंकियां भी रख दी गई हैं पर अधिकतर जगह पानी की सप्लाई बंद है, कहीं पर पानी ही साफ नहीं मिलता।" रसोइया उत्थान संघ समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रसोईया की नोकरी पक्की किए जाकर बीमा, अवकाश का प्रावधान किए जाने की लंबित मांग को पूरा किए जाने, अत्यंत कम यानी चार हजार मानदेय में परिवार का गुजारा नहीं होता। जिसे बढ़ाकर सम्मानजनक वेतन दिये जाने, हर महीने निर्धारित समय पर मानदेय भुगतान किए जाने की मांग की गई है। जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह मरकाम ने बताया कि रसोइया को जून महीने का मानदेय तीन चार वर्षों का भुगतान नहीं किया गया है। उनको स्कूल मर्ज होने और बच्चों की कम दर्ज संख्या बताकर काम से अलग किया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन कार्य के अलावा कुछ स्कूलों में अन्य कार्य कराए जाते हैं। रसोइया उत्थान संघ समिति ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों में पानी की समस्या का समाधान जल्द किया जाए और रसोइया की मांगों को पूरा किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रसोइया संगठन के सदस्य उपस्थित थे।
    1
    मण्डला: रसोइया उत्थान संघ समिति ने जनसुनवाई में पहुंचकर जिले के सभी स्कूलों में पानी की समस्या को जल्द खत्म कराने को लेकर मुख्य रूप से आवेदन दिया है। संगठन के संस्थापक पी. डी. खैरवार ने बताया है कि मध्यान्ह भोजन पकाकर बच्चों को समय पर खिला पाने के लिए बहुतायत स्कूल परिसरों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
पी. डी. खैरवार, संस्थापक, रसोइया उत्थान संघ समिति: "स्कूलों में पानी की समस्या बहुत बड़ी समस्या है। अधिकतर स्कूलों में नल जल योजना के चलते कनेक्शन लगा तो दिए गए हैं, टंकियां भी रख दी गई हैं पर अधिकतर जगह पानी की सप्लाई बंद है, कहीं पर पानी ही साफ नहीं मिलता।"
रसोइया उत्थान संघ समिति ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर रसोईया की नोकरी पक्की किए जाकर बीमा, अवकाश का प्रावधान किए जाने की लंबित मांग को पूरा किए जाने, अत्यंत कम यानी चार हजार मानदेय में परिवार का गुजारा नहीं होता। जिसे बढ़ाकर सम्मानजनक वेतन दिये जाने, हर महीने निर्धारित समय पर मानदेय भुगतान किए जाने की मांग की गई है।
जिला अध्यक्ष कुंवर सिंह मरकाम ने बताया कि रसोइया को जून महीने का मानदेय तीन चार वर्षों का भुगतान नहीं किया गया है। उनको स्कूल मर्ज होने और बच्चों की कम दर्ज संख्या बताकर काम से अलग किया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन कार्य के अलावा कुछ स्कूलों में अन्य कार्य कराए जाते हैं।
रसोइया उत्थान संघ समिति ने सरकार से मांग की है कि स्कूलों में पानी की समस्या का समाधान जल्द किया जाए और रसोइया की मांगों को पूरा किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रसोइया संगठन के सदस्य उपस्थित थे।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    पत्रकार Mandla, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बोर्ड परीक्षा अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    1
    कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने बोर्ड परीक्षा अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय  का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बालाघाट जिले के चांगोटोला क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान ताराचंद जावरे उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है, जो परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। बताया गया कि ताराचंद सोमवार शाम साइकिल से पचपेढ़ी से लौट रहे थे।
    1
    बालाघाट जिले के चांगोटोला क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान ताराचंद जावरे उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है, जो परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
बताया गया कि ताराचंद सोमवार शाम साइकिल से पचपेढ़ी से लौट रहे थे।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटंगी क्षेत्र के ग्राम गजपुर और ग्राम पांजरा के मध्य बहने वाली चंदन नदी पर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की। आगामी बजट सत्र में इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति दिलाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने विधायक गौरव सिंह पारधी को चौथी बार ज्ञापन सौंपा है। समाजसेवी प्रहलाद गजभिए के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक के निवास ग्राम अंसेरा में यह ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में चंदन नदी उफान पर होने से दोनों गांवों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। जिससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में लोगों को लंबा घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने विधायक का इस गंभीर समस्या की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए कहा कि यदि आगामी बजट सत्र में पुल निर्माण को स्वीकृति मिल जाती है, तो ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को बजट सत्र में प्राथमिकता से उठाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता और जनहित के इस प्रयास की सराहना की।
    1
    कटंगी क्षेत्र के ग्राम गजपुर और ग्राम पांजरा के मध्य बहने वाली चंदन नदी पर पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की। आगामी बजट सत्र में इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति दिलाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने विधायक गौरव सिंह पारधी को चौथी बार ज्ञापन सौंपा है। समाजसेवी प्रहलाद गजभिए के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधायक के निवास ग्राम अंसेरा में यह ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में चंदन नदी उफान पर होने से दोनों गांवों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। जिससे विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार आपात स्थिति में लोगों को लंबा घुमावदार रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीणों ने विधायक का इस गंभीर समस्या की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए कहा कि यदि आगामी बजट सत्र में पुल निर्माण को स्वीकृति मिल जाती है, तो ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को बजट सत्र में प्राथमिकता से उठाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता और जनहित के इस प्रयास की सराहना की।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सिवनी मुख्यालय के संकुल केंद्र सागर के अंतर्गत प्राथमिक शाला मोठार शिक्षक न होने के मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा जिस तरह बच्चे स्कूल में शिक्षक ना होते हुए भी स्वयं पढ़ाई कर रहे हैं इसकी में सराहना करता हूं जल्द ही प्राथमिक शाला में शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे और क्या कहा आप भी सुने....
    1
    सिवनी मुख्यालय के संकुल केंद्र सागर के अंतर्गत प्राथमिक शाला मोठार शिक्षक न होने के मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा जिस तरह बच्चे स्कूल में शिक्षक ना होते हुए भी स्वयं पढ़ाई कर रहे हैं इसकी में सराहना करता हूं जल्द ही प्राथमिक शाला में शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे और क्या कहा आप भी सुने....
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.