Shuru
Apke Nagar Ki App…
ओबीसी एससी एसटी के टुकड़ों पर पलने वाले उन्हीं के खिलाफ कोर्ट जा रहा है उन्हें की हक अधिकार आरक्षण का विरोध कर रहे
Jay Jawan Jay Kisan
ओबीसी एससी एसटी के टुकड़ों पर पलने वाले उन्हीं के खिलाफ कोर्ट जा रहा है उन्हें की हक अधिकार आरक्षण का विरोध कर रहे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- We Sapport UGC1
- *ग्राम (बोरी) महेवा में तहसीलदार के आश्वासन देने की बावजूद भी शासन प्रशासन की चुप्पी क्यों?* *आदिवासी दलित क्रांति सेना गरीब आदिवासियों को न्याय दिलाने वास्ते लड़ता रहेगा: केपी सिंह बुंदेला* पन्ना। तहसील शाहनगर अंतर्गत में आदिवासियों के साथ अत्याचार तथा तहसील के अंतर्गत वन अधिकार की तहत दावा आवेदन एवं महेवा चौकी के सामने एवं महेवा चौकी के सामने लोधी द्वारा आदिवासियों की जमीन पर अतिक्रमण पर कार्यवाही नहीं हुई है जिसमें आश्वासन भी दिया था तीन दिन का उसमें तहसीलदार मैडम ने अतिक्रमण हटाने को बोला था कि तीन दिन में अतिक्रमण हटाया जाएगा जिसमें आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई जिसमें 30 वर्षों से कब्जा किए हुए थे जिसमें हटाकर खड़ाई लोधी द्वारा कब्जा कर लिया गया है मुकदमा भी चला था आदिवासियों द्वारा हिस्ट्री की कार्यवाही कराई गई थी परंतु कब्जा नहीं हटाया गया पुलिस चौकी के सामने का कब्जा हटाया जाए वन अधिकार कानून को लेकर सैकड़ो आदिवासियों ने प्रदर्शन भी किया था जिसमें तहसीलदार मैडम ने आश्वासन देते हुए कहा था कि तीन दिन में अतिक्रमण हटेगा जिसमें आज दिनांक तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है शासन प्रशासन की चुप्पी साधे हुए हैं इसमें जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो शाहनगर तहसीलदार का घिराव वि चक्का जाम करके प्रदर्शन करेंगे केपी सिंह बुंदेला। बुंदेला बोले कि इस बार हम नहीं रुकेंगे चक्का जाम करेंगे प्रदर्शन करेंगे अतिक्रमण जब तक नहीं हटेगा और बोले कि शासन- प्रशासन इस चीजों में छुपी साधे हुए हैं आदिवासी दलित क्रांति सेना अब करेगी चक्का जाम। आखिरकार प्रशासन मौन क्यों है? जबकि राजस्व भूमि का अतिक्रमण को हटाना सही था। शासन एवं प्रशासन वन अधिकार को अनदेखा कर अधिनियम की अध्याय 3 की धारा का खुला उल्लंघन कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।2
- पन्ना-पहाड़ीखेरा मार्ग पर दर्दनाक हादसा; खड़े ट्रक में वैन की भीषण भिड़ंत, युवक की गर्दन कटी, मौके पर ही मौत! जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत सारंगपुर के पास आज बुधवार 4 फरवरी को रात एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने रूह कंपा दी। तेज रफ्तार और बदकिस्मती का ऐसा मेल हुआ कि एक युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह गईं। *पंचर ट्रक बना मौत का फंदा* जानकारी के मुताबिक, ट्रक क्रमांक CG-31, C-1793 पहाड़ीखेरा से बांस लोड करके पन्ना की ओर आ रहा था। सारंगपुर के पास अचानक ट्रक का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर उसका पहिया बदलने लगा। किसे पता था कि किनारे खड़ा यह ट्रक कुछ ही देर में मौत का सबब बन जाएगा। *रफ्तार का कहर: वैन के उड़े परखच्चे* इसी दौरान पहाड़ीखेरा की ओर से ही आ रही एक तेज रफ्तार मारुति ओमनी (MP-04, CA-8208) अनियंत्रित होकर सीधे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति वैन का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे बुरी तरह धंस गया। *दिल दहला देने वाला मंजर* घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम (हेड कांस्टेबल अरुण सिंह और पायलट सचिन कुशवाहा) मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे युवक की गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वैन का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। *इलाके में हड़कंप, जांच जारी* हादसे के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों का हुजूम जमा हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और फरार वैन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ट्रक खड़ा करते समय सुरक्षा मानकों (जैसे इंडिकेटर या रिफ्लेक्टर) का पालन किया गया था या नहीं। वही मृत युवक कहा कि है उसकी भी शिनाख्त की जा रही है।1
- *कमिश्नर ने पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को किया निलंबित* *एसआईआर कार्य में लापरवाही एवं प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर हुई कार्रवाई* ------------- कमिश्नर सागर संभाग अनिल सुचारी द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत नो मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी कार्य में लापरवाही बरतने तथा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी अजयगढ़ डॉ. अजय सचान एवं सहायक यंत्री जल संसाधन विभाग अजयगढ़ अभिषेक धर द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। निलंबित अधिकारियों का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय पन्ना निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। संभाग कमिश्नर ने उक्त अधिकारियों का कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता का द्योतक पाए जाने तथा म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियमों के उल्लंघन पर निलंबन की कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुक्रम में दोनों अधिकारियों को अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर एसआईआर का आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया था। नियुक्त अतिरिक्त एईआरओ द्वारा आईडी नहीं बनवाई गई और न ही लॉगिन किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजयगढ़ के प्रतिवेदन पर निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव भेजा था। संभागायुक्त ने जिला कलेक्टर के प्रस्ताव के अवलोकन और परिशीलन उपरांत प्रथम दृष्टया दोषी प्रतीत पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा वर्गीयकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग कर निलंबन की कार्यवाही की है।1
- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन संध्या शुक्ला जी के ओजस्वी उद्बोधन1
- Post by Tulsee das lo4
- Post by Rajesh Kumar prajapati rajesh1
- ओबीसी एससी एसटी के टुकड़ों पर पलने वाले उन्हीं के खिलाफ कोर्ट जा रहा है उन्हें की हक अधिकार आरक्षण का विरोध कर रहे1