Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाड़ी हाईवे 11बी पर सड़क हादसा, अचानक सड़क पर आए टेंपो से टकराई बाइक, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल बाड़ी हाईवे 11बी पर सड़क हादसा, अचानक सड़क पर आए टेंपो से टकराई बाइक, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल, सभी घायल सदर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी, घायल महिला की हालत गंभीर धौलपुर रेफर, खानपुर से सरमथुरा जा रहे थे भैंस खरीदने।
रोहित वर्मा
बाड़ी हाईवे 11बी पर सड़क हादसा, अचानक सड़क पर आए टेंपो से टकराई बाइक, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल बाड़ी हाईवे 11बी पर सड़क हादसा, अचानक सड़क पर आए टेंपो से टकराई बाइक, बाइक सवार तीन लोग हुए घायल, सभी घायल सदर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी, घायल महिला की हालत गंभीर धौलपुर रेफर, खानपुर से सरमथुरा जा रहे थे भैंस खरीदने।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सरमथुरा में जाटव समाज की ओर से बाबा महाकाल को चढ़ाया झंडा, सुख-समृद्धि की कामना सरमथुरा कस्बे के प्रसिद्ध *बाबा महाकाल मंदिर* पर आज *जाटव समाज* की ओर से ध्वज (झंडा) चढ़ाया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा जानकारी के अनुसार प्रति वर्ष भादो मास में बाबा महाकाल के लख्खी मेले का आयोजन किया जाता हे लेकिन इस बार आचार संहिता एवं टाइगर रिजर्व सेंचुरी आंदोलन के कारण मेले को स्थगित करने की घोषणा की गई हे हालकी दर्शनों की व्यवस्था यथावत रखी गई हे वही परंपरा अनुसार जाटव समाज के सैकड़ों लोग ढोल-नगाड़ों और डीजे के साथ बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा के मंदिर के शिखर पर झंडा चढ़ाया गया।झंडा चढ़ाने के बाद समाज के लोगों ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि उनके समाज सहित समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।इस मौके पर जाटव समाज के धीरेंद्र मौर्य सहित वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।4
- रूपवास नगरपालिका के सिरसौंदा में शराब, सट्टा और जुआ जैसे अवैध धंधों से लोग परेशान, पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने पर उठे सवाल,, सुनिए,1
- सबलगढ़ तहसील अंतर्गत सेवाराम के बाग पर दो गौ माता मृत अवस्था में डली हुई है मुरैना जिले के सबलगढ़ तहसील अंतर्गत सेवाराम के बाग पर दो गौ माता मृत अवस्था में डली हुई है प्रत्यक्ष दर्शीयो का आरोप है कि रोड़ के बगल खेत की बागड़ में करंट के तार लगे हुए थे जिसके कारण मृत्यु होना बताया जा रहा है गऊ सेवक एवं थाना प्रभारी सबलगढ़ पुलिस स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे, दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई का भरोसा देकर चक्का जाम को खुलवाया गया,1
- श्री गणेश की जय हो जय हो हर ईश्वर से पहले श्री गणेश की जय हो1
- हिंडौन के टीका कुंड हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव की धूम, 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन.. हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर में इन दिनों श्री गणेश महोत्सव (चतुर्थ) अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रोजाना सुबह-शाम भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। श्री गणेश महोत्सव समिति टीका कुंड हनुमान मंदिर द्वारा मंदिर परिसर में भगवान गणेश की अत्यंत भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ गत 14 सितंबर को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ था, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। आयोजन के दौरान टीका कुंड हनुमान मंदिर परिसर की विशेष सजावट की गई है। रंग-बिरंगी आधुनिक रोशनी और विद्युत झालरों से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया है, जिससे शाम ढलते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी में नहा उठता है। मंदिर का यह अलौकिक रूप दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समिति के शिवकुमार सैनी ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकलेगी, जिसके बाद पूर्ण धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य व शहर के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।1
- मंडावरी पुलिस ने हत्या के आरोपी करौली जिले के युवक को किया गिरफ्तार अवैध देसी कट्टा बरामद करौली पुलिस को किया सूचित लालसोट के मंडावरी थाना पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को अपने साथियों के साथ एक मर्डर करने के बाद फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है।रविवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी टोडाभीम में हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। एएसपी विनोद सीपा ने बताया कि मंडावरी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शैलेंद्र कुमार उर्फ कबीर मीना (20) को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सायपुर, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा का रहने वाला है। वह करौली जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में भी वांछित था।आपसी लेनदेन को लेकर फोन पर हुई गाली-गलौज का बदला लेने के लिए आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मिलकर 17 सितंबर की रात सरसेना निवासी मोहन सिंह उर्फ सिद्धू मीणा को किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी से ले गया। उसे साकरवाड़ा की पहाड़ियों में ले जाकर मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अवैध हथियार लेकर जयपुर भाग गए थे। एएसपी ने बताया कि टोडाभीम थाने में दर्ज मामले में आरोपी फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना करौली जिला पुलिस को दे दी गई है। हथियार की सप्लाई और उसके स्रोत के संबंध में पुलिस आगे जांच कर रही है।1
- एसपी लोकेश सोनवाल ने नई मंडी थाने में की जनसुनवाई, समाधान के दिए निर्देश.... हिंडौन सिटी। करौली जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने शनिवार को नई मंडी थाने में जनसुनवाई की। इस दौरान एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल, कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह,सदर थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, यातायात निरीक्षक रामनिवास गुर्जर सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।4
- मध्य प्रदेश में यूपीआई से पेमेंट लेने का विरोध व्यापारियों ने कहा आगे भी होगा इसका विरोध मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप संचालको का यूपीआई पेमेंट को लेकर विरोध बोले नहीं लेंगे यूपीआई से पेमेंट ये फैसला upi par लगे चार्ज के कारण लिया गया है वही व्यापारियों ने देश का विरोध किया है1
- Aaj Mewat ki hospitalon ki halat yah Ho Gai use Mela ji ke liye bhi Koi nahin Ja sakta inki halat dekhkar hospital ki1