logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विकास खंड कल्पा में चुनावी कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रदान रिकांगपिओ (11 मई) । पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत विकास खंड कल्पा के अंतर्गत आने वाली 26 पंचायतों के 140 मतदान केंद्रों में चुनावी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रथम चरण का चुनावी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 246 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया, जिनमें 196 पोलिंग ऑफिसर तथा 49 प्रिजाइडिंग ऑफिसर शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों पर पालन किए जाने वाले दिशा-निर्देश, मतदान सामग्री के प्रबंधन तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी (ग्राम पंचायत) कल्पा हिमांशी शर्मा ने बताया कि विकास खंड कल्पा में पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान 26 मई, द्वितीय चरण का मतदान 28 मई तथा तृतीय चरण का मतदान 30 मई, 2026 को आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ग्राम पंचायत कोठी, पंगी , ख्वांगी, बारंग, सपनी, बुआ, सांगला, छितकुल तथा दूनी पंचायतें शामिल हैं। द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत कल्पा, थेन पंगी, युवारिंग, पवारी, किल्बा, शोंग, कामरू, रक्षम तथा ब्रेलंगी पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा। वहीं तृतीय चरण में ग्राम पंचायत रोघी, तेलंगी, शुदारंग,पूर्बनी, , मेंबर, चांसू, थेमगारंग तथा बटसेरी पंचायतों में मतदान संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 53, द्वितीय चरण में 47 तथा तृतीय चरण में 40 वार्डों में मतदान करवाया जाएगा। विकास खंड कल्पा में कुल 140 वार्ड हैं। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया, मतदान सामग्री के प्रबंधन, मतदाता पहचान पत्र की जांच, मतदाता सहायता तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। खंड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा ने सभी चुनावी कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

2 hrs ago
user_जनसंपर्क NEWS
जनसंपर्क NEWS
Video Creator नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
2 hrs ago
e7b3a57d-a11d-450a-b640-95b3977dfb9a

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर के आजाद उम्मीदवार मुनीश कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 2 में श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ₹8.85 लाख के टेंडर में ठेकेदार ने सिर्फ ₹1.5 लाख का काम किया, जिसका खुलासा RTI से हुआ। गुप्ता ने चुनाव के बाद पूरी जांच करवाने की बात कही है, जो स्थानीय कांग्रेस नेता से ठेकेदार के संबंध पर सवाल उठाती है।
    2
    सुजानपुर के आजाद उम्मीदवार मुनीश कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 2 में श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ₹8.85 लाख के टेंडर में ठेकेदार ने सिर्फ ₹1.5 लाख का काम किया, जिसका खुलासा RTI से हुआ। गुप्ता ने चुनाव के बाद पूरी जांच करवाने की बात कही है, जो स्थानीय कांग्रेस नेता से ठेकेदार के संबंध पर सवाल उठाती है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जंगल रोपा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सोनी कुमार ने भरा नामांकन जंगलरोपा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार ने नामांकन भरने के बाद कहा कि जनता के लिए चौबीस घंटे सेवारत रहूगा और कभी भी कोई व्यक्ति मुझे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कहीं से चुनाव लड सकता है और पार्टी के बाहर जाकर लोग चुनाव लड रहे है इस पर कोई कुछ नही कह सकता है। उन्हांेने कहा कि वार्ड में नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और लोगो को हर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
    2
    जंगल रोपा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सोनी कुमार ने भरा नामांकन
जंगलरोपा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार ने नामांकन भरने के बाद कहा कि जनता के लिए चौबीस घंटे सेवारत रहूगा और कभी भी कोई व्यक्ति मुझे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कहीं से चुनाव लड सकता है और पार्टी के बाहर जाकर लोग चुनाव लड रहे है इस पर कोई कुछ नही कह सकता है। उन्हांेने कहा कि वार्ड में नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और लोगो को हर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुजानपुर ब्लॉक् अध्यक्ष पार्टी राजेंद्र वरमा ने कहा भाजपा जिला में चार गुटों में बांटी, जिला में नेतृत्व पर आपसे खिंचातनी
    1
    सुजानपुर ब्लॉक् अध्यक्ष पार्टी राजेंद्र वरमा ने कहा भाजपा जिला में चार गुटों में बांटी, जिला में नेतृत्व पर आपसे खिंचातनी
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चंबा-नूरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा... 300 फीट गहरी खाई में गिरी इनोवा कार, गुजरात के 6 टूरिस्ट की मौत हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. चंबा जिले के ककीरा स्थित घार क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोगों को हेड-इंजिरी है. पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे. ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे. हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी. गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे.
    2
    चंबा-नूरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा... 300 फीट गहरी खाई में गिरी इनोवा कार, गुजरात के 6 टूरिस्ट की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. चंबा जिले के ककीरा स्थित घार क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे एक इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चार लोगों को हेड-इंजिरी है.
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे. ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे. हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी. गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे.
    user_Priyanka kakkar
    Priyanka kakkar
    Chamba, Himachal Pradesh•
    5 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश में GSSS अरलू, ऊना की एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में दसवीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से उसने अपने विद्यालय, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
    1
    हिमाचल प्रदेश में GSSS अरलू, ऊना की एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में दसवीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से उसने अपने विद्यालय, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 11 सूत्रीय विजन के साथ चुनावी मैदान में उतरे टक्का वार्ड-7 से कांग्रेस समर्पित सुमित शर्मा ऊना।
    1
    11 सूत्रीय विजन के साथ चुनावी मैदान में उतरे टक्का वार्ड-7 से कांग्रेस समर्पित सुमित शर्मा
ऊना।
    user_Dinbhar channel
    Dinbhar channel
    Media house ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी, घर का बिजली पानी कनेक्शन काटने के बाद बढ़ा आक्रोश, डीसी कार्यालय पहुंचकर सुनाई आपबीती। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड पांच निवासी सुनीता देवी ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित किए जाने के बाद परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सोमवार को सुनीता देवी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचीं और डीसी ऊना के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उपायुक्त ऊना को सौंपे गए शिकायत पत्र में सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके जेठ और सास ने जबरन उनके घर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते परिवार पिछले करीब एक महीने से अंधेरे और पानी की समस्या के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है। सुनीता ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां हर समय किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से उनका और बच्चों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। परिवार को इधर-उधर से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं पति दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
    1
    महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी, घर का बिजली पानी कनेक्शन काटने के बाद बढ़ा आक्रोश, डीसी कार्यालय पहुंचकर सुनाई आपबीती।
नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड पांच निवासी सुनीता देवी ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित किए जाने के बाद परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सोमवार को सुनीता देवी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचीं और डीसी ऊना के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उपायुक्त ऊना को सौंपे गए शिकायत पत्र में सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके जेठ और सास ने जबरन उनके घर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते परिवार पिछले करीब एक महीने से अंधेरे और पानी की समस्या के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है। सुनीता ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां हर समय किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से उनका और बच्चों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। परिवार को इधर-उधर से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं पति दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह आए तेज तूफान ने कई इलाकों में तबाही मचाई। एनआईटी हमीरपुर के पास चीड़ के पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरे, जिससे हमीरपुर-आवाहदेवी नेशनल हाईवे 03 अवरुद्ध हो गया। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार सुबह आए तेज तूफान ने कई इलाकों में तबाही मचाई। एनआईटी हमीरपुर के पास चीड़ के पेड़ उखड़कर सड़क पर गिरे, जिससे हमीरपुर-आवाहदेवी नेशनल हाईवे 03 अवरुद्ध हो गया। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ा गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.