Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच की सड़के बनी तालाब शहरी क्षेत्र के हाल देखकर लगाए ग्रामीण क्षेत्र का हाल का अंदाजा बहराइच की सड़के बनी तालाब शहरी क्षेत्र के हाल देखकर लगाए ग्रामीण क्षेत्र का हाल का अंदाजा ग्राउंड रिपोर्टर देखे फ़राज़ अन्सारी के साथ,,,,,,
Faraz ansari journalist
बहराइच की सड़के बनी तालाब शहरी क्षेत्र के हाल देखकर लगाए ग्रामीण क्षेत्र का हाल का अंदाजा बहराइच की सड़के बनी तालाब शहरी क्षेत्र के हाल देखकर लगाए ग्रामीण क्षेत्र का हाल का अंदाजा ग्राउंड रिपोर्टर देखे फ़राज़ अन्सारी के साथ,,,,,,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष निगरानीकर्ता ने वृद्धाश्रम का किया भ्रमण रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर जिला संवाददाता बहराइच बहराइच 25 सितम्बर। विशेष निगरानीकर्ता (जनजातीय कल्याण) राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार, नई दिल्ली आर. हेमंत कुमार ने स्टेट कोऑडिनेटर (पीएमयू) जनजाति विकास, उत्तर प्रदेश यू.के. सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी के साथ वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर बहराइच का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के परिसर, कक्ष-कक्षों, रसोई इत्यादि की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। निरीक्षण के दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा निर्वासित वृद्धजन से उनका तथा उनके परिजनों के सम्बन्ध में कुशलक्षेम जाना तथा वृद्धाश्रम में उपलब्ध करायी जा रही भोजन इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में जाकनारी प्राप्त की गई। वृद्धजनों की ओर से कोई प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया। वृद्धजनों ने बताया कि उन्हें समय से नाश्ता, खाना, दवा, वस्त आदि चीजें समय से प्राप्त हो रही है। उन लोगों को आश्रम में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। प्रबन्धक दिलीप कुमार द्विवेदी को निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं वृद्धजनों को मानक के अनुसार समय से उपलब्ध करायी जायें। सभी निर्वासित बुज़ुर्गों के भोजन पानी एवं स्वास्थ्य को बेहतर से बेहतर ध्यान रखा जाय। वृद्धजनों को सुपाच्य भोजन परोसा जाय ताकि उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।1
- ग्यारहवीं शरीफ पर दरगाह गौसिया में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब कुरआन ख्वानी, नात-ए-पाक, लंगर और चादरपोशी के साथ मांगी गई अमन-चैन की दुआ नानपारा, बहराइच। दरगाह गौसिया नानपारा में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर धार्मिक और रूहानी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरआन ख्वानी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। इस दौरान दरगाह परिसर नात-ए-पाक, कुरआन की तिलावत और दुआओं से गूंजता रहा। कई नातख्वानों ने अपनी खूबसूरत आवाज में नात-ए-पाक और कलाम पेश किए, जिसे सुनकर मौजूद अकीदतमंदों में रूहानी कैफियत देखने को मिली। इसके बाद मौलाना मोइनुद्दीन कादरी ने तिलावत-ए-कुरआन की और मुल्क में अमन-ओ-अमान, आपसी भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने लोगों से मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के साथ रहने की अपील की। कार्यक्रम के अगले चरण में लंगर-ए-आम का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और तबर्रुक ग्रहण किया। वहीं, शाम के वक्त अकीदतमंद गागर और चादर लेकर दरगाह गौसिया पहुंचे और चादर पेश कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और अपने परिवारों के लिए दुआएं मांगीं। ग्यारहवीं शरीफ का यह आयोजन हजरत गौस-ए-आजम दस्तगीर, शेख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद और उनसे अकीदत के इज़हार के तौर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम में दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। इस मौके पर मौलाना मोइनुद्दीन कादरी, इंक़लाब अशरफी, पप्पू कादरी, नदीम चौधरी, चेयरमैन नानपारा अब्दुल वहीद, मौलाना आरिफ रजा साहब, पूर्व चेयरमैन नानपारा अब्दुल मोईद उर्फ राजू, अब्दुल मुसीर सेठ, एकलाख साहब, सादिक हुसैन, शादाब भाई जी समेत बड़ी संख्या में उलेमा, सामाजिक लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे। देर शाम तक दरगाह गौसिया परिसर में अकीदतमंदों की आवाजाही बनी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अमन-चैन, आपसी सौहार्द और खुशहाली की दुआओं के साथ श्रद्धा और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।2
- बहराइच की सड़के बनी तालाब शहरी क्षेत्र के हाल देखकर लगाए ग्रामीण क्षेत्र का हाल का अंदाजा बहराइच की सड़के बनी तालाब शहरी क्षेत्र के हाल देखकर लगाए ग्रामीण क्षेत्र का हाल का अंदाजा ग्राउंड रिपोर्टर देखे फ़राज़ अन्सारी के साथ,,,,,,1
- बहराइच जिले के थाना मटेरा बारिश लगातार होने के कारण फसल बर्बाद नमस्कार मैं राजीव कुमार मिश्रा आप देख रहे हैं क्राइम न्यूज़ बहराइच ब्यूरो चीफ बहराइच जिले के थाना मटेरा के अंतर्गत लगातार 25 घंटे से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही जिससे किसानों के खेतों में धान का फसल बर्बाद किसानों में परेशानी1
- बहराइच। पौराणिक कालीकुण्डा मंदिर का डीएम ने लिया जायजा बहराइच। पौराणिक कालीकुण्डा मंदिर का डीएम ने लिया जायजा निर्माण कार्य की समय सीमा तय कर साप्ताहिक निरीक्षण के निर्देश डीएम ने अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष नजर रखने को कहा जलभराव की समस्या को लेकर भी डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश नए नाले को पुराने नाले से जोड़ने के लिए NOC लेने के निर्देश निर्माण कार्य की लगातार समीक्षा करने को भी कहा गया निरीक्षण के दौरान SDM प्रकाश सिंह समेत संबंधित अधिकारी रहे मौजूद।1
- वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन से गूँजा सरस्वती विद्या मन्दिर नानपारा, बहराइच। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सरस्वती विद्या मन्दिर रामकृष्ण नगर, नानपारा सहित अन्य तीन विद्यालयों में नमामि भारतम् सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा तथा मातृभूमि के प्रति श्रद्धा की भावना को जागृत करना रहा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक, आचार्य, पूर्व छात्र, विद्वत परिषद, मातृ शक्ति तथा प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। सरस्वती विद्या मन्दिर रामकृष्ण नगर, नानपारा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्र, विद्वत परिषद, मातृ शक्ति, अभिभावक, प्रबन्ध समिति और आचार्य सहित कुल 137 लोग उपस्थित रहे। वहीं पोषक ग्रामों से 93 लोगों ने सहभागिता की। विद्यालय के 471 छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य विद्यालयों के 1406 विद्यार्थियों की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रही। इस प्रकार कार्यक्रम में कुल 2110 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ उपेंद्र चौधरी ने की, जबकि डॉ शिवम त्रिपाठी कार्यक्रम के साक्षी रहे। नमामि भारतम् कार्यक्रम की तैयारियां विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना के नेतृत्व में पूरी की गईं। कार्यक्रम में नगर प्रचारक व मुख्य वक्ता बलजीत भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को देशभक्ति, भारतीय संस्कृति तथा मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना से जुड़ने का संदेश दिया और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। सरस्वती विद्या मन्दिर रामकृष्ण नगर नानपारा के साथ अन्य तीन विद्यालयों में भी सामूहिक गायन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भैया-बहन, अभिभावक, बन्धु-भगिनी, आचार्य तथा अन्य लोग शामिल हुए।4
- पयागपुर में सड़क पर गिरा पेड़, पुलिस ने तत्काल खुलवाया रास्ता पयागपुर में सड़क पर गिरा पेड़, पुलिस ने तत्काल खुलवाया रास्ता पयागपुर। थाना क्षेत्र के झाला तरहर के पास सड़क पर अचानक पेड़ गिर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलने पर पयागपुर थाना प्रभारी दीपक सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। रास्ता बंद होने पर उन्होंने पास के घर से कुल्हाड़ी मंगवाकर ग्रामीणों की मदद से सड़क पर गिरे शिव बबुरा के पेड़ को कटवाया और उसे मार्ग से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस की तत्परता से थोड़ी देर में मार्ग साफ हो गया और राहगीरों तथा वाहनों का आवागमन सुचारु हो गया। मौके से गुजर रहे रोडवेज बस के यात्रियों ने भी थाना प्रभारी दीपक सिंह की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस के पहुंचने और तत्काल कार्रवाई किए जाने से राहगीरों को बड़ी राहत मिली।2
- बहराइच जिले के मटेरा चौराहा थाना अंतर्गत मटेरा चौराहा से इटावा की ओर विसर्जन के लिए बारिश होते हुए भी श्रद्धालुओं में भक्ति दिखा क्राइम सच न्यूज़ ब्यूरो चीफ बहराइच बहराइच जिले के मटेरा थाना अंतर्गत मटेरा से विसर्जन के लिए इटावा की ओर प्रस्थान करते श्रद्धालुओं में भक्ति दिखाई भक्ति में घूमते हुए नाचते गाते क्राइम्स न्यू ब्यूरो चीप बहराइच1