Shuru
Apke Nagar Ki App…
अड्डा बाजार क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत! बाबू पैसिया के पास कुड़हन नाले पर नए पुल का निर्माण शुरू हो गया है। साथ ही करीब 7 किमी लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत को भी गति मिल गई है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और इसके बनने से आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। ग्रामीणों ने खुशी जताई और जल्द पूर्ण होने की उम्मीद जताई है। #AddaBazaar #RoadConstruction #BridgeConstruction #KudahnaNala
Aapan Maharajganj
अड्डा बाजार क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत! बाबू पैसिया के पास कुड़हन नाले पर नए पुल का निर्माण शुरू हो गया है। साथ ही करीब 7 किमी लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत को भी गति मिल गई है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और इसके बनने से आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। ग्रामीणों ने खुशी जताई और जल्द पूर्ण होने की उम्मीद जताई है। #AddaBazaar #RoadConstruction #BridgeConstruction #KudahnaNala
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गोरखपुर के गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित आनंद लोक हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान पीपीगंज के भगवानपुर वार्ड नंबर 16 के अभिषेक मद्धेशिया की मौत के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सोनौली बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी और न्याय की मांग की। कैंडल मार्च श्री राम जानकी मंदिर चौराहा तक पहुँचा, जहाँ शोक सभा आयोजित की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत अभिषेक मद्धेशिया को श्रद्धांजलि दी। शोक सभा के दौरान समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता बैजू यादव ने कहा कि अभिषेक मद्धेशिया की मौत बेहद दुखद है और यदि डॉक्टरों की लापरवाही साबित होती है, तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत न्याय देने की मांग की। परिजनों ने बताया कि 1 अप्रैल को पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन के दौरान अभिषेक मद्धेशिया की मौत हुई थी। कैंडल मार्च में शामिल व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।1
- अड्डा बाजार क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत! बाबू पैसिया के पास कुड़हन नाले पर नए पुल का निर्माण शुरू हो गया है। साथ ही करीब 7 किमी लंबी जर्जर सड़क की मरम्मत को भी गति मिल गई है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है और इसके बनने से आवागमन बेहद आसान हो जाएगा। ग्रामीणों ने खुशी जताई और जल्द पूर्ण होने की उम्मीद जताई है। #AddaBazaar #RoadConstruction #BridgeConstruction #KudahnaNala1
- ककरही गायघाट मार्ग के सियरपुरवा गांव समीप गोनहा निवासी युवक घर की समस्या से परेशान युवक बीती रात अधिक दारू पीने से सड़क पर अचेत रहा राहगीरों द्वारा उसे सड़क से पटरी पर कर दिए और रात भर सड़क पर बिता दिया सुबह खुद नशे से बाहर आकर युवक ने बताया घर की कुछ समस्या रही जिससे ज्यादा पी लिया और रात मे पैंट शर्ट गायब हो गया और बिना कपड़ो के चड्डी मे घर पहुंचा!1
- महराजगंज: सदर ब्लॉक क्षेत्र के बरगदवा राजा में स्थित लार्ड बुद्धा एकेडमी में शनिवार को वार्षिक परीक्षा सत्र- 2025-26 का प्रगति पत्र वितरण किया गया, अपनी अपनी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया |1
- GILL Smart Dubai sabhi branch GCC COMPANY interview 9 April me Gorakhpur 10 April Siwan / 11 April Motihari Muzaffarpur main hoga / Call 🤙 WhatsApp 95294654201
- महराजगंज:मनरेगा के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराए, डीएम संतोष कुमार शर्मा! #Maharajganj #dm1
- बिजली विभाग की लापरवाही से किसानों में दहशत, 11हजार वोल्ट का तार खेत में लटका निचलौल क्षेत्र के ग्राम सभा करदह में बिजली विभाग की लापरवाही एक बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यहां 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार किसानों के खेत में नीचे लटक गया है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। ग्राम निवासी अम्बरीष मिश्रा के अनुसार, खेत पूरी तरह तैयार है, लेकिन ऊपर से लटक रहा बिजली का तार खेती-किसानी में बड़ी बाधा बन गया है। इससे न सिर्फ फसल को नुकसान हो रहा है, बल्कि खेत में काम करने वाले किसानों और मजदूरों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में बिजली विभाग को मौखिक शिकायत दी गई है, ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द तार को सही कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। जेई मिथिलेश कुमार ने बताया कि “मामला हमारे संज्ञान में आया है। संबंधित स्थान पर 11 हजार वोल्ट लाइन के तार के झूलने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तार को ठीक कर सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। यदि कहीं और भी इस तरह की समस्या है तो उपभोक्ता तत्काल विभाग को सूचित करें, उस पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।”1
- महराजगंज जिले के बसंतपुर डीह टोले से सामने आया 28 मार्च 2026 का वीडियो विकास के दावों पर बड़े सवाल खड़े करता है। गाँव में सड़क न होने के कारण एम्बुलेंस घर तक नहीं पहुँच पाई और ग्रामीणों को मरीज को चारपाई पर लिटाकर कच्चे रास्ते से ले जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कागजों में गांव को 'मॉडल गांव' बताया जाता है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। ग्रामीण प्रशासन से सड़क, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग कर रहे हैं। . || Maharajganj News || Basantpur News || Aapan Maharajganj . #maharajganj #बसंतपुरडीह #Maharajganjnews #विकासकीसच्चाई #ModelVillage1