logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ में सड़क हादसा पिकअप गाड़ी पलटी तीन घायल ट्रॉमा सेंटर रेफर धर्मास गांव के पास पिकअप गाड़ी गाय से टकराकर पलट गई जिसे पिकअप सवार तीन लोग घायल हों गए ।दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक संस्था एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उप जिला अस्पताल लाया गया वहीं रेलवे फाटक बंद होने की वजह से दूसरी एंबुलेंस बुलाकर घायलों को शिफ्ट किया गया।

13 hrs ago
user_News 7 NETWORK
News 7 NETWORK
पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
13 hrs ago

बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ में सड़क हादसा पिकअप गाड़ी पलटी तीन घायल ट्रॉमा सेंटर रेफर धर्मास गांव के पास पिकअप गाड़ी गाय से टकराकर पलट गई जिसे पिकअप सवार तीन लोग घायल हों गए ।दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक संस्था एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उप जिला अस्पताल लाया गया वहीं रेलवे फाटक बंद होने की वजह से दूसरी एंबुलेंस बुलाकर घायलों को शिफ्ट किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बीकानेर श्री डूंगरगढ़ विकास मंच के पार्षद पहुंचे नगर पालिका सौंपा ज्ञापन श्री डूंगरगढ़ विकास मंच के पार्षद व पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलानी को अपना ज्ञापन सौंपा और शहर की बिगड़ी हुई हालत में बदलाव की मांग की गई।
    1
    बीकानेर श्री डूंगरगढ़ विकास मंच के पार्षद पहुंचे नगर पालिका सौंपा ज्ञापन 
श्री डूंगरगढ़ विकास मंच के पार्षद व पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष नारायण कलानी को अपना ज्ञापन सौंपा और शहर की बिगड़ी हुई हालत में बदलाव की मांग की गई।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बीकानेर का भाईचारा फिर आया सामने, लावारिस व्यक्ति को पूरे सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
    1
    बीकानेर का भाईचारा फिर आया सामने, लावारिस व्यक्ति को पूरे सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    7 min ago
  • आदमी पीता था शराब महिला ने तोड़ डाला ठेका मच गई अफरा तफरी शराबी की लत के कारण परेशान होती महिला दुकानदार का भारी नुकसान
    1
    आदमी पीता था शराब महिला ने तोड़ डाला ठेका मच गई अफरा तफरी 
शराबी की लत के कारण परेशान होती महिला दुकानदार का भारी नुकसान
    user_Yugal singh
    Yugal singh
    Digital Marketing Specialist बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बीकानेर से बड़ी ख़बर* *मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश* *बीकानेर से बड़ी ख़बर* *जितेन्द्र सिंह बीकानेर वन्दे भारत न्यूज* *मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश* बीकानेर। चलती ट्रेन के वातानुकूलित (AC) कोच में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22631) के 3rd AC कोच में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और आठ लाख रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित परिवार को चोरी की भनक तब लगी जब वे अपने पैतृक गांव पहुंचे और सामान खोला। पीड़ित की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) बीकानेर ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। नागपुर से नोखा आ रही थीं मां-बेटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विक्रम का परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। विक्रम की मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित 11 सितम्बर को नागपुर रेलवे स्टेशन से नोखा आने के लिए मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। दोनों को बी-1 कोच में सीट नंबर 25 और 28 आवंटित थी। उनके पास दो ट्रॉली बैग सहित तीन-चार अन्य बैग थे, जिन्हें उन्होंने अपनी बर्थ के नीचे सुरक्षित रख दिया था। घर पहुंचकर ट्रॉली बैग खोला तो उड़े होश ट्रेन 12 सितम्बर को तय समय पर नोखा स्टेशन पहुंची। वहां से परिजन उन्हें और उनके सामान को लेकर पैतृक गांव देसलसर पहुंचे। गांव पहुंचकर जब मांगीदेवी ने अपना ट्रॉली बैग खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग में रखे करीब 70 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी के आभूषण और 8 लाख रुपए की नकदी गायब थी। GRP ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी टीमें घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बीकानेर जीआरपी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। एसी कोच में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। जीआरपी पुलिस के अनुसार, ट्रेन के रूट, संबंधित स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध यात्रियों की जानकारी खंगाली जा रही है ताकि गिरोह का सुराग लगाया जा सके। JitSa Journalist Bikaner
    1
    बीकानेर से बड़ी ख़बर*
*मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश*
*बीकानेर से बड़ी ख़बर*
*जितेन्द्र सिंह बीकानेर वन्दे भारत न्यूज*
*मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में बड़ी वारदात: AC कोच से 1 करोड़ के जेवर और 8 लाख नकद पार, घर पहुंचकर खुला बैग तो उड़े होश*
बीकानेर। चलती ट्रेन के वातानुकूलित (AC) कोच में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22631) के 3rd AC कोच में सफर कर रही मां-बेटी के बैग से चोरों ने करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और आठ लाख रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित परिवार को चोरी की भनक तब लगी जब वे अपने पैतृक गांव पहुंचे और सामान खोला। पीड़ित की शिकायत पर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) बीकानेर ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है।
नागपुर से नोखा आ रही थीं मां-बेटी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देसलसर निवासी विक्रम राजपुरोहित ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विक्रम का परिवार महाराष्ट्र के वरूड़ (अमरावती) में मिठाई का कारोबार करता है। विक्रम की मां मांगीदेवी और बहन डिंपल राजपुरोहित 11 सितम्बर को नागपुर रेलवे स्टेशन से नोखा आने के लिए मदुरई-बीकानेर एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। दोनों को बी-1 कोच में सीट नंबर 25 और 28 आवंटित थी। उनके पास दो ट्रॉली बैग सहित तीन-चार अन्य बैग थे, जिन्हें उन्होंने अपनी बर्थ के नीचे सुरक्षित रख दिया था।
घर पहुंचकर ट्रॉली बैग खोला तो उड़े होश
ट्रेन 12 सितम्बर को तय समय पर नोखा स्टेशन पहुंची। वहां से परिजन उन्हें और उनके सामान को लेकर पैतृक गांव देसलसर पहुंचे। गांव पहुंचकर जब मांगीदेवी ने अपना ट्रॉली बैग खोला, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैग में रखे करीब 70 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी के आभूषण और 8 लाख रुपए की नकदी गायब थी।
GRP ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी टीमें
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत बीकानेर जीआरपी थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। एसी कोच में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। जीआरपी पुलिस के अनुसार, ट्रेन के रूट, संबंधित स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध यात्रियों की जानकारी खंगाली जा रही है ताकि गिरोह का सुराग लगाया जा सके।
JitSa Journalist Bikaner
    user_Journalist JitSa
    Journalist JitSa
    Media and information sciences faculty बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • [29/09, 4:40 pm] Ramavatar Sharma: *सरदारशहर*,* *पडिहार*, 29 सितंबर 2026: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के आदेशानुसार तथा अभिहित अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, 24 से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे ‘अस्पतालों के आसपास विशेष निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा निरिक्षण एवं नमूनिकरण किया गया इस कार्यवाही में 1_ सरदारशहर में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास शिव शक्ति मिष्ठान भंडार से 40 केजी दूषित स्वीटस नष्ट की गयी तथा मिर्ची और हल्दी का सैंपल लिया गया, श्याम स्वीट कार्नर मिष्ठान भंडार से- मिर्च पाउडर का सैंपल लिया गया.सिद्धि विनायक मिष्ठान भंडार से मिर्ची और धनिया का सैंपल लिया गया तथा दूषित उबले आलू , एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक - 10 liter, दूषित मसाले नष्ट करवाये गए सरस बूथ no. 9 छोटूलाल राजकीय हॉस्पिटल से एक्सपायर्ड बिस्किट पैकेट नष्ट करवाये गए तथा जयनारायण भुजिया उद्योग से बेसन का सैंपल लिया गया. 2-पड़ीहारा में चौधरी स्वीट होम, प्रकाश किराना स्टोर सैनी टी स्टाल का निरिक्षण किया गया जहां लाहौरी जीरा 3.9 लीटर, निम्बूज लेमन मसाला - 360 ml रियल फ्रूट पावर ड्रिंक - 150ml बिस्कुट्स गुड टाइम्स - 60 पैकेट 5.तोबरे टोस्ट - 150gm महाराजा तिल टोस्ट - 1200 gm त्रिलोक चंद शांतिलाल से सोंठ रायता मसाला 1400 gm इमली 200 पीस धनिया पाउडर 400gm कोकोनट पान सलाई 5kg कचरी पाउडर 500gm हींग 400gm सिंथेटिक फ़ूड कलर 1kg एक्सपायर पाए गए जिन्हे नष्ट कराया गया. इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा, डॉ. कुलदीप खटोड, अशोक घोटिया, सुरेंद्र डूडी, मूलचंद मीणा, डॉ. अनिल, डॉ. प्रकाश नागोरा,आशा गुर्जर, राम अवतार शर्मा, हरीराम एवं पूजा सैनी शामिल रहे।
    1
    [29/09, 4:40 pm] Ramavatar Sharma: *सरदारशहर*,*
*पडिहार*, 
29 सितंबर 2026: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी के आदेशानुसार तथा अभिहित अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, 24 से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे ‘अस्पतालों के आसपास विशेष निरीक्षण एवं नमूनीकरण अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों द्वारा निरिक्षण एवं नमूनिकरण किया गया 
इस कार्यवाही में 1_
सरदारशहर में 
  न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास शिव शक्ति मिष्ठान भंडार से 40 केजी दूषित स्वीटस नष्ट की गयी तथा मिर्ची और हल्दी का सैंपल लिया गया,  श्याम स्वीट कार्नर मिष्ठान भंडार से- मिर्च पाउडर का सैंपल लिया गया.सिद्धि विनायक मिष्ठान भंडार  से मिर्ची और धनिया का सैंपल लिया गया तथा दूषित उबले आलू , एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक - 10 liter, दूषित मसाले नष्ट करवाये गए 
 सरस बूथ no. 9  छोटूलाल राजकीय हॉस्पिटल से एक्सपायर्ड बिस्किट पैकेट नष्ट करवाये गए 
तथा जयनारायण भुजिया उद्योग से बेसन का सैंपल लिया गया.
2-पड़ीहारा में 
चौधरी स्वीट होम,
प्रकाश किराना स्टोर 
सैनी टी स्टाल का निरिक्षण किया गया 
जहां  लाहौरी जीरा 3.9 लीटर, निम्बूज लेमन मसाला - 360 ml
रियल फ्रूट पावर ड्रिंक - 150ml
बिस्कुट्स गुड टाइम्स - 60 पैकेट 
5.तोबरे टोस्ट - 150gm
महाराजा तिल टोस्ट - 1200 gm
त्रिलोक चंद शांतिलाल से सोंठ रायता मसाला 1400 gm
इमली 200 पीस 
धनिया पाउडर 400gm 
कोकोनट पान सलाई 5kg 
कचरी पाउडर 500gm
हींग 400gm
सिंथेटिक फ़ूड कलर 1kg
एक्सपायर पाए गए जिन्हे नष्ट कराया गया.

इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन सिंह गोदारा, डॉ. कुलदीप खटोड, अशोक घोटिया, सुरेंद्र डूडी, मूलचंद मीणा, डॉ. अनिल, डॉ. प्रकाश नागोरा,आशा गुर्जर, राम अवतार शर्मा, हरीराम एवं पूजा सैनी शामिल रहे।
    user_Murlidhar Prajapat
    Murlidhar Prajapat
    चूरू, चूरू, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • चूरू में बिल्डर्स एसोसिएशन यूनियन ने पेश की मानवता की मिसाल, मृतक मजदूर की पत्नी को दी 1 लाख 31 हजार रुपए की नगद आर्थिक सहायता राशि दी चूरू। भवन निर्माण ठेकेदार यूनियन बिल्डर्स एसोसिएशन चूरू ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक माह पूर्व दिवंगत हुए मजदूर संजय की पत्नी को 1 लाख 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। मृतक के परिवार में आय का अन्य कोई साधन नहीं होने के कारण यूनियन के सभी ठेकेदारों ने सहयोग कर यह राशि एकत्रित की।यूनियन की ओर से अध्यक्ष भरत सिंह, उपाध्यक्ष नेतराम दानोदिया, कैलाश पारीक सहित अन्य पदाधिकारियों ने मृतक संजय की पत्नी को सहायता राशि भेंट की। इस दौरान भरत सिंह, जगदीश नायक, कैलाश पारीक, कैलाश सैनी, रवि सैनी, गंगाराम प्रजापत, सुनील कुमार मेघवाल, नेतराम दानोदिया एवं विशनाराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सहायता राशि प्राप्त करने पर मृतक की पत्नी ने बिल्डर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संकट के समय मजदूरों के साथ खड़ी रहती है यूनियन बिल्डर्स एसोसिएशन चूरू द्वारा इससे पूर्व भी कई बार संकट की घड़ी में मिस्त्री एवं मजदूरों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी है। बैठक में समस्याओं पर भी हुई चर्चा सहायता राशि प्रदान करने के बाद यूनियन की नियमित बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। नेतराम दानोदिया, कैलाश पारीक, अशोक शर्मा एवं अलीशेर सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे। अंत में अध्यक्ष भरत सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
    1
    चूरू में बिल्डर्स एसोसिएशन यूनियन ने पेश की मानवता की मिसाल, मृतक मजदूर की पत्नी को दी 1 लाख 31 हजार रुपए की नगद आर्थिक सहायता राशि दी
चूरू। भवन निर्माण ठेकेदार यूनियन बिल्डर्स एसोसिएशन चूरू ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक माह पूर्व दिवंगत हुए मजदूर संजय की पत्नी को 1 लाख 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। मृतक के परिवार में आय का अन्य कोई साधन नहीं होने के कारण यूनियन के सभी ठेकेदारों ने सहयोग कर यह राशि एकत्रित की।यूनियन की ओर से अध्यक्ष भरत सिंह, उपाध्यक्ष नेतराम दानोदिया, कैलाश पारीक सहित अन्य पदाधिकारियों ने मृतक संजय की पत्नी को सहायता राशि भेंट की। इस दौरान भरत सिंह, जगदीश नायक, कैलाश पारीक, कैलाश सैनी, रवि सैनी, गंगाराम प्रजापत, सुनील कुमार मेघवाल, नेतराम दानोदिया एवं विशनाराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सहायता राशि प्राप्त करने पर मृतक की पत्नी ने बिल्डर्स एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। संकट के समय मजदूरों के साथ खड़ी रहती है यूनियन बिल्डर्स एसोसिएशन चूरू द्वारा इससे पूर्व भी कई बार संकट की घड़ी में मिस्त्री एवं मजदूरों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा चुका है। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी है। बैठक में समस्याओं पर भी हुई चर्चा सहायता राशि प्रदान करने के बाद यूनियन की नियमित बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। नेतराम दानोदिया, कैलाश पारीक, अशोक शर्मा एवं अलीशेर सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे। अंत में अध्यक्ष भरत सिंह ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
    user_चूरू न्यूज
    चूरू न्यूज
    Local News Reporter चूरू, चूरू, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बीकानेर ,श्री डूंगरगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा रखा गया सम्मान समारोह श्री डूंगरगढ़ में कांग्रेस के नगर पालिका में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे राधेश्याम सारस्वत द्वारा सम्मान समारोह रखा गया जिसमें कांग्रेस के सभी 40 पार्षद एवं प्रत्याशियों व एक निर्दलीय व माकपा पर पार्षद का भी माल साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
    1
    बीकानेर ,श्री डूंगरगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा रखा गया सम्मान समारोह
श्री डूंगरगढ़ में कांग्रेस के नगर पालिका में अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे राधेश्याम सारस्वत द्वारा सम्मान समारोह रखा गया जिसमें कांग्रेस के सभी 40 पार्षद एवं  प्रत्याशियों व एक निर्दलीय व माकपा पर पार्षद का भी माल साफा पहनाकर  स्वागत किया गया।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.