logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संविदा कर्मियों की प्रमुख मांगों पर गुरूवार, समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अधीक्षण अभियन्ता, कार्यालय कृष्णानगर, म में एक दिवसीय सत्याग्रह किया कार्यरत संविदा कर्मियों ने प्रमुख मांगों को दिया ज्ञापन शाहजहांपुर। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ उप्र के घटक संगठन विद्युत संविदा मजूदर संगठन उप्र के प्रान्तीय आवाहन पर प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना के नेतृत्व में कार्यरत संविदा कर्मियों की प्रमुख मांगों पर गुरूवार, समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अधीक्षण अभियन्ता, कार्यालय कृष्णानगर, म में एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया, सत्याग्रह की अध्यक्षता मध्यांचल अध्यक्ष अशोक कुमार पाल जी और संचालन जिला अध्यक्ष मुनीश पाल ने किया। उप्र पावर कारपोरेशन लि लखनऊ से अनुबन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा संविदा कर्मियो का निरन्तर शोषण किया जा रहा है। संविदा कर्मियों के साथ हो रहे शोषण को रोकने के लिए प्रमुख मांग उ०प्र० सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स सेवा निगम में ऊर्जा विभाग के सभी आउटसोर्स / संविदा कर्मियों को तत्काल शामिल किया जाये। इस मौके पर रतनलाल अशोक सक्सेना शकील अहमद सतीश कटारिया सतपाल शिवकुमार पीयूष कुमार ऋषि श्रीवास्तव संजय कुमार चंद्र प्रकाश अमृतपाल मनोज कुमार रचित कश्यप आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यरत संविदा कर्मियों को विभाग द्वारा समान कार्य समान वेतन कुशल श्रमिक को रू0-25000/- तथा अकुशल श्रमिक को रू0-22,000/- दिया जाये। मण्डल में बढ़ते उपभोक्ताओं की संख्या एंव बढ़ते कार्य को देखते हुए 45 प्रतिशत छंटनी में निकाले गये संविदा कर्मियों को तत्काल कार्य पर वापस लिया जाए।कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय दिल्ली के आदेश वर्ष 1995 के अनुसार संविदा कर्मियों की पेंशन सेवाकाल आयु सीमा 58 वर्ष है इसलिए संविदा कर्मियों की आयु 60 वर्ष की जाए। कर्मियों की उपस्थिति फेसियल अटेंडेन्स एप के माध्यम से उपस्थिति अनिवार्यता समाप्त कर, पूर्व की भॉति उपस्थिति दर्ज की जाये। प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल के आदेशानुसार कार्यरत संविदा कर्मियों को प्रत्येक माह की 01 तारीख से 07 तारीख तक वेतन भुगतान तथा अगस्त-2026 का वेतन 28 रक्षाबन्धन महापर्व को ध्यान में रखते हुए कार्यदायी संस्था द्वारा भुगतान 26 तक कराना सुनिश्चित किया जाए। मण्डल में कार्यरत संविदा कर्मियों के साथ घटना/दुर्घटना के दौरान कैशलेस इलाज की सुविधा तथा मृत्यु उपरान्त / स्थायी अपंगता आश्रित परिवार को तत्कालित सहायता अनुग्रह धनराशि रू 10 लाख से बढ़ाकर रू0 20 लाख तत्काल विभाग द्वारा चेक से भुगतान किया जाए। मण्डल पूर्व में कार्यदायी संस्था मै ओरियन सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रा०लि०, दिल्ली द्वारा कार्यरत संविदा कर्मचारियों 14 माह फरवरी-2022 से अप्रैल-2023 तक ई०पी०एफ० जमा कराया जाए तथा कार्यालय एम०डी० द्वारा सी०पी०सी० के माध्यम से नई ई०पीएफ० मेम्बर आई०डी० मध्याचंल विद्युत वितरण निगम लि0, लखनऊ द्वारा कुछ माह और कुछ कर्मचारियों का ई०पी०एफ० जमा किया गया शेष माह का ई०पी०एफ० अतिशीघ्र जमा कराया जाए तथा पूर्व में कार्यरत समस्त कार्यदायी सस्थाओं द्वारा कर्मियों के ई०पी०एफ० खातों में सही एग्जिट डेट अनुबन्ध के अनुसार लगायी जाये। मण्डल के विगत 5 वर्षों या उससे अधिक वर्षों से कार्यरत अकुशल संविदा कर्मियों को लाइन अनुरक्षण का कार्य के अनुरूप कुशल श्रेणी में समायोजित किया जाए।विद्युत उपकेन्द्रों पर कार्यरत संविदा कर्मियों के निरन्तर कार्य की अधिकता को देखते हुए उपकेन्द्र परिचालन की संख्या 4 की जाये तथा शहरी क्षेत्र में 36 कर्मियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 24 कर्मियों द्वारा शिफ्ट के अनुसार कार्य लिया जाये तथा फीडरों के अनसार लाइन अनुरक्षण कार्य हेतु संविदा कर्मियों की संख्या बढ़ायी जाये।

55 min ago
user_Arvind Kumar Pandey
Arvind Kumar Pandey
पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    4
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डीएम की अगुवाई में तिरंगे के सैलाब से गूंजा शाहजहांपुर खिरनीबाग से शहीद उद्यान तक निकली भव्य रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजे शहर के प्रमुख मार्ग शाहजहांपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग से शुरू हुई रैली कचहरी चौराहा, सदर बाजार और टाउन हॉल होते हुए शहीद उद्यान पहुंची। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों और आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। रैली ने शहर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
    1
    डीएम की अगुवाई में तिरंगे के सैलाब से गूंजा शाहजहांपुर
खिरनीबाग से शहीद उद्यान तक निकली भव्य रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजे शहर के प्रमुख मार्ग
शाहजहांपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। राजकीय इंटर कॉलेज खिरनीबाग से शुरू हुई रैली कचहरी चौराहा, सदर बाजार और टाउन हॉल होते हुए शहीद उद्यान पहुंची। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, अधिकारियों और आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। रैली ने शहर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गुरुद्वारा कुटिया साहब से हेमकुंड साहिब के दर्शन को रवाना हुआ जत्था 100 से अधिक लोग गुरुद्वारा कुटिया साहब से हेमकुंड साहिब जी के दर्शन को रवाना हुए
    1
    गुरुद्वारा कुटिया साहब से हेमकुंड साहिब के दर्शन को रवाना हुआ जत्था
100 से  अधिक लोग गुरुद्वारा कुटिया साहब से हेमकुंड साहिब जी के दर्शन को रवाना हुए
    user_Arvind Kumar Pandey
    Arvind Kumar Pandey
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Nali shikayati samasya Aliyapur mein yah hal hai naliyon ka Safai wala Safai nahin karta
    1
    Nali shikayati samasya 
Aliyapur mein yah hal hai naliyon ka Safai wala Safai nahin karta
    user_Vishal King 👑
    Vishal King 👑
    Interior designer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुरादाबाद मंडल में नए श्रम कानूनों पर विशेष सेमिनार आयोजित मुरादाबाद मंडल में नए श्रम कानूनों पर विशेष सेमिनार आयोजित मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों (New Labour Codes) को लेकर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिषेक ठाकुर के संयोजन में आयोजित सेमिनार में अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और करीब 100 रेल कर्मचारियों ने सहभागिता की। सेमिनार में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओ.पी.) श्री पारितोष गौतम सहित विभिन्न शाखाओं के प्रवर अधीनस्थ एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे। मुख्य वक्ता केंद्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बरेली श्री सरफराज ने नए श्रम कानूनों के प्रमुख प्रावधानों, कर्मचारी कल्याण, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों तथा कानूनों में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रम कानूनों के व्यावहारिक पहलुओं को सरल भाषा में समझाते हुए कर्मचारियों को उनके अधिकारों और दायित्वों से अवगत कराया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए कानूनों से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक समाधान किया। सेमिनार का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों को नए श्रम कानूनों के प्रति जागरूक करना तथा उनके अधिकारों, दायित्वों और विधिक प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
    3
    मुरादाबाद मंडल में नए श्रम कानूनों पर विशेष सेमिनार आयोजित
मुरादाबाद मंडल में नए श्रम कानूनों पर विशेष सेमिनार आयोजित
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल मुख्यालय स्थित सभागार में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों (New Labour Codes) को लेकर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिषेक ठाकुर के संयोजन में आयोजित सेमिनार में अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और करीब 100 रेल कर्मचारियों ने सहभागिता की।
सेमिनार में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ओ.पी.) श्री पारितोष गौतम सहित विभिन्न शाखाओं के प्रवर अधीनस्थ एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे। मुख्य वक्ता केंद्रीय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बरेली श्री सरफराज ने नए श्रम कानूनों के प्रमुख प्रावधानों, कर्मचारी कल्याण, कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों तथा कानूनों में किए गए महत्वपूर्ण बदलावों की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने श्रम कानूनों के व्यावहारिक पहलुओं को सरल भाषा में समझाते हुए कर्मचारियों को उनके अधिकारों और दायित्वों से अवगत कराया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए कानूनों से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका मुख्य वक्ता ने विस्तारपूर्वक समाधान किया।
सेमिनार का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षकों को नए श्रम कानूनों के प्रति जागरूक करना तथा उनके अधिकारों, दायित्वों और विधिक प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
    user_Ajeet Mishra
    Ajeet Mishra
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • तिरंगे के रंग में रंगा हरदोई, डीएम अनुनय झा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी अनुनय झा की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देते हुए बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जिलाधिकारी अनुनय झा ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य बना दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। #dmhardoi
    1
    तिरंगे के रंग में रंगा हरदोई, डीएम अनुनय झा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
हरदोई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलाधिकारी अनुनय झा की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देते हुए बढ़-चढ़कर सहभागिता की। जिलाधिकारी अनुनय झा ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य बना दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
#dmhardoi
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by MAHARAJ SINGH
    1
    Post by MAHARAJ SINGH
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ ला रहे ट्रैक्टर की टक्कर से 03 कांवड़ियों के घायल होने, उपचार के दौरान 02 कांवड़ियों की मृत्यु तथा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट।*
    1
    *थाना कांट क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ ला रहे ट्रैक्टर की टक्कर से 03 कांवड़ियों के घायल होने, उपचार के दौरान 02 कांवड़ियों की मृत्यु तथा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर की बाइट।*
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तेज इंडिया न्यूज़ चैनल शाहिद अभिनेता शाहजहांपुर से सुपरफास्ट खबरें
    1
    तेज इंडिया न्यूज़ चैनल शाहिद अभिनेता शाहजहांपुर से सुपरफास्ट खबरें
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.