कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने पर बवाल, 20 लोगों ने दो युवकों को पीटा; गुस्साए ग्रामीणों का चक्काजाम कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने पर बवाल, 20 लोगों ने दो युवकों को पीटा; गुस्साए ग्रामीणों का चक्काजाम कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।1
- शाजापुर में खुले मैदान की सूखी घास में लगी आगः हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास भड़की लपटें; फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू शाजापुर (उज्जैन) 4 घंटे पहले शाजापुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक खुले मैदान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। मैदान में मौजूद सूखी घास और झाड़ियों में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। चिंगारी की आवाज के साथ भड़की लपटेंस्थानीय निवासी नरेंद्र के अनुसार दोपहर में अचानक चिंगारी उठने जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर मैदान में जमा सूखी घास और पत्तियों में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं, जिससे आसपास के रहवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का दस्ता मौके पर पहुंचा और पानी की बौछारें शुरू कीं। त्वरित कार्रवाई के चलते आग को मैदान से सटे रिहायशी घरों तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।आग लगने के कारणों की जांच जारी मैदान में आग किन परिस्थितियों में लगी, इसका आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक अंदेशा किसी जलती हुई वस्तु या शॉर्ट सर्किट के कारण घास में आग लगने का जताया जा रहा है।1
- अभी-अभी सुबह 11:30 के करीब थाना कालापीपल नंदिनी में दो पक्षों में विवाद हुआ ट्रैक्टर में गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें स्थिति इतनी गंभीर हुई हिंदू मुस्लिम आमने-सामने पुलिस प्रशासन मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए हैं लेकिन शाजापुर काला पीपल सुजालपुर सब दूर के पुलिस ने इस माहौल को कंट्रोल किया अभी माहौल शांत है देखते हैं आगे क्या होता है नई अपेंडेड के साथ फिर हम नई खबर देंगे अजब सिंह मीना पंचायती राज जिला ब्यौरा चीफ जिला शाजापुर3
- तलेन नगर तलेन सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को शीतला सप्तमी का पर्व परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने स्थानीय शीतला माता के मंदिर पहुंचकर माताजी की पूजा अर्चना की।माताजी को जल से नहलाया व ठंडे बासी पकवानों का भोग लगाया। शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धा मंगलवार को पूजन के लिए अलसुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की कतारें लगीं। नगर के शीतलामाता मंदिरों में महिलाओं ने कतारों में लग पूजन किया।उन्होंने माता को मेहंदी, कुमकुम, चूरमा आदि का भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और बीमारियों से रक्षा की प्रार्थना की। बसौडा का लगाया भोग परंपरानुसार गृह सुख शांति व धन धान्य लिए होली के बाद घर घर में सप्तमी के एक दिन पूर्व रात्रि में ही भोजन बनाकर तथा उसी का शीतला माता को अगले दिन भोग लगाकर पूजा अर्चना की जाती है। इस भोग लगाने वाले भोजन को बसौड़ा भी कहते हैं। शीतला सप्तमी सुबह घरों में चूल्हे नहीं जले और परिवारजनों ने एक दिन पहले बनाए गए भोजन का प्रसादी के रुप में सेवन किया।1
- शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- शाजापुर - प्रस्फुटन समितियों के आगामी कार्यों को लेकर योजना बनाने को लेकर मंगलवार दोपहर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कस्टम हायरिंग सेंटर मोहन बड़ोदिया में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समितियों को आगामी कार्यों की योजना बनाना तथा ग्राम स्तर पर जनजागरण और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम की भूमिका नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि रामकिशन राजपूत द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने सेक्टर से संबंधित जानकारी देते हुए समिति के कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल उपस्थित रहे, उन्होंने अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कहा कि समाज में जागरूकता एवं विकास के लिए जन अभियान परिषद एक महत्वपूर्ण अंग है। लखन जी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जानकारी प्रदान की गई तथा ग्राम स्तर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समितियों को सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। सुश्री नीतू चौहान जीवक कृषि विषय विशेषज्ञ ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार किसान रासायनिक खाद एवं दवाइयों से मुक्त होकर जैविक खेती को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। श्रीमति कामनी शर्मा परामर्शदाता जन अभियान द्वारा समितियों को जल संरक्षण के विषय में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा जल बचाने के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी गई। बसंत रावत ब्लॉक समन्वयक जन अभियान ने समिति के सदस्यों को ग्राम में बोर्ड, दीवार लेखन, बैनर एवं आवश्यक दस्तावेजों का कार्य करने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को ग्राम स्तर पर आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। विजय राठौर वाटरशेड तथा दिनेश कुमार कलमोदिया जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ ने भी समितियों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण में सेक्टर की 5 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से 20 सदस्य एवं 13 अन्य विभागीय अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण में भाग लेने आए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं संपूर्ण व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राजपूत द्वारा किया गया तथा अंत में सोना राजपूत द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार माना1
- दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी वगदा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 मार्च समय दोपहर 12:00 बजे दिन मंगलवार को गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यालय से निकल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अपने सिर पर रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भाजपा सरकार मुर्दाबाद,गैस सिलेंडर के दाम कम करो के नारे लगाते हुए बम बम महादेव,राज घाट चौराहा पर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया2
- शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।1