भाजपा स्थापना दिवस पर जालौन में सम्मान समारोह हुआ बस्ती भ्रमण सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा रहे मुख्य अतिथि, साहब नाका क्षेत्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम जालौन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर जालौन के मोहल्ला साहब नाका क्षेत्र में सम्मान समारोह एवं बस्ती भ्रमण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सक्रिय सदस्यों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को सम्मानित करना तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बस्ती भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को भी सुना, साथ ही उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन सहाबनाका तालाब स्थित सभासद बबली देवी एवं उनके प्रतिनिधि विवेक कंचन के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में विशेष ऊर्जा दिखाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, प्रदुम्न द्विवेदी, ईलू मेंबर, नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत सहित नगर पालिका के सभासद, पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा स्थापना दिवस पर जालौन में सम्मान समारोह हुआ बस्ती भ्रमण सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा रहे मुख्य अतिथि, साहब नाका क्षेत्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम जालौन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर जालौन के मोहल्ला साहब नाका क्षेत्र में सम्मान समारोह एवं बस्ती भ्रमण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सक्रिय सदस्यों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को सम्मानित करना तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बस्ती भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को भी सुना, साथ ही उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन सहाबनाका तालाब स्थित सभासद बबली देवी एवं उनके प्रतिनिधि विवेक कंचन के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में विशेष ऊर्जा दिखाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, प्रदुम्न द्विवेदी, ईलू मेंबर, नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत सहित नगर पालिका के सभासद, पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। बताया जा रहा है कि वैन में कुल 18 स्कूली बच्चे सवार थे। हादसे में 5 बच्चों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। घायल बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यह वैन ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है और घटना अकबरपुर-इटौरा मार्ग पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में टीचर निसा (35) और गोपाल (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं घायल बच्चों में अंशिका (15), शिवांशु (6), विवेक (6) और विमल (13) के नाम सामने आए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आवाज न्यूज 24 ब्यूरो चीफ छत्रपाल सिंह पत्रकार जालौन1
- जालौन। आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाले स्वर्णकार समाज के विशाल अधिवेशन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जालौन के जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सोनी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है। जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सोनी ने कहा कि यह अधिवेशन स्वर्णकार समाज के अधिकारों, सम्मान और एकता को मजबूत करने का एक बड़ा मंच साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और संगठन की ताकत का प्रदर्शन भी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 11 अप्रैल को लखनऊ के रविंद्रालय सभागार में आयोजित इस महासम्मेलन में प्रदेश भर से स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। � Amar Ujala बीरेंद्र सोनी ने जालौन जनपद के स्वर्णकार समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर अधिवेशन में भाग लें, ताकि समाज की भागीदारी और समस्याओं को मजबूती से उठाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे आयोजनों में अधिक भागीदारी से संगठन को मजबूती मिलेगी।1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा रहे मुख्य अतिथि, साहब नाका क्षेत्र में आयोजित हुआ कार्यक्रम जालौन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर जालौन के मोहल्ला साहब नाका क्षेत्र में सम्मान समारोह एवं बस्ती भ्रमण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सक्रिय सदस्यों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को सम्मानित करना तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बस्ती भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को भी सुना, साथ ही उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का आयोजन सहाबनाका तालाब स्थित सभासद बबली देवी एवं उनके प्रतिनिधि विवेक कंचन के आवास पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं में विशेष ऊर्जा दिखाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, प्रदुम्न द्विवेदी, ईलू मेंबर, नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत सहित नगर पालिका के सभासद, पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- कालपी में NHI कर्मियों का कथित गुंडाराज, ट्रक चालक से अभद्रता पर हंगामा नगर में गुरुवार शाम उस समय माहौल गरमा गया जब NHI से जुड़े कुछ कर्मियों पर एक ट्रक चालक के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी उतार रहा था, तभी वहां पहुंचे NHI के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने चालक के साथ बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पीड़ित चालक द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने की बात भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।1
- Post by Neeraj4
- पीलीभीत पुलिस ने रचा इतिहास, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान, जन शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनाया नया कीर्तिमान, IGRS मार्च 2026 की रैंकिंग में पीलीभीत पुलिस रही अव्वल, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा व ASP विक्रम दहिया के कुशल नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता,सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिम्मेदारी के साथ कर रहे उत्कृष्ट कार्य, अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम वर्क व समर्पण से मिला यह गौरव, समयबद्ध, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली बनी सफलता की मुख्य वजह, आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर जीता भरोसा, शिकायतों के निपटारे में गुणवत्ता और गति दोनों का रखा गया विशेष ध्यान शासन की प्राथमिकताओं पर खरा उतरते हुए पीलीभीत पुलिस ने बनाई अलग पहचान1
- छत्रसाल इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान समारोह सुशील कुशवाहा व रामजीलाल गुप्ता की विदाई में उमड़ा जनसैलाब, भावुक माहौल में दी गई विदाई जालौन। नगर के प्रतिष्ठित छत्रसाल इंटर कॉलेज में वरिष्ठ अध्यापक सुशील कुमार कुशवाहा एवं रामजीलाल गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, पत्रकार तथा मित्रमंडल के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का माहौल भावनात्मक होने के साथ-साथ उत्साह और सम्मान से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेन्द्र कुमार निरंजन ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन रजत कुलश्रेष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और गरिमा का संचार हुआ। इस अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना भी संपन्न कराई गई। यह पूजन कार्यक्रम प्रबंध समिति के उपप्रबंधक डॉ. वीरेन्द्र निरंजन, प्राचार्य डॉ. राकेश निरंजन, समिति सदस्य राजा प्रताप सिंह, पूर्व चेयरमैन गिरीश कुमार गुप्ता एवं शत्रुघ्न सिंह निरंजन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर कवि करीम ने सरस्वती वंदना एवं भावपूर्ण विदाई गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। उनके गीतों ने समारोह को और भी यादगार बना दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। समारोह में वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में सेवानिवृत्त शिक्षकों के लंबे शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा दी, बल्कि उन्हें संस्कार और जीवन मूल्यों से भी परिपूर्ण किया। वक्ताओं ने उनके समर्पण, अनुशासन और शिक्षा के प्रति लगन को प्रेरणादायक बताया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, राजा प्रताप सिंह, डॉ. वीरेन्द्र निरंजन, विकास, सुनील, बहुजन समाज पार्टी के नेता ईम खां, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, मनोज कुशवाहा (खनुवां), राघवेन्द्र, अंजनी, मनोज, प्रहलाद आचार्य, रामधनी चौधरी, प्रयाग गुरु, राजकुमार सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने सुशील कुमार कुशवाहा एवं रामजीलाल गुप्ता को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कई लोग भावुक नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से दाल गकड़ का आनंद लिया, जिससे आयोजन और भी यादगार बन गया। यह सम्मान समारोह न केवल शिक्षकों के योगदान को स्मरण करने का अवसर बना, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व और गुरुजनों के प्रति आदर की भावना को भी पुनः जागृत करने वाला साबित हुआ।1