logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*थाना आसपुर देवसरा के अंतर्गत सैफाबाद चौकी के अंतर्गत* बेहद गंभीर मामला है। *सैफाबाद की सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान पर हुई ये वारदात साफ दिखाती है* कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं। *जबकि पुलिस चौकी मात्र 200 मीटर है* लगातार ऐसी घटना यह पर कुछ न कुछ हो रहा है *सेल्समैन के अनुसार* - *समय*: रात ∼10:15 बजे, दुकान 10:00 बजे बंद हो चुकी थी - *जगह*: सैफाबाद की सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान - *बदमाश*: 3 नकाबपोश, पिस्तौल के साथ - *वारदात*: जबरदस्ती दुकान खुलवाने का दबाव, गोली मारने की धमकी - *सेल्समैन*: आशीष सिंह को धमकी - "यादव सेल्स मैन की हत्या कर दी गई थी वैसे ही तुम्हारी भी हो जाएगी" - *सबूत*: पूरी घटना CCTV में कैद

15 hrs ago
user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

*थाना आसपुर देवसरा के अंतर्गत सैफाबाद चौकी के अंतर्गत* बेहद गंभीर मामला है। *सैफाबाद की सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान पर हुई ये वारदात साफ दिखाती है* कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं। *जबकि पुलिस चौकी मात्र 200 मीटर है* लगातार ऐसी घटना यह पर कुछ न कुछ हो रहा है *सेल्समैन के अनुसार* - *समय*: रात ∼10:15 बजे, दुकान 10:00 बजे बंद हो चुकी थी - *जगह*: सैफाबाद की सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान - *बदमाश*: 3 नकाबपोश, पिस्तौल के साथ - *वारदात*: जबरदस्ती दुकान खुलवाने का दबाव, गोली मारने की धमकी - *सेल्समैन*: आशीष सिंह को धमकी - "यादव सेल्स मैन की हत्या कर दी गई थी वैसे ही तुम्हारी भी हो जाएगी" - *सबूत*: पूरी घटना CCTV में कैद

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    user_अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    अपना प्रतापगढ़ 🙏🙏
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुलतानपुर में सनसनी: सब्जी लेकर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या,6 नामजद समेत 8 पर केस दर्ज। रंजिश में वारदात का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिस बल तैनात। सुलतानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भेटौरा गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ सब्जी लेकर घर लौट रहे एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम करीब 28 वर्षीय जसवंत सिंह बाइक से शिवगढ़ बाजार से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भेटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जसवंत को परिजन तत्काल सीएचसी लंभुआ ले गए, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक के बड़े भाई बलवंत सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ग्राम प्रधान पति मान सिंह के खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने जसवंत का मोबाइल और करीब 10 हजार रुपये लूट लिए तथा बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। जसवंत अपने पीछे दो छोटे मासूम बच्चों—3 वर्षीय बेटा रुद्र प्रताप और 4 वर्षीय बेटी पलक—को छोड़ गए हैं। परिवार पहले से ही दुखों से जूझ रहा था, क्योंकि 11 अप्रैल को उनके पिता का निधन हुआ था और 2019 में बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की तहरीर पर 6 नामजद और 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    4
    सुलतानपुर में सनसनी: सब्जी लेकर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या,6 नामजद समेत 8 पर केस दर्ज।
रंजिश में वारदात का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में भारी पुलिस बल तैनात।
सुलतानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भेटौरा गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ सब्जी लेकर घर लौट रहे एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
मंगलवार शाम करीब 28 वर्षीय जसवंत सिंह बाइक से शिवगढ़ बाजार से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भेटौरा इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल जसवंत को परिजन तत्काल सीएचसी लंभुआ ले गए, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मृतक के बड़े भाई बलवंत सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ग्राम प्रधान पति मान सिंह के खिलाफ विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते उनके भाई की हत्या की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने जसवंत का मोबाइल और करीब 10 हजार रुपये लूट लिए तथा बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक की पत्नी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। जसवंत अपने पीछे दो छोटे मासूम बच्चों—3 वर्षीय बेटा रुद्र प्रताप और 4 वर्षीय बेटी पलक—को छोड़ गए हैं। परिवार पहले से ही दुखों से जूझ रहा था, क्योंकि 11 अप्रैल को उनके पिता का निधन हुआ था और 2019 में बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई की तहरीर पर 6 नामजद और 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और लूट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुल्तानपुर। जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में हुई एक निर्मम हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और दबाव बनाकर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। घटना के बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर डटे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को जबरन हटाया और उन्हें डराकर अंतिम संस्कार के लिए मजबूर किया। इससे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले को नियंत्रण में होने की बात कह रहा है, लेकिन गांव में तनाव बरकरार है। (अपडेट जारी...)
    1
    सुल्तानपुर। जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में हुई एक निर्मम हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है और दबाव बनाकर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है।
घटना के बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर डटे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को जबरन हटाया और उन्हें डराकर अंतिम संस्कार के लिए मजबूर किया। इससे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले को नियंत्रण में होने की बात कह रहा है, लेकिन गांव में तनाव बरकरार है।
(अपडेट जारी...)
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *पीपी कमैचा बना मिसाल: सभागार के साथ मीडिया कक्ष का शिलान्यास, पत्रकारों के सम्मान ने जीता दिल* विकास खंड पीपी कमैचा बुधवार को एक ऐतिहासिक पहल का साक्षी बना, जब यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार एवं अत्याधुनिक मीडिया कक्ष के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल एवं जिला सहकारी समिति अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर विकास की नई नींव रखी। इस आयोजन की खास बात सिर्फ भवन निर्माण नहीं रही, बल्कि पत्रकारों के सम्मान को जिस गरिमा के साथ जोड़ा गया, उसने पूरे कार्यक्रम को अलग पहचान दी। भूमि पूजन के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह सम्मान, संवाद और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। सबसे उल्लेखनीय पहल यह रही कि पीपी कमैचा जनपद का पहला ऐसा ब्लॉक बन गया है, जहां ब्लॉक प्रमुख ने पत्रकारों के लिए अलग से मीडिया कक्ष की आवश्यकता को समझा और उसे साकार रूप देने की दिशा में ठोस कदम उठाया। यह पहल न केवल पत्रकारों के कार्य को सुगम बनाएगी, बल्कि ब्लॉक स्तर पर पारदर्शिता और सूचना के प्रवाह को भी मजबूत करेगी। ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल इस पूरे आयोजन की केंद्रीय भूमिका में रहीं। उनकी सक्रियता, दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होते हैं। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि वे निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता कर सकें।” उनकी इस पहल को क्षेत्र में एक जनहितैषी और प्रगतिशील नेतृत्व के रूप में सराहा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने भी मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और मीडिया कक्ष बनने से पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे विकास कार्यों की जानकारी तेजी से आमजन तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी, ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार द्वारा किया गया। कुल मिलाकर, पीपी कमैचा ब्लॉक में यह पहल सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पत्रकारिता के सम्मान और सुशासन की दिशा में उठाया गया एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।
    4
    *पीपी कमैचा बना मिसाल: सभागार के साथ मीडिया कक्ष का शिलान्यास, पत्रकारों के सम्मान ने जीता दिल*
विकास खंड पीपी कमैचा बुधवार को एक ऐतिहासिक पहल का साक्षी बना, जब यहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार एवं अत्याधुनिक मीडिया कक्ष के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन भव्य तरीके से सम्पन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल एवं जिला सहकारी समिति अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से शिलान्यास कर विकास की नई नींव रखी। इस आयोजन की खास बात सिर्फ भवन निर्माण नहीं रही, बल्कि पत्रकारों के सम्मान को जिस गरिमा के साथ जोड़ा गया, उसने पूरे कार्यक्रम को अलग पहचान दी। भूमि पूजन के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान माहौल पूरी तरह सम्मान, संवाद और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। सबसे उल्लेखनीय पहल यह रही कि पीपी कमैचा जनपद का पहला ऐसा ब्लॉक बन गया है, जहां ब्लॉक प्रमुख ने पत्रकारों के लिए अलग से मीडिया कक्ष की आवश्यकता को समझा और उसे साकार रूप देने की दिशा में ठोस कदम उठाया। यह पहल न केवल पत्रकारों के कार्य को सुगम बनाएगी, बल्कि ब्लॉक स्तर पर पारदर्शिता और सूचना के प्रवाह को भी मजबूत करेगी। ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल इस पूरे आयोजन की केंद्रीय भूमिका में रहीं। उनकी सक्रियता, दूरदर्शिता और सकारात्मक सोच ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकार समाज का आईना होते हैं। उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि वे निष्पक्ष और सशक्त पत्रकारिता कर सकें।” उनकी इस पहल को क्षेत्र में एक जनहितैषी और प्रगतिशील नेतृत्व के रूप में सराहा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने भी मीडिया की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और मीडिया कक्ष बनने से पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे विकास कार्यों की जानकारी तेजी से आमजन तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी, ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार द्वारा किया गया। कुल मिलाकर, पीपी कमैचा ब्लॉक में यह पहल सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि पत्रकारिता के सम्मान और सुशासन की दिशा में उठाया गया एक सराहनीय कदम साबित हो रही है।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल का पत्रकारों को बड़ा तोहफा। श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार व मीडिया कक्ष की रखी आधारशिला। पीपी कमैचा ब्लॉक में विकास और मीडिया का संगम, पत्रकारों को मिला सम्मान और सुविधाओं का नया केंद्र। सुलतानपुर जिले के चांदा विकास खंड, पीपी कमैचा से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है, जहाँ विकास और मीडिया के सम्मान का एक अनूठा संगम देखने को मिला। बुधवार को ब्लॉक परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार और एक अत्याधुनिक मीडिया कक्ष के निर्माण हेतु भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। इस पहल से अब क्षेत्रीय पत्रकारों को समाचार संकलन और कार्य करने के लिए एक सुसज्जित और सुविधाजनक स्थान मिलेगा, जिससे पत्रकारिता को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम की मुख्य केंद्र रहीं ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, जिन्होंने पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कहा कि,"पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और ब्लॉक प्रशासन उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें बेहतर कार्य वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है। भूमि पूजन के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्रकारों के प्रति आदर और सहयोग की भावना का प्रतीक बना। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शुक्ला, वाजिद हुसैन फारूकी, संजय तिवारी, उमेश चन्द्र शर्मा, संतोष पाण्डेय, अरुण दूबे, अरविंद यादव, रामणि तिवारी, जितेन्द्र बौद्ध, मोहम्मद इरफान, डॉ. अशोक वर्मा, के. के. यादव, मेराज अहमद, अरमान शेख, मयंक दुबे सहित कई गणमान्य लोग एवं प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर तिवारी ने किया। पीपी कमैचा ब्लॉक में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—मीडिया—के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक पहल है। ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
    4
    ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल का पत्रकारों को बड़ा तोहफा।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार व मीडिया कक्ष की रखी आधारशिला।
पीपी कमैचा ब्लॉक में विकास और मीडिया का संगम, पत्रकारों को मिला सम्मान और सुविधाओं का नया केंद्र।
सुलतानपुर जिले के चांदा विकास खंड, पीपी कमैचा से एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है, जहाँ विकास और मीडिया के सम्मान का एक अनूठा संगम देखने को मिला।
बुधवार को ब्लॉक परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार और एक अत्याधुनिक मीडिया कक्ष के निर्माण हेतु भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी एवं ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी।
इस पहल से अब क्षेत्रीय पत्रकारों को समाचार संकलन और कार्य करने के लिए एक सुसज्जित और सुविधाजनक स्थान मिलेगा, जिससे पत्रकारिता को और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम की मुख्य केंद्र रहीं ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल, जिन्होंने पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कहा कि,"पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और ब्लॉक प्रशासन उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें बेहतर कार्य वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है।
भूमि पूजन के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्रकारों के प्रति आदर और सहयोग की भावना का प्रतीक बना।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अरुण जायसवाल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश शुक्ला, वाजिद हुसैन फारूकी, संजय तिवारी, उमेश चन्द्र शर्मा, संतोष पाण्डेय, अरुण दूबे, अरविंद यादव, रामणि तिवारी, जितेन्द्र बौद्ध, मोहम्मद इरफान, डॉ. अशोक वर्मा, के. के. यादव, मेराज अहमद, अरमान शेख, मयंक दुबे सहित कई गणमान्य लोग एवं प्रधान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर तिवारी ने किया।
पीपी कमैचा ब्लॉक में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ—मीडिया—के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में भी एक प्रेरणादायक पहल है।
ब्लॉक प्रमुख सुषमा जायसवाल की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.