जिला प्रशासन और बैंकिंग क्षेत्र के समन्वय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति DM श्री नवीन शीर्षक: जिला प्रशासन और बैंकिंग क्षेत्र के समन्वय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति: जिलाधिकारी। • 'मुखिया समन्वय सम्मेलन' संपन्न; बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, ऋण वसूली, PM सूर्य घर योजना एवं 'विकसित बिहार' के संकल्प पर गहन मंथन• जमुई: ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण आबादी तक बैंकिंग सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करने, जनकल्याणकारी योजनाओं का दायरा बढ़ाने तथा बैंक ऋणों की समयबद्ध अदायगी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिहार ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय जमुई द्वारा शहर के श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल स्टेडियम स्थित रावणेश्वर हॉल में एक दिवसीय ‘मुखिया समन्वय सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री नवीन, अपर समाहर्तारविकांत सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री बीरेंद्र कुमार , जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्रीमती लक्ष्मी एक्का, नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक अभिज्ञा श्रीवास्तव तथा बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अमरदीप एवं मुख्य प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सुदृढ़ ग्रामीण अर्थव्यवस्था का निर्माण बैंक और पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त एवं निरंतर प्रयासों पर निर्भर करता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र एवं जरूरतमंद नागरिकों को सरकार की योजनाओं एवं बैंक ऋणों से जोड़ने में सकारात्मक भूमिका निभाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बैंक ऋण केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम है। यदि ऋण की समय पर वापसी सुनिश्चित की जाए, तो वही पूंजी पुनः अन्य जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जा सकती है, जिससे गांव में निरंतर आर्थिक तरक्की का चक्र बना रहता है। इस क्रम में उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से ऋण वसूली की प्रक्रिया में प्रशासन और बैंक को सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। विशेष रूप से जिलाधिकारी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'PM सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना' का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा अधिकाधिक पात्र परिवारों को इससे लाभान्वित कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा को अपनाकर न केवल बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल होगी, बल्कि यह 'विकसित बिहार' के दूरदर्शी लक्ष्य को साकार करने में भी मील का पत्थर साबित होगी। जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और बैंकिंग संस्थानों के बीच का यह बेहतर तालमेल ही जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अमरदीप ने बैंक की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना बैंक की प्राथमिकताओं में शामिल है। सम्मेलन के दौरान उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग, कृषि व स्वरोजगार ऋण योजनाओं तथा बैंक ऋण की समयबद्ध वापसी के महत्व से विस्तार से अवगत कराया गया। पूरे कार्यक्रम में “जनप्रतिनिधि + प्रशासन + बैंक = सशक्त पंचायत एवं मजबूत ग्रामीण अर्थव्यवस्था” के मूल मंत्र को रेखांकित करते हुए जमुई जिले में वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार तथा सर्वांगीण आर्थिक विकास को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए मुखिया, जनप्रतिनिधि, बैंक के शाखा प्रबंधक एवं वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- ईद मिलादुन्नबी को लेकर चंद्रदीप थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील ईद मिलादुन्नबी को लेकर चंद्रदीप थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील अलीगंज। ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मंगलवार को चंद्रदीप थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने की। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में इंस्पेक्टर स्वयं प्रभा, थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, राजस्व अधिकारी शना फरहीन, प्रभारी राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार सिन्हा, एसआई संजय सिंह एवं विकास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान इंस्पेक्टर स्वयं प्रभा ने उपस्थित लोगों से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले शांति जुलूस के मार्ग एवं आयोजन से संबंधित जानकारी बारी-बारी से ली। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। हजरत मोहम्मद साहब ने सत्य, शांति, इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और शांति को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित संदेशों को प्रसारित करने से बचें। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। राजस्व अधिकारी शना फरहीन ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को सत्य, शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलने, दूसरों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करने तथा जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करने की शिक्षा दी। उनके संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक हैं। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने कहा कि शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अफवाहों एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव का वातावरण कायम रखना है। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने अपने जीवन में सत्य, ईमानदारी, न्याय, मानवता, प्रेम और सहिष्णुता का संदेश दिया। इसलिए सभी लोग उनके बताए आदर्शों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि शांति जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि प्रशासन की सोशल मीडिया और पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना मिलने पर उसे आगे बढ़ाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी मनाने का भरोसा दिलाया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी, जिसे बारावफात भी कहा जाता है, पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन, उनके उपदेशों एवं आदर्शों को याद करने का अवसर है। इस अवसर पर शांति जुलूस सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शामसद आलम, अशोक सम्राट, वाईपी सुमन, सरपंच प्रतिनिधि ईशरार मियां, मोहम्मद शमीम मलिक, तौहीद खान, मो. रौशन, औरंगजेब, दिलशाद,सद्दाम, दिलशाद, संजय कुमार, दीपक कुमार, इकबाल शाह, मुमताज़,अरविंद कुमार, ऐनुल अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।3
- अपनी मांग को लेकर डटकर मुकाबला करते हुए पटना में छात्र अपनी मांग को लेकर डटकर मुकाबला करते हुए पटना में छात्र1
- वर्मीकंपोस्ट का प्रयोग कर प्राकृतिक विधि से ब्रोकली की खेती की जा रही है। वर्मीकंपोस्ट का प्रयोग कर प्राकृतिक विधि से ब्रोकली की खेती की जा रही है।1
- लखीसराय। बरतारा गांव में सर्पदंश से एक महिला हुई शिकार सदर अस्पताल में किया गया उपचार बरतारा गांव में सर्पदंश से 40 वर्षीय महिला हुई शिकार सदर अस्पताल में हुआ उपचार लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव में 40 वर्षीय महिला सर्पदंश की शिकार हो गई। इसकी सूचना पाते ही उनके परिजनों के द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा महिला के उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई जाती है। महिला की पहचान रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बरतारा गांव निवासी मनोज मांझी की 40 वर्षीय पत्नी पुतुल देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि महिला घर के समीप निजी कार्य कर रही थी इस दौरान विषैले विषधर सांप ने उन्हें डस लिया।1
- बेटी विवाह गीत पर आधारित बहुत ही खूबसूरत शिव गुरु भजन : निवास सिंह बेटी विवाह गीत पर आधारित एक बहुत ही अच्छा शिव गुरु भजन निवास सिंह के द्वारा गाया गया। शिव को अपना गुरु बनाएं और भैया हरिंद्रानंद के बताएं तीन सूत्र का पालन करें महादेव आप पर अवश्य दया करेंगे, और निवास सिंह का शिव गुरु भजन सुने।1
- #ugc_roll_back आरक्षण का लाभ कुछ ही परिवारों तक सीमित चिराग पासवान और चंद्रशेखर आजाद चिराग के पिता 2 लाख+ महीने का सैलरी पाते थे, अब चिराग पा रहे हैं,1
- पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऑनलाइन तारापुर अस्पताल में अनीमिया जांच अभियान शुरू तारापुर। किशोरियों एवं महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को अनीमिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को तारापुर अनुमंडल अस्पताल में अनीमिया जांच एवं उपचार अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय अभियान का वर्चुअल शुभारंभ किया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि अभियान 25 अगस्त से 30 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं की डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से जांच कर अनीमिया की पहचान एवं उपचार किया जाएगा। जरूरत के अनुसार आयरन-फोलिक एसिड की गोलियां, रेफरल सेवा तथा पोषण संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि अभियान को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर डॉ. प्रिया वर्मा, बीसीएम नीतू कुमारी, सीएचओ दिलीप कुमार, डीसीएम निखिल राज, डीपीसी सुजीत कुमार सहित आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, डाटा ऑपरेटर एवं लाभार्थी मौजूद थे।1
- सड़क सुरक्षा को लेकर शारदा कोचिंग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा को लेकर शारदा कोचिंग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम अस्थावां गांव स्थित शारदा कोचिंग सेंटर में सोमवार की शाम 7 बजे करंडे थाना पुलिस की ओर से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करंडे थाना के एसआई कौसर आलम ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सावधानी बरतने की जानकारी दी। एसआई कौसर आलम ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। यातायात नियमों की अनदेखी करने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। विद्यार्थियों ने पुलिस पदाधिकारी से सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना से बचाव से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान करंडे थाना के पुलिस बल भी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने और नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।1