logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_Ganga prasad choudhary
Ganga prasad choudhary
बिसफी, मधुबनी, बिहार•
3 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Ganga prasad choudhary
    1
    Post by Ganga prasad choudhary
    user_Ganga prasad choudhary
    Ganga prasad choudhary
    बिसफी, मधुबनी, बिहार•
    3 hrs ago
  • फायर मॉकड्रिल LIVE देखिए कैसे बचाई जाती है जान।
    1
    फायर मॉकड्रिल LIVE
देखिए कैसे बचाई जाती है जान।
    user_Prabhat Times Madhubani
    Prabhat Times Madhubani
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    46 min ago
  • मधुबनी रेलवे स्टेशन के गुमती नंबर 13 के नजदीक एक अज्ञात आदमी लगभग 35 वर्ष की ट्रेन के चपेट में आने से ही मौत। जीआरपी थाना जयनगर के थाना प्रभारी गुंजन कुमार के अनुसार कचरा चुनने वाला पब्लिक के अनुसार पागल था जो किसी ट्रेन के चपेट में आने से मृत्यु हो गई है पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सदर हॉस्पिटल मधुबनी भेज दिया गया है।
    2
    मधुबनी रेलवे स्टेशन के गुमती नंबर 13 के नजदीक एक अज्ञात आदमी लगभग 35 वर्ष  की ट्रेन के चपेट में आने से ही मौत। जीआरपी थाना जयनगर के थाना प्रभारी गुंजन कुमार के अनुसार कचरा चुनने वाला पब्लिक के अनुसार पागल था जो किसी ट्रेन के चपेट में आने से मृत्यु हो गई है पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सदर हॉस्पिटल मधुबनी भेज दिया गया है।
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    1 hr ago
  • bihar दरभंगा में 2 करोड़ लूट कांड का खुलासा... जेल से बनी थी साजिश, महिला समेत 12 गिरफ्तार, 44 लाख के जेवर बरामद,दरभंगा के दो लाइनर भी हुआ गिरफ्तार देखिए पूरी रिपोर्ट
    1
    bihar दरभंगा में 2 करोड़ लूट कांड का खुलासा...
जेल से बनी थी साजिश, महिला समेत 12 गिरफ्तार, 44 लाख के जेवर बरामद,दरभंगा के दो लाइनर भी हुआ गिरफ्तार देखिए पूरी रिपोर्ट
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    4 hrs ago
  • दरभंगा में करोड़ों का ठगी करने वाला का सहयोगी बैंक का मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार Darpan24 News
    1
    दरभंगा में करोड़ों का ठगी करने वाला का सहयोगी बैंक का मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
Darpan24 News
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
  • असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ
    1
    असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ
    user_LIVE CITY DARBHANGA
    LIVE CITY DARBHANGA
    Darbhanga, Bihar•
    7 hrs ago
  • आज मैथिल परशुराम सेना, मधुबनी द्वारा चंद्रा कॉम्प्लेक्स के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार मिश्रा ने की। प्रेस को संबोधित करते हुए संगठन के प्रमुख संरक्षक श्री संतोष कुमार झा, श्री इंद्रशेखर झा, श्री प्रफुल चंद्र झा, श्री अवध किशोर झा, श्री ईश्वर चंद्र झा, डॉ. किरण झा, श्री आर्यन कश्यप, श्री प्रकाश चंद्र झा एवं श्री राजीब कुमार झा सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आगामी भगवान परशुराम जयंती के भव्य आयोजन की घोषणा की गई। यह कार्यक्रम दिनांक 19 अप्रैल (रविवार) को चंद्रा कॉम्प्लेक्स, रांटी के सभागार में आयोजित होगा। सभी श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए पूरे जिले के 21 प्रखंडों में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए एक विशेष तैयारी समिति का भी गठन किया गया है। इस अवसर पर मैथिल परशुराम सेना के जिला महासचिव श्री राजू कुमार झा, जिला प्रवक्ता श्री राजेश कुमार झा, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार झा, श्री मुकेश झा, प्रोफेसर पी.सी. झा, श्री सुमन झा, श्री अमित झा, श्री जितेन्द्र झा, श्री राम बाबू मिश्रा, श्री बबलू झा, श्री हरी ओम झा, श्री राजा झा, श्री सरोज झा, श्री विजेता झा, श्री आशु झा, श्री रितिक झा सहित सैकड़ों लोगों ने 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।
    1
    आज मैथिल परशुराम सेना, मधुबनी द्वारा चंद्रा कॉम्प्लेक्स के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार मिश्रा ने की।
प्रेस को संबोधित करते हुए संगठन के प्रमुख संरक्षक श्री संतोष कुमार झा, श्री इंद्रशेखर झा, श्री प्रफुल चंद्र झा, श्री अवध किशोर झा, श्री ईश्वर चंद्र झा, डॉ. किरण झा, श्री आर्यन कश्यप, श्री प्रकाश चंद्र झा एवं श्री राजीब कुमार झा सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आगामी भगवान परशुराम जयंती के भव्य आयोजन की घोषणा की गई। यह कार्यक्रम दिनांक 19 अप्रैल (रविवार) को चंद्रा कॉम्प्लेक्स, रांटी के सभागार में आयोजित होगा। सभी श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए पूरे जिले के 21 प्रखंडों में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए एक विशेष तैयारी समिति का भी गठन किया गया है।
इस अवसर पर मैथिल परशुराम सेना के जिला महासचिव श्री राजू कुमार झा, जिला प्रवक्ता श्री राजेश कुमार झा, उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार झा, श्री मुकेश झा, प्रोफेसर पी.सी. झा, श्री सुमन झा, श्री अमित झा, श्री जितेन्द्र झा, श्री राम बाबू मिश्रा, श्री बबलू झा, श्री हरी ओम झा, श्री राजा झा, श्री सरोज झा, श्री विजेता झा, श्री आशु झा, श्री रितिक झा सहित सैकड़ों लोगों ने 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया।
    user_Repoter
    Repoter
    Madhubani, Bihar•
    8 hrs ago
  • मधुबनी, 11 अप्रैल 2026 : माले नगर स्थित जिला कार्यालय में कल से शुरू हुआ भाकपा(माले) का 8वां मधुबनी जिला सम्मेलन का आज 7 स्थायी आमंत्रित समेत 28 सदस्यों की जिला कमेटी और जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता का. ध्रुव नारायण कर्ण को पुनः जिला सचिव चुनने के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया. सम्मेलन की उद्घाटन सत्र को भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो के सदस्य और खेग्रामस के राष्ट्रीय महस्डचिव धीरेन्द्र झा, केंद्रीय कमेटी के सदस्य और समकालीन लोकयुद्ध के संपादक संतोष सहर, भाकपा(माले) की राज्य स्थायी समिति के सदस्य और दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव तथा राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार ने संबोधित किया. कल देर शाम शुरू हुए सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने पिछले कामकाज की रिपोर्ट पेश की जिसमें जिले में भाकपा (माले ) के नेतृत्व में चले आंदोलनों और प्रदेश की भाजपा-जदयू सरकार के खिलाफ चले अभियानों की विस्तृत चर्चा करने के साथ ही मधुबनी जिले में भाकपा(माले) के विस्तार करने व मजबूत बनाने के सवाल पर विचार किया गया था. जिले के लगभग सभी प्रखंडों से जुटे 150 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने जिनमें महिलाएं व छात्र-युवा भी शामिल थे, इसपर चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से पारित किया. प्रतिनिधि सत्र को जोगनाथ मंडल,विजय कुमार दास,नवल किशोर यादव, बिशंभर कामत, भूषण सिंह, श्याम पंडित, मदनचंद्र झा, लक्ष्मण राय, कामेश्वर राम, शिव शक्ति देवी आदि जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो दर्जन से भी अधिक कायकर्ताओं ने भी संबोधित किया. लक्ष्मण राय की अगुआई में गठित एक पांच सदस्यों अध्यक्ष मंडल ऊत्तीम पासवान, भूषण सिंह,श्याम पंडित, मदन चंद्र झा ने सम्मेलन का संचालन किया. सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार की देखरेख में चले सांगठनिक सत्र में प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 28 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया. भाकपा(माले ) राज्य कमेटी सदस्य ध्रुव नारायण कर्ण पुनः सर्वसम्मति से भाकपा(माले) के मधुबनी जिला सचिव चुने गए. *जिला सम्मेलन की झलकियां* सम्मेलन ने जिले में कम्युनिस्ट पार्टी की पुरानी विरासत को शिद्दत से याद करते हुए गरीबो, दलितों, महिलाओं, छात्र-नौजवानो और मुस्लिम समुदाय समेत संघर्षशील ताकतों को भाकपा(माले) के बैनर तले एकजुट कर भाजपा के बुलडोज़र राज को खत्म करने का संकल्प लिया. इसके साथ ही सामंती ताकतों, भू-माफियाओ और सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुए गरीबों के वास-आवास की लड़ाई छेड़ने का भी निर्णय लिया गया. सम्मेलन ने कर्ज के बोझ, रोजगार के लिए पलायन, सामती अत्याचार, बाढ़ और विस्थापन, महंगाई तथा कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त लूट-खसोट के सवाल पर भी आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया. सम्मेलन ने आंदोलनों में व्यापक जनता की भागीदारी कराने के साथ गांव-टोलों के तमाम गरीबों को एकजुट करने तथा उन्हें भाकपा (माले) में शामिल कर नीचे ऐसा ऊपर तक मजबूत संगठन बनाने के लक्ष्य के साथ भाकपा(माले) को जिले की अव्वल पार्टी बनाने का संकल्प लिया है. सम्मेलन जिले में में शहीद व दिंवगत भाकपा(माले) नेताओं समेत आजादी आंदोलन व कम्युनिस्ट व सोशलिस्ट आंदोलन के नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ. सम्मेलन स्थल को चर्चित भटसिमर भूमि आंदोलन के शहीदों दया देवी और कुसुम पासवान के नाम समर्पित किया गया था. जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता लक्षमन राय के हाथों झंदोरोहण और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि देने के साथ शुरू हुआ सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय गीत और गगनभेदी नारों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ.
    3
    मधुबनी, 11 अप्रैल 2026 : माले नगर स्थित जिला कार्यालय में कल से शुरू हुआ भाकपा(माले) का 8वां मधुबनी जिला सम्मेलन का आज 7 स्थायी आमंत्रित समेत 28 सदस्यों की जिला कमेटी और जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता का. ध्रुव नारायण कर्ण को पुनः जिला सचिव चुनने के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया.
सम्मेलन की उद्घाटन सत्र को भाकपा(माले) पोलित ब्यूरो के सदस्य और खेग्रामस के राष्ट्रीय महस्डचिव धीरेन्द्र झा, केंद्रीय कमेटी के सदस्य और समकालीन लोकयुद्ध के संपादक संतोष सहर, भाकपा(माले) की राज्य स्थायी समिति के सदस्य और दरभंगा जिला सचिव बैद्यनाथ यादव तथा राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार ने संबोधित किया.
कल देर शाम शुरू हुए सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में जिला सचिव ध्रुव नारायण कर्ण ने पिछले कामकाज की रिपोर्ट पेश की जिसमें जिले में भाकपा (माले ) के नेतृत्व में चले आंदोलनों और प्रदेश की भाजपा-जदयू सरकार के खिलाफ चले अभियानों की विस्तृत चर्चा करने के साथ ही मधुबनी जिले में भाकपा(माले) के विस्तार करने व मजबूत बनाने के सवाल पर विचार किया गया था.
जिले के लगभग सभी प्रखंडों से जुटे 150 से भी अधिक प्रतिनिधियों ने जिनमें महिलाएं व छात्र-युवा भी शामिल थे, इसपर चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से पारित किया.
प्रतिनिधि सत्र को जोगनाथ मंडल,विजय कुमार दास,नवल किशोर यादव, बिशंभर कामत,  भूषण सिंह, श्याम पंडित, मदनचंद्र झा, लक्ष्मण राय, कामेश्वर राम, शिव शक्ति देवी आदि जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो दर्जन से भी अधिक कायकर्ताओं ने भी संबोधित किया.
लक्ष्मण राय की अगुआई में गठित एक पांच सदस्यों अध्यक्ष मंडल ऊत्तीम पासवान, भूषण सिंह,श्याम पंडित, मदन चंद्र झा  ने सम्मेलन का संचालन किया. 
सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार की देखरेख में चले सांगठनिक सत्र में प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से 28 सदस्यीय जिला कमेटी का चुनाव किया. भाकपा(माले ) राज्य कमेटी सदस्य ध्रुव नारायण कर्ण पुनः सर्वसम्मति से भाकपा(माले) के मधुबनी जिला सचिव चुने गए.
*जिला सम्मेलन की झलकियां* 
सम्मेलन ने जिले में कम्युनिस्ट पार्टी की पुरानी विरासत को शिद्दत से याद करते हुए गरीबो, दलितों, महिलाओं, छात्र-नौजवानो और मुस्लिम समुदाय समेत संघर्षशील ताकतों को भाकपा(माले) के बैनर तले एकजुट कर भाजपा के बुलडोज़र राज को खत्म करने का संकल्प लिया.
इसके साथ ही सामंती ताकतों, भू-माफियाओ और सरकार के खिलाफ संघर्ष करते हुए गरीबों के वास-आवास की लड़ाई छेड़ने का भी निर्णय लिया गया.
सम्मेलन ने कर्ज के बोझ, रोजगार के लिए पलायन, सामती अत्याचार, बाढ़ और विस्थापन, महंगाई तथा कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त लूट-खसोट के सवाल पर भी आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया. 
सम्मेलन ने आंदोलनों में व्यापक जनता की भागीदारी कराने के साथ गांव-टोलों के तमाम गरीबों को एकजुट करने तथा उन्हें भाकपा (माले) में शामिल कर नीचे ऐसा ऊपर तक मजबूत संगठन बनाने के लक्ष्य के साथ भाकपा(माले) को जिले की अव्वल पार्टी बनाने का संकल्प लिया है.
सम्मेलन जिले में में शहीद व दिंवगत भाकपा(माले) नेताओं समेत आजादी आंदोलन व कम्युनिस्ट व सोशलिस्ट आंदोलन के नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुआ.
सम्मेलन स्थल को चर्चित भटसिमर भूमि आंदोलन के शहीदों दया देवी और कुसुम पासवान के नाम समर्पित किया गया था.
जिले के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता लक्षमन राय के हाथों झंदोरोहण और शहीद वेदी पर पुष्पांजलि देने के साथ शुरू हुआ सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय गीत और गगनभेदी नारों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ.
    user_तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    तेज नारायण ब्रम्हर्षी
    Local News Reporter मधुबनी, मधुबनी, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.