लखीसराय सदर अस्पताल के सभागार में एचआईवी एड्स पर जागरूकता का कार्यशाला आयोजित लखीसराय। लखीसराय सदर अस्पताल के सभागार में एचआईवी-एड्स विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन मुख्य धारा कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एचआईवी-एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार एवं इससे जुड़े सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, भेदभाव खत्म करने और समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने विभागों के माध्यम से जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर एचआईवी-एड्स के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना तथा प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा।

- लखीसराय। अवधेश दीक्षित के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक शंभु कुमार ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। प्रातः गश्ती के दौरान उन्होंने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर गश्ती ओडी एवं डायल 112 पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सक्रियता और कार्यप्रणाली की जांच की। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता, वाहनों की स्थिति, लॉगबुक संधारण तथा निर्धारित समय पर गश्ती संचालन की समीक्षा की गई। पुलिस निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर भी संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बरती गई और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना दें, ताकि शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है और एसपी के निर्देशानुसार समय-समय पर औचक जांच अभियान चलाया जाता1
- #बेगूसराय : मोहित यादव ने बेगूसराय हॉस्पिटल की कुव्यवस्था की खोली पोल । कई घंटे तक नहीं हो पाया पोस्टमार्टम । ( मोबाइल टीवी न्यूज )से जुड़ें विडियो को शेयर करें1
- Post by Rudal Kumar1
- एसपी विश्वजीत दयाल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में रंगदारी, अवैध वसूली और गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं.... फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही.... गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलयपुर निवासी लड्डू सिंह उर्फ मुकेश सिंह के रूप में हुई.....1
- घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र में रबी फसल पर कीट प्रकोप बढ़ने से किसान चिंतित हैं। गेहूं एवं अन्य दलहनी फसलों में कीड़े लगने की शिकायत के बाद किसान पैदावार बचाने के लिए खेतों में दवा का छिड़काव करते नजर आए। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे तक विभिन्न गांवों में किसान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते रहे। किसानों ने बताया कि फसल में माहू, तना छेदक एवं पत्ती काटने वाले कीटों का असर देखा जा रहा है। इसके नियंत्रण के लिए कृषि विभाग की सलाह पर इमिडाक्लोप्रिड, क्लोरपायरीफॉस तथा थायोमेथोक्साम जैसी दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। कई किसान पंपसेट एवं स्प्रे मशीन के माध्यम से दवा का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि समय रहते फसल को नुकसान से बचाया जा सके। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि समय पर नियंत्रण नहीं किया गया तो उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को संतुलित मात्रा में दवा का प्रयोग करने तथा मौसम को ध्यान में रखकर छिड़काव करने की सलाह दी है। किसानों को उम्मीद है कि उचित प्रबंधन और दवा के प्रयोग से फसल की पैदावार में सुधार होगा और संभावित नुकसान से राहत1
- चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र रामपुर घाट रामपुरेश्वर धाम में सुप्रसिद्ध गायिकी कि कार्यक्रम सफल1
- करण्डे थाना पुलिस ने हंसापुर मोड़ के पास से शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। करण्डे थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग उक्त स्थान पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार लोगों में करण्डे थाना क्षेत्र के मसाढ़ी गांव निवासी प्रकाश मिस्त्री तथा सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी गांव निवासी श्रवण महतो, मुरारी महतो, अनिल यादव और सोनू कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।2
- लखीसराय। लखीसराय सदर अस्पताल के सभागार में एचआईवी-एड्स विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन मुख्य धारा कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एचआईवी-एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार एवं इससे जुड़े सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, भेदभाव खत्म करने और समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने-अपने विभागों के माध्यम से जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर एचआईवी-एड्स के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाना तथा प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा।1