logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोलागंज में अधेड़ की सर्प दंश से हुई मौत,घर मे मचा कोहराम बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलागंज निवासी 63 वर्षीय लालता प्रसाद की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि लालता प्रसाद दिलीप किराना स्टोर पर साफ-सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक सांप ने उन पर हमला कर दिया। सांप ने उनके पैर और हाथ में दो-तीन बार काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी होने पर उन्हें तत्काल एक प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस सीतापुर भेज दिया गया। मृतक लालता प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मनोहर, मोहल्ला भोलागंज, कोतवाली बिसवां के निवासी थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

2 hrs ago
user_Ashutosh tiwari
Ashutosh tiwari
Farmer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

भोलागंज में अधेड़ की सर्प दंश से हुई मौत,घर मे मचा कोहराम बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलागंज निवासी 63 वर्षीय लालता प्रसाद की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि लालता प्रसाद दिलीप किराना स्टोर पर साफ-सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक सांप ने उन पर हमला कर दिया। सांप ने उनके पैर और हाथ में दो-तीन बार काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी होने पर उन्हें तत्काल एक प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस सीतापुर भेज दिया गया। मृतक लालता प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मनोहर, मोहल्ला भोलागंज, कोतवाली बिसवां के निवासी थे। उनकी अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Sitapur के चर्चित मठ की बेशकीमती 1100 बीघा जमीन पर उठे सवाल, DM तक पहुंचा मामला, जांच के बाद सामने आएगा सच !
    1
    Sitapur के चर्चित मठ की बेशकीमती 1100 बीघा जमीन पर उठे सवाल, DM तक पहुंचा मामला, जांच के बाद सामने आएगा सच !
    user_राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    राजू कुमार बंसल (पत्रकार)
    Court reporter लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश; अधिकारियों ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की संवाददाता, नरेश गुप्ता सीतापुर, 26 अगस्त। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कजीयारा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति को परखा। डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया। आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था
कजीयारा में डीएम-एसपी ने परखी बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था
जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, यातायात और भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए सतर्कता के निर्देश; अधिकारियों ने सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की
संवाददाता, नरेश गुप्ता 
सीतापुर, 26 अगस्त। बारावफात/ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कजीयारा इलाके में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने ईदगाहों सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और जुलूस के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की स्थिति को परखा। डीएम एवं एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया।
आपसी सौहार्द और भाईचारे की अपील
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • चांदी से श्री श्यामनाथ मंदिर तक डाक कांवड़ यात्रा, भारी संख्या में जुटे शिवभक्त
    1
    चांदी से श्री श्यामनाथ मंदिर तक डाक कांवड़ यात्रा, भारी संख्या में जुटे शिवभक्त
    user_Mohd Javed
    Mohd Javed
    News Anchor सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नमस्कार मैं हूँ. लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के नमस्कार मैं हूँ लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के [मोहल्ले/इलाके का नाम] लम्बरी टेपरा ग्राम कोटिया में खड़े हैं। यहाँ की जनता लंबे समय से जलभराव और बजबजाती नालियों की समस्या से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन मौन है।"2. ग्राउंड रियलिटी दिखाएं कैमरे को नाली की गंदगी, सड़क पर फैले पानी और कीचड़ पर फोकस करें।पानी के कारण आने-जाने वाले लोगों (साइकिल, बाइक या पैदल) को होने वाली दिक्कत को लाइव कैमरे में कैद करें।मच्छरों और बदबू की स्थिति का जिक्र करें।3. स्थानीय जनता का इंटरव्यू वहाँ रहने वाले 2-3 लोगों या दुकानदारों के पास जाएं।उनसे ये 3 मुख्य सवाल पूछें:यह समस्या कब से है?क्या कभी नगर पालिका या सभासद से इसकी शिकायत की गई?गंदे पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर क्या असर पड़ रहा है?4. अधिकारियों से सवाल और निष्कर्ष वीडियो के अंत में कैमरे पर वापस आएं।स्थानीय प्रशासन बहराइच या संबंधित वार्ड के सभासद) का नाम लेकर उन पर सवाल उठाएं।क्या बोलें: "अब देखना यह होगा कि बहराइच प्रशासन इस गंदगी को साफ कराता है या यहाँ के लोग ऐसे ही नरकीय जीवन जीने को
    1
    नमस्कार मैं हूँ. लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के
नमस्कार मैं हूँ लवकुश कुमार यादव रिपोर्टर और आप देख रहे हैं बहराइच की ग्राउंड रिपोर्ट। इस वक्त हम बहराइच के [मोहल्ले/इलाके का नाम] लम्बरी टेपरा ग्राम कोटिया में खड़े हैं। यहाँ की जनता लंबे समय से जलभराव और बजबजाती नालियों की समस्या से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन मौन है।"2. ग्राउंड रियलिटी दिखाएं  कैमरे को नाली की गंदगी, सड़क पर फैले पानी और कीचड़ पर फोकस करें।पानी के कारण आने-जाने वाले लोगों (साइकिल, बाइक या पैदल) को होने वाली दिक्कत को लाइव कैमरे में कैद करें।मच्छरों और बदबू की स्थिति का जिक्र करें।3. स्थानीय जनता का इंटरव्यू वहाँ रहने वाले 2-3 लोगों या दुकानदारों के पास जाएं।उनसे ये 3 मुख्य सवाल पूछें:यह समस्या कब से है?क्या कभी नगर पालिका या सभासद से इसकी शिकायत की गई?गंदे पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर क्या असर पड़ रहा है?4. अधिकारियों से सवाल और निष्कर्ष वीडियो के अंत में कैमरे पर वापस आएं।स्थानीय प्रशासन बहराइच या संबंधित वार्ड के सभासद) का नाम लेकर उन पर सवाल उठाएं।क्या बोलें: "अब देखना यह होगा कि बहराइच प्रशासन इस गंदगी को साफ कराता है या यहाँ के लोग ऐसे ही नरकीय जीवन जीने को
    user_Lavkush kumar yadav reporter
    Lavkush kumar yadav reporter
    महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन के लिए तैयार हो रहा था 2400 किलो नकली मावा नकली
    1
    रक्षाबंधन के लिए तैयार हो रहा था 2400 किलो नकली मावा नकली
    user_आशीष मिश्र बहराइच
    आशीष मिश्र बहराइच
    TV News Anchor महासी, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सीतापुर श्यामनाथ रोड के पास पूर्णागिरि मोहल्ले की तस्वीर सीतापुर सिटी में श्याम नाथ रोड के पास पूर्णागिरि मोहल्ले की तस्वीर यह है जिसमें बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है इस बारिश के पानी भरे हुए रोड पर लोग इसमें निकालने के लिए मजबूर है इसके लिए प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है कई बार इसके लिए प्रार्थना पत्र शिकायत है दर्ज कराई गई है
    1
    सीतापुर श्यामनाथ रोड के पास  पूर्णागिरि मोहल्ले की तस्वीर 
सीतापुर सिटी में श्याम नाथ रोड के पास पूर्णागिरि मोहल्ले की तस्वीर यह है जिसमें बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है इस बारिश के पानी भरे हुए रोड पर लोग इसमें निकालने के लिए मजबूर है इसके लिए प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है कई बार इसके लिए प्रार्थना पत्र शिकायत है दर्ज कराई गई है
    user_हिंदुस्तान सच का आईना
    हिंदुस्तान सच का आईना
    Newspaper publisher सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, लब्बैक या रसूलल्लाह और मरहबा या मुस्तफा के नारों से गूंजता रहा नगर 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत के साथ निकाला गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे कंकर वाली शाही मस्जिद के सहन में सलातो-सलाम के बाद मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां एवं मुख्य संरक्षक शाहिद हुसैन एडवोकेट की अगुवाई में जुलूस का आगाज हुआ।जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए घोसियाना, छोटा चौराहा, मिरदही टोला, शेख सरांय, जोशी टोला, जुलाही टोला, काजी टोला, मियांगंज, दायरा, मुराऊ टोला, हजीरा, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, पोस्टर चौराहा, पठानी टोला और थवई टोला से गुजरता हुआ पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मजहबी झंडों के साथ सैकड़ों अंजुमनों ने शिरकत की। सबसे आगे मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां, सरपरस्त मोहम्मद शाहिद हुसैन एडवोकेट, सेक्रेट्री अहमद अली अंसारी, नायब सेक्रेट्री नय्यर शकेब, मुकर्रम खां, महबूब अली, अफजाल कौसर, मशर्रत अली, वकार गौरी, नईम खां, जियाउल हक, एजाज अली सहित अन्य लोग हाथों में झंडे लेकर नबी पाक के तराने पढ़ते हुए चल रहे थे।जुलूस में शामिल लोग “पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल”, “लब्बैक या रसूलल्लाह” और “मरहबा या मुस्तफा” के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस-ए-मुहम्मदी में ऊंट और घोड़े भी शामिल हुए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट-घोड़ों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खासकर बच्चों और युवाओं में इन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के साथ ऊंट-घोड़ों के गुजरने से इसकी शोभा और बढ़ गई। देर रात जुलूस पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमनों, मस्जिदों की सजावट तथा नुमाइश लगाने वालों को मरकजी कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जुलूस-ए-मुहम्मदी में क्षेत्र के कई मदरसों की अंजुमनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंजुमन के लोगों ने नबी के तराने पढ़े और लब्बैक या रसूलल्लाह की सदाएं बुलंद कीं। मदरसों के बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर बिसवां नगर की विभिन्न सड़कों, गलियों और मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कई स्थानों पर नुमाइशों का आयोजन किया गया। सजावट, रोशनी और नुमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। देर रात तक नगर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बनी रही। जुलूस-ए-मुहम्मदी के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य सामग्री ग्रहण की। जगह-जगह खाना, बिस्किट, मिठाई, पानी, शरबत, चाय, कॉफी, खीर और नमकीन आदि का वितरण किया गया।
    1
    शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मुहम्मदी, लब्बैक या रसूलल्लाह और मरहबा या मुस्तफा के नारों से गूंजता रहा नगर
12 रबीउल अव्वल के मौके पर मरकजी कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मुहम्मदी बड़े ही शानो-शौकत के साथ निकाला गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे कंकर वाली शाही मस्जिद के सहन में सलातो-सलाम के बाद मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां एवं मुख्य संरक्षक शाहिद हुसैन एडवोकेट की अगुवाई में जुलूस का आगाज हुआ।जुलूस अपने कदीमी रास्तों से होते हुए घोसियाना, छोटा चौराहा, मिरदही टोला, शेख सरांय, जोशी टोला, जुलाही टोला, काजी टोला, मियांगंज, दायरा, मुराऊ टोला, हजीरा, सब्जी मंडी, बड़ा चौराहा, पोस्टर चौराहा, पठानी टोला और थवई टोला से गुजरता हुआ पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मजहबी झंडों के साथ सैकड़ों अंजुमनों ने शिरकत की। सबसे आगे मरकजी कमेटी के सदर अब्दुल अतीक खां, सरपरस्त मोहम्मद शाहिद हुसैन एडवोकेट, सेक्रेट्री अहमद अली अंसारी, नायब सेक्रेट्री नय्यर शकेब, मुकर्रम खां, महबूब अली, अफजाल कौसर, मशर्रत अली, वकार गौरी, नईम खां, जियाउल हक, एजाज अली सहित अन्य लोग हाथों में झंडे लेकर नबी पाक के तराने पढ़ते हुए चल रहे थे।जुलूस में शामिल लोग “पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल”, “लब्बैक या रसूलल्लाह” और “मरहबा या मुस्तफा” के नारे बुलंद करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
जुलूस-ए-मुहम्मदी में ऊंट और घोड़े भी शामिल हुए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। ऊंट-घोड़ों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। खासकर बच्चों और युवाओं में इन्हें देखने को लेकर खासा उत्साह नजर आया। जुलूस के साथ ऊंट-घोड़ों के गुजरने से इसकी शोभा और बढ़ गई। देर रात जुलूस पुनः कंकर वाली शाही जामा मस्जिद पहुंचा, जहां जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया। इस दौरान अंजुमनों, मस्जिदों की सजावट तथा नुमाइश लगाने वालों को मरकजी कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जुलूस-ए-मुहम्मदी में क्षेत्र के कई मदरसों की अंजुमनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंजुमन के लोगों ने नबी के तराने पढ़े और लब्बैक या रसूलल्लाह की सदाएं बुलंद कीं। मदरसों के बच्चे हाथों में इस्लामिक झंडे लेकर जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। 12 रबीउल अव्वल के मौके पर बिसवां नगर की विभिन्न सड़कों, गलियों और मस्जिदों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। कई स्थानों पर नुमाइशों का आयोजन किया गया। सजावट, रोशनी और नुमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। देर रात तक नगर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बनी रही।
जुलूस-ए-मुहम्मदी के मौके पर नगर के विभिन्न स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर खाद्य सामग्री ग्रहण की। जगह-जगह खाना, बिस्किट, मिठाई, पानी, शरबत, चाय, कॉफी, खीर और नमकीन आदि का वितरण किया गया।
    user_Ashutosh tiwari
    Ashutosh tiwari
    Farmer बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने पुलिस-प्रशासन से मांगी सुरक्षा, पूर्व शिकायत का भी दिया हवाला संवाददाता ,नरेश गुप्ता अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र में ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राम चंद्र गुप्ता को कथित रूप से गाली-गलौज, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम रघुनाथपुर निवासी बंटू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह समेत कुछ अन्य लोगों पर धमकी देने और कथित तौर पर रेकी किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि “तुम्हें यहां बिजनेस नहीं करने दूंगा, जान से मार दूंगा।” इस धमकी के बाद कारोबारी, उनके पार्टनर और कर्मचारियों में भय का माहौल है। राम चंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी कंपनी क्षेत्र में वैध रूप से कारोबार कर रही है और सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार दबाव बनाकर उनके कारोबार को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी 11 फरवरी 2026 को स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद कथित धमकियों और दबाव की शिकायत दोबारा सामने आने पर उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। डायरेक्टर ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को पुनः लिखित शिकायत देकर अपनी, अपने कर्मचारियों और प्रतिष्ठान की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। राम चंद्र गुप्ता ने कहा, “मैं कानून का सम्मान करता हूं और प्रशासन से न्याय की उम्मीद करता हूं। मुझे और मेरे व्यवसाय को सुरक्षा प्रदान की जाए।” फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
    2
    अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप
अटरिया में कारोबारी को धमकी से दहशत, बिजनेस बंद कराने का आरोप
ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर ने पुलिस-प्रशासन से मांगी सुरक्षा, पूर्व शिकायत का भी दिया हवाला
संवाददाता ,नरेश गुप्ता
अटरिया, सीतापुर। थाना अटरिया क्षेत्र में ग्रोफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राम चंद्र गुप्ता को कथित रूप से गाली-गलौज, अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम रघुनाथपुर निवासी बंटू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह समेत कुछ अन्य लोगों पर धमकी देने और कथित तौर पर रेकी किए जाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के मुताबिक, आरोपी की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि “तुम्हें यहां बिजनेस नहीं करने दूंगा, जान से मार दूंगा।” इस धमकी के बाद कारोबारी, उनके पार्टनर और कर्मचारियों में भय का माहौल है।
राम चंद्र गुप्ता का कहना है कि उनकी कंपनी क्षेत्र में वैध रूप से कारोबार कर रही है और सैकड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व लगातार दबाव बनाकर उनके कारोबार को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी 11 फरवरी 2026 को स्थानीय प्रशासन और पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद कथित धमकियों और दबाव की शिकायत दोबारा सामने आने पर उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।
डायरेक्टर ने स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को पुनः लिखित शिकायत देकर अपनी, अपने कर्मचारियों और प्रतिष्ठान की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
राम चंद्र गुप्ता ने कहा, “मैं कानून का सम्मान करता हूं और प्रशासन से न्याय की उम्मीद करता हूं। मुझे और मेरे व्यवसाय को सुरक्षा प्रदान की जाए।”
फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • नमस्कार दोस्तों यह जो गाड़ी खड़ी हुई है अभी जिसे हमने वीडियो बनाया है यह हरियाणा में गाड़ी से चलकर आ रहे थे पहले तो मानेसर में बिगड़ी उसके बाद आगरा एक्सप्रेस द्वारका एक्सप्रेस गुड़गांव में
    1
    नमस्कार दोस्तों यह जो गाड़ी खड़ी हुई है अभी जिसे हमने वीडियो बनाया है यह हरियाणा में गाड़ी से चलकर आ रहे थे पहले तो मानेसर में बिगड़ी उसके बाद आगरा एक्सप्रेस द्वारका एक्सप्रेस गुड़गांव में
    user_Kuldeep kumar
    Kuldeep kumar
    Electrician सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.