पुलिस चौकी निमोठ, थाना सदर सोहना, गुरुग्राम को 25 जून को एक सूचना मिली थी कि गांव निमोठ में एक व्यक्ति ने देसी कट्टा दिखाकर फायर करने का प्रयास किया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और वारदात में इस्तेमाल एक देसी कट्टा तथा एक कारतूस को कब्जे में ले लिया। इसी दौरान सरकारी अस्पताल घैघोला से एक घायल महिला के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर महिला की एमएलआर (MLR) प्राप्त की। 26 जून को घायल महिला ने पुलिस चौकी निमोठ पहुँचकर अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 25 जून को जब वह अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर थी, तभी गांव निमोठ निवासी नरेंद्र उनके घर आया। नरेंद्र ने जान से मारने की नीयत से उसके पति पर देसी कट्टा तानकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने उसके पति की छाती पर देसी कट्टा लगाकर फायर करने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने आरोपी से कट्टा छीनने का प्रयास किया, तो उसके हाथ में चोट लग गई। आरोपी देसी कट्टा छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस शिकायत और एमएलआर के आधार पर पुलिस थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए, अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने 27 जून को गांव निमोठ स्थित मंदिर रोड के पास से आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। नरेंद्र की पहचान गांव निमोठ, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और अवैध हथियार रखता था। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह शिकायतकर्ता के घर गया था और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की नीयत से देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास किया था, लेकिन फायर मिस हो गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी सरफराज, निवासी गांव सटलाका, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच से ज्ञात हुआ है कि उसके खिलाफ गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह (हरियाणा) जिलों में हत्या, आवश्यक वस्तु अधिनियम और मारपीट के कुल तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि मामले में गहनता से पूछताछ की जा सके, अन्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। मामले का अनुसंधान जारी है।

- पुलिस चौकी निमोठ, थाना सदर सोहना, गुरुग्राम को 25 जून को एक सूचना मिली थी कि गांव निमोठ में एक व्यक्ति ने देसी कट्टा दिखाकर फायर करने का प्रयास किया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और वारदात में इस्तेमाल एक देसी कट्टा तथा एक कारतूस को कब्जे में ले लिया। इसी दौरान सरकारी अस्पताल घैघोला से एक घायल महिला के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर महिला की एमएलआर (MLR) प्राप्त की। 26 जून को घायल महिला ने पुलिस चौकी निमोठ पहुँचकर अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 25 जून को जब वह अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर थी, तभी गांव निमोठ निवासी नरेंद्र उनके घर आया। नरेंद्र ने जान से मारने की नीयत से उसके पति पर देसी कट्टा तानकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने उसके पति की छाती पर देसी कट्टा लगाकर फायर करने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने आरोपी से कट्टा छीनने का प्रयास किया, तो उसके हाथ में चोट लग गई। आरोपी देसी कट्टा छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस शिकायत और एमएलआर के आधार पर पुलिस थाना सदर सोहना, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए, अपराध शाखा सोहना, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने 27 जून को गांव निमोठ स्थित मंदिर रोड के पास से आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। नरेंद्र की पहचान गांव निमोठ, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और अवैध हथियार रखता था। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह शिकायतकर्ता के घर गया था और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की नीयत से देसी कट्टे से फायर करने का प्रयास किया था, लेकिन फायर मिस हो गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी सरफराज, निवासी गांव सटलाका, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच से ज्ञात हुआ है कि उसके खिलाफ गुरुग्राम, फरीदाबाद और नूंह (हरियाणा) जिलों में हत्या, आवश्यक वस्तु अधिनियम और मारपीट के कुल तीन मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि मामले में गहनता से पूछताछ की जा सके, अन्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। मामले का अनुसंधान जारी है।1
- गुरुग्राम के फरुखनगर नगर पालिका क्षेत्र में पुरातत्व विभाग की बिल्डिंग के पास बनी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई DC गुरुग्राम के आदेश के बाद की जा रही है। दरअसल, जब ये अवैध निर्माण चल रहे थे, तभी एक शिकायतकर्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। हालांकि, शिकायतकर्ता का आरोप है कि नगर पालिका के अधिकारियों और अध्यक्ष ने उसकी शिकायत पर कोई गौर नहीं किया और मिलीभगत कर बड़े-बड़े अवैध निर्माण बनवा दिए। अब नोडल अधिकारी RS Batth DTP ने भी यह माना है कि शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत सही थी।1
- एक सड़क पर चल रहा निर्माण कार्य पिछले दो महीने से ठप पड़ा हुआ है, जिसके कारण गाँव के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।1
- बेटी फाउंडेशन ने 'शिक्षित बेटी, विकसित भारत' के अपने बुलंद संदेश के साथ देश की तस्वीर बदलने का आह्वान किया है। फाउंडेशन का मानना है कि शिक्षा ही सशक्त भारत की सबसे मजबूत नींव है। इसके प्रमुख संदेश के अनुसार, "हर बेटी पढ़ेगी, तभी भारत आगे बढ़ेगा।" यह अभियान बेटियों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प है। फाउंडेशन सभी से मिलकर शिक्षित बेटियों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील करता है।1
- राजपथ न्यूज़ द्वारा देश-दुनिया की छह बड़ी खबरें प्रस्तुत की गईं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का 24वीं बार विदेशी संसद को संबोधित करना शामिल रहा, सेशल्स इसका एक उदाहरण है। इसके अतिरिक्त, नबीन ने कहा कि धर्म की आड़ में हैदराबाद का विकास रुक गया है। वहीं, अखिलेश ने अयोध्या को एक धार्मिक नगरी बनाने का संकल्प लिया। इस पर योगी ने पलटवार करते हुए कहा कि कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले अब धार्मिक हो गए हैं। अमृतसर से जुड़ी एक खबर में फिरंगी ने बाल्मीकि लवकुश मंदिर और फसाद फैलाने वाले व्यक्तियों को सजा देने की बात कही।1
- अयोध्या में वकीलों का आक्रोश भड़क उठा है, जहाँ बार एसोसिएशन की एक बैठक के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी मुखर रूप से व्यक्त की। वकीलों ने स्पष्ट शब्दों में मांग की है कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को अयोध्या छोड़ना होगा। उन्होंने एक कड़ा अल्टीमेटम दिया है कि यदि ये तीनों लोग तीन दिनों के भीतर अयोध्या नहीं छोड़ते हैं, तो पूरे शहर को जाम कर दिया जाएगा। इस चेतावनी के साथ वकीलों ने ऐलान किया है कि अयोध्या को जाम करने की स्थिति में किसी को भी शहर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वकीलों के इस उग्र विरोध के बीच दुष्यंत कुमार की प्रसिद्ध पंक्तियों का उल्लेख किया गया है, "हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए," जो उनके गहरे आक्रोश और परिवर्तन की तीव्र इच्छा को दर्शाती हैं।1
- उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर 119 स्थित अरण्य सोसाइटी की 21वीं मंजिल पर एक एसी फटने से फ्लैट में आग लग गई। इस घटना की चपेट में आसपास के अन्य फ्लैट भी आ गए हैं, जिससे वे भी प्रभावित हुए। सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुँच चुकी हैं और बचाव तथा राहत कार्य तेजी से जारी है।1